फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Live: कॉल सेंटर का भंडाफोड़, STF ने तीन दबोचे, भाजपा ने चौधरी चरण सिंह के सपनों को किया साकार

Fri, 23 Dec 2022 05:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

खास बातें

पश्चिमी यूपी में कोहरा और शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले तीन-चार दिन से अधिक ठंड होने से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। वहीं कोहरे के चलते हादसे भी हो रहे हैं। सहारनपुर में दो की हादसे में जान गई तो मेरठ में भी एक युवक को वाहन ने कुचल दिया। यहां पढ़िए पश्चिमी यूपी की पल-पल खबरों का अपडेट-
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:34 PM, 23-Dec-2022

बिजनौर के राजा का ताजपुर में क्रिसमस-डे की तैयारी को लेकर साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। चर्च के आसपास व मैन रास्ते की सफाई के लिए ग्राम प्रधान ने सफाई कर्मी लगाए हुए हैं।

05:11 PM, 23-Dec-2022

हादसे में युवक की मौत, मचा कोहराम
सहारनपुर के गागलहेड़ी में गुरुवार रात अधिक कोहरा होने के कारण बाइक सवार ने डीसीएम में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
      
जानकारी के अनुसार ग्राम रगेल के अंकित पाल (25) पुत्र सोमपाल देर रात लगभग 11 बजे भगवानपुर कंपनी से ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर जा रहा था। जैसे ही अंकित पाल दया शुगर मिल के निकट पहुंचा तो अधिक कोहरा होने के कारण आगे चल रही डीसीएम से अंकित पाल की बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही अंकित पाल गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके कुछ ही देर बाद अंकित पाल की मौके पर मौत हो गई। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंकित पाल की एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। दुर्घटना के समय अंकित पाल ने हेलमेट लगाया हुआ था। लेकिन टक्कर भीषण होने की वजह से अंकित की मौके पर मौत हो गई।

प्रभारी निरीक्षक सुनील नेगी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीसीएम को कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा लिखा जाएगा।

04:59 PM, 23-Dec-2022

चौधरी चरण सिंह के सपनों को भाजपा ने किया साकार
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के पूर्व उप-मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे साथी थे। उनके सपनों को भाजपा की सरकार ने साकार किया है। चौधरी साहब का सपना था कि हर घर में बिजली हो, महिलाएं घर के बाहर शोच के लिए न जाएं। गांव में सभी के पक्के मकान हों। यह चौधरी साहब का सपना था। जिसको भाजपा ने साकार किया है।

किसानों की गन्ने की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गन्ने से एथनॉल बनाकर किसानों की समस्या का समाधान करेगी। जिससे गन्ना किसान मालामाल हो जाएगा।

विज्ञापन
03:45 PM, 23-Dec-2022

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शुक्रवार को ब्रह्मपुरी स्थित बिशन चौक पर मृतक ऋषभ अग्रवाल के घर पर पहुंचे। इस दौरान राज्यमंत्री दिनेश खटीक, भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

02:45 PM, 23-Dec-2022
तीन आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

फर्जी नौकरी दिलाने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, STF ने तीन दबोचे

मेरठ के शास्त्री नगर में फर्जी नौकरी दिलाने वाले कॉल सेंटर का एसटीएफ ने शुक्रवार को भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि कॉल सेंटर में काम करने वाली पांच लड़कियों को नोटिस देकर छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन
01:26 PM, 23-Dec-2022

थाना बिनौली पर तैनात सिपाही की कैंसर से मौत
कैंसर की बीमारी से जूझ रहे बिनौली थाने पर तैनात एक कांस्टेबिल की उपचार के दौरान मौत गई। वहीं सिपाही की मौत की सूचना मिलने के बाद थाने में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, सिपाही के परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

इंस्पेक्टर सलीम अहमद ने बताया कि कांस्टेबल निलेश शर्मा पुत्र सतीश चंद निवासी ग्राम रोहई, थाना निबोहरा, जनपद आगरा थाने से बीती 30 मई को पांच दिन का अवकाश लेकर घर गया था। वापस न आने पर उसकी गैर हाजिरी भी अंकित की गई थी।

01:24 PM, 23-Dec-2022

राजीव हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे ग्रामीण
बागपत के बड़ौत में राजीव हत्याकांड का खुलासा कराए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को जौहड़ी गांव के ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में कैद दो आरोपियों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

01:19 PM, 23-Dec-2022

सराफा की दुकान में लाखों की ज्वेलरी व नकदी चोरी
मेरठ के परतापुर में बीती रात रिठानी पीर के समीप अज्ञात चोरों ने सराफ की दुकान और जनरल स्टोर से लाखों की ज्वेलरी व हजारों की नकदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी शुक्रवार सवेरे हुई तो काफी व्यापारी एकत्र हो गए और उन्होंने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए घटना के खुलासे की मांग की।

मोहकमपुर निवासी दीपक लोधी पुत्र विजय लोधी की रिठानी पीर के पास दीपक ज्वेलर्स एंड जनरल स्टोर है। बीती रात अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते आकर चांदी की मूर्ति व चांदी के बर्तन सहित सात हजार की नगदी और जनरल स्टोर से घड़ी, खिलौने, जींस आदि अन्य सामान सहित दस हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। वहीं शुक्रवार सवेरे घटना का पता चलते ही रिठानी व्यापार संघ के अध्यक्ष सुनील वर्मा, महामंत्री आदित्य शर्मा सहित काफी व्यापारी एकत्र हो गई और घटना की निंदा करते हुए पुलिस के समक्ष आक्रोश व्यक्त किया गया।

कहा कि पहले भी दीपक ज्वेलर्स के यहां चोरी हो चुकी है। जिसका पुलिस आजतक कोई खुलासा नहीं हुआ। व्यापारियों ने इंस्पेक्टर परतापुर रामफल सिंह से रात्रि में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। साथ ही जल्द से जल्द घटना के खुलासे की मांग की। वहीं पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

12:46 PM, 23-Dec-2022

मानकों के विपरीत नाला निर्माण किए जाने पर भड़के ग्रामीण
बागपत के बड़ौत में बड़का गांव के ग्रामीणों ने मानकों के विपरीत नाला निर्माण किए जाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस नाला निर्माण के कारण अब हर समय जलभराव और जल निकासी की समस्या बनी रहेगी। 

12:43 PM, 23-Dec-2022

निजी स्कूलों में नहीं बदला समय, ठंड में स्कूल जाने से बीमार पड़ रहे बच्चे

बागपत में सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है, इसके बावजूद निजी स्कूलों की मनमानी जारी है। डीएम के आदेश के बाद भी कुछ निजी स्कूल संचालकों ने स्कूलों के समय में बदलाव नहीं किया है, जिससे बच्चों को कड़ाके की सर्दी में स्कूल पहुंचने में परेशानी हो रही है। अभिभावक भी स्कूल के समय में बदलाव की मांग कर रहे हैं। अब शिक्षा विभाग की ओर से निर्देशों का पालन न करने वाले स्कूल संचालकों को नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।

12:22 PM, 23-Dec-2022

ऋषिकेश में नीम बीच साईं घाट पर दो दिन पहले नहाते समय डूबे गंगानगर क्षेत्र के मीनाक्षीपुरम निवासी यू-ट्यूबर सुनील सैनी की तीसरे दिन भी तलाश जारी है। एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस सुनील को ढूंढने में लगी है।

10:55 AM, 23-Dec-2022

मुजफ्फरनगर में 58 उम्मीदवारों के लिए मतदान शुरू
मुजफ्फरनगर में जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए उत्साहपूर्वक मतदान शुरू हो गया। तीन ग्रुपों के बीच रोचक मुकाबला हो रहा है। अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष अनिल जिंदल, योगेंद्र शर्मा और मुनेश चंद त्यागी ताल ठोक रहे हैं। 

कचहरी में अपने पसंदीदा समर्थकों के स्टाल पर खासी चहल-पहल है। उम्मीदवार मतदाताओं से विनम्रतापूर्वक वोट मांगते हुए नजर आए। विभिन्न पदों के लिए 58 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। तीन अलग-अलग रंग के बैलेट पेपरों पर मतदान हो रहा है। कुल 2493 मतदाता है और शाम पांच बजे तक मतदान होगा।

बताया गया कि मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश शर्मा सहित अन्य चुनाव अधिकारियों की देख-रेख में चुनाव हो रहा है। 

10:50 AM, 23-Dec-2022

हाईवे पर शोभापुर के सामने ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत
मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में शोभापुर गांव के सामने शुक्रवार सुबह दिन निकलते ही सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

सरधना थाना क्षेत्र के पाली गांव निवासी 36 वर्षीय राहुल काफी समय से अपने परिवार के साथ कंकरखेड़ा के पावली खुर्द गांव में रह रहा था। परिजनों के अनुसार युवक की शादी परतापुर निवासी सरिता से हुई थी। युवक अपनी पत्नी और बच्चों को लेने के लिए ससुराल जा रहा था। इसी बीच शोभापुर गांव के सामने हरिद्वार की तरफ से आ रही एक कार ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद युवक हाईवे पर जा गिरा। युवक पीछे से आ रहे ट्रक के बोनेट में फंस गया। जिसके बाद ट्रक युवक को लगभग 50 मीटर तक घसीटा हुआ ले गया। जिससे युवक की कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया।

बताया गया कि राहुल मजदूरी का काम करता था। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी के लिए भिजवा दिया। युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

10:33 AM, 23-Dec-2022

Meerut News Live: कॉल सेंटर का भंडाफोड़, STF ने तीन दबोचे, भाजपा ने चौधरी चरण सिंह के सपनों को किया साकार

दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर कार-डीसीएम की भीषण टक्कर, दो की मौत 

सहारनपुर जनपद के बेहट में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बृहस्पतिवार की रात कार-डीसीएम की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक कार में सवार थे। उनके शव कार के अंदर फंसे हुए थे, जिन्हें घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला।

वहीं परिजन बिना कानूनी कार्रवाई के शवों को अपने साथ ले गए, जबकि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। 

दिल्ली किसान घाट पर शुक्रवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वतंत्रता सैनानी किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 120वीं जयंती के अवसर पर चौधरी साहब की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद व पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें