09:33 PM, 11-Feb-2023
सतरंगी लाइटों से जगमगाया किला
- फोटो : अमर उजाला
दीवाने-ए-आम में सुर तान से सजी जी-20 मेहमानों की शाम, सतरंगी लाइटों से जगमगाया किला
ताजनगरी में जी-20 सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को दिन के कार्यक्रमों के बाद आगरा किला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर दीवाने-ए-आम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। यहां मेहमानों की शाम सुर तान से सज गई। लेजर, लाइट एंड साउंड शो देख मेहमान अभिभूत हो गए।
जी-20 देशों के मेहमानों के स्वागत में आगरा किला को सतरंगी लाइटों से सजाया गया। यहां विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इससे पहले दिन में सभी मेहमानों ने आगरा में महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया।