मुजफ्फरनगर में इस बार पुलिस ने बड़े डीजे वाली कावड़ को शहर में घुसने पर प्रतिबंध लगा है। रात के समय कई बड़े डीजे वाली कावड़ रामपुर तिराहे पर पहुंचे और उसके संचालकों ने उन्हें शहर में ले जाने का प्रयास किया । एसएसपी संजीव सुमन, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने भारी पुलिस बल के साथ मिलकर कावड़ डीजे को शहर में जाने से मना कर दिया। इस पर कावड़िया धरना देकर बैठ गए। डेढ़ घंटे की जद्दोजहद के बाद डीजे दिल्ली हाईवे बायपास मार्ग से ले जाए गए। एसएससी संजीव सुमन ने कहा 16 फीट ऊंचाई और 16 फीट चौड़ाई वाले डीजे कावड़ शहर के अंदर से जाएंगे।
चरथावल में कसितारा गांव में देर शाम किशोरी स्वाति (17) पुत्री तुलसीराम और प्रियांशु (12) पुत्र जनेश्वर घर से चारा लेने गए थे। कई घंटे तक घर नहीं पहुंचे तो रात करीब 10 बजे दोनो बेसुध हालत में गांव के नजदीक एक भट्ठे के खदान में मिले है। पुलिस ने मौके पहुचकर दोनों को सीएचसी भिजवाया। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों का कहना है दोनों की मौत डूबकर होना प्रतीत हो रही है। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
थाना प्रभारी आईपीएस अभिजीत कुमार ने बताया कि अभी घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृत्यु का सही कारण के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
बिजनौर के बढ़ापुर कस्बे में एक मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पश्चिमी यूपी के जिलों में बाढ़ ने तबाही मचा दी है। कहीं पर मार्ग ही टूटकर पानी में बह गया तो कहीं गोवंशों की पानी में डूबने से मौत हो गई।