07:29 AM, 04-Jun-2024
सबसे पहले डाक मतपत्र की गिनती
मैनपुरी लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगी। सबसे पहले डाक मतपत्र (पोस्टल बैलेट) गिने जाएंगे। इसके बाद ईवीएम से गिनती शुरू होगी। मंडी समिति में मतगणना के दौरान मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, बीड़ी, सिगरेट, ज्वलनशील पदार्थ, हथियार ले जाने पर रोक है। स्ट्रांग रूम से ईवीएम लाने से लेकर मतगणना टेबल तक की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी।