PM kisan status Live: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पात्र किसानों के बैंक खाते में 15वीं किस्त भेजेंगे, जिसमें प्रत्येक किसान के खाते में 2 हजार रुपये भेजे जाएंगे।
PM kisan 15th Installment Status Live: किस्त जारी करने के लिए आज पीएम नरेंद्र मोदी झारखंड के खूंटी जाएंगे, जिसकी जानकारी कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने साझा की।
PM kisan 15 Kist Kab Aayegi News Live: सुबह 11.30 बजे किस्त के पैसे जारी किए जाएंगे, जिन्हें डीबीटी के माध्यम से पात्र किसानों के बैंक खाते में भेजा जाएगा।
PM Kisan Yojana: इस बार देश के 8 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 15वीं किस्त का लाभ मिलेगा।
15th Installment Release Date: आपको किस्त मिलेगी या नहीं, ऐसे चेक कर सकते हैं लाभार्थी सूची में अपना नाम:-
- इसके लिए आपको पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है
- अब यहां पर आपको 'Know Your Status' के ऑप्शन पर क्लिक करना है
- इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है और स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भी भरना है
- ये सब दर्ज करने के बाद आपको गेट डिटेल का बटन नजर आएगा
- इस पर क्लिक करें, जिसके बाद आपके सामने आपका स्टेटस आ जाएगा
- इससे आप जान पाएंगे कि आपको किस्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं।
PM kisan status Live: किन किसानों की अटक सकती है किस्त?
नंबर 1
दरअसल, कई किसान ऐसे भी हैं, जो आज किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इनमें पहले वो किसान हैं जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं करवाई। सरकार की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि किस्त का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी करवाना जरूरी है।
नंबर 2
- दूसरे उन किसानो की भी किस्त अटक सकती है, जिन्होंने भू-सत्यापन नहीं करवाया है। किस्त का लाभ लेने के लिए योजना से जुड़े सभी किसानों को ये काम करवाना अनिवार्य है।
नंबर 3
वो किसान भी आज किस्त से वंचित रह सकते हैं, जिन्होंने अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक नहीं करवाया।
PM kisan 15th Installment Status Live: ये हेल्पलाइन बड़े काम के:-
- अगर आप पीएम किसान योजना से जुडे़ हैं और आपकी किस्त अटक जाती है या आपको कोई जानकारी लेनी है, तो आप योजना के इन हेल्पलाइन नंबर 155261 / 011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं।
- आप इस टोल फ्री नंबर 18001155266 पर कॉल करके भी मदद ले सकते हैं।
- आप पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स 011-23381092 या 011-23382401 पर भी संपर्क कर सकते हैं। यहां से आपको उचित मदद मिल सकती है।
कितने बजे जारी होगी किस्त?
- आज पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 11.30 बजे 15वीं किस्त जारी करेंगे। इस पैसे को डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा जाएगा।
PM kisan 15 Kist Kab Aayegi News Live: पीएम मोदी जाएंगे खूंटी
- 15वीं किस्त जारी करने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के खूंटी जाएंगे, जहां से वे पात्र किसानों के खातों में 15वीं किस्त भेजेंगे।
PM kisan status Live: कब आई थी 14वीं किस्त?
- 15वीं किस्त से पहले किसानों को 14 किस्त का लाभ मिल चुका है। बीती 27 जुलाई को 14वीं किस्त जारी की गई थी।
PM kisan 15 Kist Kab Aayegi News Live: इतने किसानों को मिला था लाभ
- बात अगर 14वीं किस्त की करें, तो उस वक्त लगभग 8 करोड़ से ज्यादा किसानों को किस्त का लाभ मिला था।
ई-केवाईसी कराना है जरूरी
PM Kisan Status Live: ऐसे कराएं योजना में अपनी ई-केवाईसी
- सबसे पहले आपको पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर विजिट करना है
- पोर्टल ओपन होने के बाद फार्मर कॉर्नर में ई-केवाईसी के विकल्प का चयन करना है।
- इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा।
- यहां आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।
- इस प्रक्रिया को करने के बाद सर्च बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
- नेक्स्ट स्टेप पर ओटीपी को दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह आप आसानी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी पूरी करा सकते हैं।
PM Kisan News: ऐसे कराएं भूलेखों का सत्यापन
अगर आपने योजना में अपने भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है। ऐसे में आपको तुरंत अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में जाकर इस काम को जल्द से जल्द करा लेना चाहिए।
किस्त जारी होने के बाद कैसे पता करें कि खाते में पैसे आए हैं या नहीं
मैसेज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त के पैसे जारी होने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप आसानी से पता कर सकते हैं कि आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं।
PM Kisan 15th Installment Live: मिनी स्टेटमेंट
किस्त जारी होने के बाद अगर आपके मोबाइल नंबर पर कोई मैसेज नहीं आता है। ऐसे में आप नजदीकी एटीएम मशीन पर जाकर मिनी स्टेटमेंट निकालकर इस बारे में पता कर सकते हैं।
PM Kisan News: पासबुक एंट्री
किस्त जारी होने के बाद किसान बैंक में जाकर अपनी पासबुक एंट्री करवाकर भी इस बारे में पता कर सकते हैं कि उनके खाते में 15वीं किस्त के पैसे आए हैं या नहीं।
PM Kisan 15th Installment Live: कुछ ही देर में जारी होगी 15वीं किस्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची से खूंटी के लिए रवाना हो गए हैं। खूंटी में वह बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू जाएंगे। वहीं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त को जारी करेंगे।
PM kisan status Live: संवाद भी करेंगे पीएम
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15वीं किस्त जारी करने के अलावा लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे।
PM kisan status Live: महज कुछ देर का इंतजार और
- बस कुछ देर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले हैं।
PM kisan 15th Installment Status Live: आज लगभग 8 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों के बैंक खाते में 15वीं किस्त भेजी जाएगी।
PM kisan 15 Kist Kab Aayegi News Live: एग्रीकल्चर इंडिया की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, दुनिया की सबसे बड़ी DBT स्कीम पीएम किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को सालाना 6000 रुपयों का आर्थिक लाभ प्रदान किया जा रहा है।
PM kisan 15th Installment Status Live: महज कुछ देर में पीएम मोदी मंच पर पहुंचने वाले हैं और इसके बाद वे 15वीं किस्त जारी करेंगे।
PM kisan 15 Kist Kab Aayegi News Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंच चुके हैं और अब से कुछ देर बाद डीबीटी के माध्यम से 15वीं किस्त जारी की जाएगी।
PM kisan 15th Installment Status Live: जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, उन किसानों के बैंक खाते में 15वीं किस्त नहीं आएगी।
PM kisan 15th Installment Status Live: अगर आपने भू-सत्यापन नहीं करवाया है, तो भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
PM kisan 15th Installment Status Live: किसानों का इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बटन दबाकर लाभार्थियों के बैंक खाते में 15वीं किस्त हस्तांतरित कर दी है।
PM kisan 15th Installment Status Live: डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में दो-दो हजार रुपये की 15वीं किस्त भेजी गई है।
PM kisan 15 Kist Kab Aayegi News Live: जैसा कि 15वीं किस्त जारी कर दी गई है। ऐसे में आपके बैंक खाते में पैसे आते ही आपको मैसेज प्राप्त होगा।
PM kisan 15 Kist Kab Aayegi News Live: इतने पैसे भेजे गए हैं
- इस बार पीएम किसान योजना के अंतर्गत 8 करोड़ से अधिक किसानों को 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की गई है।
PM Kisan Status Live: किसान अपना स्टेटस ऐसे चेक कर सकते हैं
- अगर आप 15वीं किस्त के स्टेटस को चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको योजना के आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है
- अब यहां पर बेनिफिशियरी स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करें
- फिर आपको आधार नंबर, बैंक खाता संख्या, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरना है
- अब आपको आखिर में गेट स्टेटस के बटन पर क्लिक करना है
- आपको लेटेस्ट अमाउंट के सबमिट होने की डिटेल्स स्क्रीन पर दिख जाएगी।
PM Kisan Yojana 15th Installment Not Eligible Farmer List: अगर नहीं आई किस्त, तो ये हो सकते हैं कारण
- अगर आपके बैंक खाते में 15वीं किस्त नहीं आई है, तो इसके पीछे कुछ कारण हो सकते हैं। इसमें पहला कारण है कि आपने ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं करवाया हो। अगर ऐसा है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
15th Installment of PM Kisan Samman Nidhi: किस्त अटकने के ये भी हैं कारण
- जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय गलत जानकारी दर्ज की थी। उन्हें भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा
- वहीं, अगर आपने अपना आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं करवाया है, तो भी आप किस्त से वंचित रह सकते हैं।
PM Kisan Yojana 15th Installment: कैसे पता करें किस्त आई है या नहीं
- अगर आप योजना से जुड़े हुए हैं, तो आपको 15वीं किस्त आने का मैसेज प्राप्त हुआ होगा। पर अगर किसी कारण से अब तक आपको मैसेज नहीं मिला है, तो आप अपने बैंक के मिस्ड कॉल नंबर पर मिस्ड कॉल करके अपना बैलेंस चेक करके किस्त के बारे में जान सकते हैं
PM Kisan Yojana 15th Installment: कैसे पता करें किस्त आई है या नहीं
- अगर आप योजना से जुड़े हुए हैं, तो आपको 15वीं किस्त आने का मैसेज प्राप्त हुआ होगा। पर अगर किसी कारण से अब तक आपको मैसेज नहीं मिला है, तो आप अपने बैंक के मिस्ड कॉल नंबर पर मिस्ड कॉल करके अपना बैलेंस चेक करके किस्त के बारे में जान सकते हैं।
PM kisan 15th Installment Status Live: नहीं आई किस्त, तो ये नंबर्स कर सकते हैं मदद
- अगर किसी कारण आपको 15वीं किस्त का लाभ नहीं मिल पाया है, तो आप कुछ हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके उचित मदद ले सकते हैं आप 155261, 1800115526 नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
15th Installment: ये भी है एक नंबर
- अगर ऊपर दिए गए नंबर्स पर आप कॉल नहीं कर रहे हैं या किसी कारण वहां से मदद नहीं मिल पा रही है, तो फिर आप इस 011-23381092 नंबर पर कॉल करके उचित मदद पा सकते हैं।
PM Kisan Yojana 15th Installment: 15वीं किस्त का लाभ 8 करोड़ से अधिक किसानों को मिला, जिसमें सरकार ने 18 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा पैसे हस्तांतरित किए।
PM Kisan Status: आवेदन की स्थिति कैसे जानें
- अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुडे़ है और आप अपने आवेदन की स्थिति जानना चाहते हैं तो फिर आप 155261 नंबर पर कॉल करके जान सकते हैं।
PM Kisan Samman Nidhi: क्या अभी है अटकी हुई किस्त पाने का मौका?
- कई किसानों की किस्त कुछ कारणों की वजह से अटक गई है, क्योंकि इन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, भू-सत्यापन नहीं करवाया है या फिर उनके फॉर्म में कोई गलती है आदि। ऐसे में अगर आप इन कामों को जितनी जल्दी पूरा करवा लेते हैं और राज्य सरकार आपका नाम क्लियर कर देती है, तो आपको किस्त दे दी जाती है।
PM Kisan Yojana 15th Installment: ये वेबसाइट है बड़े काम की
- आपको योजना से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए या फिर आपको ई-केवाईसी करवानी है या अन्य कोई काम, तो आप पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जा सकते हैं।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: ईमेल भी कर सकते हैं आप
- अगर आपको किसी तरह की कोई समस्या है या कोई जानकारी चाहिए, तो आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क करके भी अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।
PM Kisan News: क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक बेहद ही महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस स्कीम के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में सरकार 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेज रही है।
PM Kisan Yojana 15th Installment: हर साल भेजी जाती है तीन किस्त
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत हर साल मिलने वाली 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता को 3 किस्तों के रूप में जारी की जाती है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि किसानों के खाते में भेजी जाती है।
PM Kisan News: पीएम किसान मानधन योजना
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अलावा किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना का संचालन भी कर रही है। इस योजना के अंतर्गत सरकार किसानों को 60 की उम्र के बाद हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन देगी।
60 की उम्र के बाद मिलती है तीन हजार रुपये की पेंशन
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में 18 से 40 साल की उम्र के किसान आवेदन कर सकते हैं। इस स्कीम में आवेदन करने के बाद आपको हर महीने 55 रुपये से लेकर 200 रुपये का निवेश करना होता है। निवेश की राशि आप जिस उम्र में आवेदन करते हैं, उसी के आधार पर तय की जाती है। किसान की उम्र जब 60 वर्ष हो जाती है उसके बाद उनको हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन मिलती है।
PM Kisan 15th Installment Live: इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पहचान पत्र, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, खेतों की खसरा खतौनी, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो का होना जरूरी है।
एक परिवार में कितने सदस्य उठा सकते हैं पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ
अक्सर कई किसानों का सवाल रहता है कि एक परिवार में कितने सदस्य प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा सकते हैं। ऐसे में आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक परिवार में केवल एक सदस्य ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा सकता है।