फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh Live: शाम 6 बजे तक 1.11 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान; अब तक 64 करोड़ से अधिक लोग लगा चुके डुबकी

Tue, 25 Feb 2025 07:13 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेवटर्क, महाकुंभ नगर

खास बातें

Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates:  महाकुंभ में 64 करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि को देखते हुए मंगलवार से मेला क्षेत्र नो व्हीकल जोन रहेगा। मंगलवार से शुरू होकर यह प्रतिबंध पर्व की समाप्ति तक लागू होगा।
विज्ञापन
संगम पर गंगा आरती के समय का एक दृश्य - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:03 PM, 25-Feb-2025

आज शाम 6 बजे तक 1.11 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया
प्रयागराज महाकुंभ में मंगलवार शाम छह बजे तक एक दिन में 1.11 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया। कल तक दर्ज आंकड़े के मुताबिक अब तक 63.36 करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं, अगर आज महाकुंभ पहुंचे श्रद्धालुओं की संख्या जोड़ दें तो अब तक 64 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके हैं।

05:51 PM, 25-Feb-2025

नूपुर शर्मा पहुंचीं महाकुंभ, लगाई डुबकी
निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा मंगलवार को महाकुंभ पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के बाद "हर हर महादेव" का जयघोष किया।

04:36 PM, 25-Feb-2025

आज शाम 4 बजे तक 97.21 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया
प्रयागराज महाकुंभ में मंगलवार शाम चार बजे तक एक दिन में 97.21 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। कल तक दर्ज आंकड़े के मुताबिक अब तक 63.36 करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं। 

विज्ञापन
04:11 PM, 25-Feb-2025
हैंड प्रिंटिंग - फोटो : अमर उजाला

हाथों की छाप पहल के जरिए आस्था और संस्कृति का देखने को मिला रहा संगम
महाकुंभ 2025 में महाकुंभ नगर के सेक्टर-1 में स्थित गंगा पंडाल में एक बार फिर "हाथों की छाप" (हैंड प्रिंटिंग) पहल के जरिए आस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

03:55 PM, 25-Feb-2025

ईशा अंबानी पहुंचीं महाकुंभ
रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी मंगलवार को प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में पहुंचीं। इस दौरान स्वामी चिदानन्द सरस्वती समेत अन्य लोग भी साथ मौजूद रहे। 

विज्ञापन
02:54 PM, 25-Feb-2025

'महाकुंभ भक्ति और आस्था का संगम है'

प्रयागराज में हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि "महाकुंभ भक्ति और आस्था का संगम है। आज यहां पवित्र स्नान का अवसर पाकर हम बहुत खुश हैं।"
 

02:43 PM, 25-Feb-2025

'भारत की संस्कृति और हिंदुत्व हमेशा से विश्व प्रसिद्ध रहा है'

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुखू महाकुंभ में पवित्र स्नान करने के लिए प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचने पर कहा "मैं बहुत खुश हूं कि मुझे यहां आने और अपने परिवार के साथ महाकुंभ में पवित्र स्नान करने का अवसर मिला। भारत की संस्कृति और हिंदुत्व हमेशा से विश्व प्रसिद्ध रहा है।"

02:41 PM, 25-Feb-2025

बिना जवाब दिए निकल गए सुखविंदर सिंह सुक्खू

प्रयागराज में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मालदीव की अपनी विदेश यात्रा के बारे में भाजपा के आरोप के बारे में पूछे जाने पर बिना जवाब दिए चले गए।
 

02:39 PM, 25-Feb-2025

वे प्रयागराज को बदनाम करने के तरीके खोज रहे थे: योगी

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि "उन्होंने (समाजवादी पार्टी ने) प्रयागराज को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आप प्रयागराज के बारे में दुष्प्रचार कर रहे थे... जैसा कि किसी ने सही कहा है, 'जिसकी जैसी दृष्टि वैसी उसकी सृष्टि'... वे प्रयागराज को बदनाम करने के तरीके खोज रहे थे। कुछ लोग संसद में कह रहे थे कि महाकुंभ में हजारों लोग मारे गए हैं लेकिन महाकुंभ के दौरान 28,000 लोग अपने परिवारों से मिल गए... समाजवादी पार्टी और कांग्रेस केवल भारत को बदनाम करना चाहते हैं। उनकी लड़ाई भाजपा के खिलाफ हो सकती है, लेकिन कभी-कभी भाजपा के खिलाफ लड़कर वे भारत के खिलाफ हो जाते हैं..."
 

02:37 PM, 25-Feb-2025

नूपुर शर्मा ने त्रिवेणी संगम में लगाई पवित्र डुबकी

यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ में पूर्व भाजपा नेता नूपुर शर्मा ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई है। नूपुर शर्मा ने महाकुंभ मेले के दौरान त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने के बाद "हर हर महादेव" कहा।
 

01:29 PM, 25-Feb-2025

अलोपी बाग में एक झुग्गी में लगी आग

महाकुंभ क्षेत्र में फिर से आग लगने की सूचना है। अलोपी बाग में एक झुग्गी में आग लग गई। हालांकि खुद ही आग पर काबू पा लिया गया।

01:19 PM, 25-Feb-2025

भारी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु

प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर पावन डुबकी लगाने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वीडियो प्रयागराज रेलवे स्टेशन से है।
 

07:36 AM, 25-Feb-2025

रीवा-बांदा-चित्रकूट की तरफ से आने वाले वाहन

1- नवप्रयागम पार्किंग पूर्वी/पश्चिमी/विस्तार
2- एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट पार्किंग यमुना पट्टी
3- महेवा पूरब/पश्चिम पार्किंग
4- मीरखपुर कछार पार्किंग

07:20 AM, 25-Feb-2025

महाकुंभ में देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं का आगमन जारी है।

07:05 AM, 25-Feb-2025

पार्किंग व्यवस्था- मिर्जापुर की तरफ से आने वाले वाहन

1- देवरख उपरहार पार्किंग उत्तरी/दक्षिणी
2- टेंट सिटी पार्किंग मदनुआ/मवइया/देवरख
3- ओमेक्स सिटी पार्किंग
4- गजिया पार्किंग उत्तरी/दक्षिणी

पार्किंग में वाहनों को खड़ा करके पैदल अरैल बांध रोड से मेला क्षेत्र में प्रवेश होगा। श्रद्धालु सोमेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन पूजन कर सकेंगे।

06:49 AM, 25-Feb-2025

पार्किंग व्यवस्था- वाराणसी की तरफ से आने वाले वाहन

1- महुआ बाग थाना झूंसी पार्किंग (अखाड़ा पार्किंग)
2- सरस्वती पार्किंग झूंसी रेलवे स्टेशन
3- नागेश्वर मंदिर पार्किंग
4- ज्ञान गंगा घाट छतनाग पार्किंग
5- शिव मंदिर उस्तापुर महमूदाबाद पार्किंगवाराणसी की तरफ से आने वाले श्रद्धालु पार्किंग में वाहनों को खड़ा करके पैदल छतनाग मार्ग से मेला क्षेत्र में प्रवेश करेंगे एवं मेला क्षेत्र में स्नान के बाद अपने निकटतम स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर पर जाकर दर्शन पूजन कर सकेंगे।

06:41 AM, 25-Feb-2025

बाहर के जनपदों से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था

जौनपुर की तरफ से आने वाले वाहन
1- चीनी मिल पार्किंग
2- पूरे सूरदास पार्किंग गारापुर रोड
3- समयामाई मंदिर कछार पार्किंग
4- बदरा सौनौटी रहीमापुर मार्ग उत्तरी/दक्षिणी पार्किंग

जौनपुर की तरफ से आने वाले श्रद्धालु पार्किंग में अपने वाहनों को खड़ा करके पैदल ओल्ड जीटी मार्ग से मेला क्षेत्र में प्रवेश करेंगे एवं मेला क्षेत्र में स्नान के बाद अपने निकटतम स्थित महादेव गंगोली शिवाला मंदिर में दर्शन पूजन कर सकेंगे।

06:22 AM, 25-Feb-2025

Mahakumbh Live: शाम 6 बजे तक 1.11 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान; अब तक 64 करोड़ से अधिक लोग लगा चुके डुबकी

महाकुंभ में 63 करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि को देखते हुए मंगलवार से मेला क्षेत्र नो व्हीकल जोन रहेगा। मंगलवार से शुरू होकर यह प्रतिबंध पर्व की समाप्ति तक लागू होगा। इस दौरान प्रशासकीय व चिकित्सीय वाहनों को छोड़कर मेला क्षेत्र में अन्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पर्व पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए यह निर्णय मेला पुलिस की ओर से लिया गया है। मंगलवार सुबह आठ बजे से यह व्यवस्था लागू होगी। डीआईजी मेला वैभव कृष्ण ने बताया कि मेला क्षेत्र में वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। श्रद्धालुओं के वाहन स्थान रिक्त होने तक निकटतम पार्किंग स्थलों में पार्क कराए जाएंगे। महाशिवरात्रि पर अक्षयवट दर्शन के लिए बंद रहेगा। महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि को देखते हुए मंगलवार से मेला क्षेत्र नो व्हीकल जोन रहेगा। मंगलवार से शुरू होकर यह प्रतिबंध पर्व की समाप्ति तक लागू होगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें