06:28 PM, 18-Nov-2023
कूड़े से भरे ट्रक में लगी आग
मेरठ के मवाना में मोहल्ला खैरात अली निवासी सावेज देवबंद से ट्रक में कागज आदि का कबाड़ लेकर सनी पेपर मिल में जा रहा था। मवाना में मेरठ रोड पर बिजली के तारों से निकली चिंगारी से ट्रक में भरे कबाड़ में आग लग गई। वहीं, आग बढ़ती देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। इस दौरान ड्राइवर भी बाल-बाल बचा।