मेरठ में एडीजी राजीव सभरवाल ने रजबहा कांवड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण किया। नावला कोठी से पुरा महादेव तक यात्रा को लेकर व्यवस्थाओं की जानकारी कीं।
मुजफ्फरनगर जनपद में अब तक 190 यूनिट रक्तदान हुआ। मेरठ के कोटपाल हॉस्पिटल में 76 ब्लड डोनेट किया। बागपत में 86 लोगों ने रक्तदान किया।
मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में चल रहे स्वेच्छिक रक्तदान शिविर में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मुजफ्फरनगर में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने शिविर का उद्घाटन किया। दोपहर तक जिले में 60 यूनिट रक्तदान किया जा चुका है। सहारनपुर में 12:00 बजे तक 51 यूनिट रक्तदान हुआ। मेरठ में दोपहर 12:00 बजे तक 120 यूनिट रक्तदान हो चुका है। मेडिकल कॉलेज 41, जिला अस्पताल 30, कोटपाल नर्सिंग होम 28 और जसवंत राय में 21 यूनिट रक्तदान हुआ है।
बिजनौर मेडिकल अस्पताल में रक्तदान शुरू हो गया है। सुबह 10:30 बजे तक 25 लोग रक्तदान कर महादानी बन गए हैं।सुबह 9 बजे से रक्तदान शुरू हो गया था। रक्तदान शिविर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने फीता काटकर किया। नीरज कुमार जादौन ने कहा कि सभी को रक्तदान करना चाहिए। इससे कई बीमारियां नहीं होती हैं। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. उर्मिला कार्य, डॉ मनोज सेन डॉ संजय शंकर आदि मौजूद रहे।
मुजफ्फरनगर, बिजनौर, शामली व सहारनपुर में भी अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर शुरू किए गए। शामली में डीएम रविंद्र सिंह और एडीएम संतोष कुमार सिंह ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया, तो बिजनौर में एसपी नीरज जादौन ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया।
मेरठ में मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉक्टर आरसी गुप्ता ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स भी रक्तदान करने के लिए आगे आए। मेडिकल कॉलेज में अब तक 20 यूनिट रक्तदान हुआ।
मोदीपुरम स्थित कोटपाल अस्पताल में भी रक्तदान शिविर शुरू हुआ। इसके अलावा जिला अस्पताल में सीएमओ ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। अभी तक 10 लोगों ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया है। वहीं सुशीला जसवंत राय अस्पताल में भी रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया गया। यहां भी रक्तदाता महादान करने पहुंच रहे हैं।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वेच्छिक रक्तदान शिविर लगाए जा रहे हैं। मेरठ सहित वेस्ट यूपी के छह जिलों में आज सुबह 9 बजे से रक्तदान शिविर विभिन स्थानों पर शुरू हुए। मेरठ में चार स्थानों पर स्वेच्छिक रक्तदान शिविर लगाए गए हैं। जहां आप अपनी इच्छानुसार रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचा सकते हैं। रक्तदान करने वाले एक साल तक ब्लड बैंक से कभी भी रक्तदान ले सकते हैं।