निकाय चुनाव में कांग्रेस मजबूती के साथ लड़ेगी। मजबूत उम्मीदवार को ही पार्टी प्रत्याशी बनाएगी। चुनावों के आवेदन 16 अप्रैल तक लेंगी, बिना आवेदन करने वालों के नाम पर कोई विचार नहीं होगा। ये बातें बुधवार को अपार चेंबर में कांग्रेसियों की बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व मेरठ प्रभारी संजीव शर्मा ने कहीं।
शर्मा ने कहा कि सभी दलों से लोगों का भरोसा उठ गया है। उन्होंने जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पधिकारियो, वरिष्ठ नेताओं, एआईसीसी व पीसीसी सदस्यों व फ्रंटल सगठनों की बैठक को संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अवनीश काजला व शहराध्यक्ष जाहिद अंसारी व संचालन प्रदेश सचिव नसीम खान ने किया। दोनों ने कहा कि कांग्रेस निष्ठावान, जिताऊ, सक्रिय, मजबूत कार्यकर्तओं को टिकट देगी।
यह भी पढ़ें: मेरठ का मिथक: प्रदेश में जिसकी सरकार, उसका नहीं बनता महापौर
जिलाध्यक्ष अवनीश काजला व जाहिद अंसारी ने कहा कि बिना आवेदन किसी के नाम पर विचार नहीं होगा। उन्होंने बताया कि टिकट वितरण व चुनाव संचालन के लिये वरिष्ठ नेताओं पार्टी हाईकमान की देख रेख हाई पावर कमेटी बनाई जाएंगी।
इन्होंने की दावेदारी : कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन आंबेडकर ने बताया कि मेयर के लिए बबिता गुर्जर, रोहित राणा, सुरेन्द्र सैनी, धूम सिंह गुर्जर, महेन्द्र गुर्जर, हेमन्त प्रधान, इरफान सैफी, शहजाद यूसुफ, संजय वर्मा आदि के आवेदन प्राप्त हुए हैं। नगर निगम पार्षद के लिये 220 आवेदन अभी तक प्राप्त हो चुके हैं।