फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan 21st Installment Status: पीएम मोदी ने जारी की 21वीं किस्त, आपको मिले पैसे या नहीं? ऐसे करें चेक

Wed, 19 Nov 2025 07:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

pmkisan.gov.in, PM Kisan Samman Nidhi 21st Installment Status Updates: आज का दिन किसानों के लिए बेहद खास रहा, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के बैंक खाते में 21वीं किस्त हस्तांतरित की। पीएम किसान योजना के तहत ये 21वीं किस्त जारी की।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त हुई जारी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PM Kisan Yojana 21 Kist Release Today: अगर आप भी एक किसान हैं और आप केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं, तो आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहा होगा? दरअसल, आज पीएम किसान योजना के अंतर्गत 21वीं किस्त जारी हो गई है। हर बार की तरह इस किस्त में भी पात्र किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये भेजे गए। ऐसे में इस किस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित किया। इसलिए आप किस्त जारी होने को लेकर हर पल-पल की अपडेट अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में जान सकते हैं। नमस्कार, अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है...

विज्ञापन

PM Kisan 21st Installment Status Live Updates: पीएम किसान योजना की आज आएगी 21वीं किस्त

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आज 21वीं किस्त जारी होनी है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस किस्त को जारी करेंगे और करोड़ों पात्र किसानों के बैंक खाते में किस्त भेजी जाएगी।

PM Kisan Yojana 21 Kist Release Today: यहां से जारी होगी 21वीं किस्त

अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, तो जान लें कि आज तमिलनाडु के कोयंबटूर से 21वीं किस्त जारी होगी जिसे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जारी करेंगे। डीबीटी के माध्यम से पात्र किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये हस्तांतरित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Nidhi 21 Kist: आज जारी होगी 21वीं किस्त, लेकिन इन किसानों के बैंक खाते में नहीं आएंगे पैसे; जानें वजह

PM Kisan Samman Nidhi 21 Kist: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जारी किया वीडियो

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान भाइयों के लिए एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा... 

"प्रिय किसान बहनों और भाइयों,
नमस्कार।

आपके लिए एक शुभ समाचार, हमारे प्रिय प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी 19 नवंबर, बुधवार को दोपहर डेढ़ बजे किसान भाइयों और बहनों के खाते में, किसान सम्मान निधि की राशि डालेंगे। 9 करोड़ किसानों के खातों में 18 हजार करोड़ की राशि अंतरित की जाएगी। 

मेरी आपसे अपील है हमारे प्रधानमंत्री जी को सुनने और राशि के अंतरण को प्रत्यक्ष रूप से देखने, आप प्रत्यक्ष रूप से जरूर जुड़िए। कृषि विज्ञान केंद्रों में, राज्य स्तरीय कार्यक्रम में या जिला स्तरीय कार्यक्रम में, अपने पंचायत में होने वाले कार्यक्रम में, मंडियों के कार्यक्रम में, किसान समृद्धि केंद्रों के कार्यक्रमों में, कृषि विश्वविद्यालयों के कार्यक्रमों में, कहीं न कहीं आप जरूर भाग लीजिए। 

यह दिन अन्नदाताओं के सम्मान का दिन है, आइए इस उत्सव में आप भी भाग लीजिए, बहुत-बहुत धन्यवाद।"

PM Kisan 21st Installment Release: शिवराज सिंह चौहान ने किसान भाइयों से क्या कहा, यहां नीचे दिए वीडियो में आप देख सकते हैं

यहां देखें वीडियो:-
 

PM Kisan Yojana Live Blog: राजस्थान के 66 लाख से अधिक पात्र किसानों को मिलेगी 21वीं किस्त

राजस्थान सरकार के आधिकारिक एक्स अकाउंट से 21वीं किस्त जारी होने को लेकर एक पोस्ट किया गया जिसमें बताया गया कि, "प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 19 नवंबर को 'पीएम-किसान उत्सव दिवस' के अवसर पर, कोयम्बटूर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त के रूप में, देश के 9 करोड़ कृषकों को 18 हजार करोड़ रुपये किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित करेंगे। सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम कुमार दक ने बताया कि राज्य के 66.62 लाख किसानों को 1332.40 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की जाएगी।"
 

PM Kisan 21st Installment: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त 9 करोड़ से अधिक किसानों को मिलेगी

आज पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी होनी है जिसका लाभ  9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को मिलेगा। ये जानकारी सरकार की तरफ से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है।

PM Kisan 21st Installment Release Date: कई किसानों की अटक सकती है 21वीं किस्त

पीएम किसान योजना के तहत ई-केवाईसी काम करवाना जरूरी होता है, लेकिन अगर कोई किसान इस काम न करवाए या उसका ये काम अधूरा रह जाता है तो वो किसान किस्त से वंचित रह सकता है। अगर आपने भी ये काम नहीं करवाया है, तो आपकी किस्त अटक सकती है।

PM Kisan Yojana: किस्त के लिए ये 2 काम करवाने भी होते हैं जरूरी

अगर आपको पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली किस्त का लाभ चाहिए, तो आपको दो अन्य काम करवाने जरूरी होते हैं जो ई-केवाईसी से अलग है। इसमें पहला काम है भू-सत्यापन का और दूसरा काम है आधार लिंकिंग का। अगर ये दोनों काम पूरे नहीं होते हैं, तो भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

PM Kisan Samman Nidhi 21 Installment: इन 4 राज्यों में आज नहीं आएगी 21वीं किस्त, कारण जानें

पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के राज्यों को आज नहीं मिलेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां के किसानों को बीती 26 सितंबर को ही 21वीं किस्त दी जा चुकी है। इन राज्यों में भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ। इसलिए सरकार ने समय से पहले किसानों की आर्थिक मदद के लिए ये किस्त जारी की।

PM Kisan 21 Kist: आज खत्म हो जाएगा 9 करोड़ से अधिक किसानों का इंतजार

सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर 1-2 बजे के बीच किस्त जारी की जाएगी। इस किस्त का लाभ लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को दिया जाएगा जिनके बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये की किस्त भेजी जाएगी।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21st Installment: पीएम किसान योजना की किस्त आज दोपहर होगी जारी

दक्षिण भारतीय जैविक कृषि महासंघ की ओर से इस महीने 19, 20 और 21 नवंबर को तमिलनाडु के कोयंबटूर शहर स्थित कोडिसिया परिसर में तीन दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस सम्मेलन में भाग लेंगे। यहीं से ही आज दोपहर में 21वीं किस्त भी जारी की जाएगी।

PM Kisan Yojana: किसानों को जरूर पता होने चाहिए ये हेल्पलाइन नंबर

अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, तो ये हेल्पलाइन नंबर 155261 / 011-24300606 जरूर नोट कर लें। योजना से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या के लिए आप यहां संपर्क कर सकते हैं।

PM Kisan 21st Installment: इस वेबसाइट पर आती है अपडेट

पीएम किसान योजना से जुड़ी अगर कोई भी जानकारी सरकार या विभाग द्वारा दी जाती है, तो वो योजना की इस आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर दी जाती है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Live: इन किसानों की अटक सकती है किस्त

  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, लेकिन आपने ई-केवाईसी का काम नहीं करवाया है तो आपकी किस्त अटक सकती है। दरअसल, ई-केवाईसी योजना का सबसे जरूरी काम है जिससे ये जाना जाता है कि योजना का लाभ सही व्यक्ति के पास पहुंच रहा है या नहीं। पर अगर आप इस काम को नहीं करवाते हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है।

PM Kisan Samman Nidhi 21 Kist: ये 2 काम न करवाने पर भी अटक सकते हैं किस्त के पैसे

  • जैसे, ई-केवाईसी योजा का जरूरी काम है। ठीक वैसे ही आपको भू-सत्यापन का काम भी करवाना होता है। जो किसान ये काम नहीं करवाते हैं उनकी ये किस्त अटक सकती है। ठीक ऐसे ही आधार लिंकिंग का काम भी योजना के लिए जरूरी होता है जिसे न करवाने पर भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

PM Kisan Yojana 21 Kist Release Timing: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कितने बजे जारी होगी?

पीएम किसान योजना की किस्त को पीएम नरेंद्र मोदी जारी करेंगे। दोपहर 1 बजे कार्यक्रम शुरू होना है और 1.30 बजे से 2.00 बजे के बीच 21वीं किस्त जारी हो सकती है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

पीएम किसान योजना की आज 21वीं किस्त जारी होगी जिसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के कोयंबटूर शहर जाएंगे। यहां से वे न सिर्फ किस्त जारी करेंगे बल्कि, किसानों को संबोधित भी करेंगे।

PM Kisan 21st Installment Release Date: इतने किसानों को मिलेगी पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त

पीएम किसान योजना की आज 21वीं किस्त जारी होगी। इस किस्त का लाभ लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को लाभ मिलेगा।

PM Kisan Yojana 21 Kist: किसानों को आएगा मैसेज

पीएम किसान योजना की जब भी किस्त जारी की जाएगी, तो उसके बाद किसानों को मैसेज भेजा जाएगा। किस्त जारी होने के बाद विभाग द्वारा लाभार्थियों को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर किस्त उनके बैंक खाते में भेजे जाने का मैसेस भेजा जाता है।

PM Kisan 21st Installment Date: पीएम मोदी जारी करेंगे 21वीं किस्त

आज पीएम नरेंद्र मोदी 21वीं किस्त जारी करेंगे। इससे पहले भी वे खुद ही पीएम किसान योजना की हर किस्त जारी करते रहे हैं। डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में किस्त के पैसे पहुंचते हैं।

PM Kisan Yojana 21st Installment: आपको पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त मिलेगी या नहीं? ऐसे चेक करें स्टेटस

  • सबसे पहले आपको योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना है
  • यहां पर जाकर Know Your Status पर क्लिक करना है
  • यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालना है
  • फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए ओटीपी को भरना है
  • इसके बाद आपके साने स्टेटस आ जाएगा

PM Kisan 21st Installment Release Date: पीएम किसान योजना की किस्त आती है सीधे बैंक खाते में

अगर आप भी पीएम किसान योजना से नए जुड़े हैं तो जान लें कि पीएम किसान योजना की हर किस्त सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में आती है।

PM Kisan 21st Installment 2025: पीएम किसान योजना की अब तक कुल 20 किस्त आ चुकी हैं

पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त भले ही आज जारी होनी है, लेकिन इससे पहले 20वीं किस्त जारी हो चुकी है। बीती 2 अगस्त को 20वीं किस्त जारी की गई थी।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan 21 Kist: बिहार-बनारस नहीं इस शहर से पीएम मोदी जारी करेंगे 21वीं किस्त, आपको मिलेंगे 2000 रुपये 

PM Kisan 21st Installment Date: 21 वीं किस्त के लिए इतना पैसा खर्च करेगी सरकार

आज पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी होगी जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जारी करेंगे। पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के अंतर्गत लगभग 9 करोड़ किसानों को लगभग ₹18,000 करोड़ की सम्मान राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी।
 

PM Kisan Yojana 21st Installment: पीएम किसान योजना में कैश नहीं दिया जाता

अगर आप पीएम किसान योजना से नए जुड़े हैं तो जान लें कि इस योजना की किस्त सीधे आपके बैंक खाते में भेजी जाती है। किसी भी तरह की कोई भी आर्थिक मदद कैश में नहीं की जाती।

PM Kisan 21st Installment Release Date: शिवराज सिंह चौहान के दफ्तर से 21वीं किस्त को लेकर एक्स पर किया गया पोस्ट

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यालय की तरफ से 21वीं किस्त को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'किसानों को खुशियों की 21वीं किस्त...आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोयंबटूर, तमिलनाडु से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत ₹18,000 करोड़ से अधिक की 21वीं किस्त किसान भाइयों के खाते में हस्तांतरित करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ धमतरी में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
 

PM Kisan 21st Installment 2025: पीएम किसान योजना की कोयंबटूर से जारी होगी 21वीं किस्त

पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस किस्त को जारी करेंगे। तमिलनाडु को कोयंबटूर शहर से ये किस्त दोपहर में जारी की जाएगी।

PM Kisan 21vi Kist Kab Aayegi: 9 करोड से अधिक किसानों के खाते में 18000 करोड़

आज पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी होगी जिसका लाभ लगभग 9 करोड़ से अधिक किसानों को मिलेगा। इन पात्र किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये की धनराशि भेजी जाएगी जिस पर सरकार कुल 18000 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

PM Kisan 21st Installment Release Date Time: पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे आंध प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश पहुंचे। इस मौके पर पुट्टपर्थी में श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में पीए मोदी ने भाग लिया।

PM Kisan 21vi Kist Kab Aayegi: पीएम देख रहे हैं सांस्कृतिक कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी आंध्र प्रदेश में हैं और यहां मंच से वे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले रहे हैं।

PM Kisan Update FAQ: पीएम किसान योजना से जुड़े कुछ जरूरी सवाल और उनके जवाब 

सवाल: 21वीं किस्त में आज कितने पैसे आएंगे आपके बैंक खाते में?
जवाब:
पीएम किसान योजना की आज 21वीं किस्त जारी होनी है जिसमें किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये आएंगे। इस योजना की हर किस्त मं 2-2 हजार रुपये किसानों के बैंक खाते में आते हैं।

सवाल: आपको कैसे पता चलेगा आपके खाते में आ गई है किस्त?
जवाब:
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जैसे ही जारी होगी, तो सरकार की तरफ से आपको एक मैसेज भेजा जाएगा जिसमें किस्त आपके बैंक खाते में आने की जानकारी दी जाएगी।

सवाल: किन किसानों की अटक सकती है 21वीं किस्त?
जवाब:
जिन किसानों ने ई-केवाईसी, भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग जैसे जरूरी काम नहीं करवाए हैं आदि। उनकी किस्त अटक सकती है।

सवाल: क्यों पीएम किसान योजना की किस्त में 2-2 हजार रुपये किसानों को दिए जाते हैं?
जवाब:
पीएम किसान योजना की किस्त में किसानों की इसलिए आर्थिक मदद की जाती है ताकि, उन्हें खेती में मदद मिल सके, किसानों की आय में वृद्धि हो आदि।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Nidhi 21 Kist: आज जारी होगी 21वीं किस्त, लेकिन इन किसानों के बैंक खाते में नहीं आएंगे पैसे; जानें वजह

PM Kisan Samman Nidhi: कितने किसानों को मिलेगी 21वीं किस्त?

पीएम किसान योजना की किस्त आज जारी होनी है। 21वीं किस्त का लाभ लगभग 9 करोड़ से अधिक किसानों को मिलेगा।

PM Kisan 21vi Kist Kab Aayegi: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कितने बजे जारी होगी?

पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी होनी है। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे शुरू होगा और किस्त दोपहर 1.30 बजे से 2 बजे के बीच जारी होगी।

PM Kisan 21st Installment Release Date Time: यूपी के इतने किसानों को मिलेगी पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त

उत्तर प्रदेश के करीब 2.15 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में आज पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त का लाभ मिलेगा।  यहां पढ़ें पूरी खबर

PM Kisan Yojana 21st Installment: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है पीएम किसान योजना

पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में की थी। आज के समय देशभर में करोड़ों किसान इस योजना का लाभ ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan 21 Kist: बिहार-बनारस नहीं इस शहर से पीएम मोदी जारी करेंगे 21वीं किस्त, आपको मिलेंगे 2000 रुपये

PM Kisan Update: इतने पैसे खर्च करेगी केंद्र सरकार

आज देश के लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के खाते में लगभग 18 हजार करोड़ रुपये की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी।

PM Kisan Update: आज पीएम मोदी करेंगे सम्मेलन का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोयंबटूर में दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन 2025 का उद्घाटन करेंगे। यहीं से पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी की जाएगी।

PM Kisan Samman Nidhi: आंध्र प्रदेश से कोयंबटूर जाएंगे पीएम मोदी, जानें कार्यक्रम

श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे कोयंबटूर जाएंगे। पीएम मोदी लगभग 1:30 बजे दिन में दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन 2025 का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री देश भर के 9 करोड़ किसानों को सहायता प्रदान करने के लिए पीएम-किसान योजना की 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि की 21वीं किस्त जारी करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर वहां उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे।

PM Kisan 21vi Kist Kab Aayegi: दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन 2025 इतने दिन चलेगा

दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन 2025 तमिलनाडु प्राकृतिक कृषि हितधारक मंच की ओर से 19 से 21 नवंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य टिकाऊ, पर्यावरण-अनुकूल और रसायन-मुक्त कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना तथा भारत में कृषि के भविष्य के लिए व्यावहारिक, जलवायु-अनुकूल और आर्थिक रूप से टिकाऊ मॉडल के रूप में प्राकृतिक और पुनः विकास योग्य कृषि की ओर परिवर्तन को गति प्रदान करना है।

PM Kisan 21st Installment Release Date Time: बिहार के इतने किसानों को मिलेगा 21वीं किस्त का लाभ

पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी होगी जिसमें बिहार के लगभग 73 लाख किसानों के खाते में सरकार 21वीं किस्त का लाभ मिलेगा।

PM Kisan Yojana 21st Installment: इन जगहों से किस्त जारी होने की थी चर्चा

पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त को लेकर चर्चा थी कि ये किस्त बिहार या वाराणसी से जारी हो सकती है। पर ऐसा नहीं हो रहा है, क्योंकि 21वीं किस्त आज कोयंबटूर से जारी होगी।

PM Kisan 21st Installment Date: आंध्र प्रदेश में समारोह का हो चुका है समापन, अब कोयबंटूर जाएंगे पीएम मोदी

आंध्र प्रदेश में आयोजित श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह का समापन हो चुका है जिसके बाद अब पीएम नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश से तमिलनाडु के कोयंबटूर जाएंगे।

PM Kisan 21st Installment Release Date: कुछ देर बाद पीएम मोदी जारी करेंगे 21वीं किस्त

पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी होनी है। पीएम मोदी थोड़ी देर में कोयंबटूर पहुंचेंगे और फिर यहां से कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जहां से वे पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी करेंगे।

PM Kisan 21st Installment 2025: 9 करोड़ से अधिक किसानों को मिलेगी 21वीं किस्त

हर बार पीएम किसान योजना की किस्त का लाभ करोड़ों किसानों को मिलता है। इस बार इस योजना का लाभ लगभग 9 करोड़ से अधिक किसानों को मिलेगा।

PM Kisan Samman Nidhi: हम तैयार हैं, क्या आप भी तैयार हैं? -एग्रीकल्चर इंडिया

एग्रीकल्चर इंडिया ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से 21वीं किस्त जारी होने को लेकर पोस्ट किया। जहां लिखा है, "हम तैयार हैं... क्या आप भी तैयार हैं? प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के भव्य आयोजन की हर झलक, हर मुस्कान, देश के अन्नदाताओं के प्रति हमारी समर्पित ऊर्जा और अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। टीम के हर सदस्य की मेहनत, हर दृश्य के पीछे की लगन और तैयारी - यह सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि सेवा का गहरा संकल्प है।

हम पूरी तरह तैयार हैं... आप भी तैयार रहिए, एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए!"
 

PM Kisan Update: डीबीटी से भेजे जाएंगे पैसे

अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो जान लें कि इस योजना के पैसे डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं।

PM Kisan 21vi Kist Kab Aayegi: कुछ देर में खत्म हो जाएगा इंतजार

पीएम किसान योजना से जितने भी किसान जुड़े हैं उनका 21वीं किस्त का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। अब से कुछ देर में 21वीं किस्त जारी होने वाली है।

PM Kisan 21st Installment Release Date Time: पीएम मोदी थोड़ी देर में जारी करेंगे 21वीं किस्त

पीएम नरेंद्र मोदी थोड़ी ही देर में कोयंबटूर पहुंचने वाले हैं, जहां से वे 21वीं किस्त जारी करेंगे। किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये भेजे जाएंगे।

PM Kisan Yojana 21st Installment: इन किसानों को नहीं मिलेगी किस्त

पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त अब से कुछ देर में जारी होगी, लेकिन जो किसान इस योजना से अपात्र होने के बाद भी जुड़े थे। ऐसे किसानों की पहचान कर विभाग द्वारा उनके नाम हटाए गए। इसलिए ऐसे किसानों को किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।

PM Kisan 21st Installment Date: खत्म होने वाला है किसानों का इंतजार

पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी होनी है और फिर ये इंतजार खत्म हो जाएगा। करोडों किसानों को किस्त का लाभ आज मिलना है।

PM Kisan 21st Installment Release Date: किसानों को थोड़ा सा और करना होगा इंतजार

पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का इंतजार थोड़ा सा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। कार्यक्रम 1 बजे शुरू होकर 1.30 बजे से 2 बजे के बीच किस्त जारी होनी थी, लेकिन अभी देखा जा रहा है कि इसमें थोड़ा समय लगेगा।

PM Kisan Update: पीएम मोदी पहुंचे कोयंबटूर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोयंबटूर पहुंच चुके हैं। यहां लोगों ने पीएम मोदी का स्वागत किया। कुछ ही देर में पीएम नरेंद्र मोदी मंच पर जाएंगे और फिर 21वीं किस्त जारी करेंगे।

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम मोदी ने किया दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन 2025 का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोयंबटूर पहुंचकर दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन 2025 का उद्घाटन किया। अभी वे यहां किसानों द्वारा बनाए गई चीजों का और वहां लगी प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं।

PM Kisan 21st Installment 2025: डीबीटी से मिलेगी 9 करोड़ किसानों को किस्त

जो किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुडे हैं उनके बैंक खाते में आज 21वीं किस्त जारी होनी है। सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, लगभग 9 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खाते में ये किस्त डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।

PM Kisan 21vi Kist Kab Aayegi: पीएम मोदी के साथ किसान ले रहे हैं सेल्फी

किसान पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेते हुए। - फोटो : Youtube/Narendra Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोयंबटूर पहुंचकर दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन 2025 में हैं। जहां मौजूद किसान पीएम मोदी के साथ सेल्फी ले रहे हैं और अपने द्वारा बनाई गई चीजें दिखा रहे हैं।

PM Kisan 21st Installment Release Date Time: पीएम मोदी पहुंचे मंच पर

पीएम नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंच चुके हैं और अब कुछ ही मिनटों बाद में वे 21वीं किस्त जारी करेंगे।

PM Kisan Yojana 21st Installment: पीएम मोदी का मंच पर हो रहा स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंच पर स्वागत हो रहा है और इसके बाद अब राष्ट्रगान गाया जा रहा है।

PM Kisan 21st Installment Date: पीएम मोदी को गिफ्ट की गई उनका मां की तस्वीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंच पर एक तस्वीर दी गई जो पीएम मोदी की मां की है।

PM Kisan 21st Installment Release Date: बस कुछ देर में जारी होने वाली है 21वीं किस्त

पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त महज कुछ देर में जारी होने वाली है। पीएम मोदी मंच पर हैं और कुछ देर में किस्त जारी करेंगे।

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम मोदी मंच पर मौजूद, बस कुछ मिनट का और इंतजार

पीएम नरेंद्र मोदी मंच पर मौजूद हैं और अब से कुछ मिनटों बाद वे 21वीं किस्त जारी करेंगे जिसके बाद करोड़ों किसानों के बैंक खाते में 21वीं किस्त पहुंचेगी।

PM Kisan 21vi Kist Kab Aayegi: किस्त से पहले मंत्री दे रहे हैं भाषण

पीएम किसान योजना की किस्त अब से कुछ देर में जारी होने वाली है। इससे पहले मंच पर मौजूद मंत्री अपनी-अपनी बारी से भाषण दे रहे हैं और पीएम मोदी का स्वागत भी कर रहे हैं।

PM Kisan 21st Installment 2025: पीएम मोदी ने जारी की 21वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21वीं किस्त जारी की जिसके बाद करोड़ों किसानों के बैंक खाते में किस्त पहुंचने लगी है।

PM Kisan Update: 9 करोड़ से अधिक किसानों को 21वीं किस्त का लाभ

पीएम किसान योजना के लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को 21वीं किस्त का लाभ मिला

PM Kisan 21st Installment Release Date Time: 18000 करोड़ रुपये किए गए हस्तांतरित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोयंबटूर में आयोजित दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन 2025 सम्मेलन से पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी की। जहां से लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खाते में 21वीं किस्त हस्तांतरित की गई। इस किस्त के लिए 18000 करोड़ रुपये किसानों के बैंक खातों में भेजे गए।

PM Kisan Yojana 21st Installment: आपके खाते में किस्त आई है या नहीं? ऐसे कर सकते हैं चेक

पीएम किसान योजना की किस्त जारी होने के बाद सरकार द्वारा लाभार्थियों को मैसेज भेजा जाता है। इसमें जानकारी होती है कि बतौर लाभार्थी आपके बैंक खाते में किस्त के पैसे भेज दिए गए हैं। अगर आपको ये मैसेज नहीं आता है, तो आपको बैंक की तरफ से भी किस्त का मैसेज आता है जिसमें बताया होता है कि आपके खाते में 2 हजार रुपये आए हैं।

पीएम मोदी का भाषण लाइव यहां पर क्लिक करके सुन सकते हैं

PM Kisan 21st Installment Date: किसानों को संबोधित कर रहे हैं पीएम मोदी

पीएम मोदी 21वीं किस्त जारी करने के बाद अब किसानों को संबोधित कर रहे हैं। लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खाते में 21वीं किस्त भेजी गई है।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan 21vi Kist: प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की 21वीं किस्त, 9 करोड़ से अधिक किसानों को मिले 2-2 हजार रुपये

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Live: मिनी स्टेटमेंट निकलवाकर पता कर सकते हैं खाते मे पैसे आए हैं या नहीं

आप अपने नजदीकी बैंक में विजिट करके मिनी स्टेटमेंट निकलवाकर भी इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपके खाते में किस्त के पैसे आए हैं या नहीं। 

PM Kisan Yojana 21st Installment Update: बैंक पासबुक एंट्री कराकर भी पता कर सकते हैं कि खाते में पैसे आए हैं या नहीं

यह जानने के लिए कि आपके खाते में 21वीं किस्त के पैसे आए हैं या नहीं इसके लिए आपको पासबुक लेकर अपने नजदीकी बैंक में जाना है। वहां जाकर आपको पासबुक एंट्री करानी है। पासबुक एंट्री कराकर आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि खाते में किस्त के पैसे आए हैं या नहीं। 

PM Kisan Yojana: करोड़ों किसानों के खाते में भेजी गई 21वीं किस्त, इन किसानों को नहीं मिला लाभ, जानें वजह

PM Kisan Yojana 21st Installment: फोन बैंकिंग से भी कर सकते हैं पता

अगर आप फोन बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं तो इसकी मदद से भी आप इस बारे में जान सकते हैं कि आपके खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त के पैसे आए हैं या नहीं। 

PM Kisan Yojana 21st Installment News: पीएम किसान पोर्टल पर विजिट करके कर सकते हैं पता

  • इसमें आपको सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल पर विजिट करना है।
  • नेक्स्ट स्टेप पर Know Your Status के ऑप्शन पर क्लिक करके आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना है।
  • यह करने के बाद Get Data के बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रक्रिया की मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं आपके खाते में किस्त के पैसे आए हैं या नहीं। 
PM Kisan Yojana: करोड़ों किसानों के खाते में भेजी गई 21वीं किस्त, इन किसानों को नहीं मिला लाभ, जानें वजह

PM Kisan 21st Installment Release Date: कई किसानों की अटकी हो सकती है 21वीं किस्त

अगर आपकी किस्त अटक गई है यानी आपको पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त नहीं मिली है, तो आपको कारण जानना होगा कि ऐसा क्यों हुआ है।

PM Kisan 21st Installment 2025: किस्त के लिए ये काम जरूरी है

अगर आप चाहते हैं कि आपको पीएम किसान योजना का लाभ मिले, तो आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप कुछ काम करवा लें। इसमें सबसे जरूरी काम है ई-केवाईसी का। किस्त के लिए ये काम करवाना जरूरी होता है।

PM Kisan News: योजना में इस तरह करवा सकते हैं ई-केवाईसी

  • ई-केवाईसी कराने के लिए सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। 
  • वेबसाइट खुलने के बाद ई-केवाईसी के विकल्प का चयन करना है।
  • यह करने के बाद आपको अपने 12 अंकों की आधार संख्या को दर्ज करना होगा। 
  • नेक्स्ट स्टेप पर आपको आधार नंबर से लिंक्ड अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है। 
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा आपको उसे फिल करना है। 
  • ओटीपी दर्ज करते ही आपकी ई-केवाईसी स्कीम में हो जाएगी।

PM Kisan Yojana 21st Installment News: बैंक अकाउंट से जुड़ी दिक्कतें

अगर आपके बैंक अकाउंट में कुछ दिक्कतें हैं तो यह भी एक बड़ी वजह है, जिसके चलते पीएम किसान सम्मान निधि योजना के 2 हजार रुपये आपके खाते में नहीं आए हैं।

PM Kisan Yojana 21st Installment: बैंक अकाउंट से जुड़ी इन दिक्कतों को कराएं ठीक

अगर आप बिना रुकावट पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाना चाहते हैं तो बैंक अकाउंट से जुड़ी इन दिक्कतों को तुरंत ठीक करा लें।

PM Kisan 21st Installment News: आधार-बैंक लिंकिंग

वे किसान जिन्होंने अपने आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक नहीं कराया है, उनको भी 21वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है। इस कारण आपको इस जरूरी काम को भी करा लेना चाहिए। 

PM Kisan Yojana: आपके खाते में नहीं आई है 21वीं किस्त, तो परेशान होने की जगह तुरंत करें इस नंबर पर कॉल

PM Kisan Nidhi News: पीएम किसान मानधन योजना

भारत सरकार किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पीएम किसान मानधन योजना का संचालन भी कर रही है। इस स्कीम में आवेदन करने के बाद आपको एक निश्चित राशि का निवेश 60 की उम्र होने तक करना होता है, उसके बाद हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन जीवनभर मिलती है। 
विज्ञापन

PM Kisan Nidhi Installment News: देश में लोकप्रिय है प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना देश में काफी लोकप्रिय स्कीम है। कई किसान इस योजना में आवेदन करके अपने भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने का काम कर रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें