फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPMSP Class 10th Result Live: 10वीं के नतीजे घोषित, हाईस्कूल में 90.11 प्रतिशत छात्र हुए उत्तीर्ण

Fri, 25 Apr 2025 01:20 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज

खास बातें

Upmsp Up Board 10 Result 2025 Live Updates News in Hindi: यूपी बोर्ड वर्ष 2025 की हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम आज किया गया। यूपी बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल में 90.11 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल में जालौन के रहने वाले यश प्रताप सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
Upmsp Up Board 10 Result 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:20 PM, 25-Apr-2025

हाईस्कूल में लड़कियों ने फिर मारी बाजी

लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.66 और लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.87 है।

12:54 PM, 25-Apr-2025

हाईस्कूल में कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में 1149984 लड़के और 1144138 लड़कियां हैं।

12:45 PM, 25-Apr-2025

यश प्रताप सिंह बने 10वीं के टॉपर

यूपी बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल में 90.11 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल के टॉपर्स में जालौन के रहने वाले यश प्रताप सिंह ने 97.83 प्रतिशत से प्रदेश में टॉप किया है।

12:26 PM, 25-Apr-2025

Up Board 10th Result पिछले साल 10वीं कक्षा के टॉपर्स

यूपी बोर्ड की 10वीं कक्षा में प्राची निगम ने 591 अंक प्राप्त करके पहला स्थान हासिल किया। दीपिका सोनकर ने 590 अंक प्राप्त किए, जबकि नव्या सिंह, स्वाति सिंह, और दीपांशी सिंह ने 588 अंक प्राप्त किए। 

विज्ञापन
12:02 PM, 25-Apr-2025

24 फरवरी से 12 मार्च तक हुई परीक्षाएं

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक प्रदेश के 8140 केंद्रों में आयोजित की गई थीं। 19 मार्च से दाे अप्रैल तक यानी 15 दिनों में यूपी बोर्ड ने तीन करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन भी पूरा करा लिया गया था। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए कुल 54,37,233 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 51,34,725 परीक्षार्थी (94.44 फीसदी ) उपस्थित और 3,02,508 (5.56 फीसदी) अनुपस्थित रहे।

11:45 AM, 25-Apr-2025

Up Board 10th Result 2025 रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्र

छात्र बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। यूपी बोर्ड कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का मंच लगभग तैयार हो चुका है। जल्द ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

11:38 AM, 25-Apr-2025

upsmp Up Board Result 2025 12:30 बजे आएगा 10वीं का रिजल्ट

यूपी बोर्ड आज दोपहर 12:30 बजे कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। नतीजों की घोषणा प्रयागराज स्थित यूपीएमएसपी मुख्यालय से की जाएगी। नतीजे ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। बाद में विद्यार्थियों की अंक तालिकाएं स्कूलों को भेजी जाएंगी।

11:27 AM, 25-Apr-2025

upsmp Up Board Result 2025 यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने का तरीका

रिजल्ट जारी होने पर यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके लिए आपको सिर्फ रोल नंबर की जरूरत होगी। रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे बताया गया है:
सबसे पहले आप amarujala.com/results पर जाएं।
अब बोर्ड्स की सूची से "UP Board" का चयन करें।
इसके बाद, 10वीं के छात्र "Class 10th Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
यहां अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या रोल कोड दर्ज करें।
"Submit" बटन पर क्लिक करें।
आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
चाहें तो "Download" बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।

10:34 AM, 25-Apr-2025

Up Board 10th Result19 मार्च से दो अप्रैल तक पूरा किया मूल्यांकन का कार्य

यूपी बोर्ड 10वीं यानी हाईस्कूल उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य 19 मार्च से दो अप्रैल तक पूरा कर लिया गया था। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 261 केंद्रों पर किया गया था। यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार, यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के नतीजे आज 25 अप्रैल को जारी होंगे।

यह भी पढ़ें: UPMSP UP Board Result 2025 Live: कुछ देर में आएगा यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक पर ऐसे करें चेक

10:05 AM, 25-Apr-2025

Up Board 10th Result 2025 कहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सबसे तेज परिणाम देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर पंजीकरण कर लें।

10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

08:52 AM, 25-Apr-2025

Up Board 10th Result 12:30 बजे हाईस्कूल के नतीजों की घोषणा होगी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से शुक्रवार, 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे हाईस्कूल के नतीजों की घोषणा की जाएगी। नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ऑनलाइन मोड में जारी किए जाएंगे। करीब 27 लाख से अधिक विद्यार्थियों का इंतजार 25 अप्रैल, यानी आज समाप्त हो जाएगा। 

10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

08:10 AM, 25-Apr-2025

Up Board 10th Result 2025 पिछले साल 20 अप्रैल को आया था रिजल्ट

पिछले वर्षों की बात करें तो 2023 में 25 अप्रैल और 2024 में 20 अप्रैल को रिजल्ट जारी किए गए थे। इस वर्ष 25 अप्रैल को रिजल्ट जारी किया जाएगा। नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किए जाएंगे। कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं इस वर्ष 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच सम्पन्न हुई थीं।

07:17 AM, 25-Apr-2025

Up Board 10th Result नई मार्कशीट पर पानी का नहीं होगा असर

इस बार परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को जो मार्कशीट दी जाएगी, वह विशेष रूप से अधिक टिकाऊ होगी। इस नई मार्कशीट पर न तो पानी का असर होगा, न ही धूप और छांव में इसे लेकर कोई परेशानी होगी, क्योंकि यह अलग-अलग रंगों में दिखेगी। इस सुधार के साथ, छात्रों को अपनी मार्कशीट के रखरखाव के लिए कोई अतिरिक्त चिंता नहीं करनी होगी।

06:46 AM, 25-Apr-2025

Up Board 10th Result डिजिलॉकर पर ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट---

1. अपने मोबाइल/कंप्यूटर ब्राउज़र में DigiLocker का आधिकारिक परिणाम पोर्टल https://results.digilocker.gov.in/ खोलें

2. वेबसाइट खुलने पर पृष्ठ पर दिख रहे ‘Board Results’ सेक्शन में जाएं।

3. सूची में से ‘Uttar Pradesh Board of High School and Intermediate Education’ (UP Board) का चयन करें।

4. उसके बाद परीक्षा वर्ष (2025), कक्षा (10वीं या 12वीं) के सेक्शन में जाएं।

5. उसके बाद रोल नंबर, कक्षा (10वीं या 12वीं) और जन्म तिथि आदि भरने के लिए कहा जाएगा।

6. (A) आवश्यक विवरण भरें (हाईस्कूल): रोल नंबर/अनुक्रमांक, कक्षाः हाईस्कूल (10वीं), जन्म तिथि (DD/MM/YYYY)

(B) आवश्यक विवरण भरें (इण्टरमीडिएट): रोल नंबर/अनुक्रमांक, कक्षाः इंटरमीडिएट (12वीं), माता का नाम (Mother''''''''s Name)

7. ‘मैंने नियम और शर्तें पढ़ ली हैं और उनसे सहमत हूं’ वाले चेक बॉक्स को क्लिक करें।

8. ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।

9. आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे आप प्रिंट और डाउनलोड कर सकते हैं।

10. आप अपनी मार्कशीट की डिजिटल कॉपी भी डिजीलॉकर से डाउनलोड कर सकते हैं, जिसके लिए आप (Access DigiLocker Now) बटन पर क्लिक करें।

नोट: यदि आपने DigiLocker में पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो अपने मोबाइल नंबर से पंजीकरण करके लॉग इन करें। आप अपनी मार्कशीट की डिजिटल कॉपी देखने के लिए DigiLocker में लॉग इन करें और ‘Search Document’ एवं ‘Issued Documents’ सेक्शन में जाए। आपकी मार्कशीट ‘Issued documents’ सेक्शन में उपलब्ध होगी।

04:52 AM, 25-Apr-2025

हाईस्कूल में सीतापुर की हैट्रिक पर होगी नजर

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में सीतापुर के परीक्षार्थी लगातार दो वर्षों से टॉप कर रहे हैं। क्या टॉपर के मामले में सीतापुर की हैट्रिक पूरी होगी, यह शुक्रवार को यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद स्पष्ट हो जाएगा। यूपी बोर्ड की वर्ष 2023 की हाईस्कूल की परीक्षा में सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने 98.33 फीसदी और इंटरमीडिएट में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चरखरी महोबा के शुभ चपरा ने 97.80 फीसदी अंकों के साथ यूपी टॉप किया था। वहीं, 2024 की हाईस्कूल परीक्षा में सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सीतापुर की ही प्राची निगम ने 98.50 फीसदी व इंटरमीडिएट में सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद सीतापुर के शुभम वर्मा ने 97.80 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया था।

03:54 AM, 25-Apr-2025

पांच वर्षों में सबसे बेहतर उपस्थिति

पिछले साल वर्ष 2024 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए पंजीकृत 5525342 परीक्षार्थियों में से 323166 (5.84 फीसदी) गैरहाजिर थे। वहीं, 2023 की बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत 58,84,634 परीक्षार्थियों में से 450012 (7.64 फीसदी) ने परीक्षा छोड़ दी थी। वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा में 51,92,616 विद्यार्थियों में से 434404 परीक्षार्थी (8.36 फीसदी) गैरहाजिर थे। 2021 में कोरोना के कारण बोर्ड परीक्षा नहीं हुई थी, जबकि वर्ष 2020 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए पंजीकृत 56,10,819 परीक्षार्थियों में से 353684 (6.30 फीसदी) अनुपस्थित थे।

02:02 AM, 25-Apr-2025

15 दिनों में हुआ मूल्यांकन

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक प्रदेश के 8140 केंद्रों में आयोजित की गईं थीं और 19 मार्च से दाे अप्रैल तक यानी 15 दिनों में यूपी बोर्ड ने तीन करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन भी पूरा करा लिया था और 22 दिनों में परिणाम तैयार कर लिया। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए कुल 5437233 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 5134725 परीक्षार्थी (94.44) उपस्थित और 302508 (5.56 फीसदी) अनुपस्थित रहे।

01:21 AM, 25-Apr-2025

यहां देखें नतीजा

बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार परीक्षा परिणाम दोपहर 12.30 बजे जारी कर दिया जाएगा। परीक्षाफल को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in और डिजिलॉकर की वेबसाइट www.result.digilocker.gov.in पर देखा जा सकता है।

12:17 AM, 25-Apr-2025

छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सबसे तेज परिणाम देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर पंजीकरण कर लें। यूपी बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट्स

10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

12:06 AM, 25-Apr-2025

UPMSP Class 10th Result Live: 10वीं के नतीजे घोषित, हाईस्कूल में 90.11 प्रतिशत छात्र हुए उत्तीर्ण

UP Board Result: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से करीब 54 लाख छात्रों की मेहनत का फल आज जारी किया जाएगा। यूपी बोर्ड 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ऑनलाइन मोड में जारी किए जाएंगे। नतीजों की घोषणा बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की उपस्थिति में की जाएगी। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें