सहकारी बैंक के चेयरमैन के खाते से उड़ाए 25 हजार रुपये
मेरठ में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह के बैंक खाते से ठग ने 25 हजार रुपये उड़ा दिए। उनका खाता आईसीआई बैंक कैंट शाखा में खुला है। वहीं बृहस्पतिवार को खाते से पांच हजार रुपये कटने का मैसेज आने पर उन्हें जानकारी हुई। जिस पर उन्होंने बैंक पहुंचकर अपने खाते को फ्रीज कराया।
प्रेसवार्ता में बोले टिकैत, सरकार की नीयत में खोट, आवाज उठाने वालों के पीछे लगा देती है जांच एजेंसियां
Meerut News : चौधरी राकेश टिकैत ने प्रेसवार्ता में कहा कि सरकार की नीयत में खोट है। उन्होंने कहा कि जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसके पीछे ही जांच एजेंसियां लगा दी जाती हैं।
परतापुर थाना क्षेत्र की रिठानी चौकी क्षेत्र के ग्राम जैनपुर में बड़ी मात्रा में गो तस्करों के द्वारा गो हत्या की गई जिनके अवशेष ईख के खेत मे मिले जिसकी सूचना जैनपुर के ग्रामीणों ने बजरंग दल के महानगर सह प्रचार प्रमुख अंकित गोयल को दी वह अपने कार्यकर्ताओं को लेकर उक्त घटनास्थल पर पहुंचे गौ माता के अवशेषों को देखकर बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क गए मौके पर थाना प्रशासन सीओ बृजेश कुमार व परतापुर थानादयक्ष रामफल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के अंकित गोयल ने प्रशासन को सख्त लहजे में कहा कि या तो प्रशासन इन गौ तस्करों को पकड़कर इन पर सख्त कार्रवाई करें नहीं तो बजरंग दल ऐसे लोगों पर जो की हिंदू भावनाओं एवं उनके मान बिंदुओं पर कुठाराघात करते हैं उनको सबक सिखाने में सक्षम है इस पर सभी बजरंगदल के कार्यकर्ता घटना को खोलने की एवं जिन्होंने गोहत्या की है उन पर सख्त कार्रवाई करने की मांग पर पड़ गए
एसपी सिटी श्रीमान पियूष सिंह के कहने पर और विश्वास दिलाने पर कि 2 दिन में गौ हत्यारों को पकड़ कर सख्त से सख्त कार्रवाई करने का भरोसा देने पर कार्यकर्ता शांत हुए
हस्तिनापुर कस्बे के रामलीला मैदान में बंगाली समाज द्वारा एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें देशभर से बंगाली समाज के प्रतिनिधित्व करने वाले लोगों ने भाग लिया और अपनी मांगे रखी।
इस कार्यक्रम में बंगाली समाज के सैकड़ों लोगों ने पारंपारिक विधि विधान से कस्बे में एक अपनी मांगों को लेकर रैली निकाली उसके बाद कस्बे के रामलीला मैदान में कोलकाता पश्चिम बंगाल महाराष्ट्र उड़ीसा उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से बंगाली समाज के लोगों ने भाग लिया और अपनी मांगों को लेकर संबोधन दिया।