06:05 PM, 16-Jun-2023
चिकित्सक पर फोन कर गाली-गलौज करने का आरोप
सहारनपुर में बाजोरिया रोड के एक चिकित्सक द्वारा दूसरे डॉक्टर के स्टाफ के साथ फोन पर गाली-गलौज करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। यह ऑडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, अभी थाना जनकपुरी में तहरीर नहीं दी गई है, जबकि मामला पुलिस के संज्ञान में है।
पुलिस के मुताबिक, पिछले दिनों चिकित्सक पर गलत इलाज कराने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो वायरल किया गया था। उसके पड़ोस में ही स्थित दूसरे डॉक्टर के स्टाफ पर वीडियो वायरल करने का आरोप लगा था। इस बात को लेकर चिकित्सक ने दूसरे डॉक्टर के स्टाफ को फोन किया तो उनके बीच कहासुनी हो गई। चिकित्सक ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की भी धमकी दी। हालांकि, अभी किसी भी पक्ष की और से थाने में तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन ऑडियो चर्चा का विषय बना है। सीओ द्वितीय जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि मामला पुलिस के संज्ञान में है। तहरीर आने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।