11:12 AM, 05-Jan-2024
West UP News Live : गैंगस्टर में 26 साल बाद तीन साल की सजा, वेटर की लाश मिलने से सनसनी, पढ़ें ताजा खबरें
सहारनपुर के रामपुर मनिहारन में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से 25 हजार का इनामी गोकश घायल हो गया। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि बीती रात रामपुर मनिहारान पुलिस अंबाला देहरादून हाईवे के नीचे अंडरपास के नजदीक चेंकिग कर रही थी। तभी एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति चुन्हैटी रोड की तरफ से ग्राम पहासू की तरफ जाने वाले रास्ते पर आते दिखाई दिए। जिन्हें रुकने का इशारा किया गया तो वह पुलिस टीम पर फायरिंग कर वापस चुन्हैटी रोड की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया तो घना कोहरा होने के कारण उनकी मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गई। पुलिस टीम को अपने नजदीक आता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर दोबारा फायरिंग की। वहीं, जवाबी फायरिंग में एक बदमाश साजिद उर्फ काला पुत्र रियासत निवासी ग्राम लंढौरा गुर्जर, थाना रामपुर मनिहारन पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा।