दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शनिवार दोपहर कांवड़ियों से भरी बस का टायर फट गया और बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इसके बाद बस में सवार कांवड़ियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद सड़क पर भीषण जाम लग गया, जिसे पुलिस ने बामुश्किल खुलवाकर यातायात सुचारू कराया।
एक सप्ताह पूर्व हरिद्वार में नहाते समय गंगा में डूबे दिल्ली के कांवड़िए की तलाश में उनके साथी अपनी कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर के भोपा पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद पुलिस प्रशासन व गोताखोरों से जानकारी भी की।
दिल्ली के उत्तम नगर निवासी भूषण गिरी (21 ) अपने लगभग दो दर्जन साथियों के साथ आठ दिन पूर्व हरिद्वार में जल लेने के लिए गया था। उसी दौरान वह विष्णु घाट पर नहाते समय पानी की तेज धार में बह गया।
उसके कांवड़ियां साथी हाईवे मार्ग से ना जाकर चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग से अपनी कांवड़ यात्रा को गंतव्य की ओर ले जा रहे है ताकि कहीं गंग नहर में उनके साथी मिल जाए। शनिवार शाम आधा दर्जन दिल्ली के कांवड़ियां संजू श्रीवास्तव, पीयष, राकेश , सोनू, हिमांशु आदि भोपा गंग नहर कांवड़ सेवा शिविर के निकट पहुंचे। वहां मौजूद गोताखोरों,पुलिस प्रशासन के लोगोंए आम लोगों को उन्होंने गंगा में डूबे साथी भूषण गिरी का हुलिया बताया। उन्होंने बताया कि उसके दोनों हाथों पर टैटू बने हुए हैं।
बागपत के ब्राह्मण पुट्ठी में बारिश से मकान गिरा, बाल-बाल बचा परिवार बागपत जनपद के ब्राह्मण पुट्ठी गांव में शनिवार को दिनभर हुई बारिश में एक मकान भरभराकर गिर गया, जबकि परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गये। ग्रामीणों ने पीड़ित का आवास बनवाने की मांग की।
ब्राह्मण पुट्ठी गांव के रहने वाले पूर्व प्रधान नीरज पंड़ित नने बताया कि गांव में अनिल शर्मा का परिवार रहता है। जो शनिवार दोपहर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ घर में बैठा हुआ था। तभी बारिश में उसके मकान की छत गिरने लगी। अनिल ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को लेकर भागकर जान बचाई। पूर्व प्रधान ने अधिकारियों से प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभ दिलाने की मांग की।
शौचालय की दीवार पर लगाया मुख्यमंत्री का फोटो
दोघट थानाक्षेत्र के मौजिजाबाद नांगल गांव के सचिवालय में शौचालय की दीवार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोटो लगा दिया गया, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस मामले में ग्राम प्रधान बिजेंद्र सिंह ने बताया कि सचिवालय के कार्यालय में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के फोटो लगने थे। मगर कारीगरों ने गलती से शौचालय की दीवार पर फोटो लगा दिया। पता चलने पर कारीगरों ने फोटो हटाकर सही जगह लगा दिया।
गोकशी में शामिल महिला गिरफ्तार
बागपत में कई गोकशी की घटनाओं में शामिल रहने वाली निवाड़ा गांव की महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी मगनवीर सिंह गिल का कहना है कि महिला को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
बाबा कालूराम कश्यप की मूर्ति खंडित, लोगों में आक्रोश
मुजफ्फरनगर में चरथावल क्षेत्र के गांव कसौली में शरारती तत्वों ने बाबा कालूराम कश्यप की मूर्ति खंडित कर दी। इससे लोगों के बीच आक्रोश फैल गया है। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
पति-पत्नी की मौत पर मातम में पूरा गांव
मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली क्षेत्र में खतौली-फलावदा मार्ग पर शनिवार सुबह एक हादसा हो गया। हादसे में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। बताया गया कि गांव गालिबपुर के निकट मोड़ के पास तेज बारिश होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिस कारण कार में सवार दंपती की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।