फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly Violence Live: नमाज के बाद बैनर लेकर सड़क पर उतरी भीड़, पुलिस का लाठीचार्ज; मौलाना तौकीर रजा नजरबंद

Fri, 26 Sep 2025 04:59 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली

खास बातें

Bareilly Violence News, Maulana Tauqeer Raza Live Updates in Hindi: शुक्रवार को सुबह से ही इस्लामिया मैदान और बिहारीपुर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। श्यामगंज मंडी वाले रोड पर बैरिकेडिंग करने के साथ भारी फोर्स तैनात की गई। सैलानी इलाका बंद रहा। दोपहर होते-होते लोग घरों से निकलने लगे। जुमे की नमाज के बाद लोग जुलूस के रूप से नारेबाजी करते हुए सड़कों पर निकले। इस दौरान कुछ लोगों ने हंगामा और तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
बरेली में बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:55 PM, 26-Sep-2025

बस अड्डे पर पसरा सन्नाटा

बरेली में प्रदर्शन, बवाल और लाठीचार्ज के बाद तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। घटना से बाजार के बाद अब पुराने रोडवेज बस अड्डे पर शाम पांच बजे ही सन्नाटा पसरा दिखा।

04:43 PM, 26-Sep-2025

सैलानी मार्ग पर हवाई फायरिंग की खबर

पुलिस ने श्यामगंज में भी बल प्रयोग किया। यहां लाठीचार्ज कर भीड़ को खेदड़ दिया। सैलानी मार्ग पर हवाई फायरिंग की खबर सामने आई है। भीड़ छंटने के बाद सड़कों पर पत्थर और चप्पल पड़े दिखाई दिए।

04:37 PM, 26-Sep-2025

मौलाना तौकीर ने वीडियो जारी कर कही थीं ये बातें

इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने शुक्रवार सुबह एक वीडियो जारी कर कहा था कि मीडिया जो खबरें चल रही हैं, वह सरासर गलत हैं। पुलिस प्रशासन के साथ कुछ मुखबिरों ने मिलकर साजिश रचकर यह काम किया है। मौलाना ने कहा कि उन्होंने जो एलान किया था। उसके मुताबिक अमल किया जाएगा। 

विज्ञापन
04:37 PM, 26-Sep-2025

पुलिस ने सुबह से ही इस्लामिया मैदान को छावनी में कर रखा तब्दील

शुक्रवार को सुबह से ही इस्लामिया मैदान और बिहारीपुर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। श्यामगंज मंडी वाले रोड पर बैरिकेडिंग करने के साथ भारी फोर्स तैनात की गई। सैलानी इलाका बंद रहा। दोपहर होते-होते लोग घरों से निकलने लगे। जुमे की नमाज के बाद लोग जुलूस के रूप से नारेबाजी करते हुए सड़कों पर निकले। इस दौरान कुछ लोगों ने हंगामा और तोड़फोड़ शुरू कर दी।

04:36 PM, 26-Sep-2025

कल शाम से ही शहर भर में बढ़ा दी गई थी चौकसी

इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के एलान के बाद से शहर में गहमागहमी का माहौल है। मौलाना ने आई लव मोहम्मद मामले में डीएम के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजने की बात कही है। ज्ञापन में लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से शामिल होने की अपील की। इसके मद्देनजर बृहस्पतिवार शाम से ही शहर में चौकसी बढ़ा दी गई थी।

विज्ञापन
04:36 PM, 26-Sep-2025

एसपी क्राइम से हुई नोकझोंक

श्यामगंज में पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान एसपी क्राइम से नोकझोंक भी हुई, लेकिन जुलूस के रूप से भीड़ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ती गई। स्थिति को देखते हुए श्यामगंज में पुलिस ने दुकानें भी बंद करा दी गईं। नौमहला मस्जिद के बाहर भी सैकड़ों लोग जुटे। लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वहीं, खलील स्कूल के पास प्रदर्शनकारियों ने अचानक वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। प्रदर्शनकारियों को शांत कराने के लिए पुलिस ने लाठियां पटकीं तो भगदड़ मच गई। 

04:34 PM, 26-Sep-2025

Bareilly Violence Live: नमाज के बाद बैनर लेकर सड़क पर उतरी भीड़, पुलिस का लाठीचार्ज; मौलाना तौकीर रजा नजरबंद

बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। शहर के अलग-अलग इलाकों में आई लव मोहम्मद लिखे पोस्टर बैनर लेकर सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे। इस दौरान खलील स्कूल के पास कुछ शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ की। पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए लाठी पटकीं। साथ ही मौलाना तौकीर रजा को नजरबंद कर लिया गया है। डीआईजी रेंज बरेली अजय कुमार साहनी ने कहा कि नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। कुछ शरारती तत्व माहौल खराब करना चाहते थे, उन्हें खदेड़ दिया गया है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें