फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bundelkhand Expressway : पीएम मोदी का तंज- कुछ पार्टियां दे रहीं 'मुफ्त' का लालच, युवा इस 'रेवड़ी संस्कृति' से खुद को बचाकर रखें

Sat, 16 Jul 2022 04:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जालौन

खास बातें

PM Modi In Inaugurated Bundelkhand Expressway Today News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। इस दौरान पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि देश में मुफ्त की रेवड़ी बांटकर वोट बटोरने का कल्चर लाने की कोशिश हो रही है। ये रेवड़ी कल्चर देश के विकास के लिए बहुत घातक है। इससे देश के लोगों को बहुत सावधान रहना है। यहां पढ़ें बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के लोकार्पण से जुड़ा हर अपडेट...
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:40 PM, 16-Jul-2022

'15 अगस्त तक पूरे महीने, हर घर और हर गांव में आजादी का अमृत महोत्सव मनना चाहिए'

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार के स्तर पर जो काम जरूरी थे, वो भी हमने किया। इसका नतीजा ये निकाला कि आज विदेश से आने वाले खिलौनों की संख्या बहुत बड़ी संख्या में कम हो गई है। साथ ही भारत से अब बड़ी संख्या में खिलौने विदेश में जाने लगे हैं। मैं आप सबको याद दिलाना चाहता हूं कि 15 अगस्त तक पूरे महीने, हिंदुस्तान के हर घर और हर गांव में आजादी का अमृत महोत्सव मनना चाहिए और शानदार तरीके से मनना चाहिए।


 

01:35 PM, 16-Jul-2022

बुंदेलखंड के हर जिले में भी 75 अमृत सरोवर बनाएंगे: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि बुंदेलखंड के हर जिले में भी 75 अमृत सरोवर बनाएं जाएंगे। ये जल सुरक्षा और आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत बड़ा काम है। भारत में खिलौने बनाना पारंपरिक व्यवसाय रहा है। मैंने खिलौना उद्योगों को नए सिरे से काम करने का आग्रह किया था। लोगों से भी भारतीय खिलौने खरीदने का आग्रह किया था।

01:29 PM, 16-Jul-2022

बुंदेलखंड के लाखों परिवारों को पानी का कनेक्शन दिया गया: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि इस मिशन के तहत बुंदेलखंड के लाखों परिवारों को पानी का कनेक्शन दिया जा चुका है। इसका बहुत बड़ा लाभ हमारी माताओं-बहनों को हुआ है। हम बुंदलेखंड में नदियों के पानी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के लिए हजारों करोड़ रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं, इससे बुंदेलखंड के बहुत बड़े हिस्से का जीवन बदलने वाला है। आजादी के 75 वर्ष के अवसर पर हमने देश में अमृत सरोवरों के निर्माण का संकल्प लिया है।
 

विज्ञापन
01:23 PM, 16-Jul-2022

बुंदेलखंड के विकास में बहुत बड़ी ताकत यहां के कुटीर उद्योगों की भी: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि बुंदेलखंड के विकास में बहुत बड़ी ताकत यहां के कुटीर उद्योगों की भी है। आत्मनिर्भर भारत के लिए हमारी सरकार द्वारा इस कुटीर परंपरा पर भी बल दिया जा रहा है। मेक इन इंडिया इसी कुटीर परंपरा से सशक्त होने वाला है। बुंदेलखंड की एक और चुनौती को कम करने के लिए हमारी सरकार निरंतर काम कर रही है। हर घर तक पाइप से पानी पहुंचाने के लिए हम जल जीवन मिशन पर काम कर रहे हैं।
 

01:15 PM, 16-Jul-2022

रेवड़ी कल्चर से देश के लोगों को बहुत सावधान रहना होगा: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हम कोई भी फैसला लें, निर्णय लें, नीति बनाएं, इसके पीछे सबसे बड़ी सोच यही होनी चाहिए कि इससे देश का विकास और तेज होगा।
हर वो बात, जिससे देश को नुकसान होता है, देश का विकास प्रभावित होता है, उसे हमें दूर रखना है। पीएम ने कहा कि आजकल हमारे देश में मुफ्त की रेवड़ी बांटकर वोट बटोरने का कल्चर लाने की कोशिश हो रही है। ये रेवड़ी कल्चर देश के विकास के लिए बहुत घातक है। इस रेवड़ी कल्चर से देश के लोगों को बहुत सावधान रहना है।

विज्ञापन
01:12 PM, 16-Jul-2022

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का शिलान्यास और लोकार्पण दोनों हमारी सरकार में हुआ: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि हम समय की मर्यादा का पालन कैसे करते हैं, इसके अनगिनत उदाहरण यूपी में ही हैं। काशी में विश्वनाथ धाम के सुंदरीकरण का काम हमारी ही सरकार ने ही शुरु किया और हमारी सरकार ने ही पूरा किया। गोरखपुर एम्स का शिलान्यास भी हमारी सरकार ने किया और उसका लोकार्पण भी हमारी सरकार में हुआ। पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का शिलान्यास और लोकार्पण दोनों हमारी सरकार में हुआ। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे भी इसी का उदाहरण है। इसका काम अगले साल फरवरी में पूरा होना था, लेकिन ये 7-8 महीने पहले ही सेवा के लिए तैयार है।

01:05 PM, 16-Jul-2022

आज यूपी में 35 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज हैं: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि एक समय में यूपी में सिर्फ 12 मेडिकल कॉलेज थे, आज यूपी में 35 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज हैं और 14 नए मेडिकल कॉलेज में काम चल रहा है। पीएम ने कहा कि विकास की जिस धारा पर आज देश चल रहा है उसके मूल में दो पहलू हैं। एक है इरादा और दूसरा है मर्यादा। हम देश के वर्तमान के लिए नई सुविधाएं ही नहीं गढ़ रहे बल्कि देश का भविष्य भी गढ़ रहे हैं।

01:02 PM, 16-Jul-2022

यूपी अब हर साल 200 किमी रेल लाइन का दोहरीकरण हो रहा है: मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले की सरकार के समय यूपी में हर साल औसतन 50 किमी रेल लाइन का दोहरीकरण होता था, आज औसतन 200 किमी रेल लाइन का दोहरीकरण हो रहा है। 2014 से पहले यूपी में सिर्फ 11,000 कॉमन सर्विस सेंटर थे, आज यूपी में 1.30 लाख से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर काम कर रहे हैं।
 

12:59 PM, 16-Jul-2022

यूपी ने अच्छे-अच्छे राज्यों को भी पीछे छोड़ दिया: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि जिस यूपी में अमेठी रायफल कारखाना सिर्फ एक बोर्ड लगाकर खड़ा था, जिस यूपी में रायबरेली रेल कोच फैक्ट्री सिर्फ डिब्बों का रंग-रोगन करती थी, उस यूपी में आज इतनी गंभीरता से काम हो रहे हैं कि उसने अच्छे-अच्छे राज्यों को भी पीछे छोड़ दिया है।
 

12:55 PM, 16-Jul-2022

डबल इंजन की सरकार में आज यूपी जिस तरह आधुनिक हो रहा है, ये अभूतपूर्व: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में आज यूपी जिस तरह आधुनिक हो रहा है, ये अभूतपूर्व है। जिस यूपी में सरयू नहर परियोजना को पूरा होने में 40 साल लगे, जिस यूपी में गोरखपुर फर्टिलाइजर प्लांट 30 साल से बंद बड़ा था, जिस यूपी में अर्जुन डैम परियोजना को पूरा होने में 12 साल लगे।
 

12:53 PM, 16-Jul-2022

एक्सप्रेसवे के बगल में जो स्थान हैं, वहां बहुत सारे किले हैं: मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस एक्सप्रेसवे के बगल में जो स्थान हैं, वहां बहुत सारे किले हैं। यूरोप के बहुत सारे देशों में किले देखने का बहुत बड़ा पर्यटन उद्योग चलता है। मैं आज योगी जी की सरकार से कहूंगा कि अब बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बनने के बाद आप भी इन किलो को देखने के लिए एक शानदार टूरिज्म सर्किट बनाईये।

12:50 PM, 16-Jul-2022

यूपी नए संकल्पों को लेकर अब तेज गति से दौड़ने के लिए तैयार हो चुका है: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि यूपी नए संकल्पों को लेकर अब तेज गति से दौड़ने के लिए तैयार हो चुका है। यही सबका साथ है, सबका विकास है। कोई पीछे न छूटे, सब मिलकर काम करें, इसी दिशा में डबल इंजन की सरकार लगातार काम कर रही है। यूपी के छोटे-छोटे जिले हवाई सेवा से जुड़ें, इसके लिए भी तेजी से काम किया जा रहा है।

12:45 PM, 16-Jul-2022

पुरानी सोच को पीछे छोड़कर, हम एक नए तरीके से आगे बढ़ रहे हैं: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था जब माना जाता था कि यातायात के आधुनिक साधनों पर पहला अधिकार सिर्फ बड़े-बड़े शहरों का ही है। लेकिन अब सरकार भी बदली है, मिजाज भी बदला है। ये मोदी है, ये योगी है। पुरानी सोच को पीछे छोड़कर, हम एक नए तरीके से आगे बढ़ रहे हैं।
 

12:42 PM, 16-Jul-2022

ये एक्सप्रेसवे पूरे बुंदेलखंड की औद्योगिक प्रगति को गति देगा: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से चित्रकूट से दिल्ली की दूरी तो 3-4 घंटे कम हुई ही है, लेकिन इसका लाभ इससे भी कहीं ज्यादा है। ये एक्सप्रेसवे यहां सिर्फ वाहनों को गति नहीं देगा, बल्कि ये पूरे बुंदेलखंड की औद्योगिक प्रगति को गति देगा।
 

12:39 PM, 16-Jul-2022

पहले यूपी की कनेक्टिविटी बहुत खराब थी: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि मैं दशकों से उत्तर प्रदेश आता-जाता रहा हूं, यूपी के आशीर्वाद से पिछले 8 साल से देश के प्रधानसेवक के रूप में कार्य करने का आप सबने जिम्मा दिया है। लेकिन मैंने हमेशा देखा कि अगर यूपी में दो महत्वपूर्ण चीजें जोड़ दी जाएं, तो उत्तर प्रदेश चुनौतियों को चुनौती देने की बहुत बड़ी ताकत के साथ खड़ा हो जाएगा। पहला मुद्दा था- यहां की खराब कानून व्यवस्था, पहले यहां क्या हाल था ये आप जानते हैं। दूसरा, हर प्रकार से खराब कनेक्टिविटी।
 

12:33 PM, 16-Jul-2022

बुंदेलखंड की धरती को एक्सप्रेस-वे का तोहफा मिला है: पीएम

पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के लिए लोगों को बधाई दी। जिस धरती ने अनगिनत सूरवीर पैदा किए, जहां के खून में भारत भक्ति बहती है, जहां के बेटे-बेटियों के पराक्रम और परिश्रम ने हमेशा देश का नाम रोशन किया है, उस बुंदेलखंड की धरती को आज एक्सप्रेसवे का उपहार देते हुए, उत्तर प्रदेश का सांसद होने के नाते मुझे बहुत खुशी हो रही है।
 

12:31 PM, 16-Jul-2022

'बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे उत्तरप्रदेश और बुंदेलखंड की अर्थव्यवस्था को एक नया आयाम प्रदान करेगा'

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे उत्तरप्रदेश और बुंदेलखंड की अर्थव्यवस्था को एक नया आयाम प्रदान करेगा। कोरोना महामारी के बावजूद समयबद्ध ढंग से एस कार्यक्रम को करते हुए 28 माह के अंदर 296 किमी. लंबे इस एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण बहुत महत्वपूर्ण है। 
 
 

12:26 PM, 16-Jul-2022

कोरोना के बावजूद 28 महीने में तैयार हुआ एक्सप्रेस-वे 

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि कोरोना के बावजूद 28 महीने में एक्सप्रेस-वे तैयार हुआ। बुलंदेलखंड को विकास और जनसुविधाएं मिल रहीं हैं। हर गरीब को ग्रामीण आवासीय अभिलेख उपलब्ध कराए। जालौन के लोगों को शत-प्रतिशत घरौनी मिली। 
 

12:21 PM, 16-Jul-2022

पीएम मोदी ने किया बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालौन के कैथरी गांव में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे 14,850 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है।
 

12:13 PM, 16-Jul-2022

आज बुलंदेलखंड के लिए ऐतिहासिक दिन: सीएम

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज बुलंदेलखंड के लिए ऐतिहासिक दिन है। बुलंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन होने जा रहा है। विकास के एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन होने जा रहा है। बुलंदेलखंडवासियों को बधाई। एक्सप्रेस-वे बुलंदेलखंड के विकास की धुरी बनेगा। 

12:09 PM, 16-Jul-2022

पानी की हर बूंद रहेगी संरक्षित

एक्सप्रेसवे पर हर 500 मीटर पर वाटर हार्वेस्टिंग के लिए रिवर्स बोरिंग की गई है। बारिश का पानी पक्की नालियों से 15 मीटर लंबे और तीन मीटर चौड़े तथा तीन मीटर गहरी हौज (टंकी) में जाएगा। यहां से 50-50 फीट गहराई में रिवर्स बोरिंग से पानी भूगर्भ में समा जाएगा।

 

11:50 AM, 16-Jul-2022

बांदा के लोग यहां से एक्सप्रेसवे पर पहुंचेंगे

बांदा जिले के 28 गांवों को छूता हुआ करीब 80 किमी के एरिया से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे गुजर रहा है। यहां के लोग महोखर, मवई, हथौड़ा और बिसंडा से एक्सप्रेसवे पर आसानी से पहुंच सकते हैं। इन जगहों पर टोल मार्ग बनाया गया है।

11:24 AM, 16-Jul-2022

जालौन पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालौन पहुंच गए हैं। पीएम मोदी कुछ देर में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे। 
 

11:19 AM, 16-Jul-2022

अभी कई छोटे-छोटे काम अधूरे

इसके अलावा पहले, दूसरे, पांचवें और छठे पैकेज के बीच-बीच में साइड रोड, टेस्टिंग सहित अन्य कई छोटे-छोटे काम अधूरे हैं।  इन्हें तेजी से पूरा किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था यूपीडा के प्रोजेक्ट सहायक अभियंता एसके यादव का कहना है कि सीओडी आने के बाद ही टैक्स पड़ेगा। उनका कहना है इसमें अभी कम से कम 6 से 8 महीने लग सकते हैं।
 

11:08 AM, 16-Jul-2022

सीओडी आने के बाद ही भरना पड़ेगा टैक्स

एक्सप्रेसवे को 50-50 किमी की लंबाई के हिसाब से छह पैकेज में बांटा गया है। तीन और चार पैकेज का एक्सप्रेस पूरी तरह से कंप्लीट है। इसे सीओडी घोषित कर दिया गया है।

10:59 AM, 16-Jul-2022

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर छह महीने मुफ्त में भरिए फर्राटा   

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है। छह महीने तक टोल के लिए लोगों को जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी। 7766 करोड़ से बने एक्सप्रेसवे पर कई जगहों पर टेस्टिंग, पेंटिंग व फ्लाईओवर के कुछ काम अधूरे हैं। इसके चलते कामर्शियल ऑपरेशन डेट (सीओडी) की घोषणा नहीं की गई है। इन कामों के पूरा होने में अभी कम से कम 6 महीने का समय और लग जाएगा। इसके बाद सीओडी आएगी, तब कहीं जाकर टोल टैक्स लगने की शुरूआत होगी। करीब 296.07 किमी लंबे एक्सप्रेसवे में 13 टोल प्लाजा पड़ेंगे, एक रुपये प्रति किमी टोल टैक्स लिया जाएगा। इस तरह लगभग तीन सौ किमी कार से टैक्स लिया जाएगा।

10:48 AM, 16-Jul-2022

कानपुर से जालौन के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर पहुंच गए हैं। सीएम योगी ने पीएम मोदी का स्वागत किया। यहां से पीएम मोदी जालौन के लिए रवाना हो गए हैं। जालौन के कैथरी गांव में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। 
 

10:42 AM, 16-Jul-2022

पीएम मोदी लगाएंगे 75 औषधीय पौधे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। लोकार्पण के अवसर पर वह 75 औषधीय पौधे लगाएंगे।
 

10:38 AM, 16-Jul-2022

पानी की हर बूंद रहेगी संरक्षित 

एक्सप्रेसवे पर हर 500 मीटर पर वाटर हार्वेस्टिंग के लिए रिवर्स बोरिंग की गई है। बारिश का पानी पक्की नालियों से 15 मीटर लंबे और तीन मीटर चौड़े तथा तीन मीटर गहरी हौज (टंकी) में जाएगा। यहां से 50-50 फीट गहराई में रिवर्स बोरिंग से पानी भूगर्भ में समा जाएगा।

10:31 AM, 16-Jul-2022

पेड़ों की छाया में होगा पूरा सफर

एक्सप्रेसवे पर चित्रकूट से दिल्ली सात घंटे का सफर पेड़ों की छाया में होगा। पूरे एक्सप्रेसवे पर 13 लाख 79 हजार पौधे लगाने की तैयारी है। यानी हर किलोमीटर पर औसतन 4658 पौधे लगेंगे। इनमें पीपल, बरगद आदि के होंगे।

10:25 AM, 16-Jul-2022

एक्सप्रेस पर चार फ्यूल पंप स्थापित होंगे 

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे चित्रकूट में भरतकूप के पास गोंडा गांव में झांसी-इलाहाबाद राजमार्ग से प्रारंभ होकर इटावा की तहसील ताखा के ग्राम कुदरैल के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे में मिलता है। एक्सप्रेसवे फोर लेन है। यहां चार स्थानों पर फ्यूल पंप स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है।
 

10:14 AM, 16-Jul-2022

ये हैं अतिथि... 

लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। उनके अलावा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा,  कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी, रामकेश निषाद, मनोहरलाल मन्नू कोरी, सांसद रामशंकर कठेरिया, अनुराग शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, आरके सिंह पटेल बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे।
 

10:04 AM, 16-Jul-2022

पीएम मोदी देखेंगे बुंदेलखंड के कलाकारों की प्रस्तुति

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी है। कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटाने की तैयारी है। इसके लिए प्रधान, सचिव, कोटेदार, आंगनबाड़ी आदि को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर बुंदेलखंड के कलाकारों की टीम मंचन करेंगी। बुंदेली गमछा भी मोदी को भेंट किया जाएगा।

09:59 AM, 16-Jul-2022

झांसी और ललितपुर से बड़ी संख्या में गए लाभार्थी

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए झांसी और ललितपुर से बड़ी संख्या में लोग जा रहे हैं। भाजपा नेताओं के साथ ही लाभार्थी भी वहां मौजूद रहेंगे। शुक्रवार को ही गांव गांव बसें भेज दी गईं थीं ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। वहीं तमाम नेता अपने निजी वाहनों से भी रवाना हो गए। रैली में शामिल होने के लिए देर शाम से ही लोगों के जाने का सिलसिला शुरू हो गया था।  

09:52 AM, 16-Jul-2022

24 घंटे सुरक्षा के साये में रहेगा एक्सप्रेसवे

इसमें चलने वाले वाहनों की सुरक्षा की दृष्टि से छह पुलिस उपाधीक्षक सहित 128 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। साथ में 12 इनोवा वाहन लगाए गए हैं। यह 24 घंटे यहां से गुजरने वाले वाहनों पर निगाह रखेंगे। 
 

09:42 AM, 16-Jul-2022

लक्ष्य से आठ महीने पहले बनकर तैयार हुआ एक्सप्रेसवे

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का शुभारंभ करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2020 में इसका शिलान्यास किया था। निर्माण एजेंसी यूपीडा ने कोरोना काल के बावजूद 28 माह में एक्सप्रेसवे को लक्ष्य से आठ महीने पहले बनाकर तैयार कर दिया है। इसमें चार रेलवे ओवर ब्रिज, 14 बड़े पुल, 266 छोटे पुल, 18 फ्लाइओवर, 13 टोल प्लाजा और 7 रैंप प्लाजा हैं।

09:38 AM, 16-Jul-2022

माल का आवागमन होगा सुगम 

बांदा और जालौन में एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक कॉरिडोर भी बनाया जा रहा है। इसके लिए सलाहकार एजेंसी का गठन हो चुका है। उद्योग लगने से इन दोनों जिलों के अलावा आसपास के जिलों के लोगों को भी रोजगार मिल सकेगा। बुंदेलखंड में प्रस्तावित डिफेंस कॉरिडोर को भी एक्सप्रेसवे का लाभ मिलेगा। माल का आवागमन सुगम हो सकेगा।
 

09:31 AM, 16-Jul-2022

चित्रकूट से दिल्ली तक का सफर छह से सात घंटे में होगा पूरा

एक्सप्रेसवे की शुरुआत के साथ ही चित्रकूट से दिल्ली तक का 630 किलोमीटर का सफर छह से सात घंटे में पूरा हो सकेगा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे के माध्यम से दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के साथ जुड़ जाएगा। एक्सप्रेसवे बनने के बाद बुंदेलखंड का औद्योगिक और आर्थिक विकास का रास्ता भी खुलेगा।

09:27 AM, 16-Jul-2022

सात जिलों का कायाकल्प करेगा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे

चित्रकूट से लेकर इटावा तक 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से सात जिलों का कायाकल्प होगा। इससे चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया और इटावा जिले सीधे जुड़ेंगे। 14850 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जालौन के कैथरी गांव में जनता को समर्पित करेंगे। 

09:18 AM, 16-Jul-2022

प्राइवेट बसों को भी लाभार्थियों को ले जाने के लिए लगाया

माना जा रहा है कि रविवार से ही बसों का संचालन दोबारा से शुरू हो पाएगा। लिहाजा अगर आप बस का सफर प्लान कर रहे हैं तो फिलहाल दो दिनों के लिए टाल दें तो बेहतर रहेगा। क्योंकि रोडवेज की बस ही नहीं प्राइवेट बसों को भी लाभार्थियों को ले जाने के लिए लगा दिया गया है।

09:08 AM, 16-Jul-2022

आज भी हजारों लोगों को करना पड़ेगा बसों का इंतजार  

रोडवेज की सभी 120 बसें शुक्रवार की सुबह से ही रूट से अलग कर दी गईं थीं। इन बसों से तमाम योजनाओं के लाभार्थियों को उरई ले जाया गया है। इन बसों के रूट से हटते ही लोगों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया। रोडवेज की बसों में सफर करने वाले लोग सारा दिन परेशान रहे। आज भी हजारों लोगों को बसों का इंतजार करना पड़ेगा। 

09:04 AM, 16-Jul-2022

Bundelkhand Expressway: पीएम मोदी का तंज- कुछ पार्टियां दे रहीं 'मुफ्त' का लालच, युवा इस 'रेवड़ी संस्कृति' से खुद को बचाकर रखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। एक्सप्रेसवे के शुरू हो जाने से दिल्ली और लखनऊ से सीधे जुड़ जाएगा बुंदेलखंड। लोकार्पण समारोह में शामिल होने के लिए झांसी और ललितपुर से बड़ी संख्या में लोग जा रहे हैं। इन्हें ले जाने के लिए रोडवेज की 120 और 200 प्राइवेट बसों को लगाया गया है। शनिवार को झांसी और आसपास के जनपदों के 13 रूट खाली हो जाएंगे। इन मार्गों पर कोई बस नहीं दिखेगी। लिहाजा अगर बस का सफर प्लान कर रहे हैं तो यह जानना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें