फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Bypoll: करहल विधानसभा उपचुनाव...53.89 प्रतिशत हुआ मतदान, सात प्रत्याशी हैं मैदान में

Wed, 20 Nov 2024 05:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

Karhal By Election 2024 Live News in Hindi: करहल विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान समाप्त हो चुका है। यूपी उपचुनाव के लिए ये सीट हॉट मानी जा रही है। वजह है कि ये सपा मुखिया अखिलेश यादव का गढ़ है, तो वहीं इस बार यहां से सपा और भाजपा से उतारे गए दोनों प्रत्याशी यादव हैं। सपा से तेज प्रताप यादव चुनाव मैदान में हैं, तो वहीं भाजपा ने सैफई परिवार के दामाद अनुजेश यादव को चुनाव मैदान में उतारा है। 
विज्ञापन
अनुजेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करहल उपचुनाव में कुल 3.82 लाख मतदाता अपने वोट से तय करेंगे कि इस सीट पर अगला विधायक कौन बनेगा। इस चुनाव में सपा, भाजपा और बसपा के अलावा अन्य राजनीतिक दलों और निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमाने मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा के बीच माना जा रहा है।
विज्ञापन

सपा ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
विधानसभा उप चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने पूरी तैयारी की है। पार्टी ने किसी भी तरह की समस्या और अनियमितता से निपटने के लिए स्थानीय स्तर पर हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं। मंगलवार की देर शाम जारी की गई सूची के अनुसार मतदान के दौरान किसी भी तरह की समस्या और अनियमितता की जानकारी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता हेल्प लाइन नंबरों पर दे सकते हैं। पार्टी द्वारा हेल्प लाइन नंबर 8395059001, 9690019576, 7251827780, 7983941914 तथा 9927762523 जारी किए गए हैं।

 3.82 लाख मतदाता बनेंगे भाग्य विधाता 
विधानसभा क्षेत्र के 3.82 लाख मतदाता सात प्रत्याशियों के भाग्य विधाता बनेंगे। बुधवार को सुबह 7 बजे से 444 मतदेय स्थलों पर मतदान शुरू होगा। शाम 5 बजे तक मतदान के बाद प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।

 23 नवंबर को फैसला 
23 नवंबर को नवीन मंडी में मतगणना के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी कि आखिर मतदाताओं ने किसे अपना आशीर्वाद दिया। चुनाव मैदान में भाजपा से अनुजेश सिंह, सपा से तेज प्रताप यादव और बसपा से अवनीश कुमार प्रत्याशी हैं।

सुबह से अधिकारी हुए सक्रिय
करहल उपचुनाव में अधिकारी भी सुबह से सक्रिय नजर आ रहे हैं। एसडीएम ने सीओ के साथ कंपोजिट विद्यालय रठेरा के बूथ संख्या 213, 211, 212  पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सख्ती बरतने के निर्देश दिए। 

2022 में अखिलेश बने यहां से विधायक 
2022 में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जब विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया तो सोबरन सिंह ने करहल से लड़ने का प्रस्ताव रखा। अखिलेश ने करहल से चुनाव लड़ा और भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री डॉ. एसपी सिंह बघेल को हराकर जीत दर्ज की।
 

करहल से ये सात प्रत्याशी हैं मैदान में
-अनुजेश सिंह, भाजपा
-तेजप्रताप सिंह, सपा
-अवनीश कुमार, बसपा
-सुनील मिश्रा, सर्व समाज जनता पार्टी
-प्रदीप, आजाद समाज पार्टी काशीराम
-विवेक यादव, सर्वजन सुखाय पार्टी
-सचिन कुमार, निर्दलीय।

सुबह नौ बजे से तक 9.7 प्रतिशत वोट 
मैनपुरी की करहल विधानसभा पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। यहां मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही भीड़ उमड़ रही है। सुबह नौ बजे तक 9.7 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं। वोटों का ये आंकड़ा प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ा रहा है। 
 

जरूर डालेंगे वोट
मैनपुरी की करहल विधानसभा उपचुनाव में मतदाता सुबह से ही वोट डालने के लिए लाइन में लगे हुए हैं, तो वहीं जब अमर उजाला टीम ने खेत में काम कर रहे किसानों से बातचीत की, तो उन्होंने खुलकर कहा कि वोट जेब में रखे हैं। डीएपी न मिलने से परेशान हैं। वोट जरूर डालकर आएंगे। 

पीठासीन अधिकारी का आरोप, फर्जी मतदान करने का बनाया जा रहा दबाव
करहल विधानसभा उपचुनाव के लिए कंपोजिट विद्यालय नहली पर फर्जी मतदान की सूचना मिलते ही सेक्टर मजिस्ट्रेट और एसडीएम मौके पर पहुंच गए। पीठासीन अधिकारी पोलिंग पार्टी समेत कमरे में अंदर हुए बंद। पीठासीन अधिकारी का आरोप है कि फर्जी मतदान करने का  दबाव बनाया जा रहा है। इस दौरान आधे घंटे तक मतदान बाधित रहा। वहीं समाजवादी पार्टी ने भी एक पोस्ट कर बूथ संख्या 407 पर फर्जी मतदान होने की शिकायत की है। वहीं फर्जी मतदान की सूचना पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया भी मौके पर पहुंचे।

मैनपुरी के करहल में 11 बजे तक 20.2 प्रतिशत मतदान
करहल विधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं के बीच गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। 11 बजे तक मतदान प्रतिशत 20.2 पहुंच गया है। वहीं खास बात ये है कि बूथों पर अभी भी लाइनें लगी हुई हैं। 

 

करहल पर इसलिए टिकी सभी की निगाहें
भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव सपा संस्थापक और उत्तर प्रदेश के दिवंगत पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के दामाद हैं। मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई अभयराम यादव की बेटी और सांसद धर्मेंद्र यादव की बहन संध्या उर्फ बेबी यादव से उनका विवाह हुआ है। भाजपा प्रत्याशी अनुजेश पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भी बहनोई लगते हैं। ऐसे में करहल का मुकाबला इस बार सियासत पर चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां केवल दो नेताओं की नहीं बल्कि दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की भी प्रतिष्ठा का भी सवाल बनती जा रही है। उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे प्रदेश की नजरें इस चुनाव पर टिकी हुई हैं। 

शाहजहांपुर बूथ पर सपा प्रत्याशी 
घिरोर के गांव शाहजहांपुर बूथ पर सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव पहुंचे, उसी बीच भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव की मां उर्मिला यादव और बहन भी वहां आ पहुंची। दोनों ने यहां लोगों से वोटिंग को लेकर ग्रामीणों से बातचीत की। 

करहल में घूम रहीं संदिग्ध गाड़ियां, भाजपा के लोग मतदान कर रहे प्रभावित
करहल विधानसभा क्षेत्र के घिरोर के गांव शाहजहांपुर बूथ पर पहुंचे सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने कहा कि भाजपा के लोग मतदान को प्रभावित कर रहे हैं। करहल में कई गाड़ियां घूम रही हैं। जहां कमजोर लोग हैं, वहां ये पहुंच रहे हैं और उन्हें डराया जा रहा है। 

औंछा बूथ पर ईवीएम हुई खराब, एक घंटे से रुका मतदान 
मैनपुरी की करहल विधानसभा के औंछा स्थित चमनऋषि विद्यालय बूथ संख्या-360 पर मतदान करने आए लोग एक घंटे से इंतजार कर रहे हैं। यहां ईवीएम खराब होने की सूचना है। वोट डालने के इंतजार में ल लोग लाइन में लगे हुए हैं। 

करहल में एक बजे तक वोटिंग 
करहल विधानसभा उपचुनाव में एक बजे तक का वोटिंग प्रतिशत जारी कर दिया गया है। एक बजे तक इस विधानसभा के उपचुनाव में  31.83 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

44.64 प्रतिशत  हुआ मतदान
करहल विधानसभा उपचुनाव में तीन बजे तक 44.64 प्रतिशत मतदान हुआ है। तीन बजे के बाद से कई बूथों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया।  

घिरोर बूथ पर लगी महिलाओं की लाइन
करहल विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान अंतिम समय में चल रहा है। शाम होते-होते फिर घरों से भीड़ निकलना शुरू हो गई है। घिरोर बूथ पर महिलाओं की लंबी लाइन लगी नजर आई।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी का अखिलेश यादव पर हमला 
करहल विधानसभा उपचुनाव में मतदान के दौरान भाजपा प्रत्याशी अनुजेश प्रताप यादव शाहजहांपुर पॉलिंग बूथ पर पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक्स के साथ प्रत्याशी तेज प्रताप यादव के बयान को लेकर कहा कि करहल विधानसभा में कमल खिलने जा रहा है। जो वह कह लें, उनकी बौखलाहट बता रही है। जब बड़े-बड़े गांव में फूल की रफ्तार है और जनता का साथ मिल रहा है। शाहजहांपुर जैसे गांव साथ दे रहे हैं। कमल ही बराबर चल रहा है। 100 परसेंट कमल खिलने जा रहा है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें