फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Live: अदालत में हाजिर हुए आरोपी सीओ, किसानों के बीच पहुंचे एसडीएम, वार्ता रही विफल

Fri, 17 Mar 2023 06:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

खास बातें

Meerut News Live : पश्चिमी यूपी में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। अब मेरठ में दो करोड़ के लेन-देन में प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी गई। प्रॉपर्टी डीलर की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
अदालत
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:25 PM, 17-Mar-2023

रामपुर तिराहा कांड़: अदालत में हाजिर हुए आरोपी सीओ एसपी मिश्रा

मुजफ्फरनगर में रामपुर तिराहा कांड़ की पत्रावली की सुनवाई के दौरान तत्कालीन झिंझाना एसओ एसपी मिश्रा (सेवानिवृत सीओ)  अदालत में हाजिर हुए। सीबीआई के एसपी को तलब किया गया है।

शुक्रवार को सिविल जज सीनियर डिविजन (फास्ट ट्रैक) के पीठासीन अधिकारी मयंक जायसवाल ने सुनवाई की। अदालत में किसी गवाह के हाजिर नहीं होने पर सुनवाई के लिए 31 मार्च की तिथि नियत कर दी है।

बचाव पक्ष के वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र शर्मा ने बताया न्यायालय में आरोपी सीबीआई बनाम एसपी मिश्रा केस गवाही के लिए नियत था। आरोपी एसपी मिश्रा लखनऊ से आकर अदालत में हाजिर हुए। लेकिन कोई गवाह नहीं आया।

उत्तराखंड संघर्ष समिति के समन्वयक अधिवक्ता अनुराग वर्मा ने बताया गवाह के नहीं आने के कारण सीबीआई बनाम एसपी मिश्रा की पत्रावली पर सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने अगली तिथि के सीबीआई के एसपी राजेश चाहल को गवाही के लिए तलब किया गया है। प्रकरण में 31 मार्च को उनकी गवाही होनी है।

06:13 PM, 17-Mar-2023

भारतीय किसान संघ के जैविक कृषि एवं प्रदर्शनी के तीन दिवसीय कार्यक्रम व मोहन भागवत के दौरे को देखते हुए एडीजी राजीव सब्बरवाल और आईजी ने हस्तिनापुर में जंबूद्वीप स्थल पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

06:11 PM, 17-Mar-2023

मेरठ में सरधना के मुल्हेड़ा गांव में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण और पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीड़िता का मेडिकल कराकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन
04:46 PM, 17-Mar-2023

वैभव ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश व मेरठ के बीच होगा फाइनल

मेरठ में भामाशाह पार्क के रणजी मैदान पर आयोजित 14वीं अंडर-25 मास्टर वैभव क्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी में शुक्रवार को सेमीफाइनल मैच खेले गए। जिसमें उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली है। शनिवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में दोनों टीमें आमने सामने होंगी।

पहले मैच में क्रिकेट एसोसिएशन उत्तराखंड को 10 रन से हराकर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने फाइनल में प्रवेश किया। उत्तर प्रदेश के माधव कौशिक ने 74 रन की पारी खेली, जबकि उत्तर प्रदेश के गेंदबाज प्रशांत वीर ने तीन विकेट झटके। उत्तर प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 179 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 169 रन ही बना सकी। 

वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैच में झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 120 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ की टीम ने 18.2 ओवर में चार विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। दाएं हाथ के बल्लेबाज हर्ष त्यागी ने 55 रन की पारी खेली। शनिवार को उत्तर प्रदेश व मेरठ के बीच खिताबी भिड़ंत होंगी।

04:42 PM, 17-Mar-2023

किसानों के बीच पहुंचे उप-जिलाधिकारी, वार्ता रही विफल

मेरठ के बहसूमा में मोड़ खुर्द साधन सहकारी समिति सदरपुर निवासी कंवरपाल के नामांकन वापसी के विवाद को लेकर भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार से समिति परिसर में नामांकन बहाली को लेकर धरने पर बैठे हैं। शुक्रवार को उप-जिलाधिकारी मवाना अखिलेश यादव धरनास्थल पर किसानों के बीच पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों को बताया कि सदरपुर निवासी कंवरपाल के नामांकन बाहली में निर्विरोध निर्वाचित संचालक रविंद्र सिंह के पर्चे को होल्ड कर समिति पर शनिवार को मतदान करा दिया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन तोमर के पदाधिकारी कंवरपाल के नामांकन बाहली या पूरी समिति के चुनाव को स्थगित करने की मांग पर अड़े हैं। 

एसडीएम ने करीब 15 मिनट तक किसानों के बीच बैठकर समझाने की कोशिश की। एसडीम का कहना है कि सदरपुर गांव के संचालक पद को होल्ड कर समिति में बाकी आठ संचालकों पर चुनाव करा दिया जाएगा। बाद में जो भी निर्वाचन आयोग की तरफ से फैसला होगा उसको अमल में लाया जाएगा। लेकिन भाकियू तोमर के मंडल अध्यक्ष पदम सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि या तो सदरपुर गांव के कंवरपाल का नामांकन बहाल कर चुनाव चिन्ह दिया जाए या पूरी समिति का चुनाव स्थगित किया जाए। 

सादरपुर गांव के संचालक पद के होल्ड रखने की आपकी बात से सहमत नहीं है। काफी देर तक हुई गहमा-गहमी व नारेबाजी के बाद उप-जिलाधिकारी बैरंग लौट गए। भाकियू तोमर के पदाधिकारियों ने सभी किसानों को अधिक से अधिक संख्या में धरने पर पहुंचने की अपील की है। भाकियू तोमर के युवा जिला अध्यक्ष सनी चौधरी ने चेतावनी दी है कि यदि सदरपुर गांव के पर्चे को बहाल नहीं किया गया तो धरना जारी रहेगा।

विज्ञापन
04:19 PM, 17-Mar-2023

मेरठ समेत 62 छावनी परिषदों के चुनाव स्थगित हो गए हैं। वहीं चुनाव स्थगित होने की खबर ने दावेदारों को सकते में डाल दिया है। दरअसल, दावेदारों की तरफ से चुनाव को लेकर सभी कार्य पूरे कर लिए गए थे। 

मेरठ की बात करें तो वर्ष 2015 में मेरठ में मतदाताओं की संख्या 63000 थी। कोर्ट के आदेश पर छावनी के करीब 50 प्रतिशत लोगों के वोट काट दिए गए थे। वोट कटने के बाद ये संख्या लगभग 28000 रह गई है। ऐसे में मतदाताओं में आक्रोश है।

वहीं प्रत्याशी भी इस बात से नाराज हैं कि जो मतदाता विधानसभा में वोट करता है, उसको छावनी बोर्ड में चुनाव का अधिकार नहीं है। इन बातों को उच्च स्तर पर भी जिला स्तर के माध्यम से भेजा गया है। परिणाम स्वरूप सरकार की तरफ से इस संबंध में वैचारिक निर्णय लेने तक चुनाव स्थगित करने की चर्चाएं थीं। अब आखिरकार चुनाव को स्थगित ही कर दिया गया।

02:45 PM, 17-Mar-2023

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर मेरठ में आज हुआ चौथी टनल का ब्रेकथ्रू

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर मेरठ में आज चौथी टनल का सफल ब्रेकथ्रू हुआ। इस टनल का निर्माण कर रही सुदर्शन 8.3  (टनल बोरिंग मशीन) ने गांधीबाग से बेगमपुल स्टेशन के बीच लगभग 750 मीटर लंबी टनल का सफलतापूर्वक निर्माण पूरा कर लिया। बेगमपुल स्टेशन में बनाई गई टनल रिट्रीविंग शाफ्ट से ब्रेकथ्रू किया।

गांधीबाग से बेगमपुल के बीच यह समानांतर टनल है, जिसका निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। सुदर्शन 8.3 ने ही पिछले वर्ष अक्बतूर में गांधीबाग से बेगमपुल के बीच पहली टनल के निर्माण का कार्य पूरा किया था।

उल्लेखनीय है कि आरआरटीएस के भूमिगत कॉरिडोर में ट्रेनों की आवाजाही के लिए दो समानांतर टनल निर्मित की जाती हैं। गांधी बाग से बेगमपुल तक की इस समानांतर टनल का निर्माण पूर्ण होने पर इस सेक्शन के टनल का हिस्सा पूरी तरह निर्मित हो चुका है।  

मेरठ में आरआरटीएस कॉरिडोर की यह चौथी टनल है, जिसका सफलतापूर्वक ब्रेकथ्रू हुआ है। इससे पहले भैंसाली से मेरठ सेंट्रल स्टेशन के बीच का भूमिगत हिस्सा भी पूर्ण रूप से निर्मित हो चुका है।

02:38 PM, 17-Mar-2023

यूपीसीए सचिव अरविंद श्रीवास्तव बोले- यूपीसीए से जुड़े खिलाड़ियों का होगा हेल्थ बीमा

2007-08 के बाद शुक्रवार को मेरठ में गढ़ रोड स्थित एक होटल में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की अपैक्स कॉउंसिल की बैठक हुई। जिसमें कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा  हुईं। 

यूपीसीए सचिव अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि खिलाड़ियों का हेल्थ बीमा कराएंगे। जिसको लेकर सभी सदस्यों की बैठक हुई। वेस्ट यूपी में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने पर विचार चल रहा है। बताया कि गाजियाबाद या नोएडा में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बन सकता है। गाजियाबाद में जमीन देख ली है।  

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुरुष व महिला क्रिकेट लीग शुरू कराने पर भी मंथन हो रहा है। अन्य राज्यों की तरह यूपी की भी दो रणजी टीम होनी चाहिए। जिससे बड़े प्रदेश में प्रतिभावान खिलाड़ियों को मौका मिले। बीसीसीआई से स्वीकृति मिलने पर दो टीम बनाई जाएगी।

01:45 PM, 17-Mar-2023

बिजनौर जनपद के नगीना क्षेत्र में गुलदार का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र के ग्राम बूढ़ावाले में एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची को गुलदार उठाकर ले गया। इस दौरान बच्ची के पिता ने बहादुरी दिखाते हुए गुलदार के चुंगल से बेटी को बचा लिया। हालांकि बच्ची बुरी तरह जख्मी हो गई है।

12:48 PM, 17-Mar-2023

सीसीएसयू के मैन गेट के बाहर फायरिंग की गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। 

12:44 PM, 17-Mar-2023

उत्तर प्रदेश की टीम ने जीता मैच, फाइनल में बनाई जगह

मेरठ में भामाशाह पार्क के रणजी मैदान पर आयोजित 14वीं अंडर-25 मास्टर वैभव क्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी में शुक्रवार को पहले सेमीफाइनल मैच में एसोसिएशन उत्तराखंड को 10 रन से हराकर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने फाइनल में जगह बना ली है। माधव कौशिक ने 74 रन की पारी खेली, जबकि उत्तर प्रदेश के गेंदबाज प्रशांत वीर ने तीन विकेट झटके।

उत्तर प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 179 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 169 रन ही बना सकी। दूसरा सेमीफाइनल मैच मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन बीच शुरू होगा।

11:39 AM, 17-Mar-2023

हिरासत से भागा इनामी बदमाश, पैर में गोली मारी

अलीगढ़ में पकड़े गए 25 हजार के इनामी बदमाश ने रास्ते में मवाना पुलिस की हिरासत से भागने का प्रयास किया। हेड कांस्टेबल की पिस्टल छीनकर पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से इनामी बदमाश सलमान घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से मेरठ रेफर कर दिया गया।

थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि अलीगढ़ के थाना अकराबाद गांव कौडियागंज निवासी सलमान पुत्र रहीशुद्दीन मवाना थाने में आठ चोरियों की घटना में वांछित था। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित है। बृहस्पतिवार को मवाना पुलिस अलीगढ़ से गिरफ्तार कर ला रही थी। मवाना खुर्द पुलिस चौकी से पांच सौ मीटर पहले सलमान ने पेशाब करने का बहाना कर जीप को रुकवाया। इसी दौरान हेड कांस्टेबल प्रशांत से सरकारी पिस्टल छीनकर भागने लगा। सलमान ने एक फायर भी किया। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से सलमान घायल हो गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी मवाना खुर्द गांव में हुई चोरी की आठ वारदात में शामिल रहा है। 2020 से वांछित था। आरोपी पर अलीगढ़ में भी चोरी की छह घटनाएं दर्ज हैं। सूचना पर एसपी देहात अनिरुद्ध सिंह भी मवाना खुर्द पुलिस चौकी पहुंचे और जानकारी ली।

11:36 AM, 17-Mar-2023

बंद मकान का ताला तोड़कर सोने के आभूषण और हजारों की नगदी चोरी

बिजनौर में नजीबाबाद तहसील क्षेत्र के गांव औरंगपुर बसंता में एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मकान से सोने के आभूषण और हजारों की नकदी चोरी कर ली। चोरों ने घर से स्कूटी भी चोरी कर ली, लेकिन सड़क पर लावारिस छोड़ गए।

11:35 AM, 17-Mar-2023

भाकियू तोमर के युवा जिला अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, पूर्व प्रधान ने की फायरिंग   

मेरठ के बहसूमा में मोड़ खुर्द बिजली घर पर तैनात एसएसओ पूर्व प्रधान धर्मेंद्र फोजी ने देर रात पिस्टल से भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं पर गोली चला दी। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। घटना की जनकारी मिलते ही एसडीएम, सीओ मौके पर पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली। गोली चलाने वाले धर्मेंद्र फोजी को पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले आई है। 

भाकियू तोमर के युवा जिला अध्यक्ष सनी चौधरी ने बताया कि देर रात भाकियू के धरनास्थल की बिजली काट दी गई। वहीं धरनास्थल के बराबर में स्थित बिजली घर पर पहुंचे भाकियू युवा जिला अध्यक्ष सनी चौधरी व एक कार्यकर्ता ने बिजली कटौती का कारण पूछा तो आरोप है कि एसएसओ ने गाली-गलौज करते हुए पिस्टल से जानलेवा फायरिंग कर दी।

10:59 AM, 17-Mar-2023

आईटीबीपी के जवान पर पत्नी ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

मेरठ में बेटा नहीं होने पर आईटीबीपी के जवान ने पत्नी से मारपीट कर घर से निकाल दिया। मारपीट में उसके कान का पर्दा भी फट गया। विवाहिता अपने परिजनों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची। उसने आरोप लगाया कि पति ने तीन बार उसका गर्भपात कराया। एसएसपी ने सीओ सदर देहात को जांच के आदेश दिए।

पुलिस के मुताबिक, किला परीक्षितगढ़ निवासी निशा ने बताया कि उसकी शादी हापुड़ निवासी आईटीबीपी में जवान के साथ 30 नवंबर 2019 को हुई थी। शादी के बाद से ही पति को बेटे की चाह थी। आरोप है कि बेटे के चाह में उसने तीन बार गर्भपात कराया। विवाहिता ने बताया कि उसके पति की तैनाती फिलहाल उत्तराखंड में एनडीआरएफ में है। वह दो महीने की छुट्टी पर आया है। 15 मार्च को पति ने उसके साथ मारपीट की। उसका गला दबाने का प्रयास किया। किसी तरह से भागकर जान बचाई। 

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सीओ सदर देहात को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

10:57 AM, 17-Mar-2023

युवक को अनजान नंबर से दी जा रही जान से मारने की धमकी, थाने पर दी तहरीर

मेरठ में कंकरखेड़ा क्षेत्र स्थित रोहटा रोड निवासी एक युवक को पिछले कई दिनों से अनजान नंबर से कॉल आ रही है। आरोपी फोन कर युवक को जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिस कारण युवक का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। पीड़ित ने गुरुवार को थाने पर तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई।

10:46 AM, 17-Mar-2023

Meerut News Live: अदालत में हाजिर हुए आरोपी सीओ, किसानों के बीच पहुंचे एसडीएम, वार्ता रही विफल

मेरठ में लिसाड़ीगेट के 60 फुटा रोड समर गार्डन में अज्ञात बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर फजाकत को गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है

पुलिस के मुताबिक, प्रॉपर्टी डीलर फजाकत समर गार्डन कॉलोनी में रहता है। दो करोड़ रुपये के प्रॉपर्टी विवाद को लेकर डी ब्लॉक समर कॉलोनी निवासी वसीम पुत्र हाजी इरशाद से विवाद चल रहा है। आरोप है कि बृहस्पतिवार आधी रात वसीम अपने साथी के साथ बाइक पर आया और गोली मार दी। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि प्रॉपर्टी विवाद का मामला है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें