एडीएम प्रशासन ने बताया कि नगर निगम के मेयर और पार्षद पद के चुनाव में 1305 ईवीएम इस्तेमाल की गईं। 32-32 टेबल पर एक साथ गणना शुरू हुई।
23 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी
मतदान के बाद ईवीएम और मतपेटिकाएं स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं। निगरानी के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक परसाखेड़ा स्ट्रांग रूम की निगरानी में पीएसी तैनात है। बरेली कॉलेज समेत अन्य स्ट्रांग रूम की निगरानी पुलिस बल कर रहा है। इसके अलावा परसाखेड़ा स्ट्रांग में 23 सीसीटीवी कैमरे और 12 वीडियोग्राफर की निगरानी में मतगणना कराई गई।
मेयर के लिए आठ प्रत्याशी
शाहजहांपुर नगर निगम में महापौर के लिए आठ प्रत्याशी मैदान में थे। 60 वार्डों के लिए 404 प्रत्याशी हैं। पुवायां नगर पालिका में अध्यक्ष के लिए 11 और सभासद के लिए 111, तिलहर नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए पांच और सभासद के लिए 146 और जलालाबाद नगर पालिका में अध्यक्ष के लिए 18 और सभासद पद के लिए 118 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया। कलान नगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए 24, सदस्य के लिए 88, खुदागंज में अध्यक्ष के लिए दो और सदस्य के लिए 49, खुटार में अध्यक्ष के लिए 14 और सदस्य के लिए 68, बंडा में अध्यक्ष के लिए 13 और सदस्य के लिए 140 दावेदारों ने चुनाव लड़ा।
जीएफ कॉलेज में नगर निगम की मतगणना
शाहजहांपुर में पांच जगहों पर मतगणना स्थल बनाए गए। नगर निगम और कांट नगर पंचायत की मतगणना जीएफ कॉलेज में है। नगर पालिका जलालाबाद की मतगणना मंडी समिति में हुई। यहां पर जलालाबाद के अलावा अल्हागंज नगर पंचायत की मतगणना हुई। इसमें अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए 12-12 टेबल लगाई गईं। पुवायां इंटर कॉलेज में पुवायां नगर पालिका, खुटार और बंडा नगर पंचायत की मतगणना हुई। तिलहर मंडी समिति में तिलहर नगर पालिका की मतगणना के लिए 13-13 टेबल लगाई गईं। यहीं पर कटरा और खुदागंज नगर पंचायत की मतगणना हुई। कलान नगर पंचायत की मतगणना कलान तहसील में हुई।
पीलीभीत में 1074 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
पीलीभीत जिले की तीन नगर पालिकाओं एवं सात नगर पंचायतों के लिए अध्यक्षों और सभासद पद के 1074 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हुआ। पांच स्थानों पर सुबह आठ बजे से पांच स्थानों पर 150 टेबिलों पर मतगणना का कार्य शुरू हुआ। अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए अलग-अलग टेबिलों पर मतगणना हुई। हर टेबिल पर पांच कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई।
बदायूं के छह स्थानों पर मतगणना
बदायूं जिले में छह स्थानों पर मतगणना हुई। शहर में मंडी समिति तो उझानी, बिल्सी, बिसौली, दातागंज और सहसवान में मतगणना स्थल बनाए गए। जिले में नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के 167 प्रत्याशी और 1429 वार्ड सदस्य प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। मतगणना स्थल पर भी सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए।
बदायूं के मतगणना स्थल
बदायूं मंडी समिति में नगर पालिका परिषद बदायूं, नगर पालिका परिषद ककराला, नगर पंचायत सखानू, नगर पंचायत गुलड़िया और नगर पंचायत कुंवरगांव की मतगणना
दातागंज में नगर पालिका परिषद दातागंज, नगर पंचायत उसावां, नगर पंचायत उसहैत, नगर पंचायत अलापुर की मतगणना
बिसौली में नगर पालिका परिषद बिसौली, नगर पंचायत वजीरगंज, नगर पंचायत सैदपुर, नगर पंचायत मुड़िया धुरेकी, नगर पंचायत फैजगंज की मतगणना होगी।
बिल्सी में नगर पालिका परिषद बिल्सी, नगर पंचायत इस्लामनगर, नगर पंचायत रुदायन की मतगणना
सहसवान में नगर पालिका परिषद सहसवान, नगर पंचायत दहगवां की मतगणना
उझानी में नगर पालिका परिषद उझानी और नगर पंचायत कछला की मतगणना
लखीमपुर खीरी में छह जगहों पर हुई मतगणना
लखीमपुर खीरी जिले में चार नगर पालिकाएं और आठ नगर पंचायतें हैं। इनके लिए 12 अध्यक्ष और 215 सदस्यों को चुनने के लिए चार मई को मतदान हुआ था। अध्यक्ष पद के लिए 100 और सदस्य पद के 1263 प्रत्याशी हैं। चार मई को हुए मतदान में 444799 के मतदाताओं में से 246147 वोटरों ने मतदान किया था। लखीमपुर की मंडी समिति समेत छह जगहों पर मतगणना हुई।
विजय जुलूस पर रही पाबंदी
बरेली कॉलेज और परसाखेड़ा में मतगणना को लेकर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। दोनों स्थानों पर पीएसी और पैरामिलेट्री फोर्स के साथ दो हजार पुलिसकर्मी भी तैनात किए हैं। विजय जुलूस पर पाबंदी है। भीड़ की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। मतगणना के दौरान चार एएसपी, 13 सीओ, 50 इंस्पेक्टर, 200 सब इंस्पेक्टर समेत दो हजार पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। विजय जुलूस निकालने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बरेली में मेयर के लिए भाजपा प्रत्याशी उमेश गौतम और सपा समर्थित डॉक्टर आईएस तोमर के बीच मुकाबला माना जा रहा था। बसपा से मोहम्मद युसूफ और कांग्रेस के डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी भी जीत का दावा कर रहे थे। मेयर पद के लिए कुल 13 प्रत्याशी मैदान में थे। 80 पार्षद पदों के लिए 521 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे थे।
शाहजहांपुर पहली बार हुए मेयर पद के चुनाव में कुल आठ प्रत्याशी मैदान में थे। मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच माना जा रहा था, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी ने टक्कर दी। कांग्रेस की निकहत इकबाल को हराकर भाजपा की अर्चना वर्मा पहली मेयर बनीं। बसपा से शगुफ्ता अंजुम चुनाव मैदान में थीं। नगर निगम क्षेत्र में 60 वार्ड के पार्षद पदों के लिए 404 प्रत्याशी थे।
बदायूं जनपद
नगर पालिका परिषद- 07
नगर पंचायत- 14
नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी- 167
नगर पालिका व नगर पंचायत वार्ड सदस्य प्रत्याशी- 1429
पीलीभीत की नगर पालिकाओं के प्रत्याशी
पीलीभीत नगर पालिका : भाजपा- आस्था अग्रवाल, निर्दलीय- विमला जायसवाल, सपा- नसरीन अंसारी, कांग्रेस- कमरूल निशा, निर्दलीय- प्रियंका कौशिक, बसपा- उर्मिला गौतम, निर्दलीय- आकांक्षा अग्रवाल, आदि।
पूरनपुर नगर पालिका : भाजपा- शैलेंद्र गुप्ता, निर्दलीय- प्रदीप जायसवाल, कांग्रेस- मुन्ने मियां अंजाना, सपा-मुजफ्फर हुसैन उर्फ हाजी लाडले आदि।
बीसलपुर नगर पालिका : भाजपा- शशि जायसवाल, सपा- शबनम बेगम, बसपा- सलमा बेगम, कांग्रेस- अंजुम परवीन, निर्दलीय- रेहाना बेगम, निर्दलीय- मीतू जायसवाल आदि।
बरेली में हुआ था इतना मतदान
बरेली नगर निगम में 41.54 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिले में कुल 50.52 प्रतिशत वोट पड़े। पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार करीब नौ हजार ज्यादा लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। माना जा रहा है कि ये युवा वर्ग के मतदाता है। यही इस चुनाव में हार-जीत तय करने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।
मतगणना स्थल पर जांच के बाद दिया गया प्रवेश
- फोटो : अमर उजाला
बरेली कॉलेज में बने मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। भारी फोर्स के अलावा मेटल डिटेक्टर से गुजार कर प्रत्याशियों और एजेंटों को प्रवेश दिया गया। स्ट्रांग रूम से 100 मीटर ही प्रत्याशियों के समर्थकों को रोक दिया गया। बरेली कॉलेज परिसर के सभी गेट पर कर दी गई है। मतगणना स्थल पर प्रवेश के दौरान प्रत्याशी उनके समर्थक, मतगणना कर्मचारी सभी की जांच हुई। पान मसाला, गुटखा, बीड़ी सिगरेट, तंबाकू आदि लेकर प्रवेश करने वालों को रोका गया। संबंधित वस्तु जमा कराने के बाद ही प्रवेश दिया गया।
बरेली कॉलेज में नगर पंचायत रिठौरा, नगर पंचायत धौरा टांडा एवं नगर पंचायत ठिरिया निजावत खां की मतगणना क्रमवार कक्ष संख्या 11, 12 और 13 में हुई।
बरेली कॉलेज में मतगणना शुरू होने से पहले मतगणना कक्ष संख्या 13 में पंखा गिरा। इससे खलबली मच गई। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। मतगणना शुरू होने में 5 मिनट बाकी रहे, इसलिए कक्ष में कोई मौजूद नहीं था। विद्युत कर्मचारी को बुलाकर नया पंखा और कूलर लगवाया गया।
बरेली में सुबह आठ बजे मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई। मतगणना के लिए नगर पंचायतवार निर्धारित कक्ष में प्रत्याशी और सदस्य पद के उम्मीदवारों और उनके एजेंट को बुलाया गया। मतपेटिका की सील सभी मौजूदगी में ही खोली गईं।
लखीमपुर की राजापुर मंडी मतगणना स्थल पर सुबह पहुंचे कर्मचारियों ने अपनी अपनी ड्यूटी ली और इसके बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई। यहां सघन तलाशी के बाद प्रत्याशियों और उनके एजेंटों को प्रवेश दिया गया। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त हैं।
बदायूं जिले के छह स्थानों पर निकाय चुनाव की मतगणना हो रही है। शहर में मंडी समिति, उझानी मंडी समिति, बिल्सी मंडी समिति, बिसौली मंडी समिति, दातागंज में संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज और सहसवान में राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना संपन्न कराई जाएगी। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। पहले जनपद के सभी मतगणना केंद्रों पर डाक मतपत्रों की गणना की जा रही है।
निकाय चुनाव के रुझान
- फोटो : अमर उजाला
बरेली कॉलेज में 110 मतगणना कर्मचारी तैनात हैं। कुल 22 टेबल पर मतगणना हो रही है। प्रत्येक पर पांच कर्मचारी हैं। उधर, पीलीभीत में पहले राउंड की गिनती हो रही है। यहां मतगणना शुरू होने से पहले डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
बरेली कॉलेज मतगणना स्थल पर लगे पंडाल का एक सिरा गिर गया, जिसे कर्मचारियों ने दुरुस्त किया। इससे पहले मतगणना स्थल के एक कक्ष में पंखा गिर गया था।
बरेली में अभी निर्वाचन कर्मचारियों के पोस्टल बैलेट से पड़े मतों की गणना चल रही है। बताया जा रहा है कि पोस्टल बैलेट की गिनती में भाजपा के मेयर प्रत्याशी उमेश गौतम आगे चल रहे हैं। पोस्टल बैलट से नगर निगम मेयर और पार्षद पद के लिए 333 समेत कुल 498 वोट पड़े थे।
शाहजहांपुर के पुवायां इंटर कॉलेज में नगर पालिका पुवायां, नगर पंचायत खुटार और नगर पंचायत बंडा के वोटों की गिनती हो रही है। पहले पोस्टल बैलेट गिने जा रहे हैं। इसके बाद पुवायां नगर पालिका के लिए 10 टेबल और बंडा , खुटार के लिए 5- 5 टेबल पर मतगणना होगी। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
पीलीभीत नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर बैलेट पेपर की गिनती में भाजपा प्रत्याशी आस्था अग्रवाल आगे रहीं।
लखीमपुर नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे
प्रत्याशी - पार्टी - अब तक प्राप्त मत
इरा श्रीवास्तव - निर्दलीय - 63
रमा मोहन वाजपेई- सपा- 62
पुष्पा सिंह - भाजपा- 43
अंजू मिश्रा- बसपा- 27
नोट- सुबह नौ बजे तक के रुझान
शाहजहांपुर नगर निगम में पोस्टल बैलेट की गिनती में भाजपा प्रत्याशी आगे रहीं। सपा प्रत्याशी दूसरे स्थान पर हैं।
कुल वोट पड़े 38
भाजपा प्रत्याशी अर्चना वर्मा - 22
सपा प्रत्याशी माला राठौर - 11
बसपा की शगुफ्ता अंजुम - दो
आप की सुमन वर्मा - एक
नोटा - दो
निकाय चुनाव के रुझान
- फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत में सपा प्रत्याशी आगे
पीलीभीत नगर पालिका अध्यक्ष सीट पर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी नसरीन आगे चल रही हैं। पहले राउंड में 281 वोटों की गिनती हुई, जिसमें 186 मत सपा के पक्ष में आए हैं।
लखीमपुर में सपा को बड़ी बढ़त
लखीमपुर नगर पालिका सीट पर बड़ा उलटफेर हुआ है। पहले राउंड में सपा प्रत्याशी रमा मोहन वाजपेई को बड़ी बढ़त मिली है। रमा मोहन 4968 मतों के साथ पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी इरा श्रीवास्तव हैं। इन्हें 3450 मत प्राप्त हुए। भाजपा की पुष्पा सिंह 1133 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। बसपा प्रत्याशी को महज 120 मत मिल सके हैं।
शाहजहांपुर नगर निगम में पहले चक्र के परिणाम
प्रत्याशी पार्टी - प्राप्त मत
1. अर्चना वर्मा - भाजपा - 5983
2 .निकहत इकबाल - कांग्रेस - 2236
3. माला राठौर - सपा - 1636
4. शगुफ्ता अंजुम - बसपा - 468
5.आप प्रत्याशी को 212 मत मिले
बरेली नगर निगम के पहले चक्र की गणना में भाजपा के मेयर प्रत्याशी उमेश गौतम आगे चल रहे हैं। उन्हें 9079 मत मिले। सपा समर्थित डॉ, आईएस तोमर 4847 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी 1371 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। बसपा के मोहम्मद युसूफ को 773 वोट मिले।
पहले चक्र की गणना
प्रत्याशी - पार्टी - भाजपा
उमेश गौतम- भाजपा - 9079,
डॉ. आईएस तोमर- निर्दलीय - 4847
डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी- कांग्रेस - 1371
मोहम्मद युसूफ- बसपा- 773
शाहजहांपुर नगर निगम में दूसरे चक्र के परिणाम
1. अर्चना वर्मा - भाजपा- 11200
2.निकहत इकबाल - कांग्रेस- 3028
3.माला राठौर - सपा- 4306
4. शगुफ्ता अंजुम - बसपा 795
5. सुमन वर्मा - आम आदमी पार्टी- 413
निकाय चुनाव के रुझान
- फोटो : अमर उजाला
बरेली नगर निगम में दूसरे चक्र की गणना के बाद सपा समर्थित आईएस तोमर 7203 वोटों से पीछे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी उमेश गौतम 17205 वोटों के साथ पहले स्थान पर हैं।
अब तक के नतीजे
भाजपा के उमेश गौतम - 17205
सपा समर्थिक डॉ. आईएस तोमर- 10002
कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी- 2681
बसपा के मोहम्मद युसूफ- 1536
पीलीभीत नगर पालिका अध्यक्ष पद की पहले राउंड की समाप्ति के बाद सपा की नसरीन अंसारी 854 वोटों से आगे हैं। पूरनपुर से भाजपा के शैलेंद्र गुप्ता 650 वोटों से आगे चल रहे हैं।
बरेली नगर निगम में तीसरे चक्र की गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी उमेश गौतम 11799 वोटों के आगे निकले। दूसरे स्थान पर सपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर हैं।
अब तक के नतीजे
भाजपा के उमेश गौतम - 27045
सपा समर्थिक डॉ. आईएस तोमर- 15246
कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी- 3938
बसपा के मोहम्मद युसूफ- 2465
फरीदपुर में बसपा प्रत्याशी आगे
फरीदपुर नगर पालिका परिषद से बसपा प्रत्याशी गिरिजा देवी गुप्ता आगे चल रही हैं। फतेहगंज पूर्वी नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी संजय पाठक पहले राउंड में सबसे आगे रहे। वही दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी प्रदीप अग्रवाल, समाजवादी पार्टी के शब्बीर तीसरे नंबर पर रहे।
बरेली की आंवला नगर पालिका के वार्ड संख्या 2 से कांग्रेस के सभासद प्रत्याशी परवेज वेग ने भाजपा के रजत राज प्रेमी को 52 वोटों से शिकस्त दी।
बरेली नगर निगम के वार्डों के नतीजे
वार्ड 11 से भाजपा के अजय कुमार रत्नाकर जीते
वार्ड 67 से भाजपा की शशि सक्सेना जीती
वार्ड 76 से निर्लदिय मो. नासिर जीते
वार्ड 72 से मुकेश सिंघल भाजपा से जीते
वार्ड 51 भाजपा महेश राजपूत जीते
वार्ड 2 जाटवपुरा से भाजपा की पार्षद प्रत्याशी गरिमा कमांडो जीतीं।
सुभाष नगर वार्ड नंबर 21 भाजपा प्रत्याशी शालिनी वर्मा 1230 वोटों से विजय
वार्ड 22 रचित गुप्ता जीते
वार्ड 17 गौरी पटेल 1000 वोटों से ज्यादा से जीती
वार्ड इंग्लिश गंज 76 से मोहम्मद नासिर जीते
बरेली नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी उमेश गौतम 19707 वोटों के आगे निकले। दूसरे स्थान पर सपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर हैं।
अब तक के नतीजे
भाजपा के उमेश गौतम - 44764
सपा समर्थिक डॉ. आईएस तोमर- 25057
कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी- 6371
बसपा के मोहम्मद युसूफ- 4585
बदायूंः नगर पालिका उझानी
पहला राउंड
पूनम अग्रवाल- भाजपा- 2298
रजनीश गुप्ता- सपा समर्थित- 1220
बदायूंः गुलड़िया नगर पंचायत
पहला राउंड
भाजपा तारादेवी : 225
निर्दलीय प्रत्याशी : 104
अंतर :---121
दूसरा राउंड
भाजपा तारादेवी : 207
निर्दलीय प्रत्याशी : 204
अंतर :---03
बदायूंः नगर पालिका ककराला
पहला राउंड
इंतखाब- निर्दलीय : 951
मुस्लिम खां- बसपा :939
मरगूब अहमद खान- भाजपा : 562
बदायूंः नगर पंचायत- सखानू
पहला राउंड
मोहम्मद फैसल- निर्दलीय : 281
साहिद- बसपा :274
आसिम हुसैन- भाजपा : 247
बरेली नगर निगम में छठे चक्र की गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी उमेश गौतम 24232 वोटों के आगे निकले। दूसरे स्थान पर सपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर हैं।
अब तक के नतीजे
भाजपा के उमेश गौतम - 54073
सपा समर्थिक डॉ. आईएस तोमर- 29841
कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी- 7532
बसपा के मोहम्मद युसूफ- 5777
शाहजहांपुर नगर निगम में पांचवें चक्र के परिणाम
1. अर्चना वर्मा भाजपा- 28770
2.निकहत इकबाल कांग्रेस- 10421
3.माला राठौर सपा- 6764
4. शगुफ्ता अंजुम बसपा-1810
5. सुमन वर्मा आम आदमी पार्टी-827
पीलीभीत जिले की नगर पंचायत जहानाबाद का पहला राउंड पूरा हो गया है। निर्दलीय प्रत्याशी ममता ममता गुप्ता आगे। न्यूरिया हुसैनपुर में बसपा की रिहाना आगे। नगर पंचायत नौगवा पकड़िया के पहले राउंड में भाजपा की संदीप कौर आगे है। नगर पंचायत गुलरिया भिंडारा में भाजपा प्रत्याशी हैं। पीलीभीत नगर पालिका के पहले राउंड में सपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए थीं।
बरेली नगर निगम में आठवें चक्र की गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी उमेश गौतम 32992 वोटों के आगे निकले। दूसरे स्थान पर सपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर हैं।
अब तक के नतीजे
भाजपा के उमेश गौतम - 73360
सपा समर्थिक डॉ. आईएस तोमर- 40368
कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी- 10039
बसपा के मोहम्मद युसूफ- 7155
शाहजहांपुर नगर निगम में छठवें चक्र के परिणाम
1. अर्चना वर्मा भाजपा- 34766
2. निकहत इकबाल कांग्रेस- 12536
3. माला राठौर सपा- 8400
4. शगुफ्ता अंजुम बसपा- 2385
5. सुमन वर्मा- आम आदमी पार्टी-1112
बरेली नगर निगम में नौवें चक्र की गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी उमेश गौतम 36 हजार से अधिक वोटों के आगे निकले। दूसरे स्थान पर सपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर हैं।
नौवां राउंड
भाजपा के उमेश गौतम - 81692
सपा समर्थिक डॉ. आईएस तोमर- 45597
कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी- 11566
बसपा के मोहम्मद युसूफ- 8051
बरेली की शाही नगर पंचायत के गांधी नगर में निर्दलीय कुसुम मौर्य ने 62 वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हराया। नेहरू नगर में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण गोपाल 98 वोटों से जीते। वली नगर से वर्तमान सभासद को हराकर ताज ने जीत हासिल की। नूरी नगर से नवाब कुरैशी जीते, भाजपा को इस वार्ड में सिर्फ नौ वोट मिले।
पीलीभीत में पहले राउंड की गिनती पूरी हो गई है। पहले राउंड सपा प्रत्याशी नसरीन अंसारी आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर भाजपा प्रत्याशी आस्था अग्रवाल है।
पीलीभीत नगर पालिका- पहला राउंड
भाजपा आस्था अग्रवाल- 3372
सपा प्रत्याशी नसरीन अंसारी- 3736
बसपा उर्मिला गौतम- 212
कांग्रेस कमरूल निशा- 259
पीलीभीत: पूरनपुर नगर पालिका
भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र गुप्ता- 2558
कांग्रेस प्रत्याशी मुन्ने मियां अंजाना- 1261
सपा से मुजफ्फर अहमद खां- 564
निर्दलीय प्रदीप कुमार लल्लन- 1517
बसपा प्रत्याशी शाहिद हुसैन- 33
बरेली नगर निगम में 10वें चक्र की गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी उमेश गौतम को 37851 वोटों की बढ़त मिल गई। दूसरे स्थान पर सपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर हैं।
अब तक के नतीजे
भाजपा के उमेश गौतम - 89266
सपा समर्थिक डॉ. आईएस तोमर- 51415
कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी- 13145
बसपा के मोहम्मद युसूफ- 8813
निकाय चुनाव के रुझान
- फोटो : अमर उजाला
फरीदपुर नगर पालिका सीट से बसपा प्रत्याशी गिरिजा देवी गुप्ता अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा सिंबल के प्रत्याशी शराफत जरी वाले से लगभग 1000 वोटों से आगे चल रही हैं। भाजपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर हैं।
बसपा प्रत्याशी गिरजा देवी गुप्ता 2815
सपा प्रत्याशी शराफत जरी वाले- 1815
भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर गुप्ता 1766
शाहजहांपुर: नगर पालिका पुवायां
सेकेंड राउंड
संजय गुप्ता - भाजपा - 3077
गोपाल अग्निहोत्री - निर्दलीय - 1620
बरेली नगर निगम
वार्ड 27 से भाजपा प्रत्याशी मीरा देवी 81 वोट से जीतीं। उन्होंने निर्दलीय अशोक गंगवार को हराया।
वार्ड 46 गांधीपुरम से भाजपा प्रत्याशी राम पाल गंगवार को 2455 वोट मिले। उन्होंने निर्दलीय पूनम गंगवार को हराया।
वार्ड नंबर 79 चक महमूद से एआईएमआईएम प्रत्याशी फरीकन बेगम ने 585 वोट से सपा के मुशर्रफ अंसारी को हराया। फरीकन को कुल 1346 वोट मिले जबकि मुशर्रफ को 761 वोट मिले।
वार्ड 77 से संजीव रस्तोगी विजयी
वार्ड 49 से निर्दलीय प्रत्याशी गौरव सक्सेना 882 वोट से जीते।
शाहजहांपुर नगर निगम में आठवें चक्र के परिणाम
1. अर्चना वर्मा भाजपा- 46109
2.निकहत इकबाल कांग्रेस- 18771
3.माला राठौर सपा- 10926
4. शगुफ्ता अंजुम बसपा- 2834
5. सुमन वर्मा- आम आदमी पार्टी-1431
शाहजहांपुर से निगोही नगर पंचायत अध्यक्ष
पहला राउंड पूरा
1. मनोज वर्मा सपा समर्थित- 1742
2.राजीव वर्मा भाजपा- 1061
3. सत्यपाल निर्दलीय - 196
बरेली नगर निगम में 12वें चक्र की गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी उमेश गौतम को 42 हजार वोटों की बढ़त मिल गई। दूसरे स्थान पर सपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर हैं।
अब तक के नतीजे
भाजपा के उमेश गौतम - 105303
सपा समर्थिक डॉ. आईएस तोमर- 63282
कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी- 15671
बसपा के मोहम्मद युसूफ- 9895
यूपी निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
बरेली नगर निगम में 13वें चक्र की गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी उमेश गौतम को 42 हजार वोटों की बढ़त मिल गई। दूसरे स्थान पर सपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर हैं। कुल 2 लाख 27 हजार 675 वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है।
13वें चक्र की गणना
भाजपा के उमेश गौतम - 113608
सपा समर्थिक डॉ. आईएस तोमर- 68869
कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी- 17018
बसपा के मोहम्मद युसूफ- 10666
शाहजहांपुर नगर निगम में नौंवा चक्र के परिणाम
1. अर्चना वर्मा भाजपा- 50810
2.निकहत इकबाल कांग्रेस- 21755
3.माला राठौर सपा- 11207
4. शगुफ्ता अंजुम बसपा- 3050
5. सुमन वर्मा- आम आदमी पार्टी-1669
बरेली नगर निगम में 17वें चक्र की गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी उमेश गौतम ने 52456 वोटों की बड़ी बढ़त बना ली। दूसरे स्थान पर सपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर हैं। अब तक 291405 वोटों की गिनती हो चुकी है। कुल 352224 वोट पड़े थे। इससे भाजपा प्रत्याशी की जीत तय मानी जा रही है।
17वें चक्र के नतीजे
भाजपा के उमेश गौतम - 142469
सपा समर्थिक डॉ. आईएस तोमर- 90040
कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी- 22232
बसपा के मोहम्मद युसूफ-13395
बरेली नगर निगम - 19वां राउंड
भाजपा मेयर प्रत्याशी उमेश गौतम - 151791
सपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर - 97943
कांग्रेस प्रत्याशी केबी त्रिपाठी - 23840
बसपा प्रत्याशी मोहम्मद यूसुफ - 14973
भाजपा प्रत्याशी 53848 वोटों से आगे
शाहजहांपुर नगर निगम में 12वें चक्र के परिणाम
1. अर्चना वर्मा भाजपा- 65694
2.निकहत इकबाल कांग्रेस- 30305
3.माला राठौर सपा- 14835
4. शगुफ्ता अंजुम बसपा- 3770
5. सुमन वर्मा- आम आदमी पार्टी-2215
शाहजहांपुर नगर निगम में 13वें चक्र के परिणाम
1. अर्चना वर्मा भाजपा- 69647
2.निकहत इकबाल कांग्रेस- 33786
3.माला राठौर सपा- 15699
4. शगुफ्ता अंजुम बसपा- 4074
5. सुमन वर्मा आम आदमी पार्टी -2280
बरेली में मेयर सीट पर भाजपा ने कब्जा बरकरार रखा। भाजपा के मेयर प्रत्याशी उमेश गौतम लगातार दूसरी बार जीते हैं। उन्होंने 28वें चक्र की गणना में 56 हजार से अधिक की बढ़त बना ली है। नगर निगम क्षेत्र में कुल 352224 वोट पड़े थे। 351854 वोटों की गिनती हो चुकी है।
28वें चक्र के नतीजे
भाजपा के उमेश गौतम - 167271
सपा समर्थिक डॉ. आईएस तोमर- 110943
कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी- 26975
बसपा के मोहम्मद युसूफ-16862
बरेली नगर निगम के मेयर सीट पर भाजपा प्रत्याशी उमेश गौतम ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने 56,328 वोटों से सपा समर्थित डॉ. आईएस तोमर को हराया है।
शाहजहांपुर नगर निगम में 18वें चक्र के परिणाम
1. अर्चना वर्मा भाजपा- 79960
2. निकहत इकबाल कांग्रेस- 47589
3. माला राठौर सपा- 19538
4. शगुफ्ता अंजुम बसपा- 5469
5. सुमन वर्मा- आम आदमी पार्टी-2657
शाहजहांपुर में अर्चना वर्मा पहली मेयर होंगी। भाजपा प्रत्याशी अर्चना वर्मा ने 30,256 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस की प्रत्याशी निकहत इकबाल को हराया।
1. अर्चना वर्मा भाजपा- 80740
2.निकहत इकबाल कांग्रेस- 50484
3.माला राठौर सपा- 20144
4. शगुफ्ता अंजुम बसपा- 5543
5. सुमन वर्मा- आम आदमी पार्टी-2697
फतेहगंज पूर्वी में निर्दलीय प्रत्याशी जीते
बरेली के फतेहगंज पूर्वी नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी संजय पाठक ने भाजपा के प्रदीप अग्रवाल उर्फ पप्पू भैया को 356 वोटों से हराया।
1- निर्दलीय प्रत्याशी संजय पाठक को 1994 वोट मिले।
2- भाजपा प्रत्याशी प्रदीप अग्रवाल को 1638 वोट मिले।
3- सपा प्रत्याशी शब्बीर अहमद को 1446 वोट मिले
यूपी निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
बरेली की नगर पालिका परिषद नवाबगंज से अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता राठौर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी गुलनाज को 4468 मतों से पराजित किया।
बरेली की शाही नगर पंचायत से भाजपा के वीरपाल मौर्य ने चेयरमैन पद पर जीत हासिल की। शाही के इतिहास में पहली बार कमल खिला है। वहीं विजयी प्रत्याशी के वार्ड से बसपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।
बरेली की नगर पंचायत रिठौरा के निर्वाचित सभासदों की सूची
फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत सीट से स्मैक तश्कर कल्लू डान की की पत्नी इमराना बेगम ने जीत दर्ज की है। बता दें कि दो दिन पहले ही पुलिस ने इमराना के पति को गिरफ्तार किया था।
यूपी निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
बरेली की आंवला नगर पालिका सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आबिद अली 788 वोट से जीत गए हैं। वहीं नगर पालिका परिषद नवाबगंज की भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता राठौर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी गुलनाज को 4468 मतों से पराजित किया।