फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPMSP UP Board Result Out Live: छात्राओं ने फिर मारी बाजी, दसवीं में 93.87 प्रतिशत और इंटर में 86.37 फीसदी पास

Fri, 25 Apr 2025 03:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

खास बातें

UPMSP UP Board Class 10th 12th Result Live Updates: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गए हैं। आप अमर उजाला पर सबसे पहले रिजल्ट देख सकते हैं।  इसके लिए आप amarujala.com/results पर जाएं।
 

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
UP Board Result 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:18 PM, 25-Apr-2025

वाराणसी की ख्याति सिंह का प्रदेश में 8वां स्थान

वाराणसी जिले के विकास इंटर कॉलेज की ख्याति सिंह ने 10वीं में यूपी के टॉप- 10 सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 600 अंकों में से 580 अंक पाकर ये सफलता हासिल किया है। ख्याति ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता- पिता और गुरुजनों को दिया है। उनका कहना है कि परीक्षा देने जाते समय पिता ने जो हौसला दिया। उससे काफी मदद मिली।
 

03:09 PM, 25-Apr-2025

up board topper 2025 class 12: गौतमबुद्धनगर में किसने मारी बाजी; जानें कौन हैं टॉपर्स

यूपी बोर्ड हाई स्कूल इंटरमीडिएट का परिणाम जारी हो गया है। गौतमबुद्ध नगर हाईस्कूल में 28वें पायदान नीचे खिसककर 31वें पर पहुंच गया है। 2024 में प्रदेश में तीसरे पायदान पर जनपद के हाईस्कूल के छात्र थे। इंटरमीडिएट में अच्छी छलांग गौतमबुद्ध नगर ने लगाई है। इंटरमीडिएट के छात्र प्रदेश में 14वें स्थान पर आए हैं, जबकि पिछले सत्र में 32वें पायदान पर गौतम बुद्ध नगर के छात्र थे। हाईस्कूल में 91.15 प्रतिशत छात्र और इंटर में 86.56 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। हाई स्कूल में 22128 में से 200825 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे जिनमें से 18981 में सफलता हासिल की है। वहीं इंटर में 19762 में 19059 छात्र सम्मिलित हुए थे। जिसमें से 16327 में सफलता हासिल की है। 86.56 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं।

10वीं में किसने किया जिला टॉप? 
हाईस्कूल में तनवी नागर ने 95% अंक लेकर जनपद में टॉप किया है। तनवी यश मेमोरियल बिशनपुरा सेक्टर 58 की छात्रा है। दूसरे पायदान पर शीतल सिंह 93.17 प्रतिशत के साथ यश मेमोरियल बिशनपुर की रही। तीसरे पायदान पर कृष्णा एसडीएस स्कूल दनकौर 92.83 प्रतिशत के साथ रहे।

02:58 PM, 25-Apr-2025

UPMSP UP Board 12th Result 2025: वकील बनना चाहते है अनस

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 25 अप्रैल 2025 को आज घोषित कर दिए गए हैं। गाजियाबाद के अनस खान ने 94.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। अनस खान को हाईस्कूल में 94.5 प्रतिशत मिले हैं। अनस खान को हाईस्कूल में 94.5 प्रतिशत मिले हैं। अनस के पापा सगीर खान एक किराना स्टोर चलाते हैं। मां समीना गृहणी हैं। अनस ने बिना कोचिंग के खुद पढ़ाई की है। अनस की बहन अर्शी ने इसी वर्ष महर्षि से ही 84 प्रतिशत हासिल कर 12वीं पास की है। बड़े भाई असद बीएएमएस कर रहे हैं। अनस का सपना वकील बनने का है। अनस ने हर दिन 3-4 घंटे पढ़ाई की। अनस ने पढाई में समस्या आने पर सोशल मीडिया की मदद ली। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए नियमित पढ़ाई जरूरी है और सोशल मीडिया का उपयोग केवल पढ़ाई के लिए करें। 
 

विज्ञापन
02:41 PM, 25-Apr-2025

झांसी में 10वीं में 89.97%, 12वीं में 82.89% विद्यार्थी पास

यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। झांसी में 12वीं में एसकेबीवीएम गुरसरांय के आदित्य यादव व आरएसजेएसवीवीएम सदर बाजार के नैंसी यादव 90.60 फीसदी अंक के साथ जिला टॉप किया है। वहीं, 10वीं में ककरबई के एसबीएसएन के संजीव कुमार 95.67 फीसदी अंकों के साथ जिले में अव्वल रहे हैं। 24 फरवरी से 12 मार्च तक जनपद के 67 केंद्रों का यूपी बोर्ड की परीक्षा हुई थी। इसमें 40 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे यूपी बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर दिया। 10वीं में 89.97%, 12वीं में 82.89% विद्यार्थी पास हुए हैं। प्रदेश में झांसी की हाईस्कूल में 42वीं और इंटरमीडिएट में 34वीं रैंक आई है। झांसी में हाईस्कूल में एमबीएसएसके इंटर कॉलेज गुरसरांय के आयुष कुमार पटेल 95.33 फीसदी अंक लाकर जिलेमें दूसरे और जय बजरंग विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सकरार के योगेंद्र कुशवाहा 94.17 प्रतिशत अंकों के साथ जिले तीसरे स्थान पर रहे हैं। वहीं, आरएसजेएसवीवीएम सदर बाजार की डॉली यादव 89.20 फीसदी अंकों के साथ 12वीं में दूसरे और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मऊरानीपुर के राघवेंद्र सिंह व इसी स्कूल के सात्विक रत्न शर्मा ने 88.60 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं। जनपद के टॉप टेन विद्यार्थियों में कोई राजकीय विद्यालय का विद्यार्थी नहीं है।

02:34 PM, 25-Apr-2025

up board topper 2025 class 12: पिछले साल 10वीं कक्षा के टॉपर्स

यूपी बोर्ड की 10वीं कक्षा में प्राची निगम ने 591 अंक प्राप्त करके पहला स्थान हासिल किया। दीपिका सोनकर ने 590 अंक प्राप्त किए, जबकि नव्या सिंह, स्वाति सिंह, और दीपांशी सिंह ने 588 अंक प्राप्त किए। 
 

विज्ञापन
01:34 PM, 25-Apr-2025

दसवीं के टॉपर

1- यश प्रताप सिंह - जालौन 
2. अंशी, इटावा 
3. सिमरन गुप्ता, जालौन 
4. आकृति पटेल, हरदोई 
4 - आस्था पटेल, उन्नाव 
4- अंशी कश्यप, इटावा 
5- श्रेया राज, हरदोई 
6- शिवानी देवी, जालौन 
8- आकांक्षा सिंह, कानपुर देहात 
8- अरुही, इटावा 
8- मुस्कान, इटावा 
8- चांदनी राठौर, औरैया 
9- श्रेयांश, फतेहपुर 
10- प्रतिमा पटेल, हरदोई 
10- रिया, जालौन

01:30 PM, 25-Apr-2025

UP Board 12th Topper List: 12वीं की टॉपर लिस्ट

इंटर में कुल 81.15 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। 

1. महक जयसवाल प्रयागराज 97.20 फीसदी 
2. साक्षी अमरोहा 96.80 प्रतिशत
2. आदर्ष यादव सुल्तानपुर 96.80 फीसदी
2. शिवानी सिंह प्रयागराज 96.80 प्रतिशत
2. अनुष्का सिंह कौशाम्बी 96.80 प्रतिशत
3.  मोहिनी इटावा 96.40 फीसदी

01:26 PM, 25-Apr-2025

UP Board 10th Topper List: 10वीं की टॉपर लिस्ट

यूपी बोर्ड 10वीं में कुल 90.11 प्रतिशत पास

1. यश प्रताप सिंह 97.83 फीसदी
2. अंशी 97.67 फीसदी
2. अभिषेक कुमार यादव 97.67 फीसदी
3. ऋतु गर्ग 97.50 फीसदी
3. अर्पित वर्मा 97.50 फीसदी
3. सिमरन गुप्ता 97.50 फीसदी

01:13 PM, 25-Apr-2025

दूसरे स्थान पर तीन छात्राएं और एक छात्र

इंटरमीडिएट में छात्रा महक ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर तीन छात्राएं और एक छात्र रहे हैं। चारों के समान अंक आए हैं। जबकि तीसरे नंबर पर इटावा की मोहिनी रहीं हैं। 

01:00 PM, 25-Apr-2025

8,140 परीक्षा केन्द्रों पर हुई थी परीक्षा

हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक हुई थीं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी गई कि प्रदेश के कुल 8,140 परीक्षा केन्द्रों पर 13 दिनों में परीक्षाएं आयोजित की गईं। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 19 मार्च से दो अप्रैल 2025 तक निर्धारित 261 मूल्यांकन केन्द्रों पर किया गया।

 

12:54 PM, 25-Apr-2025

यूपी 10वीं के टॉपर बने यश प्रताप सिंह

बोर्ड की ओर से जानकारी देते हुए कहा कि हाईस्कूल का रिजल्ट 90.11 और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 81.8 फीसदी रहा है। वहीं 10वीं में जालौन जनपद के यश प्रताप सिंह ने टॉप किया। यूपी बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल में 90.11 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में 81.15 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। 
 

12:49 PM, 25-Apr-2025

UPMSP result 12th: इंटरमीडिएट में 81.15 फीसदी बच्चे पास

यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 घोषित हो गया है। शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार, हाई स्कूल में 90.11 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट में 81.15 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। 
 

12:46 PM, 25-Apr-2025

इंटरमीडिएट में छात्रा महक ने किया टॉप

यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गए हैं। आप अमर उजाला पर सबसे पहले रिजल्ट देख सकते हैं। इंटरमीडिएट में छात्रा महक ने टॉप किया है। हाईस्कूल में यश प्रताप सिंह पहले नंबर पर रहे हैं। हाईस्कूल में दूसरे स्थान पर अंशी कटरा इटावा और अभिषेक यादव बाराबंकी तीसरे नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर ही फैजाबाद की ऋतु गर्ग हैं। 

12:37 PM, 25-Apr-2025

यूपी बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल में 90.11 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में 81.15% छात्र उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल के टॉपर्स में जालौन के रहने वाले यश प्रताप सिंह ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है। 

दूसरे स्थान पर अंशी तिवारी इटावा 97.67 प्रतिशत और अभिषेक कुमार यादव बाराबंकी के रहने वाले 97.67 प्रतिशत तीसरे स्थान पर रहे हैं। मुरादाबाद के मृदुल गर्ग 97.50 अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं। 

12:32 PM, 25-Apr-2025

दसवीं में छात्र 90.11 फीसदी पास

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। दसवीं में 90.11 फीसदी छात्र पास हुए हैं। दसवीं में जालौन के यश प्रताप ने टॉप किया है।

12:30 PM, 25-Apr-2025

UPMSP UP Board Result 2025: यहां देख सकेंगे सबसे पहले रिजल्ट, क्रमवार जानें पूरी प्रक्रिया

  1. पहले आप amarujala.com/results पर जाएं।
  2. अब बोर्ड्स की सूची से "UP Board" का चयन करें।
  3. इसके बाद, 10वीं के छात्र "Class 10th Result" और 12वीं के छात्र "Class 12th Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  4. यहां अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या रोल कोड दर्ज करें।
  5. "Submit" बटन पर क्लिक करें।
  6. आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  7. चाहें तो "Download" बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।

12:25 PM, 25-Apr-2025

UP Board Result 2025: परीक्षा और रिजल्ट के बीच के अंतर

साल 2025 में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की गई थीं और रिजल्ट आज यानी 25 अप्रैल में जारी होने वाला है, यानी परीक्षा और परिणाम के बीच कुल 47 दिन का अंतर रहा। वहीं, साल 2024 में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित की गई थीं और रिजल्ट 20 अप्रैल में जारी हुआ, यानी परीक्षा और परिणाम के बीच कुल 42 दिन का अंतर रहा।

12:19 PM, 25-Apr-2025

UP Board Result 2025 Date: परिणाम में होंगे ये विवरण

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम में होंगे ये विवरण
रोल नंबर (Roll Number)
रोल कोड (Roll Code)
पिता का नाम (Fathers Name)
माता का नाम (Mothers Name)
विषय का नाम (Subject Name)
सैद्धांतिक परीक्षा प्राप्तांक (Marks In Theory)
प्रैक्टिकल में प्राप्तांक (Marks In Practical)
कुल प्राप्तांक (Total Marks In Subject)
कुल अंक (Total Marks)
रिजल्ट का स्टेटस (Result Status)
डिवीजन (Division)

12:16 PM, 25-Apr-2025

UPMSP Result: मिर्जापुर में परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह

यूपी बोर्ड की परीक्षा का परिणाम कुछ देर में घोषित किया जाएगा। जिले में इस बार बोर्ड परीक्षा में 117 केंद्रों पर कुल 84886 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें हाईस्कूल में 44010 तथा इंटरमीडिएट में 40876 परीक्षार्थी शामिल हुए। 

12:01 PM, 25-Apr-2025

UPMSP UP Board Result 2025: चंदौली में 60,560 छात्र-छात्राओं को रिजल्ट का इंतजार

यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम कुछ ही देर में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से जारी किया जाएगा। जिले के विद्यार्थियों की धुकधुकी बढ़ रही है। पिछले वर्ष 2024 में जनपद में हाईस्कूल के 86.60 प्रतिशत और इंटरमीडिएट के 81.56 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता अर्जित कर अपना लोहा मनवाया था, लेकिन देखना यह है कि वर्ष 2025 में कितने सफल होते हैं।

11:51 AM, 25-Apr-2025

UPMSP result 2025 Date: परिणाम देखने के लिए होगी रोल नंबर की जरूरत

छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर, रोल कोड़/स्कूल कोड़, केंद्र का नाम, जन्मतिथि आदि विवरणों की आवश्यकता पड़ सकती है। ये सभी विवरण उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र यानी एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होते हैं। छात्रों को उनके प्रवेश पत्र परीक्षा शुरू होने से पहले स्कूल द्वारा उपलब्ध कराए जाते हैं। ऐसे में परिणाम देखने के लिए प्रवेश पत्र एक आवश्यक दस्तावेज है। 

11:44 AM, 25-Apr-2025

UPMSP UP Board Result: भदोही में 55 हजार विद्यार्थियों का आएगा परिणाम

यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज जारी हो जाएगा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले 55 हजार विद्यार्थियों की किस्मत का फैसला आज होगा। 2024 की परीक्षा पर नजर डालें तो जिले के होनहारों ने सूबे में अपना झंडा गाड़ा। 96.08 प्रतिशत सफलता के साथ जिला प्रदेश में अव्वल आया। 2025 में उस ओहदे को बरकरार रखना चुनौती भरा होगा।

11:34 AM, 25-Apr-2025

UPMSP Result 2025: सोनभद्र में 42 हजार विद्यार्थियों की बढ़ी धुकधुकी

यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम कुछ ही देर में घोषित होगा। इस वर्ष हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 42203 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। हाईस्कूल के कुल 25579 छात्र-छात्रा पंजीकृत रहे। इसमें 12736 छात्र और 12843 छात्राएं शामिल रहीं। परीक्षा के दौरान 2121 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह हाईस्कूल में कुल 23458 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। वहीं इंटरमीडिएट में कुल 9429 छात्र और 10291 छात्राओं सहित कुल 19720 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें 975 ने परीक्षा छोड़ दी। कुल 18745 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।

11:29 AM, 25-Apr-2025

UPMSP result 12th: रिजल्ट देखने के लिए इस दस्तावेज का होना जरूरी

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के 54 लाख से अधिक छात्रों को अपने नतीजों का इंतजार है, जोकि आज दोपहर 12:30 बजे प्रकाशित होने वाले हैं। प्रयागराज स्थित अपने मुख्यालय से बोर्ड नतीजे जारी करेगा। छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए एक खास दस्तावेज की जरूरत होगी। इस दस्तावेज में वर्णित विवरणों की मदद से ही छात्र अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

11:18 AM, 25-Apr-2025

UPMSP result 10th roll Number: परिजन इन बातों का रखें ध्यान

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट आ जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने वाले दिन छात्रों पर तनाव की स्थित बनी रहती है। ऐसे में माता-पिता की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। माता-पिता को इन बातों का ख्याल रखना चाहि।

  1. अपने बच्चों को खुलकर बोलने दें जिससे उनको अपनी भावनाएं व्यक्त करने का अवसर मिल सके।
  2. नंबर कम रहने पर बच्चे को न हीं डांटे और न जज करें। बस उनकी मनोदशा को समझने का प्रयास करें।
  3. किसी और छात्र से अपने बच्चे की तुलना न करें। यह आत्म-सम्मान को नुकसान पहुंचा सकता है।
  4. सकारात्मकता पर जोर दें।
  5. परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिलकर बच्चे की हौसलाफजाई करें।

11:02 AM, 25-Apr-2025

UPMSP result 12th: परिणाम के साथ टॉपर्स लिस्ट भी आएगी

नतीजे जारी होने के साथ ही यूपी बोर्ड की ओर से टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। जो छात्र-छात्राएं टॉपर्स लिस्ट में जगह प्राप्त करेंगे उनको राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जायेगा।

10:51 AM, 25-Apr-2025

UP Board Result Live: डाउनलोड कर लें मार्कशीट

यूपी बोर्ड का रिजल्ट ऑनलाइन चेक करते समय ध्यान रखें- परिणाम देखने के बाद उसी जगह से अपनी यूपी बोर्ड 10वीं की मार्कशीट या यूपी बोर्ड 12वीं की मार्कशीट डाउनलोड भी कर लें। भविष्य में आपको इसकी जरूरत पड़ सकती है।

10:38 AM, 25-Apr-2025

UPMSP Result 2025: इस बार 5.56% छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 5437233 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 5134725 परीक्षार्थी (94.44%) उपस्थित और 302508 (5.56%) अनुपस्थित रहे।

10:33 AM, 25-Apr-2025

UPMSP Result: यूपी बोर्ड ने दी छात्रों को बधाई

यूपी बोर्ड ने परिणाम जारी करने से पहले एक्स पर पोस्ट करके छात्रों से कहा है, "आज का दिन लाखों छात्र-छात्राओं के जीवन में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के परीक्षा परिणाम घोषित होने वाला हैं। यह सिर्फ परिणाम नहीं, मेहनत, उम्मीद और सफलता का उत्सव है!"

10:12 AM, 25-Apr-2025

UPMSP UP Board 12th Result 2025: कितने बजे जारी होगा रिजल्ट?

यूपी बोर्ड 12:30 बजे जारी 10वीं-12वीं के नतीजे जारी करेगा। छात्र अमर उजाला पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

10:00 AM, 25-Apr-2025

UPMSP UP Board Result 2025: कैसे चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड परिणाम

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे खुद को पंजीकृत कर लें। पंजीकरण करने के बाद आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा जानकारी मिलती रहेगी।

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्र 
यहां पंजीकरण करें


परिणाम जारी होने पर आपको नोटिफिकेशन भी भेजा जाएगा, जिससे आप सबसे पहले अपना परिणाम देख पाएंगे। परिणाम जारी होने पर छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट सबसे पहले और बिना किसी असुविधा के देख पाएंगे।

  1. सबसे पहले अमर उजाला वेबसाइट के रिजल्ट अनुभाग में जाएं, जिसका पता है: www.amarujala.com/results/up-board
  2. इसके बाद, विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से यूपी बोर्ड चुनें, यह आपको सूची में थोड़ा नीचे मिलेगा।
  3. अब 10वीं कक्षा के छात्र 10वीं वाले लिंक पर और 12वीं के छात्र 12वीं वाले लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब मांगे गए क्रेडेंशियल (पंजीकरण संख्या/रोल नंबर/रोल कोड आदि) दर्ज करें।
  5. सबमिट पर क्लिक करें।
  6. आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
  7. आप चाहें तो यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

09:56 AM, 25-Apr-2025

upmsp Result 10th: पास होने के लिए लाने होंगे इतने अंक

यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। यदि कोई विषय 100 अंकों का है, तो उसमें पास होने के लिए कम से कम 33 अंक लाने होंगे। जिन विषयों में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल होते हैं, उनमें दोनों भागों में अलग-अलग पास होना जरूरी है। यदि कोई छात्र किसी एक भाग में भी निर्धारित प्रतिशत से कम अंक लाता है, तो वह उस विषय में फेल माना जाएगा।

09:37 AM, 25-Apr-2025

UPMSP UP Board 10th Result 2025: सबसे पहले अमर उजाला पर देखें रिजल्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने इस साल यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की हैं। अब नतीजों की बारी है। बोर्ड आज दोपहर 12:30 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा का परीक्षाफल जारी करने वाला है। इस वर्ष हाईस्कूल (कक्षा 10) की परीक्षा में करीब 27.32 लाख छात्र, जबकि इंटरमीडिएट (कक्षा 12) में 27.05 लाख छात्र शामिल हुए।

सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

09:35 AM, 25-Apr-2025

यूपी बोर्ड 10वीं में पास होने के लिए जरूरी अंक

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। यह अंक सिद्धांत (थ्योरी) और प्रैक्टिकल परीक्षा दोनों के लिए अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। सिद्धांत परीक्षा में छात्रों को 70 में से कम से कम 23 अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षा में यह अंक 30 में से 10 निर्धारित किए गए हैं। इस प्रकार, छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा ताकि वे परीक्षा में पास हो सकें।

09:21 AM, 25-Apr-2025

UPMSP UP Board Result 2025: यहां देख सकेंगे सबसे पहले रिजल्ट, क्रमवार जानें पूरी प्रक्रिया

  1. पहले आप amarujala.com/results पर जाएं।
  2. अब बोर्ड्स की सूची से "UP Board" का चयन करें।
  3. इसके बाद, 10वीं के छात्र "Class 10th Result" और 12वीं के छात्र "Class 12th Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  4. यहां अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या रोल कोड दर्ज करें।
  5. "Submit" बटन पर क्लिक करें।
  6. आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  7. चाहें तो "Download" बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।

09:08 AM, 25-Apr-2025

up board Results 2025: ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे मार्कशीट

पंजीकरण करने के लिए आपको अपना रोल नंबर, नाम, बोर्ड का नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल दर्ज करनी होगी। छात्र जब ये विवरण भरकर 'SUBMIT' बटन पर क्लिक करेंगे, तो पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। इसके बाद, रिजल्ट जारी होने पर पंजीकृत छात्र बिना किसी समय पश्चता के अपना रिजल्ट देख सकेंगे और ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड भी कर सकेंगे।

08:58 AM, 25-Apr-2025

Upmsp Result 10th 12th: सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए अभी करें पंजीकरण

परिणाम जारी होने पर अक्सर हेवी ट्रैफिक के कारण कई छात्रों को मोबाइल पर अपना रिजल्ट देखने में तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हालांकि, इस समस्या से बचने के लिए छात्र नीचे दिए लिंक पर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण करने के बाद छात्र अपने मोबाइल पर ही तेजी से और बिना किसी असुविधा के अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

यूपी बोर्ड 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
यूपी बोर्ड 12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

