फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India vs South Korea Hockey Final: भारत बना एशिया कप का विजेता, दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर जीता खिताब

Sun, 07 Sep 2025 09:24 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजगीर

खास बातें

India vs South Korea Asia Cup 2025 Hockey Final Updates : बिहार के राजगीर में आयोजित हॉकी एशिया कप 2025 के खिताबी मुकाबले में रविवार को भारत ने पांच बार की विजेता दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
भारत बनाम कोरिया - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:18 PM, 07-Sep-2025

भारत बना विजेता

बिहार के राजगीर में आयोजित हॉकी एशिया कप 2025 के खिताबी मुकाबले में रविवार को भारत ने पांच बार की विजेता दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय टीम ने मौजूदा चैंपियन कोरिया को पराजित कर न सिर्फ ट्रॉफी जीती, बल्कि अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में होने वाले विश्व कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया।

08:56 PM, 07-Sep-2025

India vs South Korea Hockey Final Live: चौथा क्वार्टर

खेल के 49वें मिनट में अमित रोहिदास ने शानदार गोल दागते हुए भारत की बढ़त 4-0 कर दी। हालांकि कोरिया ने भी तुरंत वापसी की कोशिश की और 50वें मिनट में डैन सन ने गोल कर स्कोर 4-1 कर दिया। इसी बीच 50वें मिनट में भारत के खिलाड़ी कुमार राज पाल को ग्रीन कार्ड मिला। 

08:35 PM, 07-Sep-2025

India vs South Korea Hockey Final Live: तीसरा क्वार्टर

तीसरे क्वार्टर के दौरान कोरिया टीम को 39:57 और 40:08 मिनट पर लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वह इन मौकों को भुना नहीं सकी। इसके बाद 44वें मिनट में भारत की ओर से दिलप्रीत ने शानदार गोल दागा और टीम को कोरिया पर 3-0 की बढ़त दिला दी।

विज्ञापन
08:06 PM, 07-Sep-2025

India vs South Korea Hockey Final Live: दूसरा क्वार्टर

भारतीय टीम अच्छी लय में नजर आ रही है। दूसरे क्वार्टर में दिलप्रीत सिंह ने 27वें मिनट में गोल दागा और हाफ-टाइम तक भारत ने कोरिया पर 2-0 से बढ़त बना ली है। इस दौरान 17वें मिनट में जुगराज सिंह और 29वें मिनट में संजय को ग्रीन कार्ड मिला।

07:46 PM, 07-Sep-2025

India vs South Korea Hockey Final Live: पहला क्वार्टर

खिताबी मुकाबले में भारत ने अच्छी शुरुआत की। पहले मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल दागा और भारत की बढ़त 1-0 कर दी। आठवें मिनट में भारत के पास पेनाल्टी स्ट्रोक का मौका था, लेकिन जुगराज सिंह गोल से चूक गए। पहले क्वार्टर का खेल समाप्त होने के बाद भारत 1-0 से आगे है।

विज्ञापन
07:43 PM, 07-Sep-2025

India vs South Korea Hockey Final Live: फाइनल मुकाबला शुरू

भारत और कोरिया की पुरुष हॉकी टीमों के बीच खिताबी मुकाबला शुरू हो चुका है। पहले क्वार्टर का खेल जारी है।

07:12 PM, 07-Sep-2025

India vs South Korea Hockey Final Live: फाइनल के लिए भारत की प्लेइंग 11

06:31 PM, 07-Sep-2025

India vs South Korea Hockey Final Live: हॉकी एशिया कप में कोरिया का प्रदर्शन

एशिया कप हॉकी में कोरिया ने शुरुआत से लेकर सुपर-4 तक उतार-चढ़ाव का सामना किया, लेकिन अंत में दूसरे स्थान पर रहते हुए खिताबी मुकाबले का टिकट कटवा लिया। पूल-बी में कोरिया ने तीन मैच खेले, जिनमें उसे दो मैचों में जीत हासिल हुई और केवल एक मुकाबला गंवाया। छह अंक लेकर कोरिया ने ग्रुप में दूसरा स्थान पक्का किया और सुपर-4 में जगह बनाई। सुपर-4 में कोरिया का प्रदर्शन उतना दमदार नहीं रहा जितना ग्रुप चरण में था। टीम ने तीन मुकाबलों में एक जीत, एक ड्रॉ और एक हार दर्ज की। चार अंकों के साथ कोरिया दूसरे स्थान पर रहा और फाइनल में जगह बनाने में सफल रहा।

06:08 PM, 07-Sep-2025

India vs South Korea Hockey Final Live: विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने से एक कदम दूर भारत

इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट की विजेता टीम को अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड द्वारा संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाले विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने का मौका मिलेगा। भारत ऐसे में विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने से बस एक कदम दूर है।

05:42 PM, 07-Sep-2025

India vs South Korea Hockey Final Live: फाइनल में कोरिया से टक्कर

रविवार को खेले जाने वाले फाइनल में भारत के सामने मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया की चुनौती होगी। इस जीत के साथ भारत सुपर चार लीग तालिका में सात अंकों के साथ शीर्ष पर रहा जबकि दक्षिण कोरिया चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। चीन और मलयेशिया दोनों तीन-तीन अंकों के साथ उनसे पीछे रहे। इससे पहले भारत ने सुपर चार चरण के अपने शुरुआती दो मैचों में दक्षिण कोरिया के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला था और मलयेशिया को 4-1 से हराया था।

05:41 PM, 07-Sep-2025

India vs South Korea Hockey Final Live: चीन को 7-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत

स्ट्राइकर अभिषेक के दो गोल की बदौलत भारतीय टीम ने चीन को मात दी। अभिषेक ने मैच के 46वें और 50वें मिनट में गोल दागे। उनसे पहले इस एकतरफा मुकाबले में शिलानंद लाकड़ा (चौथे मिनट), दिलप्रीत सिंह (सातवें), मनदीप सिंह (18वें), राजकुमार पाल (37वें) और सुखजीत सिंह (39वें) के गोल ने टीम की बड़ी जीत पक्की कर दी।

05:10 PM, 07-Sep-2025

India vs South Korea Hockey Final: भारत बना एशिया कप का विजेता, दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर जीता खिताब

India vs South Korea Asia Cup 2025 Hockey Final Live Score Updates : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 का रोमांच अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। आज भारतीय हॉकी टीम का सामना दक्षिण कोरिया से बिहार के राजगीर में फाइनल मुकाबले में होगा। हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व वाली टीम की नजर मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराकर खिताब अपने नाम करने पर है। इस टूर्नामेंट में जीतने वाली टीम को अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड द्वारा संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाले विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें