07:36 PM, 20-Nov-2022
FIFA WC Opening Live: कतर में हैं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को खाड़ी देश के दो दिवसीय दौरे पर दोहा पहुंचे। वह फीफा विश्व कप के उद्घाटन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। धनखड़ कतर के शेख तमीम बिन हमद अल थानी के निमंत्रण पर दोहा का दौरा कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, "उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का दोहा, कतर में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।" फुटबॉल विश्व कप के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के अलावा, उपराष्ट्रपति अपनी यात्रा के दौरान भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ भी बातचीत करेंगे।