प्रयागराज में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में 2027 में महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा और हम संतों, साधुओं और धार्मिक संगठनों के लोगों के साथ चर्चा करेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि महाकुंभ में बेहतरीन व्यवस्थाएं हों और लोगों को इसका बेहतरीन लाभ मिले।
तीर्थराज प्रयाग पहुंचे सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने संगम में डुबकी लगाई है। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने प्रदेश सरकार की ओर से हार्दिक स्वागत किया।
त्रिवेणी संगम से श्रद्धालु स्नान कर लौट रहे हैं। श्रद्धालुओं की कतारें दिख रही हैं। लेटे हनुमान जी के दर्शन के लिए लंबी लाइनें हैं। संगम नोज पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
मलाका हाईवे पर एक गाड़ी में आग लग गई है। लेकिन कोई जन हानि नहीं हुई है।
उदासीन अखाड़ा बंधुआ कला छावनी के प्रमुख और अखिल भारतीय उदासीन सांप्रदायिक संगत के अध्यक्ष महंत धर्मेंद्र दास ने कहा कि महाकुंभ ग्लैमर और पांच सितारा संस्कृति का केंद्र नहीं है। यह साधुओं, भक्तों और सनातन आस्था का केंद्र है। साधुओं का एक वर्ग महाकुंभ में वायरल सनसनी के बारे में हो रही चर्चा से नाखुश है। आगे कहा कि इससे ध्यान भटकता है कि यह त्योहार वास्तव में किस बारे में है। वो है आध्यात्मिकता और भक्तों की आस्था। पिछले महीने महाकुंभ की शुरुआत के बाद से कई प्रभावशाली लोगों, मॉडलों और अभिनेताओं ने समय बिताया है।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में 2 बजे तक कल्पवास में 10 लाख से अधिक श्रद्धालु हैं तो वहीं 99.65 लाख तीर्थयात्री पहुंचे हैं। आज से अब तक कुल 1.09 लाख से अधिक लोगों ने स्नान किया है। वहीं 8 फरवरी तक 42 करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान कर लिया है।
यागराज की पावन धरा पर सोमवार को देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कदम रखेंगी और इसकी भव्यता व दिव्यता की साक्षी बनेंगी। वे आठ घंटे से अधिक समय तक प्रयागराज में रहेंगी और इस दौरान संगम स्नान के साथ ही यहां अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।
पूर्व सांसद जया प्रदा ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं। लाखों श्रद्धालु जिस भक्ति और श्रद्धा के साथ त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने आ रहे हैं, वह देखने लायक है।" उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा, "सरकार ने जिस तरह से सभी भक्तों के लिए शानदार व्यवस्थाएं की हैं, वह काबिल-ए-तारीफ है।"
प्रयागराज में महाकुम्भ 2025 का भव्य आयोजन जारी है और इसमें श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ रही है। अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा ने रविवार को अपने बेटे संग त्रिवेणी संगम में पावन डुबकी लगाई। उन्होंने कुम्भ मेले में पहुंचकर अपनी खुशी जाहिर की और केंद्र एवं राज्य सरकार की व्यवस्थाओं की सराहना की।
कसारी गांव के सामने आवागमन को पुलिस ने रोक दिया है। वहीं दूसरी तरफ प्रयागराज-रायबरेली हाईवे पर नवाबगंज से 12 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे आज 12 बजे तक कल्पवास में 10 लाख से अधिक श्रद्धालु हैं तो वहीं 84.29 लाख तीर्थयात्री पहुंचे हैं। आज से अब तक कुल 94.29 लाख से अधिक लोगों ने स्नान किया है। वहीं 8 फरवरी तक 42 करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान कर लिया है।
महाकुंभ के सेक्टर 19 में आज एक कल्पवासी के तंबू में अचानक से आग लग गई। आग का कारण गैस सिलेंडर में रिसाव का बताया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि दमकलकर्मियों ने 10 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया और कोई हताहत नहीं हुआ।
राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रयागराज में राजस्थान मंडप में श्रद्धालुओं को भोजन परोसा है।
झूंसी से लेकर अलोपी बाग तक जाम लग गया है। मेले में भारी भीड़ देखी जा रही है। घाटों पर भी भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी है।
आज भी महाकुंभ में वीवीआईपी लोगों का लगेगा तांता
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके. शिवकुमार समेत अन्य के आने और जाने का सिलसिला रहेगा। बता दें कि 09 फरवरी 2025 दोपहर 14:30 बजे वायुयान द्वारा बमरौली एयरपोर्ट, प्रयागराज पर सीएम धामी का आगमन होगा। वह संगम स्नान कर उत्तराखंड मंडपम्, सेक्टर-07 का भ्रमण करेंगे और कल सुबह वापस रवाना होंगे।
त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने के लिए महाकुंभ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं का आना जारी है।