प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी पहुंचे। महाकुंभ पहुंचने पर उन्होंने कहा कि महाकुंभ हमारी विरासत और संस्कृति का प्रतीक है। यह हमारे पूर्वजों और संतों की विरासत है। जो ग्रहों की गणना से आता है। आगे कहा कि हम भाग्यशाली हैं और हम यहां जो भीड़ देख रहे हैं वह एक बड़ी बात है जो हमें केवल भारत में ही देखने को मिलती है। मैं पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए इंतजामों के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देता हूं। लोग देश-विदेश से यहां आ रहे हैं। वहीं उन्होंने दिल्ली चुनाव परिणाम को लेकर कहा कि दिल्ली के लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी पर भरोसा है। दिल्ली के लोगों को भरोसा था कि उनका विकास डबल इंजन सरकार द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा, इसलिए उन्होंने ऐतिहासिक बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनाई।
महामंडलेश्वर से लेकर न्यायाधीश तक के वाहन फाफामऊ में भीषण जाम में फंसे
प्रयागराज के फाफामऊ में भीषण जाम लगा। पुलिस की बैरीकेडिंग तोड़ते कुछ गाड़ियां संगम की ओर रवाना हुईं। दोपहर दो बजे पुलिस से नोकझोंक हुई।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महाकुंभ में पहुंचकर पावन स्नान किया।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज हवाई अड्डे पर पहुंचे हैं।
दशाश्वमेध घाट के पास लगा लंबा जाम
यूपी के रायबरेली में आजकल लखनऊ-प्रयागराज एनएच हाईवे पर बछरावां से टोल प्लाजा तक दिन भर जाम लग रहा है। भारी संख्या में प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं के कारण जाम की स्थिति बन रही है। इस कारण बछरावां से टोल प्लाजा तक शनिवार सुबह 5 बजे से ही करीब 10 किलोमीटर की दूरी में जाम की स्थिति रही।राहगीर सुनील सचिन प्रकाश जीतू का कहना था कि वह लोग शनिवार सुबह टोल प्लाजा से शुरू हुए जाम में बछरावां तक आने में उनका ढाई घंटे का समय लग गया। यह सभी भीड़ भारी संख्या में निजी वाहनों से महाकुंभ स्नान के लिए जा रही है वह लोग भी महाकुंभ ही जा रहे हैं। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि महाकुंभ में शाही स्नान के लिए लोग निजी वाहनों से प्रयागराज जा रहे हैं। जिस लिए टोल टैक्स से बछरावां तक का जाम की स्थिति है।
संगम में माइक से लगातार अनाउंसमेंट किया जा रहा है। संगम घाट पर भीड़ का दबाव बढ़ रहा है।
महाकुंभ में संगम में स्नान करने पहुंच रहे लाखों श्रद्धालु
महाकुंभ में लगातार श्रद्धालुओं की बढ़ रही संख्या
तीर्थनगरी प्रयागराज में महाकुंभ का आज 27वां दिन है। एक बार फिर से महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। वहीं प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर नए पुल से लेकर नैनी तक 5 किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया है।
उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनीतिक पेंशन मंत्री धर्मपाल सिंह आज दोपहर 3 बजे अरेल स्थित मेला सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता करेंगे।
भाजपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज संगम में परिवार संग आस्था की डुबकी लगाई। वहीं 8 फरवरी, सेक्टर 9 में स्थित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित 'मेगा यूथ फेस्ट' में दोपहर को 2 से 4:30 बजे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगें।
नगवासु की मंदिर की ओर से भारी संख्या में श्रद्धालु सेक्टर 18, 19 की तरफ बढ़ रहे हैं। पीपा पुल संख्या 13 पर पुलिस चौकी की पुलिस लगातार चेतावनी दे रही है कि घाट पर भीड़ बढ़ रही है। इसलिए स्नान कर तुरंत लौट जाएं।
महाकुंभ में हर दिन लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। नाग वासुकी मंदिर की ओर चौराहे पर चारों ओर से श्रद्धालुओं की कतारें बढ़ रही हैं।
महाकुंभ में 2025 में श्रद्धालुओं का जन सैलाब लगातार बढ़ रहा है । दिन निकलते ही शहर जाम की समस्या से जूझने लगता है। झूसी में शास्त्री ब्रिज की तरफ से बैरिकेडिंग की गई है। जिन श्रद्धालुओं को सेक्टर 18-19 में जाना है। उन्हें भी पूरा शास्त्री ब्रिज पार करके जाना पड़ रहा है। श्रद्धालु पैदल ही शास्त्री ब्रिज को पार कर मेला परिसर में पहुंच रहे हैं। यहां दो किलोमीटर का सफर ढाई घंटे में तय हो रहा है। जिसके चलते व्हीकल कई घंटे फंसे रहते हैं।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रयागराज पहुंचे। वे आज महाकुंभ जाएंगे।
मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम में स्नान करने वालों का आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। महाकुंभ के अभी 19 दिन शेष हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि स्नान करने वालों की संख्या 50 करोड़ पार कर जाएगी। शुक्रवार को स्नानार्थियों का आंकड़ा 40 करोड़ पार कर गया।
महाकुंभ नगर में स्नानार्थियों की कुल संख्या 40 करोड़ को पार कर गई है। शुक्रवार को भी श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा और रात आठ बजे तक 94.70 लाख लोगों ने स्नान किया। इसके बाद भी मेला क्षेत्र में आने तथा स्नान करने वालों का तांता लगा रहा। महाकुंभ आयोजन से पहले ही 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद की गई थी, जो शुक्रवार को ही पूरी हो गई। मेला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को ही 39.74 करोड़ लोग स्नान कर चुके थे। वहीं शुक्रवार को सुबह 10 बजे तक 46 लाख से अधिक लोग स्नान कर चुके थे। इस तरह से 40 करोड़ का आंकड़ा सुबह ही पार हो गया।