फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Subhadra Yojana: प्रधानमंत्री मोदी ने दी सुभद्रा योजना की सौगात, महिलाओं को हर साल मिलेंगे इतने पैसे

Tue, 17 Sep 2024 02:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Subhadra Yojana Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुभद्रा योजना को लॉन्च किया
  • इस योजना का लाभ सीधे तौर पर महिलाओं को मिलेगा
  • इस योजना के जरिए महिलाओं की आर्थिक मदद करने के अलावा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Subhadra Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुभद्रा योजना को लॉन्च किया। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Subhadra Yojana: भारत सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है जिनके अंतर्गत जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ दिया जाता है। किसी योजना के अंतर्गत पात्र लोगों की आर्थिक मदद की जाती है, तो किसी योजना के अंतर्गत सब्सिडी देने का प्रावधान होता है या फिर किसी योजना में कोई सामान देने का।

विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ समय-समय पर कई नई योजनाओं को भी लॉन्च किया जाता है। ये राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही करते हैं और इसी क्रम में आज यानी 17 सितंबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के मौके पर ओडिशा की महिलाओं के लिए सुभद्रा योजना लॉन्च की। तो चलिए इस लाइव ब्लॉग में इस सुभद्रा योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं...

Subhadra Scheme: क्या है सुभद्रा योजना?
  • दरअसल, सुभद्रा योजना एक ऐसी योजना है जिसके जरिए महिलाओं को आर्थिक लाभ दिया जाएगा। इसके साथ ही इस स्कीम के जरिए महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जाएगा। वहीं, इस योजना को ओडिशा सरकार चलाएगी।

Subhadra Yojana: क्या लाभ मिलेगा?
  • सुभद्रा योजना के तहत पात्र महिलाओं को सालाना 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस पैसे को 5-5 हजार रुपये की दो किस्तों में दिया जाएगा।

Subhadra Yojana Details: इतने समय तक चलेगी योजना
  • सरकार के मुताबिक, इस योजना को 2024-25 से लेकर 2028-29 तक चलाया जाएगा यानी अगले 5 साल तक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल सकेगा।

Subhadra Scheme: इतना मिलेगा कुल लाभ
  • सुभद्रा योजना अगले पांच सालों तक चलेगी और इन पांच वर्षों में लाभार्थियों को कुल 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी।

Subhadra Yojana: डीबीटी से भेजे जाएंगे पैसे
  • योजना के अंतर्गत मिलने वाले पैसे को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी डीबीटी के माध्यम से सीधे महिलाओं के बैंक खाते में भेजा जाएगा।

Subhadra Yojana Benefits: ये भी लाभ मिलेगा
  • योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ के अलावा महिलाओं को डेबिट कार्ड भी दिए जाएंगे और हर एक ग्राम पंचायत और शहरी निकाय में जो महिलाएं सबसे ज्यादा डिजिटल ट्रांजेक्शन करेंगी उनमें से 100 महिलाओं को 500 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।

Subhadra Yojana: पीएम मोदी लॉन्च करेंगे योजना
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 12 बजे के बाद भुवनेश्वर से इस सुभद्रा योजना की शुरुआत करेंगे।

Subhadra Yojana: पांच साल चलेगी योजना
  • 2024-25 से लेकर 2028-29 तक चलने वाली इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को कुल 50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।

Subhadra Scheme: इतनी महिलाओं को मिलेगा लाभ
  • सरकार की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, इस योजना के तहत लगभग 1 करोड़ महिलाओं को लाभ दिया जाएगा।

Subhadra Yojana Eligibility: किन महिलओं को मिलेगा लाभ?
  • जिन महिलाओं की उम्र 21 से 60 साल के बीच हैं, वे इस योजना के लिए पात्र मानी जाएंगी।

  • Subhadra Yojana Eligibility: आवेदन करनी वाली महिला का ओडिशा राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। अगर ऐसा है तभी वे पात्र मानी जाएंगी।

Subhadra Yojana Eligibility: कौन नहीं कर सकता आवेदन?
  • सुभद्रा योजना के अंतर्गत वे महिलाएं लाभ नहीं ले सकती यानी आवेदन के लिए पात्र नहीं मानी जाएंगी जो महिलाएं सरकारी कर्मचारी हैं।

  • Subhadra Yojana Eligibility: अगर आप पहले से किसी ऐसी योजना की लाभार्थी हैं जहां आप पहले से किसी योजना के तहत 1500 रुपये (मासिक) का लाभ ले रही हैं, तो आप सुभद्रा योजना के लिए पात्र नहीं मानी जाएंगी।

Subhadra Yojana: ये भी जानें
  • इस सुभद्रा योजना का लाभ सिर्फ ओडिशा की महिलाओं को मिलेगा जिन्हें इस योजना के अंतर्गत आर्थिक मदद की जाएगी।

Subhadra Yojana: ये बातें जान लें
  • दरअसल, अगर आप ये सोच रहे हैं कि इस योजना का नाम सुभद्रा योजना क्यों है, तो जान लें कि ओडिशा के इष्ट देव भगवान जगन्नाथ की छोटी बहन देवी सुभद्रा के नाम पर इस योजना का नाम रखा गया है।

Subhadra Yojana: इन दो मौकों पर दी जाएगी किस्त
  • जो महिलाएं सुभद्रा योजना से जुड़ेंगी उन्हें दो मौकों पर 5-5 हजार रुपये की किस्त दी जाएगी
  • इसमें एक किस्त 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दी जाएगी...

  • Subhadra Scheme: वहीं, दूसरी किस्त के 5 हजार रुपये महिला लाभार्थियों के बैंक खाते में रक्षाबंधन के मौके पर हस्तांतरित किए जाएंगे।

Subhadra Yojana e-KYC: किस्त के लिए ये काम करवाना होगा जरूरी
  • जो महिलाएं इस योजना से जुड़ेंगी उनके बैंक खाते में किस्त के पैसे भेजे जाएंगे। ऐसे में किस्त का लाभ लेने के लिए आपको ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य होगा।

Subhadra Yojana: आज मिलेगी सौगात
  • अब से लगभग आधे घंटे बाद कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुभद्रा योजना की शुरुआत करेंगे।

Subhadra Yojana: मिलेंगे डेबिट कार्ड
  • इस सुभद्रा योजना को उड़ीसा सरकार चलाएगी जिसके अंतर्गत महिलाओं को सुभद्रा डेबिट कार्ड भी दिए जाएंगे। 

Subhadra Yojana: बस कुछ देर और
  • पीएम नरेंद्र मोदी अब से कुछ देर बाद सुभद्रा योजना को लॉन्च करेंगे। ऐसे में पात्र महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा।

Subhadra Yojana: कार्यक्रम में थोड़ी देरी
  • पहले कार्यक्रम का समय 12 बजे बताया गया था, लेकिन अब इसकी शुरुआत के लिए 12.30 बजे का समय बताया जा रहा है। इसके बाद ही पीएम नरेंद्र मोदी सुभद्रा योजना को लॉन्च करेंगे।

Subhadra Yojana: मंच पर पहुंचे पीएम मोदी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंच चुके हैं और अब से कुछ देर में वे सुभद्रा योजना को लॉन्च करेंगे।

Subhadra Yojana: लॉन्च हुई सुभद्रा योजना
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुभद्रा योजना को लॉन्च कर दिया है, इसके साथ ही इस योजना की शुरुआत हो गई है। साथ ही पहली किस्त के 5 हजार रुपये भी महिलाओं को दिए गए हैं।

Subhadra Yojana: सरकार सुभद्रा योजना को ओडिशा के इतिहास में सबसे बड़ी महिला कल्याणकारी योजना बता रही है।

Subhadra Yojana Update: सहायता राशि दे रहे हैं पीएम मोदी
  • सुभद्रा योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी जिलों से आए सुभद्रा हिताधिकारियों को सुभद्रा का प्रतीकात्मक कार्ड वितरण कर रहे हैं। इसमें हिताधिकारियों को आर्थिक मदद दी जा रही है।
 

Subhadra Yojana: पीएम मोदी लोगों को संबोधित कर रहे हैं और बता रहे हैं कि इस सुभद्रा योजना का लाभ कुल 1 करोड़ महिलाओं को मिलेगा। इसमें महिलाओं को अगले 5 सालों में कुल 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

Subhadra Scheme: पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया कि, आरबीआई के पायलट प्रोजेक्ट डिजिटल करेंसी से इस सुभद्रा योजना को जोड़ा गया है जिससे महिला लाभार्थी अपने पैसे को डिजिटली तौर पर खर्च कर पाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें