फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Live: भाजपा कार्यकर्ता से अभद्रता पर हंगामा,गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने पर कांग्रेस व सपा का प्रदर्शन

Wed, 01 Mar 2023 10:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

छावनी बोर्ड चुनाव के लिए आज से चुनावी प्रक्रिया शुरू होगी इसके लिए मतदाता सूची आज चस्पा कर दी जाएगी। वहीं मेरठ के चौधरी चरणसिंह विवि में फायरिंग की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन
CCSU - फोटो : Amar Ujala Meerut
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:08 PM, 01-Mar-2023

भाजपा कार्यकर्ता से अभद्रता पर हंगामा

सहारनपुर में कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में दिल्ली रोड पर दो पक्षों में मामूली सी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। एक पक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मामले की शिकायत की।

इसके बाद8-10 भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली सदर बाजार की हसनपुर पुलिस चौकी पर पहुंचे। आरोप है कि वहां एक दरोगा ने भाजपा के एक कार्यकर्ता के साथ दुर्व्यवहार कर दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। पता लगने पर कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर प्रभार कैंतुरा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

06:44 PM, 01-Mar-2023

तीन आरोपियों की जमानत याचिका निरस्त

बिजनौर में विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट अवधेश कुमार ने प्राण घातक चोट पहुंचाने के आरोप में मौसम, इफाकत, तौहीद की जमानत याचिका निरस्त कर दी है।

शासकीय अधिवक्ता शलभ शर्मा के अनुसार चंद्रपाल निवासी हामा नंगली थाना स्योहारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कहा कि वह अनुसूचित जाति का है, आठ फरवरी की शाम को गांव के ही मौसम, इफाकत, जहीर, तौहीद और हासिम ने मेरे भाई महावीर के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर इन लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। अदालत ने इस घटना को गंभीर मानते हुए तीन आरोपियों की जमानत याचिका निरस्त कर दी है।

06:19 PM, 01-Mar-2023

गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने पर कांग्रेस व सपा का प्रदर्शन

बुधवार से घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलिंडर पर दाम बढ़ने के विरोध में विपक्ष ने सरकार को घेरने के लिए प्रदर्शन किया। कैंट विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी कांग्रेस नेता सरदार परविंदर सिंह ईशू के नेतृत्व में बढ़ते दामों को लेकर प्रदर्शन किया गया।

वहीं सपा नेता शैंकी के साथ व्यपारियों ने बच्चा पार्क पर प्रदर्शन किया। हाथों में गैस सिलिंडर लेकर लोगों ने गैस पर बढ़ते दामों का विरोध किया। परविंदर सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार जब से देश व प्रदेश में आई है, महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है।

विज्ञापन
05:09 PM, 01-Mar-2023

मुजफ्फरनगर: युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी का जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त

मुजफ्फरनगर जनपद में युवती को बहला-फुसलाकर घर से ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपी का जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया गया। प्रकरण की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह ने की। 

सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परवेंद्र सिंह ने बताया कि भोपा क्षेत्र के गांव की युवती को  शाहजहांपुर के जलालनगर निवासी आरोपी नजम खान उर्फ फुरकान बहला-फुसलाकर 14 नवंबर 2022 को घर से ले गया था। आरोप है कि कलियर ले जाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीडि़त परिवार ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी ने सेशन कोर्ट में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। अदालत ने दोनों पक्षों को सुना और अभियुक्त का जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया गया है।

04:25 PM, 01-Mar-2023

मुजफ्फरनगर पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी

बॉलीवुड कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी बुधवार को बुढ़ाना तहसील पहुंचे। इस दौरान वह अपनी पुश्तैनी संपत्ति को भाइयों के नाम करेंगे। बताया जा रहा है कि वह अपने लिए संपत्ति में कोई हिस्सा नहीं रखेंगे।

यहां पढ़ें पूरी खबर: UP: मुजफ्फरनगर पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अपने भाइयों के नाम करेंगे पुश्तैनी संपत्ति

विज्ञापन
02:17 PM, 01-Mar-2023

दुष्कर्म के दोषी भाइयों को 20-20 साल की सजा

मेरठ में न्यायालय अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश पोक्सो अधिनियम रामकिशोर पांडे ने दुष्कर्म के आरोप में दो भाइयों निखिल उर्फ गुड्डू व परविंदर को दोषी पाते हुए 20-20 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई और 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। पीड़िता के अधिवक्ता पुष्पेन्द्र त्यागी, सरकारी वकील नरेंद्र चौहान व कुलदीप मोहन ने बताया कि वादी मुकदमा ने थाना सरूरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दोनों आरोपी भाई उसकी नाबालिग पुत्री को अकेला पाकर कहीं एकांत में ले गए थे और दोनों ने बारी-बारी से उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया था।

01:19 PM, 01-Mar-2023

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में फायरिंग

मेरठ के सीसीएसयू कैंपस में बुधवार दोपहर फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। बताया गया कि यहां दस से पंद्रह लोगों ने मिलकर एक छात्र पर हमला कर दिया। हमले में एक छात्र हंस चौधरी घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस मौके पर मौजूद है। बता दें कि सीसीएसयू कैंपस में कल से नैक निरीक्षण होना है। इसके लिए छह सदस्यीय टीम आज मेरठ पहुंच जाएगी। वहीं इससे पहले फायरिंग जैसी घटनाएं कैंपस के भीतर सुरक्षा पर सवाल उठाती हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। 

एक मार्च से गैस उपभोक्ताओं पर महंगाई की मार
सरकार ने एक मार्च से घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलिंडर पर मूल्य बढ़ा दिए हैं।  घरेलू गैस सिलिंडर 50 रुपए बढ़ाए और व्यवसायिक सिलिंडर पर 351 रुपए बढ़ाए हैं। 14.2 किग्रा. का घरेलू गैस सिलिंडर 1050.50 रुपए से बढ़कर 1150.50 रुपए हुआ, जबकि 19 किग्रा. का  व्यावसायिक सिलिंडर 1760 रुपए से बढ़कर 2111 का हुआ। मलियाना स्थित मुस्कान इंडेन सेवा संचालक उमर इमरान सिद्दीकी ने बताया नई रेट लिस्ट रात में जारी हो गई, 1 मार्च से नए रेट लागू कर दिए गए हैं।

11:14 AM, 01-Mar-2023

सीजन में सबसे गर्म रहा फरवरी का आखिरी दिन

इस बार फरवरी माह शुरुआत से ही गर्म रहा और आखिरी दिन सीजन में सबसे ज्यादा फरवरी गर्म रही  है। महीने में पहली बार तापमान 30 डिग्री से भी ऊपर पहुंच गया। मौसम कार्यालय पर दिन का तापमान 30.2 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, वेस्ट यूपी में आज हल्की बूंदाबांदी के असार हैं। दिसंबर से ज्यादा इस बार गर्मी जनवरी में रही, लेकिन 29 जनवरी के बाद कोई मजबूत पश्चिमी विक्षोभ नहीं बना। मौसम बदलता चला गया। 

यह भी पढ़ें: Meerut: सीजन में सबसे गर्म रहा फरवरी का आखिरी दिन, पारा 30 के पार, पश्चिमी यूपी में आज बूंदाबांदी के आसार

11:12 AM, 01-Mar-2023

वीसी को आरएफसी का अतिरिक्त प्रभार

मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय को संभागीय खाद्य नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार भी दे दिया गया है। विशेष सचिव दिव्य प्रकाश गिरि की ओर से इस बाबत मंगलवार  को आयुक्त खाद्य एवं रसद, मेरठ मंडलायुक्त, डीएम को भी आदेश भेजे गए हैं। 

गृह मंत्रालय से की बेटी की सुरक्षा की मांग
बिग बॉस फेम व कांग्रेस नेत्री अर्चना गौतम के पिता गौतम बुद्ध ने बेटी के लिए गृह मंत्रालय से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने एसएसपी से रायपुर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस महाअधिवेशन में प्रियंका गांधी के सलाहकार संदीप कुमार पर एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की मांग भी की है। 

11:09 AM, 01-Mar-2023

होली पर लखनऊ कानपुर व बरेली के लिए बसें लगाएंगी 140 अतिरिक्त फेरे

होली के मद्देनजर मेरठ से रोडवेज बसें तीन से 12 मार्च तक लंबी दूरी की 140 अतिरिक्त ट्रिप (फेरे) लगाएंगी। आगरा के लिए सीधे संचालन किया जाएगा और पूर्वांचल की सवारियां 50 फीसदी से कम होने पर बस दिल्ली के आनंद विहार बस स्टैंड से होकर जाएंगी। 

यह फैसला मंगलवार को रोडवेज मुख्यालय से दिशा-निर्देश जारी होने के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक ने अधीनस्थों के साथ बैठक करके लिए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक केके शर्मा ने बताया कि विगत आंकड़ों से पता चला कि मेरठ से पूर्वांचल की तरफ काफी यात्रियों का होली पर आवागमन होता है। इसलिए तय किया गया है कि गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर व बरेली के लिए रोडवेज की बसों के 140 अतिरिक्त फेरा लगवाए जाएंगे। 

आगरा के लिए अतिरिक्त फेरा लगेंगे, जो सवारियों के हिसाब से होंगे। वहीं, पूर्वांचल की तरफ जाने वाली बसों में यदि मेरठ से 50 फीसदी से कम यात्री होंगे तो बस का संचालन आनंद विहार से होते हुए कराया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि बस में  किसी तरह की परेशानी होने पर टोल फ्री नंबर पर सूचना दें।

10:56 AM, 01-Mar-2023

मेरठ शहर में 366 कॉलोनियां अवैध, शासन को भेजी सूची 

मेरठ शहर में तेजी से पनप रही अवैध कॉलोनियों को रोकने में मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) के पसीने छूट रहे हैं। लगातार अभियान के बावजूद इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। अब एमडीए ने सर्वे के बाद सभी 366 अवैध कॉलोनियों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। इसकी जानकारी शासन को भी दे दी है। एमडीए के मुख्य द्वार पर लगाई गई स्क्रीन पर प्रसारण शुरू कर दिया गया। 

एमडीए ने हाल ही में ड्रोन से सर्वे किया था, जिसमें 301 अवैध कॉलोनी सामने आई थीं। एमडीए उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने जोनवार फिर से सर्वे कराया, जिसमें 366 अवैध कॉलोनियां उजागर हुईं। मंगलवार को एमडीए के मुख्य प्रवेश द्वार के बराबर में लगाई गई डिस्प्ले पर अवैध कॉलोनियों का ब्योरा लगातार स्क्रीन पर डिस्प्ले किया जाता रहा। अफसरों के फोन घनघनाते रहे। 

यहां पढ़ें पूरी खबर: Meerut News: शहर में 366 कॉलोनियां अवैध, शासन को भेजी सूची, 137 के हो चुके ध्वस्तीकरण के आदेश

08:48 AM, 01-Mar-2023

Meerut News Live: भाजपा कार्यकर्ता से अभद्रता पर हंगामा,गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने पर कांग्रेस व सपा का प्रदर्शन

मेरठ छावनी बोर्ड चुनाव के लिए प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी। आज मतदाता सूची चश्मा कर दी जाएगी। वहीं चुनावी कार्यक्रम अखबारों में भी प्रकाशित किया जाएगा। सीओ ज्योति कुमार ने बताया कि जिन लोगों का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है वे 4 से 9 मार्च तक अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा पाएंगे। वहीं चुनाव में वोटर लिस्ट से संबंधित आपत्ति 10 मार्च तक ली जाएंगी। आपत्ति का निस्तारण 14 मार्च तक किया जाएगा। अध्यक्ष 18 मार्च को वोटर लिस्ट पर संस्तुति देंगे और 24 मार्च को नई वोटर लिस्ट प्रकाशित कर दी जाएगी। वहीं 24 मार्च को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और 30 अप्रैल को मतदान होगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें