फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: नगर पालिका की दो सीटों पर सपा जीती, दो पर भाजपा; 15 नगर पंचायतों में से सिर्फ पांच पर खिला 'कमल'

Sat, 13 May 2023 09:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली की 15 नगर पंचायतों में से सिर्फ पांच सीटों पर कमल खिल सका। दो नगर पंचायतों में सपा ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
आंवला में सपा के आबिद जीते - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले की चार नगर पालिकाओं में से दो सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी जीते। दो सीटें सपा के खाते में गई। वहीं 15 नगर पंचायतों में से सिर्फ पांच सीटों पर कमल खिल सका। दो नगर पंचायतों में सपा ने जीत दर्ज की। पांच सीटों से निर्दलीय प्रत्याशी जीते। एक-एक सीट से कांग्रेस, बसपा और एआईएमआईएम ने जीत दर्ज की।

आंवला में सपा के आबिद जीते

आंवला नगर पालिका परिषद चुनाव में सपा ने भाजपा से अध्यक्ष की सीट 788 मतों से छीन ली। मतगणना के हर चक्र में सपा प्रत्याशी आबिद अली थोड़े से अंतर से आगे चलते रहे और अंतिम चक्र में उन्होंने 788 वोटों की बढ़त हसिल कर पालिका अध्यक्ष की सीट प्राप्त कर ली।

विज्ञापन


आबिद अली को 13391 मत मिले। भाजपा के निवर्तमान चेयरमैन संजीव सक्सेना को 12606 दूसरे, बसपा के तारिक अली उर्फ पप्पू कुरैशी 5048 मत हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस के अमित कुशवाह को 1157 मतों से संतोष करना पडा। पहली बार आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी नितिन शर्मा को केवल 161 मत ही मिल सके।

नवाबगंज से भाजपा की प्रेमलता राठौर जीतीं 

नगर पालिका परिषद नवाबगंज से भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता राठौर ने निर्दलीय प्रत्याशी गुलनाज को 4468 मतों से पराजित कर पालिकाध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया। प्रेमलता राठौर को 12844 और गुलनाज को 8376 मत प्राप्त किए। आरओ राजेश चन्द्रा ने विजयी प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। 

फरीदपुर नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शराफत ने जीत दर्ज की। इन्हें 11469 मत प्राप्त हुए। बहेड़ी नगर पालिका सीट पर भाजपा ने कब्जा जमाया। यहां से भाजपा की रश्मि जायसवाल ने जीत दर्ज की। 

नगर पालिका के अध्यक्ष पदों से ये जीते 
1. आंवला में सपा के आबिद अली
2. फरीदपुर में सपा के शराफत जरी वाले
3. नवाबगंज में भाजपा की प्रेमलता राठौर
4. बहेड़ी में भाजपा प्रत्याशी रश्मि जायसवाल
 
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष पदों पर विजयी प्रत्याशी 
1. शाही में भाजपा के वीरपाल मौर्य
2. मीरगंज भाजपा के योगेंद्र कुमार गुप्ता
3. नगर पंचायत फरीदपुर में भाजपा की धर्मा देवी
4. शेरगढ़ भाजपा के बुद्धसेन मौर्या
5. शीशगढ़ से सपा की नीलोफर
6. सेंथल में कंबर एजाज शानू, सपा
7. सिरौली- मिर्जा चमन सकलैनी, कांग्रेस
8. ठिरिया निजावत खां में एआईएमआईएम के इमरान अली
9. बिशारतगंज में बसपा प्रत्याशी मो. ताज उर्फ लाल मियां
10. फतेहगंज पश्चिमी इमराना निर्दलीय
11. फतेहगंज पूर्वी निर्दलीय संजय पाठक
12. रिछा कैसर जहां, निर्दलीय
13. रिठौरा में निर्दलीय शकुंतला देवी
14. देवरनिंया में निर्दलीय मो. कलीम अंसारी
15. धौराटांडा से भाजपा के नदीम उल हसन
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें