12:26 PM, 28-Jun-2023
औद्योगिक क्षेत्र में एक करोड़ से बनेगी आईआईए रोड
बदहाली से जूझ रहे औद्योगिक क्षेत्र को जल्द ही राहत मिलेगी। मामूली बारिश में ही जलमग्न हो जाने वाली इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन (आईआईए) रोड की हालत सुधरेगी। मेडा ने इसके लिए टेंडर जारी किया था, जो खुल गया है। करीब एक करोड़ रुपए की लागत से इस सड़क का निर्माण किया जाएगा। वर्क आर्डर जारी करने के बाद टीम स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कराएगी।
औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव और टूटी सड़कों का मुद्दा लगातार उद्योग बंधु की बैठक में उठता रहा है। आईआईए के सामने मुख्य मार्ग सबसे ज्यादा बदहाल था। हल्की सी बारिश में जलभराव हो जाता था और आईआईए भवन जलमग्न हो जाता था, यहां तक पहुंचना भी आसान नहीं होता था। आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि लगातार मार्ग निर्माण के लिए मांग की जा रही थी, इससे बड़ी राहत मिलेगी।