फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Live: मुठभेड़ में गैंगस्टर घायल, निर्दलीय प्रत्याशी पर केस, 11 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

Tue, 09 May 2023 10:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

मेरठ में नगर निकाय चुनाव के लिए प्रचार आज पूरी तरह थम जाएगा। हालांकि आज जुलूस और जनसभाओं पर जोर रहेगा। इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आज मेरठ में जीत का मंथन करेंगे। पढ़े ताजा खबरें।
विज्ञापन
अदालत का फैसला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:32 AM, 10-May-2023

11 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

मेरठ में डीएम दीपक मीणा ने बताया कि 11 मई को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा हो चुकी है। कारखानों में काम करने वाले कर्मचारी भी मतदान करने जाएं। उप श्रम आयुक्त राजीव कुमार सिंह ने कारखानों के स्वामियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने सभी कर्मचारियों से मतदान कराएं। 11 मई को उनको सार्वजनिक अवकाश दिया जाए।

10:11 PM, 09-May-2023

बिजनौर के किरतपुर में मंगलवार रात्रि नौ बजे के करीब घर के बाहर खड़े बुजुर्ग व्यक्ति की बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई। बाइक सवार युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बाइक सवार नशे में था।
 
गांव टोडरपुर में किरतपुर मौअज्जमपुर मार्ग पर घर के बाहर खड़े एक बुजुर्ग व्यक्ति रामपाल सिंह 70 वर्ष को बाइक सवार दो लोगों ने टक्कर मार दी ।परिजन गंभीर रूप से घायल को सरकारी अस्पताल लेकर आए। चिकित्सक ने रामपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया।

07:29 PM, 09-May-2023

मेरठ में मवाना नगर पालिका परिषद से निर्दलीय प्रत्याशी द्वारा अंतिम दिन बिना अनुमति रोड शो निकाले जाने पर पुलिस ने प्रत्याशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
06:18 PM, 09-May-2023

तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत

सहारनपुर में नागल क्षेत्र के गांव भलस्वा ईसापुर में एक ग्रामीण की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाल पंचनामा भर कर परिजनों के आग्रह पर उन्हें सौंप दिया।

गांव भलस्वा ईसापुर निवासी ऋषिपाल (60) पुत्र घनश्याम सुबह करीब 11:30 बजे अपने घर से जंगल की ओर जा रहा था। गांव के निकट तालाब के किनारे पर पहुंचते ही अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर पड़ा। जब तक आस पास के लोग उसे देख कर शोर मचाते और बचाने का प्रयास करते जब तक वह पानी के अंदर पहुंच गया। तैरना जानने वाले युवकों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक ऋषिपाल की मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भर कर परिजनों के अनुरोध पर बिना किसी कानूनी कार्रवाई के उन्हे सौंप दिया गया।

05:15 PM, 09-May-2023

पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर के पैर में लगी गोली
 
खरखौदा पुलिस और बदमाशों के बीच मंगलवार को मुठभेड़ हो गई। वहीं, मुठभेड़ में लिसाड़ी गेट निवासी गैंगस्टर आरिफ पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी आरिफ पर 16 मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
05:07 PM, 09-May-2023

गुलदार ने बकरी को मार डाला

बिजनौर के अफजलगढ़ में गुलदार ने शेरगढ़ मौजे के बहादरनगर स्थित गोशाला में बंधी बकरी पर हमला कर मार डाला। वहीं, बकरी के मिमियाने पर गोशाला की रखवाली कर रहे युवकों के गुलदार को देखकर होश उड़ गए। उन्होंने शोरशराबा कर व लाठी-डंडों को फटकार कर गुलदार को भगाया। इसमें वन कर्मियों की लापरवाही भी सामने आई है।

04:49 PM, 09-May-2023

दुष्कर्म के दोनों दोषियों को 20-20 साल की सजा

मुजफ्फरनगर दंगे के चर्चित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मंगलवार को विशेष अपर सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) कोर्ट नंबर दो अंजनी कुमार सिंह ने दो मुजरिमों को 20-20 साल कैद की सजा सुनाई है।

वर्ष 2013 को फुगाना थाना क्षेत्र के गांव में एक महिला के साथ तीन आरोपियों ने दुष्कर्म का मामला अदालत में विचाराधीन है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद मामले की सुनवाई अदालत में रोजाना चल रही थी। पीड़िता की ओर से सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता वृंदा ग्रोवर ने मुजफ्फरनगर आकर प्रकरण में पैरवी की। एसआईटी ने विवेचना के बाद आरोपी कुलदीप, महेशवीर और सिकंदर के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। सुनवाई के दौरान कुलदीप की मौत हो चुकी गई। अदालत ने दोनों पर दोषसिद्ध कर दिया है। दोनों दोषियों को 20-20 साल की सजा सुनाई गई है।

02:13 PM, 09-May-2023
कांग्रेस का रोड शो - फोटो : अमर उजाला

जिमखाना मैदान कांग्रेस का रोड शो शुरू

मेरठ में महापौर पद के प्रत्याशी नसीम कुरैशी आज रोड शो के जरिए मतदाताओं की नव्ज परखेंगे। शहर के जीमखाना मैदान से कांग्रेस का रोड़ शो आज दोपहर शुरू हुआ।

01:58 PM, 09-May-2023
हापुड़ अड्डा चौराहा - फोटो : अमर उजाला

हापुड़ अड्डे पर रोशनी से जगमाया खेल स्तंभ

हापुड़ अड्डे पर खेल स्तंभ रोशनी से जगमगाने लगा है। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की ओर से इस चौराहे का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। शाम को रंगबिरंगी रोशनी में स्पोर्ट्स सिटी में आपका स्वागत है...संदेश के साथ यह चौराहा बेहद आकर्षक लग रहा है। अंग्रेजी में भी वेलकम स्पोर्ट्स सिटी मेरठ का संदेश नजर आ रहा है।

खेल स्तंभ का डिजाइन बनाने वाली कंपनी सोहम के पार्टनर आर्किटेक्ट मनीष कुमार सिंह ने बताया कि इसमें सबसे ऊपर धनुर्धर लक्ष्य को साधते हुए दिखाए गए हैं, जो लक्ष्य पर केंद्रित होने का संदेश दे रहे हैं। पदकवीर नीरज चोपड़ा की जेवलिन फेंकते हुए स्टेच्यू खेल नगरी को नई पहचान दिलाने वाला है। इसी के साथ फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन खेलते खिलाड़ियों के स्टेच्यू भी खेल स्तंभ में लगाए गए हैं। मेडा के टाउन प्लानर विजय कुमार सिंह ने बताया कि तेजगढ़ी व साकेत चौराहे पर भी सुंदरीकरण का प्रस्ताव है।

01:57 PM, 09-May-2023

दूसरे संप्रदाय के युवक से जबरन शादी कराने का आरोप

खरखौदा क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती ने प्रेमी संग थाने पहुंचकर अपने परिजनों पर दूसरे संप्रदाय के युवक से बिना उसकी मर्जी के जबरन शादी करने का आरोप लगाया है। 
युवती ने अपने ससुरालियों पर बरन धर्म परिवर्तन करने व एक माह तक उसे बंधक बनाने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

युवती ने पुलिस को बताया कि परिजनों ने उसकी मर्जी के खिलाफ 20 मार्च को मेरठ निवासी दूसरे समुदाय के युवक से जबरन शादी कर दी थी। युवती का कहना है कि वह अपने प्रेमी संग विवाह करना चाहती थी, लेकिन परिजनों ने दूसरे समुदाय के युवक से जबरन विवाह कराया। उसका नाम भी बदल दिया गया। सोमवार को उसे मौका मिला तो वह ससुराल से भाग निकली। 

युवती की शादी अपने ही संप्रदाय के युवक से हुई है,  युवती खुद अलग धर्म के युवक से शादी करना चाहती है। युवती की तहरीर पर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - राजीव सहरावत, थाना प्रभारी, खरखौदा

11:04 AM, 09-May-2023

बढ़े फाल्ट, विद्युत कटौती से परेशान हो रहे लोग

अद्योषित विद्युत कटौती के कारण उपभोक्ता परेशान हैं। सोमवार को शहर में फाल्ट और मरम्मत कार्य के चलते कई घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। 

विकासपुरी क्षेत्र में 11 केवी की लाइन में फाल्ट के चलते सुबह 6 बजे से 9 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। उधर विवि रोड उपकेंद्र क्षेत्र में मरम्मत कार्य के चलते रामगढ़ी, जज काॅलोनी, डिग्गी, अजंता काॅलोनी कई क्षेत्र में सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। 

शास्त्रीनगर, जागृति विहार, मेडिकल, जयभीम नगर, जयदेवी नगर, कालिया गढ़ी, सराय काजी, लोहिया नगर क्षेत्र में भी विद्युत आपूर्ति सही प्रकार से नहीं हो पाई। जिला अस्पताल के पास भी कई बार लाइट बार-बार आती जाती रही। अधीक्षण अभियंता शहर राजेंद्र बहादुर ने बताया कि शहर में कई क्षेत्रों में मरम्मत कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रही। 

एक हजार से अधिक कनेक्शन काटे
बकाया वसूली लक्ष्य पूरा करने के लिए विद्युत विभाग की ओर से वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इसलिए विभाग की ओर से प्रतिदिन बकायेदारों के कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं। 
सोमवार को विद्युत विभाग की ओर से शहर की पांचों डिवीजन में एक हजार से अधिक उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। डिवीजन सेकेंड में 90 ऑफलाइन और 400 ऑनलाइन कनेक्शन काटे    गए। इसी प्रकार सभी डिवीजन में अभियान चलाकर करीब एक हजार से अधिक उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे गए।

11:03 AM, 09-May-2023

सुबह बूंदाबांदी, दोपहर बाद फिर बढ़ गया तापमान

मौसम में लगातार चल रहे परिवर्तन के चलते सोमवार सुबह बूंदाबांदी हुई। दोपहर बाद धूप निकलने पर पारा फिर चढ़ गया। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 35.8 न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

भारतीय कृषि प्रणाली प्रणाली अनुसंधान संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एन सुभाष का कहना है कि अभी मौसम में दो-तीन दिन तक उतार चढ़ाव का दौर बना रहेगा। दिन का तापमान भी 40 डिग्री से नीचे रहेगा।

बूंदाबांदी के बीच सोमवार को मेरठ समेत आसपास में एयर क्वालिटी इंडेक्स में गिरावट आई है। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 111 रिकॉर्ड किया गया। जयभीमनगर का 102, गंगानगर का 114, पल्लवपुरम का 118 दिल्ली रोड का 130 और बेगमपुल का 134 दर्ज किया गया। 

11:02 AM, 09-May-2023

नौचंदी -राज्यरानी रहेगी रद्द

मुरादाबाद रेल मंडल में बांथरा स्टेशन पर अतिरिक्त लूप लाइन बिछाई जानी है। इसके चलते राज्यरानी व नौचंदी एक्सप्रेस समेत 13 ट्रेन मंगलवार से अलग-अलग तारीख पर रद्द रहेंगी। रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि राज्यरानी एक्सप्रेस 12 मई से 15 मई तक रद्द रहेगी। नौचंदी एक्सप्रेस 14 मई और 15 मई को रद्द रहेगी। 

11:02 AM, 09-May-2023

645 लोगों की जांच एक संक्रमित मिला

मेरठ जिले में सोमवार को 645 लोगों की जांच की गई, जिनमें कोरोना का एक मरीज मिला है। यह मरीज राजेंद्रनगर का रहने वाला है। एक मरीज ठीक हुआ है। अब सक्रिय केसों की संख्या 27 है। इनमें से दो मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं और 25 होम आइसोलेशन में हैं। 

टीके न होने के कारण हज टीकाकरण टला
हज टीके उपलब्ध न होने के कारण टीकाकरण फिलहाल टाल दिया गया है। नायब शहरकाजी जैनुर राशिद्दीन ने बताया कि सीएओ व अल्पसंख्यक अधिकारी के अनुसार अभी टीके मौजूद नहीं हैं। टीके की उपलब्धता के बाद नई तिथि जारी की जाएंगी।

07:48 AM, 09-May-2023

मेरठ में स्थापित होगा एथेनॉल प्लांट

मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल में भी अब जल्द ही एथेनॉल डिस्टलरी प्लांट की स्थापना हो जाएगी। मिल में 60 किलो प्रतिदिन एथेनॉल तैयार किया जाएगा। परियोजना की स्थापना के प्रस्ताव को मंत्री परिषद की ओर से अनुमति प्रदान कर दी गई है। यह प्लांट शुरू होने से मिल को लाभ होने के साथ ही इससे जुड़े 26 हजार किसानों को भी लाभ पहुंचेगा। इनके लिए गन्ना भुगतान की स्थिति में सुधार होगा।

07:47 AM, 09-May-2023

कर्तव्य निभाएं, वोट जरूर दें
अमर उजाला में आठ दिन संवाद किया गया, जिसमें सामाजिक संगठन, युवा, महिला, व्यापारी, उद्यमी, चिकित्सक, कर्मचारी, सीए और बिल्डर सहित अन्य विभागों से जुड़े लोगों के साथ संवाद किया, जिसमें सभी संगठनों के समाजसेवियों ने मतदाताओं से अपील की है कि 11 मई को मतदाता ज्यादा से ज्यादा संख्या में घरों से निकलें और अपने अधिकार का प्रयोग करें।

07:46 AM, 09-May-2023

नगर निगम और नगर पालिका, नगर पंचायतों के मतगणना के लिए पोलिंग पार्टियां भामाशाह पार्क से रवाना होंगी। सभी 16 निकाय चुनाव के प्रत्याशियों की निगरानी के लिए 19 टीमें बनाई गई हैं।

नगर निगम चुनाव कराने के लिए बने प्रेक्षक सुधीर महादेव बोडबे और नगर पालिका-नगर पंचायत चुनाव प्रेक्षक कंचन सरन ने कहा कि निगरानी टीम को निर्देश दिए गए हैं कि चुनाव प्रचार थमने के बाद प्रचार करने वाले प्रत्याशियों और उसके समर्थकों की वीडियोग्राफी कर मुकदमा दर्ज कराया जाए।

07:27 AM, 09-May-2023

Meerut News Live: मुठभेड़ में गैंगस्टर घायल, निर्दलीय प्रत्याशी पर केस, 11 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

निकाय चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है, जिसमें जुलूसों पर जोर रहेगा। सभी प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत झोकेंगे। पांच बजे के बाद चुनाव प्रचार का पहिया थम जाएगा। इसके बाद प्रचार करने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

बुधवार सुबह से मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां रवाना होनी शुरू हो जाएंगी। प्रत्याशियों की 11 मई 2023 को अग्नि परीक्षा होगी। 13 मई को नतीजे आएंगे।मेरठ में दूसरे चरण में बृहस्पतिवार सुबह 7:00 बजे से मतदान होगा।

नगरीय निकाय चुनाव में महापौर पद पर 15, पार्षद पद पर 522, दोनों नगर पालिकाओं (मवाना व सरधना) में अध्यक्ष पद पर 27, सदस्य पद पर 237 व नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर 141 और सदस्य पद पर 763 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि 316 वार्ड, 503 पोलिंग स्टेशन, 1480 बूथों पर 16,09, 831 मतदाता वोट करेंगे। नगर निगम का मतदान ईवीएम से और नगर पालिका-नगर पंचायत में बैलेट पेपर से मतदान होगा। इसके लिए 57 निर्वाचन अधिकारी, 89 सहायक निर्वाचन अधिकारी, 38 जोनल मजिस्ट्रेट और 154 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें