फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Exit Poll Live: यूपी में आठ एग्जिट पोल का अनुमान, भाजपा को मिलेगा बहुमत, सीएम योगी की होगी वापसी

Tue, 08 Mar 2022 01:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश

खास बातें

UP Exit Poll 2022 Today Live Updates: उत्तर प्रदेश में सात चरण की वोटिंग आज खत्म हो गई है। इसी के साथ नतीजों से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। यूपी में चुनाव परिणाम से पहले एग्जिट पोल पर सभी नजरें गढ़ाए बैठे हैं। सीधी टक्कर तो भाजपा और समाजवादी पार्टी गठबंधन के बीच देखी जा रही है। इस बार जनता अखिलेश यादव को मौका देगी या योगी आदित्यनाथ फिर से सत्ता संभालेंगे, इसका जवाब 10 मार्च को मतगणना के बाद ही मिलेगा। एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ रहे हैं। यहां पढ़ें एग्जिट पोल से जुड़ा हर अपडेट...
विज्ञापन
UP Election 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:08 PM, 07-Mar-2022

देशबन्धु के आंकड़ों में सपा को बहुमत का आसार

भाजपा -134-150    
सपा  -228-244    
कांग्रेस  -1-9
बसपा  -10-24
अन्य    -0-6
 

09:57 PM, 07-Mar-2022

अखिलेश यादव ने कहा- हम सरकार बना रहे हैं

उत्तर प्रदेश में अंतिम चरण में मतदान के बाद आए के सभी एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनने के आसार हैं। एग्जिट पोल के नतीजों के बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है। अखिलेश यादव ने लिखा है कि सपा की जीत का दावा किया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि यूपी में सपा की सरकार बन रही है। अखिलेश यादव ने लिखा कि सातवें और निर्णायक चरण में सपा-गठबंधन की जीत को बहुमत से बहुत आगे ले जाने के लिए सभी मतदाताओं और विशेषकर युवाओं का बहुत-बहुत आभार! हम सरकार बना रहे हैं!

09:30 PM, 07-Mar-2022

जी न्यूज का एग्जिट पोल
भाजपा - 223-248
सपा - 138-157
बसपा  - 5-11
कांग्रेस - 4-9
अन्य - 3-5

इंडिया टुडे एक्सिस
भाजपा -288-326
सपा -71- 101
बसपा -3-9
कांग्रेस  -1-3
अन्य -2-3

न्यूज24-चाणक्य का आंकड़ा
भाजपा - 294 
सपा - 105 
बसपा - 02 
कांग्रेस - 01 
अन्य- 01

टाइम्स नाउ वीटो
भाजपा - 225 
सपा - 151 
बसपा - 14 
कांग्रेस - 09 
अन्य- 4

रिपब्लिक Matrize
भाजपा - 262-277 
सपा - 119-134 
बसपा - 7-15 
कांग्रेस - 03-08 
अन्य- 00


रिपब्लिक P Marq
भाजपा - 240 
सपा - 140 
बसपा - 17 
कांग्रेस - 00 
अन्य- 02

(इंडिया टीवी ग्राउंड जीरो)
भाजपा - 180-220
सपा  - 168-208
बसपा  - 2-12
कांग्रेस  - 2-8
अन्य  - 2-4

इंडिया न्यूज, जन की बात
भाजपा- 222-260
सपा- 135-165
बसपा- 4-9
कांग्रेस- 1-3
अन्य- 3-4
 

विज्ञापन
09:29 PM, 07-Mar-2022

एबीपी सी वोटर का सर्वे

भाजपा+ - 228-244
सपा+ - 132-148
बसपा - 13-21
कांग्रेस- 04-08
अन्य- 02-06

09:14 PM, 07-Mar-2022

सातवां चरण में एबीपी सी वोटर के आंकड़े

भाजपा+ 25-29
सपा+ 17-21
बसपा- 04-06
कांग्रेस- 00-02
अन्य - 00-03
 

विज्ञापन
09:09 PM, 07-Mar-2022

छठे चरण में एबीपी सी वोटर के आंकड़े

भाजपा+ 228-244
सपा+ 132-148
बसपा - 13-21
कांग्रेस - 04-08
अन्य -02-06
 

09:06 PM, 07-Mar-2022

पांचवें चरण में एबीपी सी वोटर के आंकड़ों में भाजपा आगे

भाजपा+ 39-43
सपा+ 14-18
बसपा - 00-01
कांग्रेस- 01-03
अन्य - 01-03

09:00 PM, 07-Mar-2022

चौथे चरण में एबीपी सी वोटर के आंकड़े

भाजपा+ 41-45
सपा+ 12-16
बसपा - 01-03
कांग्रेस - 00-01
अन्य - 00-01



08:51 PM, 07-Mar-2022

तीसरे चरण में एबीपी सी वोटर के आंकड़े

भाजपा+ 38-42
सपा+ 16-20
बसपा- 00-02
कांग्रेस- 00-01
अन्य- 00-01

08:45 PM, 07-Mar-2022

यूपी के दूसरे चरण में एबीपी सी वोटर के आंकड़ों में सपा आगे

भाजपा+ 23-27
सपा+ 26-30
बसपा- 01-03
कांग्रेस- 00-01
अन्य- 00-01

08:34 PM, 07-Mar-2022

उत्तर प्रदेश के पहले चरण में एबीपी सी वोटर के आंकड़े

भाजपा+ 28-32
सपा+  23-27
बसपा- 02-04
कांग्रेस- 00-01
अन्य - 00-01



08:10 PM, 07-Mar-2022

इंडिया न्यूज, जन की बात का अनुमान

भाजपा- 222-260
सपा- 135-165
बसपा- 4-9
कांग्रेस- 1-3
अन्य- 3-4



08:01 PM, 07-Mar-2022

टाइम्स नाउ वीटो का अनुमान

भाजपा को सीटें:  225
सपा को सीटें: 151
कांग्रेस को सीटें:  9
बसपा को सीटें: 14
अन्य को सीटें: 4



07:53 PM, 07-Mar-2022

TV9 भारतवर्ष का वोट शेयर अनुमान

बीजेपी-  40.1 फीसदी 
सपा-34.93 फीसदी 
कांग्रेस-14 फीसदी 
बीएसपी-7.4 फीसदी  
अन्य - 3.6 फीसदी





 

07:45 PM, 07-Mar-2022

उत्तर प्रदेश न्यूज एक्स पोल का अनुमान

भाजपा को सीटें: 211-225
सपा को सीटें: 146-160
कांग्रेस को सीटें:  4-6
बसपा को सीटें: 14-24



07:23 PM, 07-Mar-2022

रिपब्लिक -टीवी का अनुमान

भाजपा को सीटें:  240
सपा को सीटें: 140
बसपा को सीटें:  17
अन्य को सीटें::   2

07:10 PM, 07-Mar-2022

रिपब्लिक भारत के अनुमान के मुताबिक दलों को सीटें

भाजपा को सीटें:  240 (+-15)    
कांग्रेस को सीटें: 0
सपा को सीटें:  140 (+-10)
बसपा को सीटें:  17 (+-15)    
अन्य को सीटें:  2 (+-2)

07:06 PM, 07-Mar-2022

टीवी-9 भारतवर्ष के एग्जिट पोल के अनुसार

यूपी में कुल सीट- 403 
भाजपा- 211-225
कांग्रेस- 4-6
सपा- 146-160
बसपा- 14-24
अन्य- 0-0

07:02 PM, 07-Mar-2022

तमकुही राज सीट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू 

कुशीनगर की तमकुही राज सीट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू खुद चुनाव लड़ रहे हैं। पिछली बार भी अजय लल्लू ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। इस बार उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने असीम कुमार, सपा ने उदय नारायण और बसपा ने संजय को मैदान में उतारा है। 

06:42 PM, 07-Mar-2022

बांसडीह विधानसभा सीट से रामगोविंद चौधरी 

बलिया की बांसडीह सीट से समाजवादी पार्टी नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं। राम गोविंद के खिलाफ भाजपा ने केतकी सिंह, बसपा ने मान्ती राजभर और कांग्रेस ने पुनीत पाठक को अपना उम्मीदवार बनाया है। 2017 में भी इस सीट पर सपा के राम गोविंद चौधरी जीते थे। 

06:37 PM, 07-Mar-2022

फाजिल नगर सीट से मैदान में स्वामी प्रसाद मौर्य

योगी सरकार में मंत्री पद छोड़कर सपा का दामन थामने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य इस बार सपा के टिकट पर फाजिल नगर से चुनाव लड़ रहे हैं। स्वामी प्रसाद के खिलाफ भाजपा ने सुरेंद्र कुशवाहा, बसपा ने ईलियास और कांग्रेस ने सुनील मनोज सिंह को मैदान में उतारा है। पिछली बार इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी गंगा सिंह कुशवाहा जीते थे। 
 

06:33 PM, 07-Mar-2022

चुनाव परिणाम से पहले उत्तराखंड में एग्जिट पोल पर सभी की नजर है। सियासी दलों के दिग्गजों से लेकर जनता को भी इसका इंतजार है। नेताओं की मेहनत का नजीता दस मार्च को आएगा। कौन जीतेगा कौन हारेगा, किसे मिलेगी कुर्सी और कौन बचा पाएगा अपना सियासी रसूख। ऐसे सवालों के जवाब काफी हद तक एग्जिट पोल की दहलीज पर आकर आज विराम ले लेंगे। यहां जानिए उत्तराखंड के एग्जिट पोल का पल-पल का अपडेट

06:30 PM, 07-Mar-2022

आजम खां के सामने भाजपा के आकाश

रामपुर शहर सीट से सपा गठबंधन के प्रत्याशी मोहम्मद आजम खान मैदान में हैं, भाजपा से आकाश सक्सेना (हनी), बसपा से सदाकत हुसैन व कांग्रेस से नवाब काज़िम अली खान चुनाव लड़ रहे हैं।

06:13 PM, 07-Mar-2022

जहूराबाद विधानसभा सीट से ओम प्रकाश राजभर के सामने भाजपा के कालीचरण राजभर

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व सांसद सरजू पांडेय की कर्मभूमि जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र हर चुनाव में किसी न किसी मुद्दे को लेकर चर्चा में रहता है। इस बार यहां से बसपा से शादाब फातिमा, सुभासपा से ओम प्रकाश राजभर और भाजपा से कालीचरण राजभर मैदान में हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में ओमप्रकाश राजभर इस क्षेत्र से विधायक बने उस समय वे भाजपा गठबंधन से यहां से जीते थे और पहली बार में ही कैबिनेट मंत्री बनने का अवसर प्राप्त हुआ था। उनका मुकाबला बसपा के कालीचरण चरण राजभर से हुआ था। जिनसे 18081 वोट के अंतर से जीत दर्ज की थी। ओमप्रकाश राजभर का भाजपा के साथ ज्यादा दिन तक संबंध नहीं रहा और एक वर्ष बाद ही उनकी भाजपा से दूरियां बढ़ती गईं और गठबंधन से अलग हो गए। इस चुनाव में ओमप्रकाश राजभर समाजवादी पार्टी के गठबंधन के साथ फिर दूसरी बार किस्मत आजमा रहे हैं।

06:03 PM, 07-Mar-2022

साल 2017 के विधानसभा चुनाव में दलों को मिलीं सीटें

भारतीय जनता पार्टी 325
सपा-कांग्रेस गठबंधन 47
बहुजन समाज पार्टी 19



 

05:55 PM, 07-Mar-2022

जसवंतनगर सीट पर शिवपाल को टक्कर दे रहे हैं भाजपा के विवेक

मैनपुरी जिले की करहल सीट से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तो जसवंतनगर से प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव चुनाव मैदान में हैं। इस सीट से भारतीय जनता पार्टी ने युवा विवेक शाक्य पर दांव खेला है। बसपा से कुलदीप नरायन चुनाव मैदान में हैं, जबकि कांग्रेस ने यहां प्रत्याशी नहीं उतारा है।

05:40 PM, 07-Mar-2022

सीएम योगी के सामने सपा की सुभावती शुक्ला

गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से भाजपा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उतारा है, उनके सामने समाजवादी पार्टी ने सुभावती शुक्ला और बहुजन समाज पार्टी ने ख्वाजा शमसुद्दीन को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की तरफ से डॉ. चेतना पांडेय को प्रत्याशी बनाया गया है। 2017 में यहां से भाजपा के डॉ. राधा मोहन ने जीते थे।

05:24 PM, 07-Mar-2022

करहल सीट पर अखिलेश और एसपी सिंह बघेल के बीच मुकाबला

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। करहल से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल को उम्मीदवार बनाया है। बसपा ने कुलदीप नारायण को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने इस सीट पर किसी प्रत्याशी को मौका नहीं दिया है। करहल विस क्षेत्र में सपा और भाजपा के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। सपा की तरफ से यहां अखिलेश यादव, उनके पिता मुलायम सिंह यादव और पत्नी डिंपल यादव ने प्रचार किया। वहीं, भाजपा प्रत्याशी एसपी बघेल के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने यहां हुकांर भरी थी।

04:21 PM, 07-Mar-2022

UP Exit Poll Live: यूपी में आठ एग्जिट पोल का अनुमान, भाजपा को मिलेगा बहुमत, सीएम योगी की होगी वापसी

उत्तर प्रदेश में सात चरण विधानसभा चुनाव 2022 समाप्त हो गया है। यूपी में 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को सात चरण में मतदान हुआ। उत्तर प्रदेश में बहुमत का आंकड़ा 202 सीटों पर है। इस बार उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच सीधी टक्कर है। इस चुनाव में पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से मैदान में हैं। उनके सामने भाजपा के करहल से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल को उम्मीदवार बनाया है। गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी चुनाव लड़ रहे हैं, उनके सामने राजनीति के नई खिलाड़ी मैदान में हैं। यह सीट भाजपा का गढ़ रही है। जसवंतनगर से प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव मैदान में हैं। कांग्रेस ने यहां प्रत्याशी नहीं उतारा है। बसपा से कुलदीप नरायन चुनाव लड़ रहे हैं। यहां से भाजपा ने विवेक शाक्य पर दांव लगाया है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें