फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Status: प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की 15वीं किस्त, किसानों को दिए गए दो हजार रुपये

Wed, 15 Nov 2023 03:47 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan 15 Kist Kab Aayegi News Live: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खूंटी, झारखंड से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त जारी करेंगे।
विज्ञापन
आज जारी होगी 15वीं किस्त। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

15 नवंबर को जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त

देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खूंटी, झारखंड से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त जारी करेंगे। 14वीं किस्त मिलने के बाद से देशभर के करोड़ों किसान बेसब्री से 15वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। उनका यह इंतजार अब खत्म हो चुका है।

विज्ञापन


खास खबर:- PM Kisan Nidhi Yojana Live: अब से कुछ देर में प्रधानमंत्री मोदी जारी 15वीं किस्त, ऐसे कर पाएंगे चेक

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दी जानकारी

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल (ट्विटर) पर इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि "पीएम किसान सम्मान निधि की 15वीं क़िस्त, 15 नवंबर 2023 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी द्वारा देश के पात्र किसानों के बैंक खातों में DBT के माध्यम से की जाएगी हस्तांतरित..."
 

बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जारी होंगे 15वीं किस्त के पैसे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिरसा मुंडा की जयंती (जनजातिय गौरव दिवस) के अवसर पर 15वीं किस्त के पैसे जारी करेंगे। बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर, 1875 को खूंटी के उलिहातू में हुआ था। बिरसा मुंडा एक आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने बहुत कम उम्र में ही अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे।

इन किसानों को नहीं मिलेगा 15वीं किस्त का लाभ

भारत सरकार गलत ढंग से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे किसानों के प्रति काफी सख्त है। इसी को देखते हुए योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन करना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर आप 15वीं किस्त का लाभ पाना चाहते हैं। ऐसे में आपको जल्द से जल्द इन दोनों जरूरी कार्यों को पूरा करा लेना चाहिए।

PM Kisan Nidhi Yojana: कल जारी होगी किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त, ये किसान हो जाएंगे लाभ से वंचित

ऐसे करवाएं योजना में अपनी ई-केवाईसी

अगर आपने अब तक योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे में आप इस काम को ऑनलाइन भी पूरा करा सकते हैं। ऑनलाइन ई-केवाईसी की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। 
  • इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in को अपने डिवाइस में ओपन करें। 
  • वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको स्क्रीन में फार्मर कॉर्नर में ई-केवाईसी के विकल्प का चयन करना है।
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा।
  • इस जगह आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा। 
  • इस प्रक्रिया को करने के बाद सर्च बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
  • नेक्स्ट स्टेप पर ओटीपी को दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आप आसानी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी पूरी करा सकते हैं।

सीएससी सेंटर जाकर भी करवा सकते हैं ई-केवाईसी

आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भी अपनी ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरी करा सकते हैं। यहां आपको अपना आधार नंबर और जरूरी दस्तावेजों को साथ लेकर जाना होगा।

ऐसे कराएं भूलेखों का सत्यापन

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में भूलेखों के सत्यापन कराने की प्रक्रिया भी काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। भूलेखों का सत्यापन कराने के लिए आपको अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में जाना होगा। वहां जाकर आप योजना में अपना भू-सत्यापन करा सकते हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में भूलेखों का सत्यापन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर आप इस काम को नहीं करते हैं। ऐसे में आपको 15वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं। इस बारे में पता करने के लिए आपको लाभार्थी सूची की लिस्ट में अपना नाम चेक करना होगा। 

किसान लाभार्थी सूची में ऐसे चेक करें अपना नाम

  • इसके लिए आपको पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर विजिट करना है
  • वेबसाइट ओपन होने के बाद फार्मर कॉर्नर में बेनिफिशियरी लिस्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें
  • यहां आपको अपने राज्य, जिला, तहसील ब्लॉक और गांव की डिटेल्स दर्ज करनी है
  • इन सभी को फिल करने के बाद गेट रिपोर्ट के बटन पर क्लिक करें 
  • इस प्रक्रिया को करने के बाद आप आसानी से चेक कर सकते हैं कि आपका नाम लाभार्थी सूची में शामिल है या नहीं 
  • अगर आपका नाम इस लिस्ट में शामिल है। ऐसे में आपके खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त आएगी

किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए इन नंबरों पर करें कॉल

अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी किसी समस्या का समाधान पाना चाहते हैं या किसी बारे में कुछ जानना है। ऐसे में आप पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261, 1800115526 या 011-23381092 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक ईमेल आईडी  pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क करके भी अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।

कैसे पता करें खाते में पैसे आए हैं या नहीं?

कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11:30 बजे पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त के पैसे जारी करेंगे। किस्त जारी होने के बाद आप मैसेज से इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपके खाते में 15वीं किस्त के पैसे आए हैं या नहीं। किस्त के पैसे ट्रांसफर होने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज आ जाएगा। इस मैसेज में 2 हजार रुपये की राशि के ट्रांसफर होने की डिटेल्स होगी। 

दूसरा तरीका

अगर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर किसी कारण से मैसेज नहीं आता है। ऐसे में आप अपने नजदीकी एटीएम मशीन के पास जाकर मिनी स्टेटमेंट निकलवा सकते हैं। मिनी स्टेटमेंट देखकर आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपके खाते में किस्त के पैसे आए हैं या नहीं। 

तीसरा तरीका

आपके खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पैसे आए हैं या नहीं? इस बारे में पता करने के लिए आपको अपने बैंक जाना होगा। बैंक में जाने के बाद आपको पासबुक प्रिंट करानी है। पासबुक प्रिंट होने के बाद आपको पता चल जाएगा कि पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त के पैसे आपके खाते में आए हैं या नहीं। 

बैंक अकाउंट से आधार कार्ड लिंक कराना जरूरी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बैंक अकाउंट से आधार कार्ड को लिंक कराना भी जरूरी कर दिया गया है। अगर आपने यह काम नहीं किया है। ऐसे में 15वीं किस्त का लाभ पाने के लिए आपको जल्द से जल्द अपने बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करा लेना चाहिए। 

क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस योजना के अंतर्गत हर साल देश के आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों के रूप में प्रदान की जा रही है।

PM Kisan News: आज जारी होगी 15वीं किस्त

14वीं किस्त मिलने के बाद से किसान लंबे समय से 15वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। उनका यह इंतजार आज खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज खूंटी, झारखंड से किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त जारी करेंगे।

PM kisan 15th Installment Status Live: बस कुछ देर बाद पीएम नरेंद्र मोदी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले हैं, जिसके बाद वे 15वीं किस्त जारी करेंगे।

PM Kisan Yojana: अब से कुछ देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15वीं किस्त जारी करेंगे। 

PM Kisan Nidhi Yojana Live: अब से कुछ देर में किसानों के बैंक खाते में 15वीं किस्त पहुंचेगी, क्योंकि महज कुछ ही मिनटों बाद पीएम मोदी 15वीं किस्त जारी करने वाले हैं।

15th installment: पीएम नरेंद्र मोदी ने 15वीं किस्त जारी कर दी है, जिसके बाद पात्र किसानों के बैंक खाते में किस्त के पैसे पहुंचने लगे हैं।

PM kisan 15th Installment Status Live: योजना के अंतर्गत लगभग 8 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों के बैंक खाते में 15वीं किस्त भेजी गई।

अगर आपकी किस्त अब तक नहीं आई है, तो फिर आप योजना के हेल्पलाइन नंबर्स पर कॉल करके ऊचित मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन

PM kisan 15th Installment Status Live: जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, उन किसानों के बैंक खाते में 15वीं किस्त नहीं आई है। पर आप इस काम को जल्दी करवाकर आगे किस्त का लाभ ले सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें