फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Lok Sabha Phase 5 Election: केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी के साथ कर्मचारियों ने ली सेल्फी, तस्वीर वायरल

Mon, 20 May 2024 05:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

खास बातें

Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2024 Phase 5 Polling Live News: यूपी में लोकसभा के पांचवें चरण में हमीरपुर, फतेहपुर, बांदा, जालौन के लोक सभा क्षेत्रों में मतदान हुआ। यहां पढ़ें चुनाव से जुड़ा हर अपडेट
विज्ञापन
UP Lok Sabha Election - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:03 PM, 20-May-2024

45- जालौन निर्वाचन क्षेत्र में शाम 6 बजे तक मतदान प्रतिशत

विधानसभा भोगनीपुर-   58.39 प्रतिशत 
विधानसभा माधौगढ़- 52.8 प्रतिशत 
विधानसभा कालपी- 55.53 प्रतिशत 
विधानसभा उरई- 56.22 प्रतिशत 
विधानसभा गरौठा- 58.08 प्रतिशत
फाइनल - 55.99 मतदान प्रतिशत 

07:59 PM, 20-May-2024

UP Lok Sabha Election 2024: शाम 6 बजे तक मतदान प्रतिशत

जिलाधिकारी राहुल पांडेय के अनुसार शाम 6 बजे तक हमीरपुर में 60.05 प्रतिशत मतदान हुआ है। अभी फाइनल मतदान प्रतिशत आना बाकी है।

बांदा-चित्रकूट में शाम छह बजे तक 59.17 फीसदी मतदान हुआ। 

06:53 PM, 20-May-2024

मतदान करने के बाद घर पहुंची महिला की मौत 

हमीरपुर में सरीला तहसील क्षेत्र में मतदान करने के बाद घर पहुंची महिला की मौत हो गई। जलालपुर थाना क्षेत्र के हरसुंडी गांव निवासी करन यादव ने बताया कि उसकी बृद्ध मां महारानियां (70) पत्नी जयनारायण सोमवार दोपहर तीन बजे गांव के बूथ में मतदान करने गई थी। वापस आने के बाद परिजनों से कहा कि तबियत ठीक नहीं है। चारपाई में लेट कर सो गई। चार बजे परिजनों ने देखा तो उनकी मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
06:22 PM, 20-May-2024

UP Lok Sabha Election 2024: शाम पांच बजे तक मतदान प्रतिशत

जालौन निर्वाचन क्षेत्र

विधानसभा भोगनीपुर- 56.24 प्रतिशत 
विधानसभा माधौगढ़- 51.05 प्रतिशत 
विधानसभा कालपी- 53.15 प्रतिशत 
विधानसभा उरई- 53.82 प्रतिशत 
विधानसभा गरौठा- 55.00 प्रतिशत
शाम 5:00 बजे तक कुल 53.7 मतदान प्रतिशत 

06:02 PM, 20-May-2024

UP Lok Sabha Election 2024: शाम पांच बजे तक मतदान प्रतिशत

शाम पांच बजे तक बांदा चित्रकूट सीट पर 57.3 फीसदी मतदान हुआ।

हमीरपुर में शाम पांच बजे तक 57.83 फीसदी मतदान हुआ।

विज्ञापन
05:28 PM, 20-May-2024

UP Lok Sabha Election 2024: शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत

फतेहपुर लोकसभा मतदान की 5 बजे स्थिति           
पुरुष- 53.42 प्रतिशत
महिला- 56.77 प्रतिशत
ट्रांसजेंडर- 20.51 प्रतिशत
कुल मतदान- 54.97 प्रतिशत   

04:27 PM, 20-May-2024

UP Lok Sabha Election 2024: दोपहर तीन बजे तक मतदान प्रतिशत

45 जालौन लोकसभा अंतर्गत 208 भोगनीपुर विधानसभा का मतदान प्रतिशत

पुरुष-  49.76 प्रतिशत
महिला- 47.12 प्रतिशत
थर्ड जेंडर- 18.75 प्रतिशत
कुल 48.53 प्रतिशत हुआ मतदान

04:03 PM, 20-May-2024

UP Lok Sabha Election 2024: दोपहर तीन बजे तक मतदान प्रतिशत

मतदान अपडेट
बांदा चित्रकूट सीट पर 3 बजे तक 48,65 फीसदी मतदान
फतेहपुर लोकसभा मतदान की 3 बजे तक कुल मतदान 47.23 प्रतिशत
पुरुष -46.00 प्रतिशत
महिला-48.65 प्रतिशत
ट्रांसजेंडर-19.51 प्रतिशत

03:55 PM, 20-May-2024

UP Lok Sabha Chunav 5th Charan Voting: बार-बार ईवीएम हो रही खराब

बांदा लोकसभा सीट की चित्रकूट विधानसभा में बूथ संख्या 294 पर बार-बार ईवीएम खराब होने की सूचना प्राप्त हो रही है, मतदाताओं को परेशानी हो रही है। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने की मांग की है।

03:17 PM, 20-May-2024
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

UP Lok Sabha Chunav 5th Charan Voting: साध्वी निरंजन ज्योति के साथ कर्मचारियों ने ली सेल्फी

हमीरपुर में शहर के बूथ संख्या 7 में मतदान करने पहुंची केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के साथ कार्मिक सेल्फी लेते नजर आए। इस दौरान भाजपा चेयरमैन कुलदीप निषाद भी मौजूद रहे।

02:31 PM, 20-May-2024
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

जालौन में पूर्व माध्यमिक विद्यालय धमना बूथ संख्या 151 में 88 वर्षीय गंगा देवी को वृजेश पाल सिंह साइकिल से मतदान स्थल तक लेकर पहुंचे।
 

02:10 PM, 20-May-2024
अस्पताल में भर्ती पीठासीन अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

बांदा में पीठासीन अधिकारी नरैनी विधानसभा के बूथ संख्या 60 में मुन्ना प्रसाद की भीषण गर्मी की वजह से तबीयत खराब हो गई। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उनकी जगह सेक्टर मजिस्ट्रेट ने पहुंच कर मतदान कराया।

02:05 PM, 20-May-2024

फतेहपुर लोकसभा 49 में 1 बजे तक मतदान की स्थिति

जहानाबाद- 40.46 प्रतिशत
बिंदकी- 39.46 प्रतिशत
फतेहपुर- 38.73 प्रतिशत
हुसैनगंज- 41.59 प्रतिशत
अयाह शाह- 40.81 प्रतिशत
खागा-40.81 प्रतिशत
कुल प्रतिशत- 39.85 प्रतिशत

02:00 PM, 20-May-2024

फतेहपुर लोकसभा 49 के जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के दो बूथों पर समाजवादी पार्टी ने अराजकता और गलत वोटिंग करने का आरोप लगाते हुए एक्स पर पोस्ट किया है।
 

01:57 PM, 20-May-2024
मतदान करने पहुंची 100 वर्षीय रसीदा खातून - फोटो : अमर उजाला

मतदान को लेकर वोटरों में उत्साह देखने को मिल रहा है। उरई के मोहल्ला बघोरा बूथ संख्या 308 में 100 वर्षीय रसीदा खातून ने मतदान किया।

01:55 PM, 20-May-2024

जालौन निर्वाचन क्षेत्र में 1:00 बजे तक कुल 39.52 प्रतिशत मतदान हुआ

विधानसभा भोगनीपुर-   41.68 प्रतिशत 
विधानसभा माधौगढ़- 37.93 प्रतिशत 
विधानसभा कालपी- 39.5 प्रतिशत 
विधानसभा उरई- 39.9 प्रतिशत 
विधानसभा गरौठा- 38.91 प्रतिशत

01:53 PM, 20-May-2024

हमीरपुर में दोपहर एक बजे तक 40.41 प्रतिशत मतदान

चरखारी- 40.32 प्रतिशत
तिंदवारी 38.60 प्रतिशत
महोबा - 41.35 प्रतिशत
राठ- 42.33 प्रतिशत
हमीरपुर सदर - 40.59 प्रतिशत

01:35 PM, 20-May-2024

बांदा में दोपहर 1 बजे तक 40.20 फीसदी मतदान हुआ। 
जनपद चित्रकूट की दोनों विधानसभाओं में दोपहर 1 बजे तक 41 फीसदी मतदान हुआ। 

01:30 PM, 20-May-2024

कानपुर देहात के 45 जालौन लोकसभा अंतर्गत 208 भोगनीपुर विधानसभा में दोपहर बजे तक 41.68 प्रतिशत मतदान हुआ।
 

01:17 PM, 20-May-2024
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

बांदा में बाउर बाजार अतर्रा के बूथ नम्बर 191 पर मन्नूलाल संस्कृत महाविद्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह पत्नी संग वोट डालने पहुंचे।

01:09 PM, 20-May-2024
मिमिक्री स्टार जय विजय सचान - फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर में शहर के बूथ संख्या 94 पर मिमिक्री स्टार जय विजय सचान ने मतदान किया। वोटिंग के बाद जय विजय सचान ने अपने अंदाज में मतदान की अपील की।

01:05 PM, 20-May-2024
बूथ पर पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर में बिंदकी तहसील क्षेत्र मलवा विकासखंड के ग्राम सभा चित्तापुर परिषदीय विद्यालय में बने मतदान केंद्र बूथ संख्या 25 में अब तक मात्र दो मतदान हुए। ग्रामीणों ने मार्ग का निर्माण न होने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए मतदान का बहिष्कार किया।
 

01:03 PM, 20-May-2024

45- जालौन निर्वाचन क्षेत्र में 11:00 बजे तक मतदान प्रतिशत 


विधानसभा भोगनीपुर-   29.96 प्रतिशत 
विधानसभा माधौगढ़- 25.01 प्रतिशत 
विधानसभा कालपी- 26.51 प्रतिशत 
विधानसभा उरई- 27.51 प्रतिशत 
विधानसभा गरौठा- 26.29 प्रतिशत
कुल मतदान प्रतिशत 27.56 प्रतिशत

12:43 PM, 20-May-2024
बूथ पर पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

मतदान का बहिष्कार
चित्रकूट में बरूआ भाग संख्या 46 बूथ नम्बर 48 में सुबह नौ बजे तक मात्र 14 वोट पडे़। इसके बाद मतदाताओं ने 13 किमी. रोड क्षतिग्रस्त होने पर बनवाने की मांग को लेकर बहिष्कार किया। मतदाताओं का कहना है कि जबतक डीएम मौके पर नहीं आयेंगे बहिष्कार जारी रहेगा।

12:39 PM, 20-May-2024

फतेहपुर लोकसभा के जहानाबाद में एक महिला मतदाता ने पोलिंग अधिकारी पर गलत निशान पर वोटिंग कराने का आरोप लगाया है। मामला बूथ 197 का है।

12:37 PM, 20-May-2024

ग्रामीणों ने मतदान का किया बहिष्कार

फतेहपुर में तेलियानी विकास खंड के तेलियानी गांव में सड़क व बरातशाला की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मतदान का वहिष्कार किया। सीओ सिटी व थाना अध्यक्ष मालवा सहायक विकास अधिकारी पंचायत तेलियानी के काफी समझाने के बाद ग्रामीण मतदान के लिए तैयार हुए। 2 घंटे 45 मिनट बाद मतदान शुरू हुआ।

12:35 PM, 20-May-2024

कानपुर देहात में 45 जालौन लोकसभा अंतर्गत 208 भोगनीपुर विधानसभा पर सुबह 11 बजे तक 29.97 प्रतिशत वोटिंग हुई।

12:15 PM, 20-May-2024
मतदान का बहिष्कार किया - फोटो : अमर उजाला

बांदा जिले में नरैनी विधानसभा के सुखारी पुरवा गांव के लोगों ने अभी तक मतदान शुरू नहीं किया। गांव के लोगों की मांग है कि गांव में आजादी से लेकर आज तक सड़क नहीं बनी। सुखारी पुरवा का मतदान केंद्र नौगवा में बनाया गया है। यहां पर लगभग 450 मतदाता हैं। पुरवा के लोगों ने अभी तक मतदान नहीं किया। सूचना पर नरैनी तहसीलदार संतोष कुमार मौके पर समझाने के लिए पहुंचे लेकिन गांव के लोग नहीं माने। 

12:03 PM, 20-May-2024

फतेहपुर में ग्राम संराय होली में बूथ संख्या 139 पर विधानसभा जहानाबाद में सपा और भाजपा समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। 

11:43 AM, 20-May-2024
किशनपुर कस्बे में मतदान बाधित - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर में किशनपुर कस्बे के वार्ड 8 और 7 के ईवीएम मशीन की बैटरी खत्म होने पर 20 मिनट से मतदान बाधित है।

11:41 AM, 20-May-2024

बांदा में सुबह 11 बजे तक 28.28 फीसदी मतदान हुआ।

फतेहपुर में सुबह 11 बजे तक 28.58 फीसदी मतदान हुआ।
पुरुष- 28.32
महिला- 28.89
ट्रांसजेंडर- 14.29

10:53 AM, 20-May-2024
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर लोकसभा निर्वाचन में सदर विधानसभा के बहुआ नगर पंचायत के बहुआ इंटर कॉलेज मतदेय स्थल 381 के कक्ष संख्या 04 में मतदान के लिए महिलाओं लंबी लाइन दिखी।

10:50 AM, 20-May-2024
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

जालौन में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोग योगी और मोदी के विकास के नाम पर वोट दे रहे हैं भाजपा 400 पार होगी।
 

10:48 AM, 20-May-2024

जालौन के मोहल्ला खंडेराव निवासी अनूप कुमार की कल शादी हुई थी। पूजन अर्चन के बाद वह अपनी पत्नी जूली देवी के साथ तहसील पर स्थित मतदाता स्थल पर मतदान करने पहुंचे।

10:41 AM, 20-May-2024
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर महोबा तिंदवारी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक का मतदान प्रतिशत

हमीरपुर- 13.48  प्रतिशत
राठ - 13.71 प्रतिशत
महोबा- 14.29  प्रतिशत
चरखारी- 12.80  प्रतिशत
तिंदवारी - 13.86 प्रतिशत
कुल 13:61 प्रतिशत 

जालौन जिले में सुबह 9:00 बजे तक 12.8 प्रतिशत मतदान हुआ है।

सुबह 9 बजे तक चित्रकूट की दोनों विधानसभाओं में 15.2 प्रतिशत वोटिंग हुई।

10:38 AM, 20-May-2024

सुबह 9 बजे तक जालौन लोकसभा के अंतर्गत 208 भोगनीपुर विधानसभा में 15.15 प्रतिशत वोटिंग हुई। 

फतेहपुर में 9 बजे तक मतदान की स्थिति

कुल मतदान-14.20 प्रतिशत
पुरुष- 14.42 प्रतिशत
महिला- 13.95 प्रतिश

10:26 AM, 20-May-2024

चुनाव ड्यूटी में आए मणिपुर राज्य के मुख्य आरक्षी की मौत
लोकसभा चुनाव को लेकर महोबा ड्यूटी पर आए मणिपुर राज्य के मुख्य आरक्षी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। चुनाव को लेकर जनपद महोबा में बाहरी फोर्स आई है। मणिपुर राज्य की एक कम्पनी में नियुक्त मुख्य आरक्षी 56 वर्षीय मंगजा सिंह कबरई के एक विद्यालय में ठहरे थे। देर रात उनकी अचानक तबियत खराब हो गई। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर अपर एसपी सत्यम समेत कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे।

10:25 AM, 20-May-2024
लो - फोटो : अमर उजाला

चित्रकूट में बूथ नंबर 399 पर सांसद आरके सिंह पटेल मतदान करने पहुंचे। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला अधिकारी अभिषेक आनंद ने चित्रकूट इंटर कॉलेज आदर्श बूथ में पहुंचकर कक्ष संख्या आठ में मतदान किया।

09:10 AM, 20-May-2024

जालौन में नगर के बूथ पर दूल्हा-दुल्हन वोट डालने पहुंचे। जिनका स्वागत किया गया। दूल्हा-दुल्हन ने सभी से बढ़चढ़ कर मतदान की अपील की।

08:44 AM, 20-May-2024

बूथों पर भीड़
जालौन गरौठा भोगनीपुर लोकसभा सीट के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। जिसमें लोग बढ़चढ़ कर मतदान कर रहे हैं। सुबह से ही महिलाओं व बुजुर्गों की भीड़ देखने को मिली। लोग सारे काम छोड़कर मतदान के लिए लाइनों में नजर आ रहे हैं। हालांकि कई जगह सन्नाटा भी दिखा। प्रशासन के बनाए गए मॉडल बूथ पर लोग सेल्फी व अपनी फोटो खींचते हुए भी नजर आए। शहर के मोहल्ला तूफेलपुरवा स्थित बूथ पर डीएम व एसपी ने अपना मतदान किया।
 

08:39 AM, 20-May-2024

हमीरपुर में सरीला के जीआईसी इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 90 में ईवीएम खराब हुई। लगभग 15 मिनट बात ईवीएम को सही कर मतदान शुरू हुआ।

08:30 AM, 20-May-2024
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

बांदा के मतदाताओं में वोट को लेकर उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन दिखी।

08:28 AM, 20-May-2024
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

सदर विधायक ने डाला वोट
हमीरपुर में पौथिया के बूथ संख्या 188 में सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने मतदान किया। वहीं शहर के जीजीआईसी बूथ संख्या 102 में राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने वोट डाला।

08:24 AM, 20-May-2024
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

चित्रकूट मतदाता केंद्र पर एक साथ वोट डालने पहुंची महिलाएं। अपने मताधिकार का प्रयोग कर पहले मतदान बाद में जलपान का संकल्प पूरा किया।

08:21 AM, 20-May-2024
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

मदतान को लेकर दिखा उत्साह
फतेहपुर में राजरानी 90 वर्षीय ने मतदान किया। अजय कुमार ने पहली बार मतदान कर बताया कि राष्ट्र के निर्माण व सरकार बनाने का सपना पूरा हुआ। सभी से बढ़चढ़ कर मतदान करने की अपील की।

08:12 AM, 20-May-2024
साध्वी निरंजन ज्योति ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

साध्वी निरंजन ज्योति ने किया मतदान
हमीरपुर में श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में फतेहपुर से भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति ने बूथ संख्या 7 में मतदान किया।

08:09 AM, 20-May-2024
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

बांदा में उच्च प्राथमिक विद्यालय लाल थोक में बूथ पर लंबी लाइन दिखी। वहीं पुलिसकर्मी मतदाताओं के पहचान पत्र चेक करते नजर आए। 

08:06 AM, 20-May-2024
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

बांदा में सुबह से ही प्राथमिक विद्यालय बदौसा में वोट डालने के लिए लंबी लाइन लगी। वहीं फतेहपुर में बिंदकी के होली चिल्ड्रन स्कूल के बूथ में 30 मिनट तक ईवीएम नहीं चली।

08:03 AM, 20-May-2024
जिलाधिकारी व एसपी ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

जिलाधिकारी व एसपी ने किया मतदान
चित्रकूट में मतदान के लिए सुबह से ही पोलिंग सेंटर के बाहर लाइन लगनी शुरू हो गई। हमीरपुर में शहर के श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी व एसपी ने मतदान किया।

07:59 AM, 20-May-2024

जालौन-गरौठा-भोगनीपुर
कुल मतदाता- 20,06,129
कुल प्रत्याशी- 8
प्रमुख प्रत्याशी
भाजपा - भानुप्रताप वर्मा
गठबंधन - नारायणदास अहिरवार
बसपा - सुरेश चंद्र गौतम

फतेहपुर
कुल मतदाता- 19,35,891
कुल प्रत्याशी- 15
भाजपा - साध्वी निरंजन ज्योति
सपा - नरेश चंद्र उत्तम
बसपा - मनीष सिंह सचान

07:56 AM, 20-May-2024

सीटों का लेखाजोखा
बांदा-चित्रकूट
कुल मतदाता- 17,47,425
कुल प्रत्याशी- 12
प्रमुख प्रत्याशी
भाजपा- आरके सिंह पटेल
गठबंधन- कृष्णा देवी पटेल
बसपा- मयंक द्विवेदी

महोबा-हमीरपुर-तिंदवारी
कुल मतदाता- 18,39,305
कुल प्रत्याशी- 11
प्रमुख प्रत्याशी
भाजपा- कुं. पुष्पेंद्र सिंह चंदेल
गठबंधन- अजेंद्र सिंह लोधी
बसपा- निर्दोष कुमार दीक्षित
 

07:46 AM, 20-May-2024

UP Lok Sabha Phase 5 Election: केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी के साथ कर्मचारियों ने ली सेल्फी, तस्वीर वायरल

यूपी की चार लोकसभा सीटों पर सोमवार को मतदान होगा। इनमें बांदा-चित्रकूट, महोबा-हमीरपुर-तिंदवारी, जालौन-गरौठा-भोगनीपुर व फतेहपुर सीटों के लिए वोट डाले गए। पांचवें चरण के हो रहे चुनाव में साध्वी निरंजन ज्योति भी मैदान में हैं। सबसे अधिक 15 प्रत्याशी फतेहपुर से मैदान में हैं। बुंदेलखंड व फतेहपुर में कुल 46 प्रत्याशी मैदान में हैं।

इन सीटों पर होगा मतदान
जालौन (सुरिक्षत), हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें