सिलिंडर फटने की घटना के बाद महाकुंभ में स्नान करने आए श्रद्धालु का हाल जानने के लिए परिजनों और परिचितों ने फोन किया, लेकिन नेटवर्क की खराबी की वजह से लोगों को थोड़ी दिक्कतें हुईं। अधिकारियों के पास भी अलग-अलग जिलों से फोन आते रहे। वह घायलों की जानकारी लेते रहे। सेक्टर-19 के रेलवे ब्रिज के नीचे सिलिंडर फटने से रविवार को आग लग गई। सोशल मीडिया के जरिये लोगों तक बात पहुंची तो उन्होंने अपनों का हाल जानने के लिए फोन मिलाया।
मेले में हरियाणा के नीरज कुमार, सिलीगुड़ी की पद्मा सूत्रधार और कुंडा प्रतापगढ़ के रमेश तिवारी मामूली रूप से झुलस गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एनडीआरफ की टीम अपने साथ कैंप ले गई। दूरसंचार से जुड़े सूत्रों की मानें तो महाकुंभ मेले में करीब 20 लाख लोग फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसकी वजह से नेटवर्क में गड़बड़ी हुई है। इसकी वजह से लोगों की चिंता और ही बढ़ गई।
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आग की घटना के बाद अस्पताल में तैयारी की गई है। गनीमत है कि अभी तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटनास्थल का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र का मुआयना करके अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। पीएम मोदी ने सीएम योगी से घटना को लेकर बातचीत की है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाकुंभ2025 में आध्यात्मिक गुरु जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को महाकुम्भ मेला क्षेत्र में पर्यटन विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हजारों वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में कहीं भी कोई भेदभाव नहीं, जातिवाद नहीं। इसमें भारत के दक्षिण से लोग आते हैं, भारत के पूर्व और पश्चिम से लोग आते हैं। कुंभ में गरीब-अमीर सब एक हो जाते हैं। एक तरफ प्रयागराज, उज्जैन, नासिक और हरिद्वार में कुंभ का आयोजन होता है, वैसे ही, दक्षिण भू-भाग में, गोदावरी, कृष्णा, नर्मदा और कावेरी नदी के तटों पर पुष्करम होते हैं। इसी तरह कुंभकोणम से तिरुक्कड-यूर, कूड़-वासल से तिरुचेरई अनेक ऐसे मंदिर हैं, जिनकी परम्पराएं कुंभ से जुड़ी हुई हैं। 'कुंभ', 'पुष्करम' और 'गंगा सागर मेला' - हमारे ये पर्व, हमारे सामाजिक मेल-जोल को, सद्भाव को, एकता को बढ़ाने वाले पर्व हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' प्रयागराज के महाकुंभ में चलाया गया। मन की बात के 118वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आपने देखा होगा कि कुंभ में युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। ये बात सही है कि जब युवा पीढ़ी गर्व के साथ अपनी सभ्यता से जुड़ती है, तो उसकी जड़ें मजबूत होती हैं और उसका सुनहरा भविष्य सुनिश्चित होता है। इस बार कुंभ में हम बड़े पैमाने पर डिजिटल फुटप्रिंट्स भी देख रहे हैं।"
इटली में ध्यान एवं योग केंद्र के संस्थापक एवं प्रशिक्षक माही गुरुजी ने अपने अनुयायियों के साथ आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। प्रयागराज महाकुंभ से लौटी महिलाओं ने मुख्यमंत्री के समक्ष रामायण, शिव तांडव और कई भजनों का पाठ किया।
इटली से आए एक प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। प्रयागराज महाकुंभ से लौटी महिलाओं ने मुख्यमंत्री के सामने रामायण, शिव तांडव और कई भजनों का पाठ किया।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर सुबह की आरती की गई।
25 जनवरी को महाकुंभ नगर में अमर उजाला और उससे जुड़े उपक्रम जीवांजलि और माय ज्योतिष की ओर से 'अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ महोत्सव' का आयोजन होने जा रहा है। कई ज्योतिषाचार्य और इस विषय से जुड़े विद्वान महोत्सव का हिस्सा बनेंगे।
महिलाओं को नागा संन्यासी बनाने के लिए आज से दीक्षा आरंभ होगी। महिलाओं को भी गुरु परंपरा के मुताबिक ही दीक्षा दी जाएगी। 26 एवं 27 जनवरी को भी नागा दीक्षा होगी।
तीर्थराज प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के सातवें दिन श्रद्धालु संगम में आस्था के साथ स्नान कर रहे हैं। महाकुंभ में नागा संन्यासी बनाने की दीक्षा कल से आरंभ हो गई है। आज महिलाओं के लिए दीक्षा दी जाएगी। 22 जनवरी को यूपी कैबिनेट भी महाकुंभ में होगी।