उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ विधान सभा सीट पर उप चुनाव में भाजपा की विराट विजय की सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक बधाई। यह शानदार जीत डबल इंजन की भाजपा सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों के प्रति अटूट जन-विश्वास का प्रतीक है। आभार गोला गोकर्णनाथ वासियों।
जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि ने कहा कि पिताजी के सभी साथियों ने सहयोग किया। सभी वर्गों का सहयोग मिला। पिताजी के अधूरे काम और सपने पूरे करने हैं। इस जीत के साथ ही अमन गिरि पिता की जीत से भी आगे निकल गए हैं। दिवंगत विधायक अरविंद गिरि ने 29274 वोट से जीत दर्ज की थी, जबकि उनके बेटे अमन गिरि ने सपा प्रत्याशी विनय तिवारी को 34,298 वोटों से हराया है।
हार के बाद सपा प्रत्याशी विनय तिवारी ने कहा कि जनता नहीं सरकार चुनाव लड़ रही थी। हार की समीक्षा करेंगे। हमें जनता का जनादेश स्वीकार है।
27वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी को 3971 वोट मिले हैं। जबकि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विनय तिवारी को 3721 वोट प्राप्त हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी ने 30,882 वोटों से बढ़त बना रखी है।
अमन गिरी कुल-106396
विनय तिवारी कुल -75514
लखीमपुर खीरी की गोला विधान सभा उपचुनाव की मतगणना में अब तक 26 राउंड पूरे हो गए हैं। भाजपा प्रत्याशी ने भारी बढ़त बना रखी है। भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी 30631 वोटों से आगे चल रहे हैं। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के खेमे में मायूसी छाई है।
भाजपा - 102424
सपा- 71793
यूपी के लखीमपुर जिले की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि को यहां की जनता जनार्दन भारी अंतर से विजयी बना रही है। एक बार फिर कमल खिलेगा और साइकिल पंचर होगी। सपा का गुंडागर्दी का अंत समय है। भाजपा का सुशासन, विकास, राम राज्य को जनता का आशीर्वाद है।
लखीमपुर खीरी की गोला विधान सभा उपचुनाव की मतगणना में अब तक 14 राउंड पूरे हो गए हैं। भाजपा प्रत्याशी ने भारी बढ़त बना रखी है। भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी 16,855 वोटों से आगे चल रहे हैं। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के खेमे में मायूसी छाई है।
भाजपा - 73371
सपा- 48379
लखीमपुर खीरी की गोला विधान सभा उपचुनाव की मतगणना राजापुर मंडी परिसर में जारी है। अब तक 11 राउंड पूरे हो गए हैं। भाजपा प्रत्याशी ने भारी बढ़त बना रखी है। भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी 13,286 वोटों से आगे चल रहे हैं। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के खेमे में मायूसी छाई है।
अब तक आठ राउंड हो चुके हैं। जिसमें भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि आठ हजार से ज़्यादा वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। विनय तिवारी के समर्थकों में मायूसी है।
आठ राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी अब 10 हजार के अंतर से आगे हैं।
BJP 32387
SP 22487
भाजपा अमन गिरी 28316
सपा विनय तिवारी 19644
भाजपा प्रत्याशी 8672 से आगे
नोटा 398
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अमन गिरि ने मतगणना से पहले पूजा कर भगवान से जीत का आशीर्वाद लिया।
भाजपा अमन गिरी 24037
सपा विनय तिवारी 16306
भाजपा प्रत्याशी 7731 से आगे
उपचुनाव की मतगणना राजापुर मंडी परिसर में जारी है। दो राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। शुरुआती दो राउंड में भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। भजपा प्रत्याशी 3000 वोटों से आगे चल रहे हैं।
पिछले एक माह से चल रहे ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार में भाजपा के कई मंत्री और नेता क्षेत्र में लगातार कैंप किए रहे। वहीं सपा की तरफ से चुनाव प्रचार में कोई बड़ा चेहरा नहीं पहुंच सका। सपा ने जहां भाजपा सरकार को महंगाई, रोजगार, गन्ना का बकाया भुगतान, आवारा पशु सहित स्थानीय मुद्दों पर घेरा तो, वहीं भाजपा ने छोटी काशी कॉरिडोर, कानून व्यवस्था, गन्ना भुगतान कराने का वादा किया।
भाजपा ने पांच बार के विधायक रहे दिवंगत अरविंद गिरि के पुत्र अमन गिरी को मैदान में उतारा तो वहीं सपा ने 2012 में सपा को गोला की पहली जीत दिलाने वाले पूर्व विधायक विनय तिवारी पर दांव लगाया है। इसके अलावा सर्वहारा विकास पार्टी से बलवीर कश्यप, निर्दलीय अमन भैया, अरविंद कुमार, प्रवेंद्र प्रताप सिंह, मंजू रावत सहित पांच अन्य उम्मीदवारों की भी किस्मत का आज फैसला होगा।
32 राउंड में पूरी होने वाली मतगणना के लिये 56 कर्मचारी लगाए गए हैं। पोस्टल बैलट एवं ईटीपीबीएस की गणना अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की टेबल पर की जाएगी। मतगणना के लिए 105 एजेंट बनाए गए हैं, जो कि मंडी परिसर के अंदर ही रहेंगे। सादी वर्दी में जहां पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, वहीं प्रत्याशी की सुरक्षा में तैनात कर्मियों को मतगणना परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मतगणना शुरू होने और बाद में भी सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जाएगी और अफवाह फैलाने वाली पोस्ट डालने पर कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि भाजपा विधायक अरविंद गिरि के निधन के बाद रिक्त हुई सीट पर तीन नवंबर को उपचुनाव हुआ था। पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार आठ प्रतिशत कम मतदान हुआ था। मतदान के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के घेरे में रविवार को मतगणना होगी। रिटर्निंग अधिकारी अनुराग सिंह ने बताया कि मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं।
लखीमपुर खीरी की गोला विधान सभा उपचुनाव की मतगणना राजापुर मंडी परिसर में चल रही है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। भाजपा-सपा समेत सात प्रत्याशियों के लिए आज परीक्षा की घड़ी है। हालांकि, छोटी काशी किसकी होगी, दोपहर बाद तक इसकी तस्वीर साफ हो जाएगी। 32 राउंड में पूरी होने वाली मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई गई है।