अलीगढ़ में 06 बजे तक लगभग 56.57 प्रतिशत वोटिंग की सूचना है। बसपा के जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्रा ने शहर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
अलीगढ़ में शाम 05 बजे तक 54.34 प्रतिशत वोटिंग हुई। दादों के गांव कसेर स्थित मतदान केंद्र पर महिलाओं ने जमकर जोश दिखाया और मतदान किया। संगीता ने वोट करने के बाद प्रसन्नता प्रकट की।
विधानसभावार मतदान प्रतिशत
कल्याण सिंह के पौत्र और यूपी सरकार में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने अलीगढ़ के अतरौली स्थित अपने गांव मढ़ोली में मतदान किया।
अलीगढ़ लोकसभा संसदीय क्षेत्र में मतदान दिवस के दौरान लोक शांति बनाए रखने एवं स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक मतदान कराए जाने के लिए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा 135 (ग) के खंड-1 में यथा उपबंधित मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय से 48 घंटे पूर्व अर्थात् 24 अप्रैल की सांय 06: 00 बजे से 26 अप्रैल की सांय 06:00 बजे मतदान समाप्ति तक जनपद की सभी देसी शराब, विदेशी मदिरा, बियर एवं भांग के थोक व फुटकर अनुज्ञापनों, मॉडलशॉप, एफएल- 6/7 बार अनुज्ञापनों, एफएल 9/9 ए सैन्य कैंटीन अनुज्ञापनों, एफएल-49 बंधित फार्मेसी आदि अनुज्ञापनों एवं वेव आसवनी एंड ब्रिवरीज, अहमदपुरा, अतरौली, अलीगढ़ से मदिरा का क्रय-विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। आज शाम 6 बजे के बाद दुकानें खुल जाएंगी।
लगातार बढ़ती गर्मी और खेतों में निकल रहे गेहूं के बीच किसान निकाल रहा मतदान के लिए समय, अमर उजाला के रिपोर्टर इकराम वारिस की ग्राउंड रिपोर्ट
अलीगढ़ में दोपहर 1 बजे तक 35.33 प्रतिशत वोटिंग हुई।
भाजपा के धुरी समझे जाने वाले कल्याण सिंह के गांव मढ़ोली में भाजपा के प्रत्याशी सतीश गौतम का विरोध हुआ। वहां के बूथ अध्यक्ष नवरत्न सिंह ने कहा कि भाजपा के विरोध में नहीं प्रत्याशी सतीश गौतम के विरोध में वोट डाला है।
अलीगढ़ की विधानसभा 75 कोल क्षेत्र धनीपुर ब्लाक के गांव जल्लुपुर सेहौर में मतदान केंद्र जल्लुपुर सेहौर में बूथ संख्या 313 पर करीब एक घंटे से ईबीएम मशीन खराब होने से मतदान रूका हुआ है। मतदाता परेशान होकर घर की ओर वापस लौट रहे हैं।
अलीगढ़ में 11 बजे तक 24.35 प्रतिशत वोटिंग हुई।
आंख और पांव में परेशानी होने के बावजूद मतदान करने आईं बुजुर्ग महिला
मित्र परिवार ने सपरिवार एक साथ प्रातः 7 बजे डी एस कालेज, अलीगढ़ मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाला । यह तीन पीढ़ियां हैं जिन्होंने एक साथ वोट किया।
आरएसएस के अनुषांगिक संगठन सहकार भारती के अलीगढ़ विभाग संयोजक अंशुल राठौर ने किया मतदान। मतदान के बाद प्रशन्नता जाहिर करते अंशुल राठौर।
पोलिंग पार्टियों को डी-कोडिंग के साथ ही ईवीएम, वीवी पैट, जरूरी दवाओं के लिए मेडिकल किट उपलब्ध कराई गई। मतदाताओं के हस्ताक्षर एवं अंगूठा निशानी के लिए मतदाताओं की पर्चियां, निर्वाचक नामावली, पीठासीन की डायरी रिपोर्ट, लिफाफा, ड्यूटी प्रमाण पत्र, रसीद, पुस्तक, पेंसिल, बॉल पेन, खाली कागज, मुहरबंद के लिए कपड़ा, मतदान सामग्री, ब्लेड, मोमबत्ती, अमिट स्याही, ड्राइंग पिन, चेक लिस्ट, रबर बैंड आदि चुनाव सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।
प्रथम बार के मतदाता, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं में जोश देखने को मिल रहा है। बरला के गाँव ऊतरा में बुजुर्ग महिला को गोद में लेकर परिजन ने मतदान कराया। मडराक में दिव्यांग जफ्फर खा (55) ने वोट डाला।
प्रथम बार मतदाताओं में भी जोश देखने को मिल रहा है। खैर में दीपशिखा ने पहली बार वोटिंग की।
इस बार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तीन-तीन पिंक मतदेय स्थल बनाए गए हैं। पोलिंग बूथ पर कर्मचारियों से लेकर सुरक्षा कर्मी तक महिलाओं की ही ड्यूटी लगाई गई है। मतदान स्थल पर मतदान कार्मिक से लेकर सुरक्षाकर्मी तक महिलाएं ही रहेंगी। पोलिंग बूथ पर महिलाएं किसी भी रंग के कपड़े पहन सकती हैं। बूथ पर किसी विवादित रंग का प्रयोग नहीं किया जाएगा। पोलिंग बूथ पर बच्चों के खेलने के लिए भी जगह बनाई गई है। मतदेय स्थल पर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। नगर निगम स्तर से पिंक बूथ के अलावा कई आदर्श पोलिंग बूथ भी बनाए गए हैं।
विधानसभा का नाम, पुरूष, महिला, थर्ड जेंडर, कुल मतदाता
71 -खैर, 215011, 187865, 24, 402900
72- बरौली, 204537, 180866, 14, 385417
73- अतरौली, 213256, 185082, 05, 398343
75- कोल ,214150, 190195, 29, 404374
76 - शहर, 209033, 184258, 41, 393332
मतदान के दौरान ईवीएम में खराबी को दूर करने के लिए प्रत्येक विधानसभा में तीन इंजीनियरों की टीम उपलब्ध रहेगी।
मतदान केंद्र पर सेल्फी पॉइंट भी बनाए गए हैं, जहां मतदान के बाद मतदाता सेल्फी ले रहे है।