11:42 AM, 23-Jan-2023
शिव शक्ति नगर के धार्मिक स्थल पर मूर्ति रखने पर विवाद
मेरठ के शिव शक्ति नगर स्थित पंचायती धार्मिक स्थल में मूर्ति रखने को लेकर हंगामा हो गया। सीओ ब्रह्मपुरी ने लोगों को शांत करा पुलिस बल तैनात किया। पुलिस के मुताबिक, शिव शक्ति नगर स्थित 500 गज जमीन पर 40 साल पहले पंचायती धार्मिक स्थल का निर्माण कराया गया था।
भाजपा नेताओं ने धार्मिक स्थल परिसर में 26 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम रखा है। रविवार सुबह मौके पर पहुंचे भाजपा नेता ने समिति के पदाधिकारियों से कहा कि समिति में नए सदस्यों को जोड़ा जाए। पदाधिकारियों ने इसका विरोध किया। इसके बाद हंगामा हो गया। सीओ शुचिता सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों को समझा दिया है। बिना रजामंदी के वहां कोई नया काम नहीं होगा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात कर दिया है।
मानव श्रंखला बनाकर सड़क सुरक्षा की ली शपथ
मेरठ में सड़क सुरक्षा माह के तहत सोमवार को छात्र छात्राओं एवम प्रशासनिक अधिकारियों ने यायायायत नियमों का पालन करने की शपथ ली। जिसमें 13 से स्कूलों के लभग पांच हजार से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। देशभक्ति के तराने साधक पर गूंज रहे थे। स्कूल बैंडों ने प्रस्तुति देकर समा बांधा। मानव श्रृंखला का निर्माण शहीद स्मारक से शुरू होकर गुरू तेग बहादुर पब्लिक स्कूल को जोड़कर, बालाजी, औघड़नाथ मंदिर, रैम कैंटीन तिराहा, भूसा मंडी की ओर से होते हुए गुरू तेग बहादुर तक जोड़ी गई। सभी ने एक सुर में यातायात नियमों को पालन करने की शपथ ली। इस दौरान सीडीओ शशांक चौधरी, डीएम दीपक मीना, एसपी ट्रैफिक जेके श्रीवास्तव, जीटीबी स्कूल के प्रधानाचार्य कर्मेंद्र सिंह, डीआईओएस राजेश कुमार, एआरटीओ कुलदीप कुमार एवम दीवान पब्लिक स्कूल, फैज-ए-आम इंटर कॉलेज, एसडी सदर, दिगम्बर जैन स्कूल, मेरठ पब्लिक स्कूल, दर्शन एकेडमी, ऋषभ एकेडमी आदि स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने भाग लिया।