प्रयागराज जिले की दो लोकसभा सीटों इलाहाबाद और फूलपुर का चुनाव परिणाम आ गया है। इलाहाबाद में 40 साल बाद कांग्रेस ने वापसी की है। पहले दोनों सीटें भाजपा के खाते में थीं। कांग्रेस के उज्जवल रमण सिंह ने भाजपा के नीरज त्रिपाठी को पराजित कर दिया। जबकि भाजपा के प्रवीण सिंह पटेल भाजपा की फूलपुर सीट बचाने में सफल रहे। कड़े मुकाबले में उन्होंने सपा के अमरनाथ मौर्य को पराजित कर दिया।
फूलपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रवीण सिंह पटेल 5247 वोटों से आगे चल रही है। प्रवीण पटेल (भाजपा) 152886 और अमरनाथ मौर्या (सपा) 147639 मत। जगन्नाथ पाल ( बसपा ) 26049 वोट पा चुके हैं।
कांग्रेस के उज्ज्वल रमण सिंह 136086 मत पाकर भाजपा के नीरज त्रिपाठी से 12279 मतों से आगे चल रहे हैं। नीरज त्रिपाठी को 123807 मत मिले हैं। बसपा के रमेश पटेल 12346 पर लड़ रहे हैं।
इलाहाबाद संसदीय सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह ने पांचवें राउंड में भाजपा पर 5389 मतों की बढ़त बना ली है। उज्जवल रमण सिंह कांग्रेस को 100950 और भाजपा के नीरज त्रिपाठी को 95561 मत मिले हैं।
फूलपुर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रवीण सिंह पटेल आगे चल रहे हैं। प्रवीण पटेल को 18028 और सपा के अमरनाथ मौर्य को 16071 मत मिले हैं।
इलाहाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी के नीरज त्रिपाठी आगे चल रहे हैं। नीरज त्रिपाठी 27878 मतों के साथ आगे चल रहे हैं। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के उज्ज्वल रमण सिंह 24548 मतों के सात पीछे चल रहे हैं।
इलाहाबाद लोकसभा से भाजपा के नीरज त्रिपाठी 18416, कांग्रेस के उज्ज्वल रमण सिंह 15127, बसपा के रमेश कुमार पटेल को 120ॅ1 मत मिले हैं।
इलाहाबाद लोकसभा से नीरज त्रिपाठी 18416, उज्जवल रमण सिंह 15127, रमेश कुमार पटेल 1201
[10:04, 04/06/2024] Rahul Sharma Ji: फूलपुर से प्रवीण पटेल 14888, अमरनाथ मौर्या 14059 ,जगन्नाथ जगन्नाथ पाल 3372
इलाहाबाद लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी 14426 मतों के साथ उज्ज्वल रमण से आगे चल रहे हैं। उज्ज्वल को 12155 मत मिले हैं। बसपा के रमेश पटेल 829 मतों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
मुंडेरा मंडी में मतगणना शुरू हो गई।
सभी दलों के मतगणना एजेंट मतगणना स्थल पर पहुंच गए हैं।