फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Live: चंद्रशेखर पर हमला करने वाले 4 दबोचे, एप्रोच रोड मामले में गिरी गाज, पढ़ें ताजा खबरें

Sat, 01 Jul 2023 07:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

खास बातें

Meerut News Live : मेरठ-करनाल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-
विज्ञापन
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:16 PM, 01-Jul-2023

07:14 PM, 01-Jul-2023

 

 

 

 

07:11 PM, 01-Jul-2023

उर्वरक भरे ट्रक में  लगी आग, लाखों का खाद जला 

बागपत के अमीनगर सराय में सराय-बुढसेनी मार्ग पर श्मशान के निकट मेरठ से आ रहे उर्वरक से लदे ट्रक में शार्ट सर्किट से आग लगने पर करीब 11 लाख का यूरिया जल गया। आग की सूचना पर  पहुंची फायर ब्रिगेड ने घंटो बाद आग पर काबू पाया। 
 
मेरठ से कस्बा सराय स्थित हिसावदा सोसाइटी में आ रहे यूरिया से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से आग लग  गई। जिसमें चालक व परिचालक ने भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने घटना की कस्बा चौकी पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। ट्रक ड्राइवर राजेंद्र पुत्र कल्याण निवासी धनपुरा मेरठ ने बताया कि बिजनौर निवासी अमित राणा पुत्र कल्याण के ट्रक में यूरिया बिजनौर से ला रहा था। वहीं, अमीनगर सराय स्थित सहकारी समिति में  उतारना था। कस्बे से महज एक किलोमीटर की दूरी पर केबिन में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने पर पूरे ट्रक में आग लग गई और सारा उर्वरक जल गया। ड्राइवर ने बताया की करीब 11 लाख रुपये कीमत के 550 यूरिया के कट्टे जलकर खाक हो गए है। वहीं, पुलिस ने  फायर ब्रिगेड की टीम के साथ ट्रक की आग पर काबू पाया और जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
07:08 PM, 01-Jul-2023

05:46 PM, 01-Jul-2023

सहारनपुर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत

सहारनपुर में नानौता से गांव लौट रहे बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चालक की उपचार के लिए हाय सेंटर ले जाते समय मौत हो गई, जबकि घायल साथी को सीएचसी में भर्ती कराया गया।

शुक्रवार की रात्रि लगभग 11 बजे थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी लगभग 30 वर्षीय ब्रजमोहन पुत्र सुरेश सैनी गांव के ही अपने एक साथी सचिन कुमार पुत्र तेजपाल के साथ नानौता से वापस अपने गांव लौट रहे थे, जैसे ही वह संजय चौक चौराहा से लगभग आधा किलोमीटर दूर रामपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर पहुंचे तो अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अनियंत्रित होकर उनकी बाइक गिर गई। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे परिजन दोनों घायलों को हाय सेंटर ले जा रहे थे, इसी दौरान बाइक चालक ब्रज मोहन सैनी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि सचिन कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रसैन सैनी ने बताया कि ब्रजमोहन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
05:42 PM, 01-Jul-2023

गंगा पुल की एप्रोच रोड में बरती गईं अनियमितताओं को लेकर अधिकारियों पर गिरी गाज

मेरठ को चांदपुर बिजनौर से जोड़ने वाले भीमकुंड गंगा पुल की एप्रोच रोड के कटान को रोकने में बरती गईं अनियमितता को देखते हुए शासन ने पीडब्ल्यूडी विभाग के दो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर दी है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, पीडब्ल्यूडी के एसई और एक्सईएन पर कार्रवाई की गई है। एक्सआईएन को लखनऊ ऑफिस में अटैच किया गया है तो एसई का अन्य स्थान पर स्थानांतरण किया गया है। जानकारी के अनुसार, जिन अधिकारियों की तैनाती की गई है, उन्होंने ज्वाइन भी कर लिया है।

04:49 PM, 01-Jul-2023

मेरठ में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) पार्टी के वार्ड 76 के पार्षद पति हसन अब्बासी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पार्षद पति शराब के नशे मे धुत होकर पड़े हुए है। बताया गया कि यह वीडियो 30 जून यानि ईद से अगले दिन का है।

04:22 PM, 01-Jul-2023

चंद्रशेखर पर हमला करने वाले चार आरोपी पकड़े

भीम आर्मी प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर हमला करने वाले चार आरोपियों को सहारनपुर पुलिस ने हरियाणा के अंबाला से पकड़ा है। बताया गया ये चारों आरोपी अंबाला कोर्ट में सरेंडर करने जा रहे थे।

01:43 PM, 01-Jul-2023

बिजनौर में सौरभ की हत्या का सनसनीखेज खुलासा

बिजनौर में प्रेम संबंधों के चलते डंडों से पीट-पीटकर एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद शव को बोरी में भरकर गड्ढे में दबा दिया गया था। पिछले ढाई महीने से लापता चल रहे उक्त युवक के शव को पुलिस ने मालन नदी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने दो हत्यारोपी को भी गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

01:03 PM, 01-Jul-2023

तहसील दिवस में नहीं पहुंचे 20 अधिकारी, डीएम ने रोका वेतन

बागपत में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में समय से नहीं पहुंचने व अनुपस्थित रहने वाले 20 अधिकारियों का जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। जिसमें जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, अधिशासी अभियंता ग्रामीण, अधिशासी अभियंता नलकूप, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, सहायक अभियंता ग्रामीण ड्रेनेज, मनोरंजन अधिकारी ,जिला आबकारी अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, ए आर कोऑपरेटिव, परियोजना निदेशक प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली, थाना अध्यक्ष बिनोली, नायब तहसीलदार सर्वे, उप संभागीय परिवहन अधिकारी, सहित आदि अधिकारी तहसील दिवस में अनुपस्थित पाए गए।

12:26 PM, 01-Jul-2023

जैन आचार्य विशुद्ध सागर का नगर में मंगल प्रवेश, उमड़ा जनसैलाब

बागपत जनपद के बड़ौत में आचार्य विराग सागर महाराज के सुशिष्य, अध्यात्म योगीचर्या शिरोमणि आचार्य विशुद्ध सागर महाराज ने शनिवार को 19 दिगंबर साधुओं सहित नगर में प्रथम बार मंगल प्रवेश किया। उनके मंगल प्रवेश पर जैन समाज का जन सैलाब उमड़ पड़ा। जैनाचार्य का नगर में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया।

12:22 PM, 01-Jul-2023

बिजनौर में मंडावर थाना क्षेत्र के गांव रावली निवासी एक युवक की की हत्या कर शव गड्ढे में दबा दिया गया। पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर शव को गड्ढे से बरामद कर लिया है। मृतक युवक ढाई महीने से लापता था।

12:18 PM, 01-Jul-2023

सहारनपुर में बड़गांव के गांव दल्हेडी में देव मूर्तियों की ग्राम परिक्रमा के दौरान नीचे लटकी हाईटेंशन लाइन के तारों की चपेट में आने से ओमी उर्फ ओम सिंह (59) पुत्र फूल सिंह की मौत हो गई। शनिवार की सुबह गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे। इसी दौरान शोभायात्रा में शामिल एक ट्रैक्टर-ट्रॉली नीचे लटकी एचटी लाइन के तारों से छू गई। इससे इस पर सवार ओम सिंह गंभीर रूप से झुलस गया। इससे शोभायात्रा में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, आनन-फानन ओम सिंह को चिकित्सक के यहां ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद नगर परिक्रमा को रोक दिया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

11:00 AM, 01-Jul-2023

Meerut News Live: चंद्रशेखर पर हमला करने वाले 4 दबोचे, एप्रोच रोड मामले में गिरी गाज, पढ़ें ताजा खबरें

मुजफ्फरनगर जनपद के फुगाना क्षेत्र में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शामली जनपद के गांव लाक निवासी टिंकू (26) अपने साथी निरपुड़ा निवासी अंकुर (28) के साथ भोराकलां से निरपुड़ा जा रहा था। शुक्रवार देर रात मेरठ-करनाल हाईवे पर फुगाना फ्लाईओवर के पास इनोवा कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में टिंकू की मौत हो गई, जबकि अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंकुर को चिकित्सालय में भर्ती कराया है। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद टिंकू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार लक कार सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें