भारतीय वेटलिफ्टर अचिंता शेउली ने कमाल कर दिया है। उन्होंने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए तीसरा स्वर्ण और छठा पदक जीता। अचिंता शेउली ने स्नैच राउंड टॉप पर रहते हुए खत्म किया। उन्होंने पहले प्रयास में 137 किलो, दूसरे प्रयास में 140 किलो और तीसरे प्रयास में 143 किलो का वजन उठाया। 143 किलो उनका पर्सनल बेस्ट भी है। स्नैच राउंड में दूसरे स्थान पर मलेशिया के हिदायत मोहम्मद रहे। अचिंता शेउली ने हिदायत पर स्नैच राउंड के बाद पांच किलो की बढ़त बना रखी थी।
इसके बाद क्लीन एंड जर्क राउंड में अचिंता ने पहले प्रयास में 166 किलो का वजन उठाया, जो कि कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड भी है। इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने 170 किलो उठाने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहे। तीसरे प्रयास में फिर उन्होंने 170 किलो वजन उठाया और अपने ही रिकॉर्ड में सुधार किया।
अचिंता ने स्नैच राउंड में 143 किलो और क्लीन एंड जर्क राउंड में 170 किलो वजन समेत कुल 313 किलो वजन उठाया, जो कि कॉमनवेल्थ गेम्स में रिकॉर्ड भी है। अचिंता के नाम अब स्नैच राउंड में कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड, क्लीन एंड जर्क राउंड में कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड और कुल वजन में भी कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड है।
अचिंता के बाद दूसरे स्थान पर मलेशिया के हिदायत मोहम्मद रहे। हिदायत ने स्नैच राउंड में 138 किलो का वजन उठाया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क में उन्होंने पहले प्रयास में 165 किलो का वजन उठाया। अचिंता ने 170 किलो उठाकर स्नैच और क्लीन-जर्क मिलाकर कुल वजन 313 किलो कर लिया था। हिदायत को इससे आगे निकलने के लिए क्लीन एंड जर्क में 176 किलो का वजन उठाना था। उन्होंने दूसरे और तीसरे प्रयास में 176 किलो अटैम्प्ट भी करने की कोशिश की, लेकिन विफल रहे। इस तरह अचिंता ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
श्रीहरि नटराज ने पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। अपने प्रभावशाली प्रदर्शन को जारी रखते हुए भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने रविवार को राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया। 21 वर्षीय ने सेमीफाइनल में 25.38 का समय निकाला और आठवें स्थान पर रहे।
बॉक्सिंग में 75 किलोग्राम भारवर्ग में भारत के सुमित का सामना ऑस्ट्रेलिया के कैलम पीटर्स से था। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा। कैलम ने सुमित को 5-0 से हराया। वहीं, 92 किलोग्राम भारवर्ग यानी सुपर हेवीवेट कैटगरी में राउंड ऑफ 16 में भारत के सागर ने कैमरून के मैक्सिम येंगोंग को 5-0 से हरा दिया और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
भारतीय वेटलिफ्टर अचिंता शेउली ने कमाल कर दिया है। वह बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए तीसरा स्वर्ण और छठा पदक जीतने से बस कुछ कदम दूर हैं। अचिंता शेउली ने स्नैच राउंड टॉप पर रहते हुए खत्म किया। उन्होंने पहले प्रयास में 137 किलो, दूसरे प्रयास में 140 किलो और तीसरे प्रयास में 143 किलो का वजन उठाया। 143 किलो उनका पर्सनल बेस्ट भी है। स्नैच राउंड में दूसरे स्थान पर मलेशिया के हिदायत मोहम्मद हैं। अचिंता शेउली ने हिदायत पर स्नैच राउंड के बाद पांच किलो की बढ़त बना रखी है। अभी क्लीन एंड जर्क राउंड जारी है।
बैडमिंटन मिक्स्ड टीम इवेंट के क्वार्टर फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हरा दिया है और सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अश्विनी पोनप्पा और सुमित रेड्डी की जोड़ी ने डिएड्रे जॉर्डन और जैरेड एलियट की जोड़ी को पहले मैच में हराया था। इसके बाद दूसरे मैच में वर्ल्ड नंबर 10 लक्ष्य सेन ने वर्ल्ड नंबर 355 केडेन काकोरा को 21-5, 21-6 से आसानी से हरा दिया। तीसरे मैच में आकर्षी कश्यप ने योहानिता शोल्ट्ज को 21-11, 21-16 से हरा दिया। सेमीफाइनल में भारत का सामना स्कॉटलैंड या सिंगापुर से सोमवार को होगा।
स्क्वैश में मेन्स सिंगल्स में राउंड ऑफ 16 मुकाबले में भारत के स्टार खिलाड़ी वर्ल्ड नंबर 15 सौरव घोषाल ने वर्ल्ड नंबर 62 कनाडा के डेविड बैलारगियन को 3-0 से हरा दिया है। पहला गेम सौरव ने 11-6 से जीत हासिल की। वहीं, दूसरा गेम उन्होंने 11-2 से जीता। तीसरे गेम में भी कनाडा के खिलाड़ी कोई चुनौती पेश नहीं कर सके और सौरव ने यह गेम भी 11-6 से अपने नाम किया। सौरव घोषाल अब क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वार्टर फाइनल में उनका सामना सोमवार को स्कॉटलैंड के ग्रेग लोबान से होगा।
फिलहाल एक और भारतीय वेटलिफ्टर का मुकाबला है। अचिंता शेउली ने स्नैच में शुरुआती वजन 135 किलो रखा है। यह इस लॉट में सबसे भारी है। इसलिए हमें उनकी चुनौती देखने में कुछ समय लग सकता है।
स्क्वैश में मेन्स सिंगल्स में राउंड ऑफ 16 मुकाबले में भारत के स्टार खिलाड़ी वर्ल्ड नंबर 15 सौरव घोषाल ने वर्ल्ड नंबर 62 कनाडा के डेविड बैलारगियन के खिलाफ 2-0 की बढ़त बना ली है। पहला गेम सौरव ने 11-6 से जीत हासिल की। वहीं, दूसरा गेम उन्होंने 11-2 से जीता।
बैडमिंटन मिक्स्ड टीम इवेंट के क्वार्टर फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। अश्विनी पोनप्पा और सुमित रेड्डी की जोड़ी ने डिएड्रे जॉर्डन और जैरेड एलियट की जोड़ी को पहले मैच में हराया था। इसके बाद दूसरे मैच में वर्ल्ड नंबर 10 लक्ष्य सेन ने वर्ल्ड नंबर 355 केडेन काकोरा को 21-5, 21-6 से आसानी से हरा दिया। तीसरे मैच में आकर्षी कश्यप के सामने योहानिता शोल्ट्ज की चुनौती है।
बैडमिंटन में भारतीय मिक्स्ड टीम का क्वार्टर में मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से हो रहा है। पहले मैच में अश्विनी पोनप्पा और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी ने जेरार्ड इलियट और डी जॉर्डन की जोड़ी को 21-9, 21-11 से हराया।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पूल-बी में अपने पहले मैच में भारत ने घाना को 11-0 से रौंद दिया। भारत के लिए आठ अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल दागे। उपकप्तान हरमनप्रीत ने सबसे ज्यादा तीन गोल दागे। यह भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह का 300वां और उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह का 150वां अंतरराष्ट्रीय मैच था।
भारत के ग्रुप में घाना के अलावा इंग्लैंड, वेल्स और कनाडा की टीम है। घाना के बाद भारत का अगला मैच सोमवार को मेजबान इंग्लैंड से होगा। इसके बाद 3 अगस्त को कनाडा और 4 को वेल्स से भारतीय टीम भिड़ेगी।
भारत ने घाना के खिलाफ दनादन गोल बरसाए हैं। तीसरे क्वार्टर का खेल समाप्त हो चुका है। वह 9-0 से आगे हैं।
भारत ने घाना के खिलाफ अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। अभी तीसरे क्वार्टर का खेल चल रहा है। भारतीय टीम 5-0 से आगे है।
भारतीय पुरुष टीम अपने मैच में घाना से खेल रही है। उसने अभी तक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया फिलहाल 3-0 से आगे है।
भारत की अनुभवी स्कैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा ने महिला एकल के सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। उन्होंने न्यूजीलैंड की कैटलिन वाट्स को 3-1 से क्वार्टरफाइनल में हराया। 18 बार की राष्ट्रीय चैंपियन चिनप्पा ने 11-8, 9-11, 11-4, 11-6 से मैच को अपने नाम कर लिया। अब उनका मुकाबला अंतिम-8 में कनाडा की हॉली नॉटन से होगा। नॉटन ने मलयेशिया की आइफा अजमन को 3-0 से हराया।
पोपी हजारिका ने अपने तीसरे प्रयास में 107 किलोग्राम भार उठाने का प्रयास किया, लेकिन वो सफल नहीं हो पाईं। अब उनसे पदक की उम्मीद खत्म हो चुकी है। वह 183 किलो स्कोर के साथ सातवें स्थान पर रहीं।
पोपी हजारिका क्लीन एंड जर्क में अपने पहले प्रयास में 102 किग्रा भार नहीं उठा पाई थीं, लेकिन दूसरे प्रयास में वो ऐसा करने में सफल रहीं।
भारत की पोपी हजारिका क्लीन एंज जर्क में अपने पहले प्रयास में 102 किलोग्राम भार नहीं उठा पाईं। अब उनके पदक जीतने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी है।
स्कॉश में जोशना चिनप्पा ने महिला एकल में न्यूजीलैंड की कैटलिन वाट्स को 11-8, 9-11, 11-4, 11-6 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।
पोपी स्नैच राउंड के बाद सातवें नंबर पर रही हैं और अब उनके पदक जीतने की उम्मीद कम हो गई है। वो अपने दूसरे और तीसरे प्रयास में असफल रही हैं। इसी वजह से वो पिछड़ गई हैं। स्नैच राउंड में पहले नंबर पर रहने वाली नाइजीरिया की वेटलिफ्टर से वो नौ किलोग्राम पीछे हैं।
पोपी हजारिका अपने तीसरे प्रयास में 86 किलोग्राम भार नहीं उठा पाईं। दूसरे प्रयास में 84 किलोग्राम उठाने में असफल रही थीं, लेकिन तीसरे प्रयास में उन्होंने 86 किलोग्राम भार उठाने का फैसला किया। वो इसमें भी असफल रहीं। स्नैच राउंड में उनका स्कोर 81 किलोग्राम है।
पॉपी हजारिका अपने दूसरे प्रयास में 84 किलोग्राम वजन नहीं उठा पाईं।
पॉपी हजारिका ने स्नैच में अपने पहले प्रयास में 81 किलोग्राम वजन उठाया है।
वेटलिफ्टिंग में महिलाओं के 59 किलोग्राम वर्ग में पॉपी हजारिका का मुकाबला शुरू हो चुका है। उन्होंने स्नैच में अपने पहले प्रयास में 81 किलोग्राम भार उठाने का फैसला किया है।
क्रिकेट में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने पदक जीतने की उम्मीद कायम रखी है। अब भारत का अगला मुकाबला बारबाडोज के खिलाफ है। पाकिस्तान ने भारत के सामने 100 रन का लक्ष्य रखा था और टीम इंडिया ने दो विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया। स्मृति मंधाना ने 63 रन की पारी खेली।
वेटलिफ्टिंग में भारत को आज छठा पदक मिल सकता है। महिलाओं के 59 किलोग्राम वर्ग में पॉपी हजारिका देश को पदक दिला सकती हैं। उनका मुकाबला शाम 6.30 बजे शुरू होगा।
लॉन एंड बोल्स में भारत ने इंग्लैंड को 18-15 से हरा दिया है।
पाकिस्तान की महिला टीम ने भारतीय महिला टीम के सामने 100 रन का लक्ष्य रखा है। बारिश के कारण यह मैच 18 ओवर का हो चुका है। अब टीम इंडिया को यह मैच जीतने के लिए 108 गेंदों में 100 रन की जरूरत है।
बॉक्सिंग में शिव थापा को हार का सामना करना पड़ा है। प्री क्वार्टर फाइनल मैच में हारने के बाद वो बाहर हो गए हैं। 63.5 किग्रा भारवर्ग में स्कॉटलैंड के रीस लिंच ने उन्हें 1-4 से मात दी।
टेबल टेनिस में भारत के सरथ कमल ने बांग्लादेश के मोहम्मद शब्बीर को 11-4, 11-7, 11-2 से हराया। इसके साथ ही ग्रुप मैच में भारत ने बांग्लादेश पर 2-0 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने के बेहद करीब है।
बॉक्सिंग में शिव थापा का मुकाबला शुरू हो चुका है। वो 63.5 किलोग्राम भारवर्ग में स्कॉटलैंड के रीस लिंच से भिड़ रहे हैं। यह मैच जीतने पर वो भी क्वार्टर फाइनल में जगह बना लेंगे।
टेबल टेनिस में भारत की पुरुष टीम ने क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश पर 1-0 की बढ़त बना ली है। ग्रुप मैच के पहले मुकाबले में हरमीत देसाई और साथियान की जोड़ी ने बांग्लादेश के रमहिमलियान और मोहुतासिन को 11-8, 11-6, 11-2 से हराया। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पुरुष टीम को बांग्लादेश से चार में से दो मुकाबले और जीतने होंगे।
निकहत जरीन ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने महिलाओं के 48-50 किग्रा वर्ग में इस्माइल बगाओ को हराया। उन्होंने दो राउंड में जीत हासिल की थी। इसके बाद रेफरी ने मैच रोक दिया और निकहत ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
बॉक्सिंग में 48 से 50 किलोग्राम वर्ग में भारत की निकहत जरीन का मुकाबला शुरू हो चुका है। यह मैच जीतने पर वो क्वार्टर फाइनल में जगह बना लेंगी।
स्विमिंग में 50 मीटर बैकस्ट्रोक में भारत के श्रीहरि नटराज दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 25.52 का समय निकाला और सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
200 मीटर बटरफ्लाई स्विमिंग में साजन चौथे स्थान पर रहे। उन्होंने 1.58.99 मिनट का समय निकाला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेरेमी को बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ''हमारी युवा शक्ति इतिहास रच रही ! जेरेमी लालरिनुंगा को बधाई, जिन्होंने अपने पहले ही राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता है और साथ ही एक अभूतपूर्व राष्ट्रमंडल खेल रिकॉर्ड भी बनाया है। छोटी सी उम्र में उन्होंने अपार गौरव और यश हासिल किया है। उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।''
जेरेमी लालरिनुंगा ने इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया है। वह बर्मिंघम में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के पहले पुरुष एथलीट हैं। उनसे पहले महिलाओं में मीराबाई चानू ने स्वर्ण जीता था।
वेटलिफ्टिंग में भारत का यह पांचवां पदक है। मीराबाई चानू और लालरिनुंगा के स्वर्ण के अलावा बिंदियारानी देवी ने रजत, संकेत सरगर ने रजत और गुरुराजा पुजारी ने कांस्य पदक जीता है।
जेरेमी क्लीन एंड जर्क के तीसरे प्रयास में 165 किग्रा भार उठाना चाह रहे थे, लेकिन वह नाकाम रहे। एक बार फिर से जेरेमी चोटिल हो गए। वह पीछे की ओर गिर गए। उनका कुल स्कोर 300 रहा।
जेरेमी क्लीन एंड जर्क में अपने दूसरे प्रयास में 160 किग्रा भार उठाने में सफल रहे। इस तरह उनका कुल स्कोर 300 किलो हो गया है। वह दूसरे स्थान पर चल रहे खिलाड़ी से 20 किलो आगे हैं।
क्लीन एंड जर्क में जेरेमी लालरिनुंगा ने शानदार शुरुआत की है। उन्होंने पहले प्रयास में 154 किग्रा भार उठाया। वह फिलहाल पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। हालांकि, भारत के लिए बुरी खबर है कि जेरेमी अपने पहले प्रयास में चोटिल हो गए। अब देखना है कि वह आगे उतरते हैं या नहीं।
वेटलिफ्टिंग के 67 किग्रा भारवर्ग स्पर्धा में स्नैच राउंड के मुकाबले समाप्त हो गए हैं। भारत के जेरेमी लालरिनुंगा पहले स्थान पर हैं। उन्होंने पहले प्रयास में 136 किलो वजन उठाया। दूसरे प्रयास में जेरेमी ने 140 किलो भार उठाया। तीसरे प्रयास में उन्होंने 143 किलो उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहे। इस तरह स्नैच राउंड में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 140 किलो रहा। वह दूसरे स्थान पर नाइजीरिया के इडिडिओंग जोसेफ से 10 किलो आगे हैं।
वेटलिफ्टिंग में जेरेमी लालरिनुंगा का मुकाबला शुरू हो चुका है। उन्होंने स्नैच में अपने पहले प्रयास में 130 किलोग्राम वजन उठाने का फैसला किया है।
जिमनास्टिक में योगेश्वर सिंह ने पहले रोटेशन में 12.350 का स्कोर बनाया है। उन्होंने रिंग्स में यह प्रदर्शन किया है। उन्हें कुल छह अलग-अलग कैटेगरी में प्रदर्शन करना है।
जिमनास्टिक में योगेश्वर सिंह का मुकाबला शुरू हो चुका है। वो पुरुष ऑल राउंड कैटेगरी में भाग ले रहे हैं।
वेटलिफ्टिंग में भारत के जेरेमी लालरीनुंगा का मुकाबला दोपहर दो बजे शुरु होगा। उनसे देश के लिए पांचवें पदक की उम्मीद है। इससे पहले भी भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में चारों पदक वेटलिफ्टिंग में ही जीते हैं।
लॉन एंड बोल्स में तानिया चौधरी का मुकाबला शौना ओ नील के साथ हो रहा है। वो लगातार तीन मैच हार चुकी हैं और उनसे पदक की उम्मीद नहीं है। हालांकि, तानिया यह मैच जीतकर अपना आत्मविश्वास बेहतर करना चाहेंगी।
कॉमनवेल्थ खेलों में पहले दिन भारत ने कोई पदक नहीं जीता था, लेकिन दूसरे दिन मीराबाई चानू ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। दूसरे दिन भारत ने कुल चार पदक जीते और चारों पदक वेटलिफ्टिंग में आए। संकेत ने रजत पदक जीतने के साथ शुरुआत की। इसके बाद गुरुराजा ने कांस्य पदक जीता। मीराबाई ने स्वर्ण दिलाया तो देर रात बिंदियारानी ने भी रजत पदक जीता लिया। भारत के लिए कॉमनवेल्थ खेलों में दूसरा दिन कैसा रहा जानने के लिए यहां क्लिक करें।
तैराकी
पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई हीट 3: साजन प्रकाश (3.07 बजे)
पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट 6: श्रीहरि नटराज (शाम 3.31 बजे)
जिम्नास्टिक
पुरुषों का ऑल-अराउंड फाइनल: योगेश्वर सिंह (दोपहर 1.30 बजे)
बैडमिंटन
मिश्रित टीम क्वार्टर फाइनल: रात 10 बजे से
महिला टी20 क्रिकेट
भारत बनाम पाकिस्तान (शाम 3.30 बजे)
बॉक्सिंग
48-50 किग्रा (लाइट फ्लाईवेट) राउंड ऑफ 16: निकहत जरीन (शाम 4.45 बजे)
60-63.5 किग्रा (लाइट वेल्टरवेट) राउंड ऑफ 16: शिवा थापा (शाम 5.15 बजे)
71-75 किग्रा (मिडिलवेट) राउंड ऑफ 16: सुमित (सोमवार को सुबह 12.15 बजे)
92 किग्रा से अधिक (सुपर हैवीवेट): सागर (सोमवार को 1 बजे)
हॉकी
पुरुष टीम, भारत बनाम घाना: रात 8.30 बजे
साइकलिंग
पुरुषों की स्प्रिंट क्वालीफाइंग राउंड: एसो एल्बेन, रोनाल्डो लैटनजम, डेविड बेकहम (दोपहर 2.32 बजे से)
पुरुषों की 15 किमी स्क्रैच रेस क्वालीफाइंग राउंड: वेंकप्पा केंगलगुट्टी, दिनेश कुमार (शाम 4.20 बजे से)
महिलाओं का 500 मीटर टाइम ट्रेल फाइनल: त्रियशा पॉल, मयूरी ( रात9.02 बजे)
भारोत्तोलन
पुरुषों का 67 किग्रा फाइनल: जेरेमी लालरिनुंगा (दोपहर 2 बजे)
महिलाओं का 59 किग्रा फाइनल: पोपी हजारिका (शाम 6.30 बजे)
पुरुषों का 73 किग्रा फाइनल: अचिंता शुली (रात 11 बजे)
स्क्वाश
महिला एकल राउंड ऑफ 16: जोशना चिनप्पा (शाम 6 बजे से)
पुरुष एकल राउंड ऑफ 16: सौरव घोषाल (शाम 6.45 बजे)
टेबल टेनिस
पुरुष टीम क्वार्टरफाइनल: दोपहर 2 बजे
लॉन बाउल
महिला एकल: तानिया चौधरी (रात 10.30 बजे)
पुरुष युगल: भारत बनाम इंग्लैंड (शाम 4 बजे)।
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। कॉमनवेल्थ गेम्स आत तीसरा दिन है। दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। वेटलिफ्टिंग में भारत के पास चार पदक आए। इनमें एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक शामिल है। तीसरे दिन भी वेटलिफ्टिंग में पदक की उम्मीद है। इसके अलावा महिला क्रिकेट टीम, बॉक्सर निकहत जरीन और शिव थापा के मुकाबले अहम हैं। टेबल टेनिस में पुरुष टीम फाइनल में जगह बना सकती है।