फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025 Live: संगम में स्नान के लिए उमड़ी भीड़, प्रयागराज वाराणसी हाईवे पर हनुमानगंज बाजार में लगा जाम

Sun, 23 Feb 2025 03:34 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज

खास बातें

Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: मेले की समाप्ति में आज से चार दिन शेष रह गये हैं और आखिरी दिन 26 को महाशिवरात्रि का बड़ा स्नान है इसलिए श्रद्धालुओं  का उत्साह बना हुआ है। लोग संगम में पावन स्नान कर रहे हैं।
विज्ञापन
Mahakumbh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:34 PM, 23-Feb-2025

महाकुंभ पहुंचे फिल्म निर्माता बोनी कपूर  

महाकुंभ में आने पर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने कहा, 'मैं एक कठिन समय में यहां आया हूं, अपने दादाजी के अवशेषों के साथ... मैंने ऐसा दृश्य पहले कभी नहीं देखा। बहुत सारे लोग हैं जो यहां महाकुंभ आए हैं।"

02:56 PM, 23-Feb-2025

'इस कुंभ के जरिए पूरे देश में एकता का संदेश जाता है'

भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि "आज मुझे भगवान जगन्नाथ की नगरी पुरी से प्रयागराज आने का सौभाग्य मिला है। यहां जिस तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं, वो अपने आप में अभूतपूर्व हैं। इसे देखने वाले ही समझ पाएंगे कि यहां 60 करोड़ लोग आए हैं, 60 करोड़ लोगों ने यहां डुबकी लगाई है। उन्होंने यहां आकर अपनी आस्था दिखाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह एकता का कुंभ है। इस कुंभ के जरिए पूरे देश में एकता का संदेश जाता है।"
 

02:37 PM, 23-Feb-2025

हनुमानगंज बाजार में वाहनों की कतार लगी

प्रयागराज वाराणसी हाईवे पर हनुमानगंज बाजार में वाहनों की कतार लगी है। श्रद्धालु सुबह से जाम से जूझ रहे हैं। 

विज्ञापन
10:32 AM, 23-Feb-2025

श्रद्धालुओं का आना जारी

प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर महाकुंभ 2025 का हिस्सा बनने के लिए श्रद्धालुओं का आना जारी है। मेला 26 फरवरी तक चलेगा। ड्रोन से तस्वीरें ली गई हैं।
 

07:17 AM, 23-Feb-2025

आखिरी दिनों में होगा अतिरिक्त दबाव

मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि महाकुंभ के समापन में अब चार दिन ही शेष हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग स्नान के लिए आएंगे। इसलिए महाशिवरात्रि के अलावा अन्य दिनों में भी श्रद्धालुओं का दबाव होगा। इसे भी ध्यान में रखकर तैयारी की जाए। लोगों की श्रद्धा एवं आस्था का ध्यान रखते हुए सभी इंतजाम किए जाएं।

विज्ञापन
06:53 AM, 23-Feb-2025

ज्यादा श्रद्धालु कर सकें स्नान, ऐसी करें व्यवस्था : सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि स्नान पर वसंत पंचमी और माघी पूर्णिमा स्नान पर्व जैसी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को आए सीएम ने अफसरों को कहा कि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु संगम में स्नान कर सकें, ऐसी व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से करीब डेढ़ बजे अरैल पहुंचे। मुख्यमंत्री के करीब एक घंटे बाद केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आगमन हुआ। इस बीच मुख्यमंत्री ने मंत्रियों तथा अफसरों संग महाकुंभ आयोजन में शेष बचे पांच दिन तथा महाशिवरात्रि स्नान पर्व की तैयारियों पर चर्चा की।

06:25 AM, 23-Feb-2025

खाक चौक के संतों का एलान- माघ मेले में भी होगा अमृत स्नान

खाक चौक के संतों ने आगामी माघ मास से नई परंपरा का एलान किया है। माघ मेले में खाक चौक के संत राजसी सवारी के साथ अमृत स्नान करेंगे। इसके लिए दो तिथियां भी तय कर दी गईं। शनिवार को खाक चौक पदाधिकारियों ने मेला प्राधिकरण को पत्र भेजकर इससे जुड़ीं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की है। खाक चौक व्यवस्था समिति के प्रधानमंत्री जगतगुरु संतोषाचार्य के मुताबिक, देश में खाक चौक से 250 से अधिक खलासे एवं साधु-संत जुड़े हैं। सनातन परंपरा में अमावस्या एवं वसंत पंचमी के स्नान का विशेष धार्मिक महत्व है। बैठक में साधु-संतों ने विचार-विमर्श के बाद इन दोनों तिथियों पर अमृत स्नान का फैसला किया। यह अमृत स्नान भी कुंभ के अमृत स्नान की तरह भव्य होगा। इसमें महंत, श्रीमहंत, महामंडलेश्वर एवं जगद्गुरु शिष्यों को लेकर राजसी सवारी के साथ निकलेंगे।

06:06 AM, 23-Feb-2025

आज फिर आएंगे मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को फिर महाकुंभ नगर में आएंगे। अक्तूबर में महाकुंभ का लोगो जारी होने के बाद यह उनका 18वां दौरा होगा। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर करीब ढाई बजे अरैल में उतरेगा। वहां से सेक्टर 21 स्थित सतुआ बाबा के शिविर में जाएंगे। आधे घंटे बाद करीब सवा तीन बजे वह सेक्टर 20 स्थित शिविर में श्रीकांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती से भेंट करेंगे। 45 मिनट की वार्ता के बाद करीब चार बजे वह अरैल जाएंगे और वहां से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

06:01 AM, 23-Feb-2025

Mahakumbh 2025 Live: संगम में स्नान के लिए उमड़ी भीड़, प्रयागराज वाराणसी हाईवे पर हनुमानगंज बाजार में लगा जाम

आज महाकुंभ का 42वां दिन है। मेले की समाप्ति में आज से चार दिन शेष रह गये हैं और आखिरी दिन 26 को महाशिवरात्रि का बड़ा स्नान है इसलिए श्रद्धालुओं  का उत्साह बना हुआ है। लोग संगम में पावन स्नान कर रहे हैं। डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 करोड़ पार। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें