12:26 PM, 26-Jul-2023
बिजली चोरी पकड़ने गए एसडीओ व विभागीय टीम पर हमला
मुजफ्फरनगर में बिजली चोरी पकड़ने के लिए विद्युत निगम की टीम ने अभियान चलाया। प्रेमपुरी कालोनी में बिजली चोरी पकड़ी गई। इस दौरान आरोपियों ने विभागीय टीम पर हमला कर दिया। एसडीओ व लाइनमैनों को पीटा गया। तहरीर दे दी गई है। नगर में कई स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई है।
नगर की प्रेमपुरी काॅलोनी स्थित एक मकान में एसडीओ आइपी सिंह, जेई दिलीप कुमार और कई लाइनमैन की टीम ने बिजली चोरी पकड़ ली। जब टीम जाने लगी तभी आरोपी परिवार की महिला व पुरुषों ने टीम पर हमला कर दिया। अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल ने बताया कि रामपुरी, जनकपुरी, महमूदनगर में दस स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई है। हमले के बारे में पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई हैं।