फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND-W vs BAR-W T20: भारत ने पाकिस्तान के बाद बारबाडोस को भी हराया, पदक जीतने से एक कदम दूर

Thu, 04 Aug 2022 08:06 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

खास बातें

CWG 2022 India vs Barbados: राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने तीसरे मुकाबले में बारबाडोस को हरा दिया। टीम इंडिया से मिले 163 रन के लक्ष्य के सामने बारबाडोस की टीम आठ विकेट पर 62 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है और पदक जीतने से सिर्फ एक कदम दूर है। 
विज्ञापन
रेणुका सिंह ने चार विकेट लिए - फोटो : BCCI Women/Twitter
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:37 AM, 04-Aug-2022

T20 Live: भारत की धमाकेदार जीत

भारतीय महिला टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए बारबाडोस को 100 रन से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में बारबाडोस की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 62 रन ही बना सकी। उसके सिर्फ दो ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू पाए। टीम इंडिया के लिए रेणुका सिंह ठाकुर ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। उन्होंने चार ओवर में 10 रन दिए। मेघना सिंह, स्नेह राणा, राधा यादव और हरमनप्रीत कौर को एक-एक सफलता मिली। टीम इंडिया इस जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

01:29 AM, 04-Aug-2022

T20 Live: बारबाडोस को लगा आठवां झटका

बारबाडोस को आठवां झटका हरमनप्रीत कौर ने दिया। उन्होंने शॉन्टे कैरिंगटन को राधा यादव के हाथों कैच कराया। शॉन्टे कैरिंगटन ने 11 गेंद पर तीन रन बनाए। टीम इंडिया को जीत के लिए दो विकेट चाहिए।

01:18 AM, 04-Aug-2022

T20 Live: बारबाडोस हार के करीब

बारबाडोस की टीम हार के करीब है। उसके सात विकेट गिर चुके हैं। 14वें ओवर में मेघना सिंह ने होल्डर को आउट कर दिया। होल्डर ने 24 गेंद पर छह रन बनाकर हरमप्रीत कौर को कैच थमा दिया। उनके बाद एलिसा स्कैंटलबरी 15 गेंद पर आठ रन बनाकर आउट हो गईं। राधा यादव की गेंद पर दीप्ति शर्मा ने उनका कैच लिया।

विज्ञापन
12:57 AM, 04-Aug-2022

T20 Live: बारबाडोस को लगा पांचवां झटका

बारबाडोस को पांचवां स्नेह राणा ने दिया। उन्होंने नौवें में किशोन नाइट को क्लीन बोल्ड कर दिया। नाइट ने 20 गेंद पर 16 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका लगा। बारबाडोस की टीम संकट में है। उसके सभी प्रमुख बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं।

12:41 AM, 04-Aug-2022

T20 Live: रेणुका की खतरनाक गेंदबाजी

रेणुका सिंह ठाकुर ने दो विकेट लेने के बाद बारबाडोस को दो और झटके दिए। उन्होंने पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर किशिया नाइट (तीन रन) को क्लीन बोल्ड कर दिया। वहीं, छठी गेंद पर एलीन को बोल्ड कर दिया। एलीन भी खाता नहीं खोल सकीं।

विज्ञापन
12:37 AM, 04-Aug-2022

T20 Live: बारबाडोस के दो विकेट गिरे

बारबाडोस के दो विकेट तीन ओवर के अंदर गिर गए। सबसे पहले अनुभवी डिएंड्रा डॉटिन आउट हुईं। रेणुका सिंह ने तीसरी ही गेंद पर उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। डॉटिन खाता भी नहीं खोल पाईं। उनके बाद तीसरे ओवर में रेणुका ने मैथ्यूज को आउट कर दिया मैथ्यूज सात गेंद पर नौ रन बनाकर शेफाली वर्मा को कैच थमा बैठीं।

12:09 AM, 04-Aug-2022

T20 Live: भारत ने बनाए 162 रन

भारतीय महिला टीम ने बारबाडोस को 163 रन का लक्ष्य दिया। टीम इंडिया ने 20 ओवर में चार विकेट पर 162 रन बनाए। जेमिमा रोड्रिग्ज ने नाबाद 56, शेफाली वर्मा ने 43 और दीप्ति शर्मा ने नाबाद 34 रन बनाए। तानिया भाटिया छह रन बनाकर, स्मृति मंधाना पांच रन बनाकर और कप्तान हरनप्रीत कौर खाता खोले बगैर आउट हो गईं। रोड्रिग्ज ने 46 गेंद पर की पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। दीप्ति शर्मा ने 28 गेंद की पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया।

11:39 PM, 03-Aug-2022

T20 Live: भारतीय पारी के 15 ओवर पूरे

भारत की पारी के 15 ओवर पूरे हो गए हैं। उसने चार विकेट पर 104 रन बना लिए हैं। जेमिमा रोड्रिग्ज 35 गेंद पर 34 और दीप्ति शर्मा आठ गेंद पर पांच रन बनाकर नाबाद हैं।

11:32 PM, 03-Aug-2022

T20 Live: तानिया भाटिया फेल

इस मैच के लिए टीम में शामिल की गईं तानिया भाटिया का बल्ला नहीं चला। वह 13 गेंद पर छह रन बनाकर आउट हो गईं। भाटिया को मैथ्यूज ने डॉटिन के हाथों कैच कराया। उनके आउट होने के बाद दीप्ति शर्मा क्रीज पर आ गई हैं।

11:15 PM, 03-Aug-2022

T20 Live: भारत को लगा दूसरा झटका

भारत को दूसरा झटका नौवें ओवर में लगा। शेफाली वर्मा रनआउट होकर पवेलियन लौट गईं। उन्होंने 26 गेंद पर 43 रन बनाए। इस दौरान सात चौके और एक छक्का लगाया। उनके बाद अगले ही ओवर में कप्तान हरनप्रीत कौर आउट हो गई। उन्हें शकीरा सेलमैन ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। हरमनप्रीत खाता भी नहीं खोल पाईं। उनके आउट होने के बाद तानिया भाटिया उतरीं हैं।

10:59 PM, 03-Aug-2022

T20 Live: भारत के 50 रन पूरे

स्मृति मंधाना के आउट होने के बाद शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्ज शानदार बल्लेबाजी कर रही हैं। भारत ने पावरप्ले (शुरुआती छह ओवर) में एक विकेट 50 रन बना लिए हैं। शेफाली वर्मा 15 गेंद पर 24 और जेमिमा रोड्रिग्ज 14 गेंद पर 12 रन बनाकर खेल रही हैं।

10:43 PM, 03-Aug-2022

T20 Live: मंधाना का नहीं चला बल्ला

भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वो दूसरे ओवर में ही आउट हो गईं। शनिका ब्रूस ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। मंधाना ने सात गेंद पर पांच रन बनाए। इस दौरान एक चौका लगा। फिलहाल भारत ने दो ओवर में एक विकेट पर 12 रन बना लिए हैं। शेफाली वर्मा के साथ जेमिमा रोड्रिग्ज क्रीज पर हैं।

10:12 PM, 03-Aug-2022

T20 Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), तानिया भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, स्नेह राणा, मेघना सिंह, रेणुका सिंह।

बारबाडोस: डिएंड्रा डॉटिन, हेले मैथ्यूज (कप्तान), किशिया नाइट (विकेटकीपर), किशोना नाइट, आलिया एलेने, ट्रिशन होल्डर, एलिसा स्कैंटलबरी, शकीरा सेलमैन, शॉन्टे कैरिंगटन, शमिलिया कॉनेल, शनिका ब्रूस।

10:03 PM, 03-Aug-2022

T20 Live: बारबाडोस ने गेंदबाजी चुनी

बारबाडोस की कप्तान हिली मैथ्यूज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उन्होंने पहले बल्लेबाजी चुनी। भारतीय टीम में पूजा वस्त्राकर और तानिया भाटिया की वापसी हुई है। यास्तिका भाटिया को बाहर किया गया है।

09:54 PM, 03-Aug-2022

T20 Live: भारत को हर हाल में जीतना होगा मैच

भारत को सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना होगा। बारबाडोस के साथ भी यही स्थिति है। इस मैच को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं, हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी।

09:26 PM, 03-Aug-2022

IND-W vs BAR-W T20: भारत ने पाकिस्तान के बाद बारबाडोस को भी हराया, पदक जीतने से एक कदम दूर

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का आज तीसरा मुकाबला है। टीम इंडिया की भिड़ंत से बारबाडोस से होनी है। भारत को पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, दूसरे मुकाबले में उसने पाकिस्तान को हराया था। अब टीम की नजर लगातार दूसरी जीत पर है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें