फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Games Live: एशियाई खेलों के नौवें दिन भारत को सात पदक मिले, लॉन्ग जंप में एनसी सोजन ने जीता रजत

Mon, 02 Oct 2023 07:19 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ

खास बातें

Asian Games: एशियाई खेलों के नौवें दिन सोमवार (दो अक्तूबर) को भारत को सात पदक मिले। इस प्रतियोगिता में भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच और आठवें दिन 15 पदक मिले थे।

भारत के पास कितने पदक
स्वर्णः
13
रजतः 24
कांस्यः 23
कुलः 60
 
विज्ञापन
एनसी सोजन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:18 PM, 02-Oct-2023

Asian Games Live: 4 x 400 मीटर दौड़ में मिला रजत

भारत को 4 x 400 मीटर दौड़ में रजत पदक मिला। मिक्स्ड टीम के खिलाड़ी मोहम्मद अजमल, विद्या रामराज, राजेश रमेश और शुभा वेंकटेशन ने मिलकर तीसरा स्थान हासिल किया, लेकिन दूसरे स्थान पर रहने वाली श्रीलंकाई टीम को डिस्क्वालिफाई कर दिया। इस तरह भारत पदक कांस्य से रजत हो गया।

06:15 PM, 02-Oct-2023

Asian Games Live: एनसी सोजन ने देश का नाम किया रोशन

भारत की महिला एथलीट एनसी सोजन ने लॉन्ग जंप में देश का नाम रोशन किया। उन्होंने 6.63 मीटर दूर छलांग लगाते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।

04:59 PM, 02-Oct-2023

Asian Games Live: 3000 मीटर स्टीपलचेज में भारत को रजत

3000 मीटर स्टीपलचेज में भारत की पारुल चौधरी ने रजत और प्रीति ने कांस्य जीता है। यावी ने आसानी से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके बाद पारुल ने भी बहुत आसानी से रजत पदक जीता। अंत में प्रीति ने आखिरी क्षणों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। आज के दिन भारत को चार स्वर्ण और एक रजत पदक मिल चुका है।

विज्ञापन
02:47 PM, 02-Oct-2023

Asian Games Live: बांग्लादेश पर भारत की शानदार जीत

भारत ने बांग्लादेश को 12-0 के विशाल अंतर से हराया है और एशियाई खेलों में एक और शानदार जीत हासिल की है। भारतीय टीम सबसे बेहतर रैंकिंग वाली टीम है। ऐसे में टीम इंडिया को इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक से कम कुछ भी मंजूर नहीं होगा। भारत ने ग्रुप स्टेज में अपने सभी पांच मैच जीते हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने कुल 58 गोल दागे हैं और सिर्फ पांच गोल खाए हैं। भारत ने अपने सभी ग्रुप मैच जीतने के बाद फाइनल में जगह बना ली है।

01:52 PM, 02-Oct-2023

Asian Games Live: हॉकी में भारत 6-0 से आगे

हॉकी में भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की है और दूसरे क्वार्टर में ही बांग्लादेश पर 6-0 की बढ़त बना ली है।

विज्ञापन
11:32 AM, 02-Oct-2023

Asian Games Live: टेबल टेनिस में भारत की हार

टेबल टेनिस में भारतीय महिला टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। अहकिया मुखर्जी और सुतीर्था की जोड़ी को दक्षिण कोरिया की पाक और चार ने करीबी मुकाबले में 4-3 के अंतर से हराया। इस हार के साथ ही भारतीय जोड़ी को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा है।

11:27 AM, 02-Oct-2023

Asian Games Live: टेबल टेनिस में कांटे की टक्कर

टेबल टेनिस में भारतीय महिला टीम और कोरियाई टीम के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भारत की सुतीर्था और अहकिया के सामने कोरिया की पाक और चा की चुनौती है। दोनों टीमें 3-3 गेम जीत चुकी हैं और आखिरी गेम जीतने वाली टीम ही मैच अपने नाम करेगी। यह मैच जीतने वाली टीम कम से कम रजत पदक पक्का कर लेगी।

08:37 AM, 02-Oct-2023

Asian Games Live: विद्या ने की पीटी उषा की बराबरी

महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में विद्या रामराज ने पीटी उषा के राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 1984 में पीटी उषा ने 55.42 सेकेंड में यह दौड़ पूरी की थी। अब विद्या ने भी यह कर दिखाया है। इससे पहले विद्या का बेस्ट रिकॉर्ड 55.43 सेकेंड था। वह हीट 1 से बहरीन की अमीनत ओए जमाल के साथ सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।

07:39 AM, 02-Oct-2023

Asian Games Live: पुरुष स्केटिंग टीम ने जीता कांस्य

स्पीड स्केटिंग में ही भारत को आज का दूसरा पदक मिला है। भारत के आर्यनपाल घुमन, आनंदकुमार वेलकुमार, सिद्धांत कांबले, विक्रम इंगले 4:10.128 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे और कांस्य पदक जीता। चीनी ताइपे ने स्वर्ण, दक्षिण कोरिया ने रजत पदक जीता।
 

07:35 AM, 02-Oct-2023

Asian Games Live: महिला स्केटिंग टीम ने जीता कांस्य

भारत को दिन का पहला पदक स्केटिंग में मिला है। संजना भटुला, कार्तिका जगदीश्वरन, हीरल साधु और आरती कस्तूरी ने महिलाओं की स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर में कांस्य पदक जीता। उन्होंने अपने रेस 4:34:861 मिनट में पूरी की।
 

07:24 AM, 02-Oct-2023

Asian Games Live: पदक तालिका में भारत की स्थिति

पदक तालिका में भारत चौथे स्थान पर है। पांचवें स्थान पर मौजूद उजबेकिस्तान से भारत ने अच्छी बढ़त बना ली है, लेकिन तीसरे स्थान पर मौजूद जापान या दूसरे स्थान पर मौजूद दक्षिण कोरिया को पीछे करना भारत के लिए बेहद मुश्किल होगा। भारत के लिए पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों का नाम जानने के लिए यहां क्लिक करें।

07:21 AM, 02-Oct-2023

Asian Games Live: भारत के लिए कैसा रहा आठवां दिन

एशियाई खेलों के आठवें दिन भारत ने पदकों का अर्धशतक पूरा कर लिया। उसने 15 पदक अपनी झोली में डाले। शूटिंग और एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत के लिए आठवां दिन कैसा रहा, विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

07:14 AM, 02-Oct-2023

Asian Games Live: एशियाई खेलों के नौवें दिन भारत को सात पदक मिले, लॉन्ग जंप में एनसी सोजन ने जीता रजत

Asian Games Day 9 Live Updates: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियाई खेलों में आज नौवां दिन है। इस प्रतियोगिता में भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच और आठवें दिन 15 पदक मिले। आज भारत को टेबल टेनिस और एथलेटिक्स में पदक मिल सकते हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें