12:32 PM, 16-Feb-2022
हमारी सरकार वही कर रही है जो रविदास जी ने कहा था: मोदी
पठानकोट में प्रधानमंत्री ने कहा कि संत रविदास जी का एक दोहा है। जब आप इसे सुनेंगे तो आपको विश्वास हो जाएगा कि मोदी सरकार वही कर रही है जो रविदास जी ने कहा था। उन्होंने कहा था, 'ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न, छोट-बड़ो सब सम बसे, रविदास रहे प्रसन्न।' रविदास जी ने कहा था कि मैं एक ऐसा राजा चाहता हूं कि जिससे राज्य में सभी को अन्न मिले। हर कोई एक समान समृद्ध होकर रहे। जब ऐसा होगा तो स्वाभाविक रूप से रविदास जी प्रसन्न होंगे ही।