फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav 2023 : प्रयागराज नगर निगम में 31.45 फीसदी पड़े वोट, कम मतदान से प्रत्याशियों की बढ़ी चिंता

Thu, 04 May 2023 08:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

खास बातें

Pratapgarh Nikay Chunav, UP Nikay Chunav 2023 Live Update: प्रयागराज नगर निगम व आठ पंचायतों के लिए मतदान जारी है। प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़ और फतेहपुर में वोटिंग चल रही है। यहां पढ़ें निकाय चुनाव से जुड़ा हर अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:04 PM, 04-May-2023

प्रतापगढ़ में 57.89  प्रतिशत मतदाताओं ने अपने वोट डाले। 

नगर पालिका परिषद बेल्हा  - 50.24
नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी-  63.30
नगर पंचायत कटरा मेंदनीगंज- 65.95
नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह- 65.27
नगर पंचायत मानधाता बाजार  58.69
नगर पंचायत गड़वारा बाजार     59.07
नगर पंचायत अंतू                    64.40
नगर पंचायत पट्टी                 68.59
नगर पंचायत ढकवा              61.26
नगर पंचायत रामगंज             59.12
नगर पंचायत कोहंड़ौर            56.31
नगर पंचायत रानीगंज         61.87
नगर पंचायत पृथ्वीगंज        59.10
नगर पंचायत सुवंसा बाजार    62.03
नगर पंचायत लालगंज     57.17
नगर पंचायत कुंडा              62.61
नगर पंचायत मानिकपुर   63.70
नगर पंचायत हीरागंज       57.62
नगर पंंचायत डेरवां          50.42

07:58 PM, 04-May-2023

प्रयागराज में 31.45 फीसदी पड़े वोट

प्रयागराज नगर निगम में शाम छह बजे मतदान की समाप्ति तक 31.45 फीसदी वोट डाले गए। पुरुष 32.59 प्रतिशत और महिलाओं ने और महिलाओं ने 30.01 प्रतिशत मतदान किया। कुल चार लाख 94 हजार 471 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

05:48 PM, 04-May-2023

कौशांबी में पांच बजे तक 52 फीसदी वोट पड़े

कौशांबी में पांच बजे तक पड़े वोट प्रतिशत

नगर पालिका परिषद भरवारी  51.738
नगर पालिका परिषद मंझनपुर 49.641
नगर पंचायत चायल               55.821
नगर पंचायत सरायअकिल       53.442
नगर पंचायत करारी                58.422
नगर पंचायत अझुआ               59.934
नगर पंचायत सिराथू                61.11
नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम  48.136
नगर पंचायत चरवा                    54.806
नगर पंचायत पूरब पश्चिम शरीरी    50.337

विज्ञापन
05:35 PM, 04-May-2023

प्रयागराज नगर निगम में पांच बजे तक 28.59 फीसदी मतदान

जनपद प्रयागराज मतदान प्रतिशत 05: 00 बजे तक

नगर निगम - 28.59%
नगर पंचायत - 49.93%

-------------------------------
नगर पंचायत सिरसा - 57.13%
नगर पंचायत लालगोपालगंज  - 46.16%
नगर पंचायत फूलपुर - 48.68%
नगर पंचायत शकरगढ़ - 45.14%
नगर पंचायत कोरांव - 54.92%
नगर पंचायत हंडिया - 50.31%
नगर पंचायत भारतगंज - 53.86%
नगर पंचायत मऊआइमा - 49.85%

05:19 PM, 04-May-2023

प्रतापगढ़ में पांच बजे तक 52.94 फीसदी मतदान

नगर पालिका परिषद बेल्हा  -44.08
नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी-  52.42
नगर पंचायत कटरा मेंदनीगंज- 60.03
नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह- 59.87
नगर पंचायत मानधाता बाजार   54.76
नगर पंचायत गड़वारा बाजार     44.90
नगर पंचायत अंतू                    60.81
नगर पंचायत पट्टी                 65.07
नगर पंचायत ढकवा                54.29
नगर पंचायत रामगंज             56.60
नगर पंचायत कोहंड़ौर            52.43
नगर पंचायत रानीगंज         55.61
नगर पंचायत पृथ्वीगंज        55.58
नगर पंचायत सुवंसा बाजार    59.31
नगर पंचायत लालगंज       53.63
नगर पंचायत कुंडा               62.60
नगर पंचायत मानिकपुर    59.03
नगर पंचायत हीरागंज        55.26
नगर पंंचायत डेरवां          48.21

विज्ञापन
04:19 PM, 04-May-2023

प्रयागराज नगर निगम में दोपहर तीन बजे तक 23 फीसदी मतदान

नगर निगम - 23.00%
नगर पंचायत - 39.23%
नगर पंचायत सिरसा - 43.29%
नगर पंचायत लालगोपालगंज  - 36.69%
नगर पंचायत फूलपुर - 39.68%
नगर पंचायत शकरगढ़ - 33.12%
नगर पंचायत कोरांव - 40.96%
नगर पंचायत हंडिया - 38.75%
नगर पंचायत भारतगंज - 42.33%
नगर पंचायत मऊआइमा - 42.22%

04:16 PM, 04-May-2023
शंकरगढ़ में मतदान करने पहुंचा दूल्हा। - फोटो : अमर उजाला।

पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचा दूल्हा। शंकरगढ के वार्ड नंबर 12 में दूल्हा वोट देने पहुंचा। मतदान केंद्र में दूल्हा बना आकर्षण का केंद्र।

04:02 PM, 04-May-2023

कुंडा में फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रत्याशी धरने पर बैठीं

फर्जी वोटिंग के विरोध में भाजपा प्रत्याशी सुमन साहू कुंडा एसडीएम आवास पर धरने पर बैठ गई हैं। उनके समर्थन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद हैं। 

03:54 PM, 04-May-2023

फर्जी मतदान को लेकर कुंडा में हंगामा, एक आरोपी हिरासत में

नगर निकाय चुनाव में कुंडा नगर पंचायत के रानी गिरिजा देवी बालिका इंटर कॉलेज में फर्जी मतदान करने पहुंचे युवक को भाजपा प्रत्याशी सुमन साहू ने दबोच लिया। इस दौरान हाथापाई भी हुई आरोप है कि फर्जी मतदान करने आए लोगों ने एक पत्थर भी चलाए सूचना पर भारी फोर्स के साथ एसडीएम पहुंचे हालांकि तब तक वहां से लोग जा चुके थे।

03:19 PM, 04-May-2023

फर्जी आधार पर वोट डालने आया युवक आधार फेंककर भागा

फर्जी आधार कार्ड बनाकर वोट डालने गए युवक को शक के आधार पर प्रत्याशी ने रोक लिया। आरोपी युवक आधार कार्ड फेंककर भाग गया। पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ने की कोशिश की लेकिन युवक भाग निकला। मऊआइमा नगर पंचायत के इस्लामिया पोलिंग बूथ का मामला बताया जा रहा है।

03:15 PM, 04-May-2023

चायल में दोपहर 43 बजे तक सैंतीस फीसदी मतदान

नगर निकाय चुनाव में बृहस्पतिवार को नगर पंचायत चायल के मतदाताओं ने दोपहर तीन बजे तक 37 फीसदी मतदान किया। कस्बे के सभी दस वार्डो में सुबह से ही बूथ पर मतदान के लिए मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिली, लेकिन दोपहर में बूथ पर कुछ भी कम हो गई। दोपहर तीन बजे तक कस्बे के सभी दस बूथों पर कुल 43 फीसदी मतदान हुआ।

मतदान के लिए बूथ पर युवा और महिला मतदाताओं सुबह से ही ही दिलचस्पी बांए रखी। हालांकि बूथ पर मतदान के लिए आने वाले अधिकतर लोगों का मतदाता सूची में नाम न मिलान होने के कारण उन्हें भटकना भी पड़ा है। लेकिन बूथ पर तैनात एजेंट और सहयोगियों को मदद से कुछ लोगों ने मतदान तो किया लेकिन कुछ लोग मतदान से वंचित होकर निराश होकर लौट गए।

03:13 PM, 04-May-2023

फर्जी वोट डालने के आरोप में 13 हिरासत में

शहर के अलग-अलग इलाक़ों से अब तक कुल 13 लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनमें सात महिलाएं भी शामिल हैं। पांच महिला करेली, दो झूंसी से हिरासत में ली गई हैं। अल्लापुर से तीन युवकों को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया है। इन पर फर्जी तरीके से मतदान करने के प्रयास का आरोप है।

02:29 PM, 04-May-2023

शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी पर लगा फर्जी वोट दिलवाने का आरोप। इसको लेकर काफी हंगामा किया गया। आरोप है कि विधायक ने फर्जी वोट डलवाया और विरोध करने पर निर्दल प्रत्याशी को धमकी भी दी। इसकी जानकारी होने पर भीड़ जुटने लगी। किसी तरह पुलिस ने मामला शांत कराया।

02:28 PM, 04-May-2023

यादगार हुसैनी कालेज में फॉर्ज़ी वोटिंग को लेकर थोड़ी देर तक हंगामा हुआ। एक प्रत्याशी के पक्ष में हिस्ट्रीशीटर डारा धमका कर वोट डलवाने का लोगों ने आरोप लगाया। अल्लापुर के सरदार पटेल स्कूल में हो रही फ़र्ज़ी वोटिंग को लेकर भी हंगामा हुआ। मौके पर आई पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। वही निर्दलीय प्रत्याशी सत्यप्रकाश का आरोप है कि फ़र्ज़ी वोटिंग हो रही है और पुलिस उनके भतीजे को पकड़ ले गई।

01:30 PM, 04-May-2023
मतदान के बाद स्याही का निशान दिखातीं निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी। - फोटो : अमर उजाला।

निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता ने किया मतदान

निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने बृहस्पतिवार को मतदान किया। मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी मतदान के लिए नहीं पहुंचे। वह शहर से बाहर हैं और बृहस्पतिवार को उनका शहर लौटने का कोई प्रोटोकॉल नहीं आया। अभिलाषा गुप्ता ने बहादुरगंज मतदान केंद्र पर जाकर अपना वोट डाला।

01:18 PM, 04-May-2023
Prayagraj News : नकाब हटाने पर नाराजगी जाहिर करतीं मुस्लिम महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।

नकाब हटाने पर भड़कीं मुस्लिम महिलाएं, बिना वोट दिए लौटीं

कालिंदीपुरम स्थित दिग्गज सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर मुस्लिम महिलाओं ने नकाब हटाने पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि नकाब न हटाने पर मतदान केंद्र से लौटा दिया गया। नकाब हटाने पर ही वोटिंग करने की अनुमति की बात पोलिंग अफसर ने कही। कसारी मसारी की इकरा अहमद, तसलीमा आदि महिलां बिना वोट दिए ही लौट गईं। 

इस संबंध में सीडीओ गौरव कुमार ने कहा कि पोलिंग बूथ में तीन महिलाओं को फर्जी वोट डालते हुए पकड़ा गया। तीनों फर्जी वोट डालने में असफल रहींं। महिलाओं से पुलिस पूछताछ कर रही है। सही जानकारी न देने पर इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

01:17 PM, 04-May-2023

जनपद प्रयागराज मतदान प्रतिशत एक बजे तक

नगर निगम - 12.10%
नगर पंचायत - 31.24%
नगर पंचायत सिरसा - 31.94%
नगर पंचायत लालगोपालगंज  - 37.54%
नगर पंचायत फूलपुर - 28.99%
नगर पंचायत शकरगढ़ - 24.98%
नगर पंचायत कोरांव - 28.28%
नगर पंचायत हंडिया - 28.35%
नगर पंचायत भारतगंज - 31.49%
नगर पंचायत मऊआइमा - 34.07%

01:14 PM, 04-May-2023
प्रतापगढ़ में मतदान के लिए पहुंचे दिव्यांग दंपती। - फोटो : अमर उजाला।

प्राथमिक विद्यालय बैरमपुर में दिव्यांग पति और पत्नी राहुल गौतम और कंचन मतदान के लिए पहुंचे। 

01:01 PM, 04-May-2023

फर्जी आधार कार्ड की शिकायत पर तीन हिरासत में

अल्लापुर स्थित जगत तारन गोल्डन जुबली इंटर कॉलेज तीन युवकों को शक के आधार पर पकड़ा गया आधार कार्ड फर्जी होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

12:42 PM, 04-May-2023
Prayagraj News : भाजपा विधायक प्रवीण सिंह पटेल ने परिवार के साथ पहुंचकर डाला वोट। - फोटो : अमर उजाला।

प्रयाराज में फूलपुर के भाजपा विधायक प्रवीण सिंह पटेल ने पत्नी गोल्डी सिंह के साथ मतदान किया। उन्होंने झूंसी क्षेत्र के अंदावा स्थित पोलिंग स्टेशन पर अपना वोट डाला। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। 

12:38 PM, 04-May-2023
कौशाम्बी : 92 साल की अलीमुन्निशा ने करारी में किया मतदान। - फोटो : अमर उजाला।

92 साल की अलीमुन्निशा ने किया मतदान

कौशांबी के करारी में 92 साल की अलीमुन्निशा ने मतदान किया। परिवार के सदस्य उन्हें गोद में लेकर मतदान केंद्र पर पहुंचे। यहां उन्होंने मतदान किया। 

12:34 PM, 04-May-2023
कौशांबी में करारी के मतदान केंद्र का जायजा लेते एसडीएम और सीओ। - फोटो : अमर उजाला।

कौशांबी में मतदान प्रतिशत धीमी गति से बढ़ रहा है। अधिकारियों के द्वारा लगातार मतदान केंद्रों का भ्रमण किया जा रहा है। करारी बूथ का भ्रमण पहुंचे सीओ और एसडीएम ने व्यवस्था का जायजा लिया। 

12:33 PM, 04-May-2023

प्रयागराज नगर निगम वार्ड नंबर 45 अरेल प्राथमिक विद्यालय में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन खराब हो गई। करीब साढ़े बारह बजे ईवीएम खराब हो जाने के कारण मतदान के लिए आए लोगों को काफी इंतजार करना पड़ रहा है।

12:29 PM, 04-May-2023
प्रतापगढ़ में नगर पंचायत सुवंसा में बनाया गया पिंक बूथ। - फोटो : अमर उजाला।

नगर पंचायत सुवंसा प्रतापगढ़ में पिंक बूथ बनाया गया है। बूथ के गेट पर द्वार बनाया गया है। 

12:16 PM, 04-May-2023
प्रतापगढ़ : वोट देने के लिए घर से निकलते कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी। - फोटो : अमर उजाला।

प्रतापगढ़ में राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता प्रमोद तिवारी ने मतदान किया। साथ में उनकी पुत्री और क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने भी वोट डाला।  लालगंज नगर पंचायत में मॉडल मतदान केंद्र शीतलमऊ में राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता प्रमोद तिवारी ने छोटी बेटी ट्रिपल आईटी की प्रोफेसर डॉ विजय श्री तिवारी के साथ मतदान किया।

12:11 PM, 04-May-2023

जनपद प्रयागराज मतदान प्रतिशत 11 बजे तक

जनपद प्रयागराज मतदान प्रतिशत 11%00 बजे तक

नगर निगम - 8.82%
नगर पंचायत - 17.91%
नगर पंचायत सिरसा - 19.28%
नगर पंचायत हंडिया - 17.22%
नगर पंचायत भारतगंज - 16.18%
नगर पंचायत कोरांव - 14.57%
नगर पंचायत शकरगढ़ - 17.63%
नगर पंचायत लालगोपालगंज  - 20.55%
नगर पंचायत मऊआइमा - 17.84%
नगर पंचायत फूलपुर - 17.86%

11:59 AM, 04-May-2023
अतीक के घर के सामने स्थित बूथ पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।

माफिया अतीक के घर के सामने अल हमरा फारूकी गर्ल्स इंटर कॉलेज में मतदान को लेकर कोई खास उत्साह नहीं दिखा। इसी विद्यालय में अतीक अहमद परिवार सहित मतदान किया करता था। 

11:27 AM, 04-May-2023
प्रतापगढ़ में लगी मतदाताओं की लंबी कतार। - फोटो : अमर उजाला।

प्रतापगढ़ में पूर्वांह्न 11 बजे तक 19.73 प्रतिशत मतदान

प्रतापगढ़ के नगर निकायों में 11 बजे तक 19.72 प्रतिशत मतदान

नगर पालिका परिषद बेल्हा  -16.37
नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी-  18.61
नगर पंचायत कटरा मेंदनीगंज- 23.42
नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह- 14.88
नगर पंचायत मानधाता बाजार   19.63
नगर पंचायत गड़वारा बाजार     19.83
नगर पंचायत अंतू                    23.52
नगर पंचायत पट्टी                 25.83
नगर पंचायत ढकवा                19.72
नगर पंचायत रामगंज             17.74
नगर पंचायत कोहंड़ौर            15.57
नगर पंचायत रानीगंज         21.64
नगर पंचायत पृथ्वीगंज        23.35
नगर पंचायत सुवंसा बाजार    21.83
नगर पंचायत लालगंज       22.55
नगर पंचायत कुंडा               23.08
नगर पंचायत मानिकपुर    22.41
नगर पंचायत हीरागंज        21.37
नगर पंंचायत डेरवां           22.41

11:24 AM, 04-May-2023

धीमी गति से बढ़ रहा मतदान का प्रतिशत

जनपद प्रयागराज मतदान प्रतिशत 11%00 बजे तक

नगर निगम - 8.82%
नगर पंचायत - 17.91%
नगर पंचायत सिरसा - 19.28%
नगर पंचायत हंडिया - 17.22%
नगर पंचायत भारतगंज - 16.18%
नगर पंचायत कोरांव - 14.57%
नगर पंचायत शकरगढ़ - 17.63%
नगर पंचायत लालगोपालगंज  - 20.55%
नगर पंचायत मऊआइमा - 17.84%
नगर पंचायत फूलपुर - 17.86%

10:52 AM, 04-May-2023

मतदान में प्रयागराज तीसरे नंबर पर

प्रयागराज में नगर निगम और नगर पंचायत का कुल मतदान प्रतिशत 6.88 है, जो जौनपुर के बाद तीसरे नंबर पर है। 

10:49 AM, 04-May-2023

बूथों पर दिख रही लंबी कतार

नगर पंचायत शंकरगढ़ के मतदान केंद्रों पर लंबी कतार देखी जा रही है। 

10:46 AM, 04-May-2023
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पत्नी के साथ किया मतदान। - फोटो : अमर उजाला।

डिप्टी सीएम केशव ने किया मतदान

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य वाल्मीकि इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे। वह करीब पौने ग्यारह बजे मतदान केंद्र पर पहुंचे।

10:40 AM, 04-May-2023
परिवार के साथ मतदान कर बाहर निकलते भाजपा नेता राकेश शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला।

भाजपा नेता राकेश शुक्ला ने डाला वोट

भाजपा नेता राकेश शुक्ला ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मतदान किया। राकेश शुक्ला प्रयागराज महापौर पद के लिए भाजपा के दावेदारों में शामिल रहे। 

10:34 AM, 04-May-2023

100 वर्ष की धनपत देवी ने किया मतदान

प्रतापगढ़ में नगर पंचायत मानिकपुर में प्राथमिक विद्यालय मिरगढ़वा में धनपत देवी पत्नी महादेव मौर्य ने मतदान किया। धनपत देवी की उम्र 100 वर्ष है। उन्होंने नवीन महिला सेवा सदन इंटर कॉलेज में मतदान किया।

10:19 AM, 04-May-2023

प्रयागराज में सुबह 9 बजे तक हुआ इतना प्रतिशत मतदान

जनपद प्रयागराज में सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत
नगर निगम 5.30 प्रतिशत
नगर पंचायत सिरसा 8.68 प्रतिशत
नगर पंचायत हंडिया 7.89 प्रतिशत
नगर पंचायत भारतगंज 9.64 प्रतिशत
नगर पंचायत कोरांव 7.26 प्रतिशत
नगर पंचायत शकरगढ़ 7.12 प्रतिशत
नगर पंचायत लालगोपालगंज 8.78 प्रतिशत
नगर पंचायत मऊआइमा 10.51 प्रतिशत
नगर पंचायत फूलपुर 7.60 प्रतिशत

10:18 AM, 04-May-2023

वोटिंग की रफ्तार हुई धीमी


प्रयागराज के यादगारे हुसैनी इंटर कॉलेज में मतदान की रफ्तार फिलहाल धीमी चल रही है।

10:09 AM, 04-May-2023

फतेहपुर में हुआ अब तक इतना फीसदी मतदान

फतेहपुर जिले की दो नगर पालिका और 8 नगर पंचायत में सुबह 7 बजे से 9 बजे तक दो घंटे में 19.52 प्रतिशत मतदान हुआ है।

09:41 AM, 04-May-2023

निकाय चुनाव में नियुक्त कर्मचारी

प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि जिले में 506 बूथ हैं। इनमें 220 संवेदनशील हैं। इन पर अतिरिक्त फोर्स रहेगी। मोबाइल टीमें बनाई गई हैं। अधिकारी भ्रमणशील रहेंगे। कानून व्यवस्था की स्थिति में बीएसएफ कार्रवाई करेगी।
हेड कांस्टेबल- 410
निरीक्षक और दरोगा- 325
होमगार्ड-1573
3 सेक्शन पीएसी
3 कंपनी बीएसएफ
नगर पंचायतों में 10 स्पेशल क्यूआरटी और दो-दो स्पेशल बूथ प्रभारी

09:34 AM, 04-May-2023

प्रतापगढ़ में सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम

पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम किए हैं। चार हजार से अधिक पुलिस, बीएसएफ और पीएसीकर्मियों को लगाया गया है। अति संवेदनशील प्लस बूथों पर पुलिस के साथ पीएसी और बीएसएफ के जवान तैनात हैं। शहर और देहात में कानून व्यवस्था संभालने के लिए तीन कंपनी बीएसएफ मुस्तैद की गई है। एक नगर पालिका और 18 नगर पंचायतों के संवेदनशील बूथों पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

08:58 AM, 04-May-2023

वोट डालकर मतदान केंद्र से बाहर आते दिव्यांग शिक्षक देवेंद्र कुमार द्विवेदी



फतेहपुर जिले में वोट डालकर मतदान केंद्र से बाहर आते दिव्यांग शिक्षक देवेंद्र कुमार द्विवेदी। वैसे तो ये चलने फिरने में असमर्थ है, लेकिन व्हील चेयर से बूथ तक मतदान करने गए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण और प्रदेश की प्रगति के लिए प्रत्येक नागरिक को मतदान करना चाहिए।

08:53 AM, 04-May-2023

मतदान के चलते प्रयागराज शहर की सीमाएं सील

प्रचार थमने के साथ शहर की सीमाएं भी सील कर दी गई। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर शहर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। दूसरे जिले के वरिष्ठ नेताओं को भी शहर में रहने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा हर उस व्यक्ति को शहर से बाहर रहना होगा जो यहां वोटर नहीं हैं और चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं।

08:41 AM, 04-May-2023

संवेदनशील 67 बूथों पर विशेष निगरानी

प्रयागराज नगर निगम में ईवीएम में वोट डाले जा रहे हैं, जबकि आठ नगर पंचायतों में बैलेट पेपर से मतदान की व्यवस्था की गई है। शहर में खासतौर पर माफिया अतीक अहमद के इलाके चकिया कसारी मसारी कुछ अन्य स्थानों पर कुल 67 ,संवेदनशील बूथ बनाए गए हैं। यहां पर वीडियो कैमरे से सघन निगरानी की जा रही है।

08:32 AM, 04-May-2023

मतदान के दिन कारखानों में छुट्टी

मतदान के लिए कारखानों में भी बृहस्पतिवार को अवकाश है। डीएम संजय कुमार खत्री ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया था। उन्होंने यह आदेश भी जारी किया था कि इस अवकाश के बदले में कर्मचारियों को साप्ताहिक छुट्टी के दिन नहीं बुलाया जाएगा।

08:18 AM, 04-May-2023

बनाए गए हैं कोविड हेल्प डेस्क

कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए इससे बचाव के लिए भी कदम उठाए गए हैं। इसके लिए पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल पर सात कोविड हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। इनके अलावा आठ-आठ चिकित्सीय टीम एवं एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है।
 

08:16 AM, 04-May-2023

निकाय चुनाव एक नजर में

1180 पोलिंग पार्टियां नगर निगम में
127 पोलिंग पार्टिंया आठ नगर पंचायतों में
6428 मतदान कर्मी लगाए गए हैं
10 प्रतिशत यानि, 645 अतिरिक्त कर्मचारी रिजर्व में रखे गए हैं। सी, प्रयागराज, देवीपाटन, गोरखपुर और वाराणसी मंडल में मतदान जारी है।

05:37 PM, 03-May-2023

UP Nikay Chunav 2023 : प्रयागराज नगर निगम में 31.45 फीसदी पड़े वोट, कम मतदान से प्रत्याशियों की बढ़ी चिंता

प्रयागराज मंडल में यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी है। प्रयागराज मंडल की बात करें तो यहां कौशांबी, प्रयागराज, फतेहरपुर और प्रतापगढ़ में मतदान चल रहा है। इन जिलों में बने मतदान केंद्रों पर सुबह से ही वोटिंग हो रही है। कई बूथों पर मतदान शुरू होते ही ईवीएम में गड़बड़ी आ जाने के कारण कुछ देर तक मतदान रुका रहा।







कई बूथों पर मतदान शुरू होते ही ईवीएम में गड़बड़ी आ जाने के कारण कुछ देर तक मतदान रुका रहा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें