Karwa Chauth Puja muhurat, Moon Rise Time Today Live Updates in Hindi: आज शाम करवा चौथ की पूजा का मुहूर्त कुल 1 घंटे 17 मिनट का है। करवा चौथ के दिन दिल्ली-एनसीआर में बारिश से चांद दिखने में देरी हो सकती है। करवा चौथ पर चंद्रोदय का संभावित समय रात 8 बजे से 8:30 बजे के बीच रह सकता है। विस्तार से जानने के लिए जुड़े रहें लाइव अपडेट से।
अब से कुछ घंटो के बाद करवा चौथ की पूजा प्रारंभ हो जाएगी, जिसमें सुहागिन महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और करवा माता की पूजा विधि-विधान के साथ होगी। करवा चौथ की पूजा का मुहूर्त ये रहेगा।
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के कारण आज करवा चौथ का चांद निकलने में देरी हो सकती है। ऐसे में व्रती महिलाओं को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं आपके शहर में कितने बजे चांद निकालने की संभावना है।
करवा चौथ की आरती
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया
ओम जय करवा मैया
सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी
यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी
ओम जय करवा मैया।
कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती
दीर्घायु पति होवे, दुख सारे हरती..
ओम जय करवा मैया
होए सुहागिन नारी, सुख संपत्ति पावे
गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे
ओम जय करवा मैया
करवा मैया की आरती, व्रत कर जो गावे
व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे
ओम जय करवा मैया
धार्मिक अनुसार सुहागिन महिलाओं को मेहंदी, महावर, लाल चुनरी आदिन जैसी सुहाग की चीजों का दान करना चाहिए। इससे सुख-सौभाग्य बढ़ने की मान्यता है।
करवा चौथ पूजा सामग्री की लिस्ट
चंद्रमा की चांदनी की तरह आपके जीवन में बरसे प्रेम की बहार
आपके दांपत्य जीवन में आएं खुशियां अपार
इसी तरह आप हर साल मनाएं करवा चौथ का त्योहार
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं
नीले नभ पर जिस तरह बिखरती है चांदनी
वैसे ही करवा चौथ का त्योहार लाए
आपके दांपत्य जीवन में रागिनी
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं
करवा चौथ का ये त्योहार,
आए और लाए खुशियां हजार,
यही है हमारी दुआ,
आप हर बार मनाएं यह त्योहार,
सलामत रहें आप और आपका परिवार।
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं
करवा चौथ की शुभकामनाएं: पति के लिए दिल छू लेने वाली शायरी, कह दें दिल की हर बात
दृक पंचांग के अनुसार, करवा चौथ पर दिल्ली-NCR के अलग-अलग क्षेत्रों में चंद्रोदय के समय में एक से दो मिनट का अंतर हो सकता है। यहां जानें प्रमुख शहरों में चांद निकलने का संभावित समय।
करवा चौथ के दिन महिलाएं अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार वस्त्र, लाल चुनरी और इत्र का दान कर सकती हैं। इसके अलावा धन और अन्न का दान करना भी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन दान-पुण्य करने से सुख-समृद्धि आती है और वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
भगवान गणेश पूजा मंत्र
वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥
ॐ गं गणपतये नमः।
भगवान शिव पूजा मंत्र
ॐ नमः शिवाय॥
माता पार्वती पूजा मंत्र
देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम्।
पुत्रान् देहि धनं देहि सर्वान् कामांश्च देहि मे॥
भगवान कार्तिकेय पूजा मंत्र
ॐ षडाननाय विद्महे
मयूरवाहनाय धीमहि।
तन्नः स्कन्दः प्रचोदयत्॥
चंद्रमा को अर्घ्य देने का मंत्र
गगनार्णवमाणिक्य चन्द्र दाक्षायणीपते।
गृहाणार्घ्यं मया दत्तं गणेशप्रतिरूपक॥
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, छलनी किसी भी चीज़ को छानने के काम आती है। यह प्रतीक है कि छलनी रिश्ते की सारी बुराइयों और नकारात्मक ऊर्जा को रोककर रखती है और अच्छी चीज को आगे बढ़ाती है। यानी कि दांपत्य जीवन में नकारात्मक उर्जा दूर रहे और अच्छाई और प्रेम बना रहे, इसकी कामना करते हुए पति को छलनी से देखने की परंपरा है। चंद्रमा को मन, शीतलता और लंबी उम्र का कारक माना जाता है, छलनी से चंद्रमा को देखने पर उसकी किरणें कई भागों में विभाजित होकर शुभ फल प्रदान करती हैं।
पूजा मुहूर्त: शाम 5:38 बजे से 6:56 बजे तक
चंद्रोदय: रात करीब 8:17 बजे
Karwa Chauth 2026 Date, Time, Shubh Muhurat LIVE: आज देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। ऐसे में सभी को चंद्रोदय का इंतजार है। जानें आज दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, जयपुर और भोपाल समेत देश के प्रमुख शहरों में चांद कितने बजे निकलेगा और करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है।
यहां आपको करवा चौथ 2026 का शहरवार चंद्रोदय समय, पूजा का शुभ मुहूर्त, सरगी का समय, पूजन सामग्री, व्रत के नियम, पूजा विधि और व्रत कथा की पूरी जानकारी मिलेगी। साथ ही जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने और व्रत का पारण करने की विधि।