08:34 AM, 25-Apr-2025

Up Board Class 12th Result: नई मार्कशीट पर पानी का नहीं होगा असर

इस बार परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को जो मार्कशीट दी जाएगी, वह विशेष रूप से अधिक टिकाऊ होगी। इस नई मार्कशीट पर न तो पानी का असर होगा, न ही धूप और छांव में इसे लेकर कोई परेशानी होगी, क्योंकि यह अलग-अलग रंगों में दिखेगी। इस सुधार के साथ, छात्रों को अपनी मार्कशीट के रखरखाव के लिए कोई अतिरिक्त चिंता नहीं करनी होगी।

08:13 AM, 25-Apr-2025

Up Board Result 2025: पिछले साल 12वीं कक्षा के टॉपर्स

साल 2024 में यूपी बोर्ड की 12वीं कक्षा के टॉपर्स में शुभम वर्मा ने 97.80% अंक हासिल करके पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सौरभ गंगवार और अनामिका ने 97.20% अंक प्राप्त किए, जबकि प्रियांशु उपाध्याय, खुशी और सुप्रिया ने 97% अंक हासिल किए।

08:10 AM, 25-Apr-2025

UPSMP Result 2025: पिछले साल 10वीं कक्षा के टॉपर्स

यूपी बोर्ड की 10वीं कक्षा में प्राची निगम ने 591 अंक प्राप्त करके पहला स्थान हासिल किया था। दीपिका सोनकर ने 590 अंक प्राप्त किए, जबकि नव्या सिंह, स्वाति सिंह, और दीपांशी सिंह ने 588 अंक प्राप्त किए।

08:04 AM, 25-Apr-2025

Up Board Class 10th Result: यहां पंजीकरण करें

07:48 AM, 25-Apr-2025

UPMSP UP Board Result 2025: यहां देख सकेंगे सबसे पहले रिजल्ट, क्रमवार जानें पूरी प्रक्रिया

  • पहले आप amarujala.com/results पर जाएं।
  • अब बोर्ड्स की सूची से "UP Board" का चयन करें।
  • इसके बाद, 10वीं के छात्र "Class 10th Result" और 12वीं के छात्र "Class 12th Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या रोल कोड दर्ज करें।
  • "Submit" बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • चाहें तो "Download" बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।

07:28 AM, 25-Apr-2025

Up Board Class 12th Result: ऑनलाइन जारी किए जाएंगे नतीजे

यूपी बोर्ड आज दोपहर 12:30 बजे 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। नतीजों की घोषणा प्रयागराज स्थित यूपीएमएसपी मुख्यालय से की जाएगी। नतीजे ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। बाद में विद्यार्थियों की अंक तालिकाएं स्कूलों को भेजी जाएंगी।

जारी होने के बाद छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सबसे तेज परिणाम देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर पंजीकरण कर लें।

10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

07:14 AM, 25-Apr-2025

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

इसके लिए आप amarujala.com/results पर जाएं, फिर बोर्ड्स की सूची से "UP Board" का चयन करें। इसके बाद, 10वीं के छात्र "Class 10th Result" और 12वीं के छात्र "Class 12th Result" वाले लिंक पर क्लिक करें। यहां अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या रोल कोड दर्ज करें।

06:06 AM, 25-Apr-2025

अमर उजाला पर सबसे पहले रिजल्ट देख पाएंगे आप

यूपी बोर्ड आज नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ऑनलाइन मोड में जारी करेगा। आप अमर उजाला पर सबसे पहले रिजल्ट देख पाएंगे।

05:55 AM, 25-Apr-2025

UPMSP UP Board Result Out Live: छात्राओं ने फिर मारी बाजी, दसवीं में 93.87 प्रतिशत और इंटर में 86.37 फीसदी पास

उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 का परिणाम आज जारी किया जाएगा। बोर्ड दोपहर 12.30 बजे परिणाम घोषित करेगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस संबंध में पत्र जारी कर जानकारी साझा की है। इसी के साथ कल करीब 54 लाख से अधिक विद्यार्थियों का इंतजार समाप्त हो जाएगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें