PM Kisan Nidhi: 18वीं किस्त आने वाली है
- किसानों के लिए ये (5 अक्तूबर 2024 का दिन) बेहद खुशी भर पल होने वाला है क्योंकि पात्र किसानों को 18वीं किस्त की सौगता मिलने वाली है।
PM kisan Samman Nidhi: कल मिलेगी किस्त?
- 18वीं किस्त कल यानी 5 अक्तूबर 2024 को जारी होगी जिसे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जारी करेंगे और किसानों को किस्त का तोहफा दशहरा से पहले देंगे।
PM Kisan Yojana: 2 हजार रुपये मिलेंगे किसानों को
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत 18वीं किस्त मिलेगी जिसमें पात्र किसानों को 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाएगी।
PM Kisan Nidhi 18th Kist: पीएम मोदी जाएंगे महाराष्ट्र
- कल यानी 5 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18वीं किस्त जारी करेंगे जिसके लिए वे महाराष्ट्र के वाशिम जाएंगे।
PM Kisan Nidhi: इतने किसानों को मिलेगी 18वीं किस्त
- कल 18वीं किस्त जारी होगी जिसका लाभ 9.4 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों को दिया जाएगा।
PM Kisan Yojana 18th Kist: सरकार खर्च करेगी इतने पैसे
- सरकार की तरफ से जानकारी दी गई है कि वे 18वीं किस्त के लिए कितने पैसे पात्र किसानों के बैंक खाते में भेजेगी। मिली जानकारी के मुताबिक, 18वीं किस्त के लिए केंद्र सरकार 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक धनराशि लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर करेगी।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Status: स्टेटस चेक कर जान सकते हैं, आपको मिलेगा लाभ या नहीं
स्टेप 1
- स्टेटस चेक कर आप जान सकते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं
- इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है
स्टेप 2
- यहां पर 'Know Your Status' वाले विकल्प पर क्लिक करें और फिर अपना योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर भरें
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे यहां दर्ज करें और इसके बाद आपको अपना स्टेटस दिख जाएगा।
18th Kist of PM Kisan Yojana: इन किसानों को नहीं मिलेगी 18वीं किस्त
नंबर 1
- जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है उन्हें किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा। दरअसल, विभाग की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि किस्त का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी करवाना जरूरी है।
नंबर 2
- ई-केवाईसी के अलावा अगर आप भू-सत्यापन भी नहीं करवाते हैं तो भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। अगर किस्त का लाभ लेना है, तो ये काम करवाना जरूरी है।
नंबर 3
- ई-केवाईसी, भू-सत्यापन के अलावा एक और काम है जिसे करवाना योजना से जुड़े सभी किसानों के लिए जरूरी है और वो है आधार लिंकिंग। दरअसल, आपके आधार कार्ड का बैंक खाते से लिंक होना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
PM Kisan Nidhi: किसानों से पीएम करेंगे संवाद
महाराष्ट्र के वाशिम से पीएम नरेंद्र मोदी न सिर्फ 18वीं किस्त जारी करेंगे, बल्कि वे किसानों से संवाद भी करेंगे।
PM Kisan Samman Nidhi 18th Kist: हर किस्त में मिलते हैं 2 हजार रुपये
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है और इस बार 18वीं किस्त में भी 2 हजार रुपये ही दिए जाएंगे।
PM Kisan Yojana: कल जारी होगी 18वीं किस्त
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर लगभग 12 बजे कृषि और पशुपालन क्षेत्र से जुड़ी करीब 23,300 करोड़ रुपये की कई पहलों का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे 18वीं किस्त भी जारी करेंगे।
PM Kisan Nidhi: 18वीं किस्त का इंतजार होने वाला है खत्म
- 18वीं किस्त का लाभ कल किसानों को मिल जाएगा और इसके लिए 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक पैसे लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।
PM Kisan Nidhi: क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना?
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है।
- इस स्कीम के अंतर्गत सरकार द्वारा देश के छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
PM Kisan Nidhi: कब शुरू हुई थी थी पीएम किसान सम्मान निधि योजना?
देश के लघु एवं सीमांत किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए केंद्र सरकार ने साल 2018 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी।
PM Kisan Nidhi: किन किसानों को मिलता है पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ वे छोटे और सीमांत किसान ले सकते हैं, जिनके पास 2 हेक्टेयर या उससे कम कृषि योग्य भूमि है।
PM Kisan 18th Installment 2024 Live: कैसे करें स्कीम में आवेदन?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आप पीएम किसान पोर्टल
https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करके पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन कर सकते हैं।
PM Kisan Yojana 18th Installment 2024 Live: आवदेन के लिए ये दस्तावेज हैं जरूरी
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, नागरिकता का प्रमाण, भूमि के स्वामित्व की पुष्टि करने वाले डॉक्यूमेंट्स, बैंक डिटेल्स आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है।
PM Kisan Yojana 18th Installment 2024 Live: किसानों के भविष्य सुरक्षित करने के लिए सरकार चला रही ये स्कीम
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अलावा भारत सरकार किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पीएम किसान मानधन योजना का भी संचालन कर रही है। इस स्कीम के अंतर्गत छोटे और सीमांत किसानों को 60 की उम्र के बाद हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन मिलती है।
PM Kisan 18th Installment 2024 Live: 60 की उम्र के बाद मिलती है 3 हजार रुपये की पेंशन
पीएम किसान मानधन योजना में 18 से 40 साल तक के किसान आवेदन कर सकते हैं। आप जिस उम्र में आवेदन करते हैं उसी के आधार पर आपकी निवेश राशि निश्चित की जाती है। अगर आप 18 साल की उम्र में आवदेन करते हैं तो आपको हर महीने 55 रुपये का निवेश करना होता है। यह निवेश पूरे 60 की उम्र होने तक करना होता है उसके बाद आपको हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन मिलती है।
PM Kisan Yojana Live: आज जारी होगी 18वीं किस्त
- पीएन किसान योजना से जुड़े किसानों के लिए आज बड़ा दिन होने वाला है, क्योंकि आज यानी 5 अक्तूबर को 18वीं किस्त जारी होगी जिसका सीधा लाभ योजना से जुड़े किसानों को मिलेगा।
PM Kisan Samman Nidhi 18th Kist Live: पीएम मोदी जारी करेंगे किस्त
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 18वीं किस्त जारी करेंगे, इससे पहले वे कई अन्य किस्त भी जारी करते हुए आए हैं।
PM Kisan Yojana 18th Kist Live: यहां से जारी होगी किस्त
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के वाशिम जाएंगे। जहां से वे 18वीं किस्त की सौगात किसानों को देंगे।
PM Kisan Nidhi Live: ये है पीएम मोदी का पूरा कार्यक्रम
- 18वीं किस्त जारी करने से पहले पीएम मोदी पोहरादेवी जाकर सुबह 11 बजे जगदंबा माता के मंदिर में दर्शन करें। इसके अलावा वे संत सेवालाल महाराज और संत रामराव महाराज की समाधियों पर भी जाएंगे और उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।
PM Kisan Yojana Kist Live: इतने बजे जारी करेंगे किस्त
- पीएम मोदी आज दोपहर 12 बजे के आसपास 18वीं किस्त जारी करेंगे, इस दौरान सीधे किसानों के बैंक खाते में किस्त के पैसे भेजे जाएंगे।
PM Kisan Samman Nidhi Live: 18वीं किस्त का लाभ कितने किसानों को मिलेगा?
- आज का दिन पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों के लिए बड़ा दिन है क्योंकि आज 9.4 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में 18वीं किस्त के पैसे पहुंचेंगे।
PM Kisan Yojana Live: 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक होंगे ट्रांसफर
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जो आज 18वीं किस्त जारी की जाएगी। उसमें पात्र किसानों के बैंक खाते में 20 हजार करोड़ रुपये की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी, जो कि केंद्र सरकार करेगी।
PM Kisan Nidhi Yojana Live: वाशिम में किस्त और संवाद
- पीएम नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के वाशिम से 18वीं किस्त जारी करेंगे। इसके लिए यहां एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा, जहां पर पीएम मोदी योजना से जुड़ लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे।
PM Kisan Yojana 18th Installment Live: किस्त में मिलेंगे इतने रुपये
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को भारत सरकार चलाती है और आज इसकी 18वीं किस्त जारी होगी। वहीं, बात किस्त के पैसों की करें तो हर किस्त में लाभार्थियों को 2-2 हजार रुपये मिलते हैं और ये साल में तीन बार आते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये का लाभ योजना से जुड़े किसानों को मिलता है।
PM Kisan Samman Nidhi Live: इतने किसानों को मिलेगा लाभ
- पीएम किसान योजना के अतंर्गत जो आज 18वीं किस्त जारी होगी, उसका लाभ 9.4 करोड़ से अधिक किसानों को मिलेगा। ये पैसा डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा जाएगा।
PM Kisan Nidhi Live: किस्त आने पर इन तरीकों से कर पाएंगे चेक
पहला तरीका
- अगर आपके बैंक खाते में 18वीं किस्त के पैसे आते हैं तो आपको सरकार की तरफ से और बैंक की तरफ से आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक मैसेज मिलता है जिसमें ये जानकारी दी होती है कि आपके बैंक खाते में 18वीं किस्त के 2 हजार रुपये प्राप्त हो चुके हैं।
दूसरा तरीका
- अगर किसी कारण आपके पास किस्त आने का मैसेज नहीं आता है, तो फिर आप अपने नजदीकी एटीएम पर जाकर मिनी स्टेटमेंट निकालकर ये जान सकते हैं कि आपके खाते में किस्त के पैसे आए हैं या नहीं आए हैं।
तीसरा तरीका
- अगर आपके पास डेबिट कार्ड नहीं है तो फिर ऐसे में एक और विकल्प है जिसे आप किस्त के पैसे चेक कर सकते हैं और वो है बैंक जाकर पासबुक में एंट्री करवाना।
PM Kisan Yojana Live: पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ
- पीएम मोदी आज दोपहर लगभग 12 बजे कृषि और पशुपालन क्षेत्र से जुड़ी लगभग 23,300 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा वे 18वीं किस्त भी जारी करेंगे।
PM Kisan Samman Nidhi Live: इन किसानों को मिलेगा किस्त का लाभ
- पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त का लाभ किन लोगों को मिलेगा, ये तय करता है कि आपने वो तीन काम करवा रखे हैं जो बेहद जरूरी हैं। इसमें सबसे पहले और जरूरी काम है ई-केवाईसी। अगर आपने ये काम करवा रखा है तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है।
- Pradhan Mantri Kisan Yojana Live: ई-केवाईसी के अलावा जो दूसरा काम करवाना पड़ता है वो है अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करवाना। अगर आपका ये काम अधूरा है तो आपकी किस्त अटक सकती है।
PM Kisan Nidhi Live: इन दोनों कामों के अलावा किस्त लेने के लिए आपको भू-सत्यापन भी करवाना होता है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं, तो भी आपकी किस्त अटक सकती है।
PM Kisan Yojana Live: लाभार्थियों से संवाद करेंगे
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान योजना से जुड़े लाभार्थियों से संवाद करेंगे। साथ ही कई नई परियोजनाओं की शुरुआत भी की जाएगी।
PM Kisan Nidhi Live: कुछ देर बाद जारी होगी 18वीं किस्त
- पीएम नरेंद्र मोदी वाशिम पहुंचने वाले हैं, जहां वे पहले मंदिर जाएंगे। इसके बाद वे 18वीं किस्त की सौगात किसानों को देंगे।
PM Kisan Samman Nidhi Live:: मंच है तैयार
- महाराष्ट्र के वाशिम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त के जारी होने के लिए मंच पूरी तरह तैयार है, जिससे 9.4 करोड़ से अधिक किसानों को फायदा होगा।
PM Kisan Nidhi Yojana 18th Kist Live: 18वीं किस्त से पहले 17वीं किस्त 18 जून 2024 को जारी हुई थी जिसमें करोड़ों किसानों को किस्त का लाभ मिला था।
PM Kisan Yojana 18th Installment Date Live: ये नंबर आ सकता है काम
- अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और योजना के बारे में कुछ भी जानना चाहते हैं, तो आप पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 पर कॉल कर सकते हैं और मदद ले सकते हैं।
PM Kisan 18th Installment 2024 Live: पीएम मोदी पहुंचे वाशिम
- पीएम नरेंद्र मोदी वाशिम पहुंच गए हैं, जहां उसका भव्य स्वागत किया गया। वहीं, अब से कुछ देर में वे किस्त जारी करेंगे।
PM Kisan 18 Kist Kab Aayegi Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंजारा विरासत म्यूजियम का उद्घाटन किया।
PM Kisan 18th Installment 2024 Live: किस्त जारी होने के कार्यक्रम में थोड़ी देरी हो रही है, जिसकी वजह से अब लगभग 12.30 बजे के बाद किस्त जारी होगी।
PM Kisan 18th Installment 2024 Live: पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे मंच पर, बस कुछ देर में जारी करेंगे 18वीं किस्त
PM Kisan Yojana Live: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने किया पीएम मोदी का स्वागत।
PM Kisan Samman Nidhi Live: अभी मंच से पीएम किसान योजना और मोदी सरकार के बारे में जानकारी दी जा रही है।
PM Kisan 18th Installment 2024 Live: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री मंच से लोगों को संबोधित कर रहे हैं। इसके बाद थोड़ी देर में 18वीं किस्त जारी की जाएगी।
PM Kisan Yojana Live: पीएम नरेंद्र मोदी ने 18वीं किस्त जारी कर दी है जिसके साथ ही किसानों के बैंक खाते में किस्त के पैसे पहुंचने लगे हैं।
PM Kisan 18th Installment 2024 Live: इस बार 18वीं किस्त का लाभ 9.4 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों को दिया गया है। इसके लिए सरकार ने 20 हजार करोड़ रुपये जारी किए हैं।
PM Kisan 18th Installment 2024 Live: प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं संबोधित
- पीएम नरेंद्र मोदी किसानों को और कार्यक्रम में पहुंचे अन्य लोगों को संबोधित कर रहे हैं।
PM Kisan Nidhi 18th Kist Live: इन तरीकों से चेक कर सकते हैं किस्त मिली या नहीं
- अगर आपके बैंक खाते में किस्त के पैसे आ गए हैं तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आता है जिसमें आपको जानकारी दी जाती है कि आपके बैंक खाते में किस्त के पैसे आ गए हैं। ऐसे में आपके खाते में किस्त आते ही आपके पास मैसेज आ जाएगा।
PM Kisan 18 Kist Kab Aayegi Live: अगर आपको अब तक मैसेज प्राप्त नहीं हुआ है तो आप अपने बैंक के मिस्ड कॉल नंबर (ये हर बैंक का एक ऐसा नंबर होता है जिस पर मिस्ड कॉल करने से आपके खाते में जमा राशि के बारे में आपको बता देता है) पर मिस्ड कॉल करके आप जान सकते हैं कि आपके खाते का बैलेंस क्या है। इससे आपको किस्त के पैसे आए हैं या नहीं, आपको पता चल सकता है।
PM Kisan 18th Installment 2024 Live: जिन किसानों के पूरे थे ये 3 काम, उन्हें मिली है किस्त
- दरअसल, पीएम किसान योजना के अंतर्गत उन किसानों को 18वीं किस्त का लाभ मिला है जिन किसानों ने ई-केवाईसी करवाई है। किस्त पाने के लिए ये काम करवाना जरूरी है।
PM kisan Nidhi Live: दूसरा काम ये है
- ई-केवाईसी के अलावा जो दूसरा काम करवाने वाले किसानों को किस्त मिली है, वो है भू-सत्यापन। अगर आपने ई-केवाईसी के साथ ये काम करवा रखा है तो आपको किस्त का लाभ मिलता है।
PM Kisan Samman Nidhi Live: तीसरा काम ये है
- ई-केवाईसी और भू-सत्यपान के अलावा जो काम जरूरी है वो है आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करवाना। अगर आपने ये काम भी करवा रखा है, तो जाहिर है कि आपके खाते में 18वीं किस्त आ चुकी होगी।
PM Kisan Yojana Live: इतने किसानों को मिला लाभ
- इस बार 18वीं किस्त के रूप में 9.4 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ दिया गया है। इन सभी के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये की किस्त भेजी गई है।
क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत खासतौर पर देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए की गई है। इस योजना के अंतर्गत सरकार गरीब किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।
कब शुरू हुई थी पीएम किसान सम्मान निधि योजना?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने छोटे और सीमांत किसानों के लिए साल 2019 में की थी। अब तक भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 18 किस्तों को जारी कर चुकी है।
PM Kisan Live: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में कैसे करें आवेदन?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आप पीएम किसान पोर्टल
https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करके आसानी से स्कीम में आवेदन कर सकते हैं।