UP Board Result 2022 Live Updates: यूपी बोर्ड के दसवीं और बारहवीं के छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। यूपी बोर्ड जल्द ही परिणाम की तिथि का एलान कर सकता है।यूपी बोर्ड परिणाम का नोटिफिकेशन जल्द जारी हो सकता है।
सीएम यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लेकर अफसरों को निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लेकर अफसरों को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि परिणाम समय से जारी किए जाएं। मुख्यमंत्री बुधवार को अफसरों के साथ बैठक कर रहे थे।
12:24 PM, 15-Jun-2022
वाराणसी जिले में 131 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से शुरू हुई थी। 2021 की यूपी बोर्ड परीक्षा में वाराणसी जिले में 97 फीसदी से अधिक विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की थी। इस वर्ष वाराणसी जिले में 131 केंद्रों पर कुल 93997 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें 47121 छात्र जबकि 46876 छात्राओं ने परीक्षा दी थी।
12:11 PM, 15-Jun-2022
गोरखपुर जिले में बनाए गए थे 199 केंद्र
गोरखपुर जिले में बोर्ड परीक्षा के दौरान हाईस्कूल के 67,038 तो इंटर में 60,548 विद्यार्थी शामिल हुए हैं। परीक्षा के लिए जिले के अंदर 199 केंद्र बनाए गए थे।
यूपी बोर्ड के परिणाम जारी होने का बेसब्री से स्टूडेंट्स इंतजार कर रहे हैं।
12:01 PM, 15-Jun-2022
छात्रों के लिए एक खुशखबरी भी
परीक्षा के कुछ विषयों में बोर्ड की ओर से बोनस अंक भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
12:01 PM, 15-Jun-2022
आज यूपी बोर्ड रिजल्ट की अधिसूचना आने की उम्मीद
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 को लेकर यूपीएमएसपी द्वारा आज कोई अधिसूचना जारी की जा सकती है।
10:51 AM, 15-Jun-2022
UP Board Result 2022 Live: यूपी बोर्ड परिणाम का नोटिफिकेशन जल्द हो सकता है जारी, लाखों छात्रों के लिए जरूरी है यह खबर
उत्तर प्रदेश के दसवीं और बारहवीं के छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। यूपी बोर्ड जल्द ही परिणाम की तिथि का एलान कर सकता है।यूपी बोर्ड परिणाम का नोटिफिकेशन जल्द जारी हो सकता है।