फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025 Live: पवित्र स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का आना जारी, 54 करोड़ से अधिक लोगों ने लगाई डुबकी

Mon, 17 Feb 2025 08:42 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज

खास बातें

Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनुसार रविवार को 1.49 करोड़ लोगों ने संगम में डुबकी लगाई। 
विज्ञापन
महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:41 PM, 17-Feb-2025

54.31 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया पुण्य स्नान

17 फरवरी सोमवर तक 54.31 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई।

08:20 PM, 17-Feb-2025

नैनी ब्रिज पर भारी ट्रैफिक

काफी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं। सोमवार रात नैनी ब्रिज पर भारी ट्रैफिक देखने को मिला।
 

03:23 PM, 17-Feb-2025

सेक्टर 8 के शिविर में लगी आग पर फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

महाकुंभ में बजरंगदास मार्ग पर स्थित सेक्टर 8 के शिविर में आग लगने लग गई। कोई हताहत नहीं हुआ। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।
 

विज्ञापन
03:01 PM, 17-Feb-2025

'हमने कुंभ, महाकुंभ और अर्ध कुंभ का दौरा किया है'

प्रयागराज महाकुंभ दौरे पर समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि हमने कुंभ, महाकुंभ और अर्ध कुंभ का दौरा किया है। 2001 में महाकुंभ के बाद, मुझे सभी कुंभों में भाग लेने का अवसर मिला। और आज, मैं यहां हूं।
 

02:59 PM, 17-Feb-2025

श्रद्धालुओं का प्रयागराज पहुंचना जारी

महाकुंभ 2025 के लिए श्रद्धालुओं का प्रयागराज पहुंचना जारी है। प्रयागराज जंक्शन पर भी भीड़ है। संगम पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है।

विज्ञापन
01:26 PM, 17-Feb-2025

शॉर्टकट के चक्कर में जान जोखिम में डाल रहे हैं 

प्रयागराज में नैनी ब्रिज पर लिपरेसी चौराहे पर चौथा जाम के कारण श्रद्धालु जान जोखिम में डालकर 10 फीट की जाली फांदकर निकल रहे हैं। ऐसे में हादसा हो सकता है।  माताएं-बहन और बजुर्गों के साथ युवा श्रद्धालु जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं।


 

01:11 PM, 17-Feb-2025

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़

प्रयागराज में इलाहाबाद हाईकोर्ट पानी की टंकी के रास्ते प्रयागराज जंक्शन की तरफ भीड़ बढ़ रही है। महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

12:45 PM, 17-Feb-2025

त्रिवेणी संगम के घाटों से ड्रोन से ली तस्वीरें

प्रयागराज में त्रिवेणी संगम के घाटों से ड्रोन से तस्वीरें ली गई हैं। यहां श्रद्धालु महाकुंभ 2025 में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम महाकुंभ 2025 में अब तक 51 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।
 

12:23 PM, 17-Feb-2025

प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का आना जारी है। विश्व के सबसे बड़े समागम महाकुंभ 2025 में अब तक 52 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके हैं।
 

12:19 PM, 17-Feb-2025

यह एक ऐतिहासिक कुंभ है: अजय भट्ट

प्रयागराज में भाजपा सांसद अजय भट्ट ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देता हूं। आप यहां आस्था देख सकते हैं। यहां लोग आ रहे हैं। हालांकि उन्हें यात्रा के दौरान समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, फिर भी वे यहां आ रहे हैं। यह एक ऐतिहासिक कुंभ है..."

06:56 AM, 17-Feb-2025

रेलवे स्टेशनों पर मौनी अमावस्या वाला इमरजेंसी प्लान किया लागू 

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भगदड़ के बद प्रयागराज जंक्शन समेत शहर के सभी स्टेशनों पर मौनी अमावस्या वाला इमरजेंसी प्लान लागू किया गया है। प्लेटफॉर्म पर भीड़ एकत्रित न हो, इसके लिए ज्यादा से ज्यादा स्पेशल ट्रेन चलाने का फरमान जारी हुआ है। रेलवे अफसरों ने 28 फरवरी तक किसी भी तरह की ढिलाई न बरतने की बात कही है। अधिकारियों का कहना है कि ऑन डिमांड ट्रेनों का ही संचालन होगा। इस बीच रविवार को देर शाम तक 117 स्पेशल ट्रेनों चलाई गई। 

06:40 AM, 17-Feb-2025

वीआईपी प्रोटोकॉल अगली सूचना तक बंद, रेलवे के रेस्ट हाउस की बुकिंग नहीं

माघी पूर्णिमा के बाद भी उम्मीद से ज्यादा जुट रही भीड़ को देखते रेलवे ने सभी वीआईपी प्रोटोकॉल अगली सूचना तक के लिए निरस्त कर दिए हैं। इतना ही नहीं, प्रयागराज स्थित रेलवे के रेस्ट हाउस की भी सभी अग्रिम बुकिंग बंद कर दी गई है।  महाकुंभ की वजह से तमाम जोनल रेलवे के अफसर आदि प्रयागराज पहुंच रहे हैं। वरिष्ठता के हिसाब से उन्हें प्रोटोकॉल दिया जा रहा है। इसमें रेलवे के कर्मचारियों एवं सुरक्षाकर्मियों की भी ड्यूटी रहती है। इस बीच उमड़ रही भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल ने सभी वीआईपी प्रोटोकॉल अगली सूचना तक के लिए निरस्त कर दिए हैं। साथ ही रेस्ट हाउस की एडवांस बुकिंग भी बंद किए जाने का फरमान जारी किया गया है। विशेष परिस्थितियों में ही रेस्ट हाउस में एडवांस बुकिंग होगी। प्रयागराज मंडल के डीआरएम हिमांशु बडौनी ने इसकी पुष्टि की है। 

06:20 AM, 17-Feb-2025

Mahakumbh 2025 Live: पवित्र स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का आना जारी, 54 करोड़ से अधिक लोगों ने लगाई डुबकी

आज महाकुंभ का 36वां दिन है। श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। मौनी पर प्रयागराज में और शनिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसों के बाद भी लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनुसार रविवार को 1.49 करोड़ लोगों ने संगम में डुबकी लगाई। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें